भारतीय क्रिकेट टीम बहुत जल्द यूके टूर पर जाने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है, क्योंकि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है.

BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद नीतीश को क्वाड्रिसेप्स मसल्स में समस्या सामने आई थी. मेडिकल टीम ने जांच के बाद नीतीश को रिहैब की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा.

सूर्यांश शेडगे हाल ही में ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेले. इस सीरीज में उन्होंने 5 मैच खेलकर 147 रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ 72 रनों की पारी भी खेली और यह पूरे टूर्नामेंट में उनका एकमात्र अर्धशतक रहा. उन्होंने ट्राई सीरीज में 2 विकेट भी लिए. बताते चलें कि सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और दायें हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं.

हार्दिक पांडया अभी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं, उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश को निरंतर भारत की प्लेइंग इलेवन में मौके मिल रहे थे. अब उनका चोटिल होना वाकई टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. आयरलैंड और इंग्लैंड की पिचों पर सूर्यांश को उम्मीद से अधिक गेंदबाजी करनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: IND Vs ENG T20 Series 2026: वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह

भारत का यूके टूर का शेड्यूल

भारतीय टीम पहले आयरलैंड जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 26 जून और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे. उसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां उसे 5 टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा.

यह भी पढ़ें:

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आयरलैंड दौरे से पहले इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही दे दिया बड़ा बयान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp