आईपीएल 2026 के 18वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थीं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम गए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की. दिल्ली ने टॉस जीकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बोर्ड पर लगाए. रन चेज में दिल्ली 20 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई.

यह चेन्नई का चौथा लीग मच होगा. इससे पहले तीनों ही मुकाबलों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके ने पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से, दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से और तीसरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 रन से गंवाया था. दूसरी तरफ दिल्ली ने भी 3 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 2 में जीत दर्ज की है और 1 में हार का सामना किया है. 

चेन्नई को प्लेऑफ के लिहाज से खुद की स्थिति मजबूत करने के लिए दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीतना ही होगा. इस मैच में हार का मतलब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना और मुश्किल हो जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले में चेन्नई कैसा प्रदर्शन करती है. 

हेड टू हेड 

बात करें चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, तो दोनों के बीच अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में चेन्नई ने बढ़त हासिल करते हुए 19 मैचों में जीत दर्ज की है. बाकी 12 मैचों में दिल्ली ने बाजी मारी है. इस रिकॉर्ड के लिहाज से चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में दोनों के बीच 1 मुकाबला खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने 25 रन से जीत हासिल की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम जीत अपने खाते में डालती है. 

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस. 

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड 

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp