भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने 2025 में ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसकी लोग कल्पना भी नहीं करते थे. वह सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस की पसंद नहीं बने, बल्कि पाकिस्तान में भी उनकी लोकप्रियता ने बाबर आजम तक को पीछे छोड़ दिया. गूगल सर्च ट्रेंड्स 2025 में यह साफ हो गया कि पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस ने सबसे ज्यादा जिस एथलीट को सर्च किया, वह कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत का ये बाएं हाथ का युवा बल्लेबाज था.

पाकिस्तान में क्यों बढ़ा अभिषेक का क्रेज?

अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह बनी 2025 एशिया कप में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी. खासकर पाकिस्तान के खिलाफ दो शानदार पारियों ने पड़ोसी देश की जनता को भी हैरान कर दिया.

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 13 गेंद में 31 रन जड़कर टीम को दमदार शुरुआत दी.

सुपर-फोर मुकाबले में उन्होंने 39 गेंद में 74 रन की आतिशी पारी खेलकर भारतीय कैंप में नई उम्मीद जगाई.

हालांकि फाइनल में उन्हें फहीम अशरफ ने जल्दी आउट कर दिया था. उसके बाद भी अभिषेक का असर पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक दिखा, और भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल रही.

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट

गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक पाकिस्तान में नंबर 1 सर्च्ड एथलीट बने हैं. उनके बाद इन खिलाड़ियों के नाम आए,

हसन नवाज

इरफान खान नियाजी

साहिबजादा फरहान

मोहम्मद अब्बास

यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी इस रेस में पीछे रह गए, जो फैंस के बीच अभिषेक की जबरदस्त फॉलोइंग को दिखाता है.

भारत में भी टॉप-3 में अभिषेक शर्मा

सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी अभिषेक शर्मा 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-3 लोगों में शामिल रहे. इस सूची में क्रिकेटर ही छाए रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी- जिन्होंने 13 साल की उम्र में IPL डेब्यू कर दुनिया को चौंकाया

प्रियांश आर्य – पंजाब किंग्स के उभरते स्टार

इसके अलावा महिला क्रिकेटरों में,

स्मृति मंधाना

जेमिमा रोड्रिग्स

ने टॉप-10 में जगह बनाई.सीएसके के तीन अनकैप्ड खिलाड़ी शेख राशिद, आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल भी लिस्ट में शामिल रहे. 

गूगल ट्रेंड्स में क्रिकेट का दबदबा

भारत में 2025 के ‘ओवरऑल’ टॉप सर्चेस में भी IPL सबसे ऊपर रहा है. स्पोर्ट्स कैटेगरी में पांच में से चार टूर्नामेंट क्रिकेट से जुड़े थे, जबकि प्रो कबड्डी लीग पांचवें स्थान पर रही. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp