रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह का नाम सबसे ज्यादा पिटने वाले भारतीय गेंदबाजों में जुड़ गया है. बिश्नोई ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के एक ही ओवर में 29 रन लुटा दिए, जबकि अर्शदीप ने 27 रन दे डाले. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों में बिश्नोई तीसरे स्थान पर आ गए हैं. वहीं अर्शदीप ने प्रसिद्ध कृष्णा की बराबरी की है, जिन्हें कुछ दिन पहले ही आयरलैंड के खिलाफ मैच के एक ओवर में 27 रन पड़े थे.

रवि बिश्नोई के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैच के किसी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों में रवि बिश्नोई तीसरे स्थान पर आ गए हैं. भारतीयों की सूची में उनसे आगे केवल शिवम दुबे और स्टुअर्ट बिन्नी हैं. मैंचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड टीम 191 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.

आखिरी 5 ओवरों में इंग्लैंड को 49 रनों की जरूरत थी. तभी 16वें ओवर में बिश्नोई गेंदबाजी करने आए, जो पहली ही गेंद नो-बॉल कर बैठे. फ्री हिट पर जैकब बैथेल ने छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद डॉट रही, लेकिन उसके बाद फिर नो-बॉल कर बैठे और फ्री हिट पर एक बार फिर बैथेल ने छक्का लगाया. पूरे ओवर में 9 गेंद फेंकी गई, 2 नो बॉल हुई, 3 छक्के और एक चौका समेत 29 रन आए.

अर्शदीप ने लुटाए 27 रन

इंग्लैंड की पारी के तीसरे ओवर में पहली गेंद पर जैकब बैथेल ने एक रन लिया. अगली दो गेंदों पर हैरी ब्रूक ने लगातार 2 चौके लगाए और आखिरी तीन गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक लगा दी. इस तरह अर्शदीप सिंह ने पूरे ओवर में 27 रन लुटा दिए. अर्शदीप और प्रसिद्ध इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने एक ओवर में 27 रन लुटाए हैं.

खैर अर्शदीप जब इस मैच में अगली बार गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने बताया कि वे क्यों एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. उन्होंने टॉम बैन्टन को 39 के स्कोर पर आउट करके टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई थी और इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए.

भारत के सबसे महंगे गेंदबाज (एक ओवर में)

  • 34 रन – शिवम दुबे
  • 32 रन – स्टुअर्ट बिन्नी
  • 29 रन – रवि बिश्नोई
  • 27 रन – अर्शदीप सिंह
  • 27 रन – प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, फिर भी तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड; दो सिक्स लगाकर रचा इतिहास

शिवम दुबे हैं सबसे महंगे

किसी अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले भारतीय गेंदबाज शिवम दुबे हैं. दुबे ने साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में 34 रन लुटा दिए थे. उनके बाद भारतीयों की लिस्ट में स्टुअर्ट बिन्नी का नाम है, जो एक ओवर में 32 रन लुटा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp