2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. मेजबान इंग्लैंड ने खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 151 रनों का लक्ष्य दिया है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साफ दिखा. तूफानी बैटर्स से सजी इंग्लैंड खिताबी मैच में रन बनाने के लिए जूझती दिखी. कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंद में 58 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं फ्रेया केम्प ने उनका अच्छा साथ दिया. फ्रेया केम्प 28 गेंद में 44 रनों पर नाबाद लौटीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हेमिल्टन और जॉर्जिया वरेहम ने कसी हुई गेंदबाजी की. 

लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी. इंग्लैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में गंवा दिया. एमी जोंस 6 और डैनी व्याट 8 रन बनाकर आउट हुईं. 32 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान नट साइवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की. कैप्सी 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद इंग्लैंड को हेदर नाइट के रूप में चौथा झटका 70 के स्कोर पर लगा. नाइट महज 2 रन बनाकर आउट हो गईं. 

70 पर 4 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान ब्रंट और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं फ्रेया केम्प ने संभाला. दोनों ने नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 तक पहुंचाया. केम्प ने तेज बल्लेबाजी की. वह 28 गेंदों पर 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटीं. ब्रंट ने अर्धशतक लगाया. ब्रंट 53 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहीं. ब्रंट ने पारी की शुरुआत तेज अंदाज में की थी, लेकिन लगातार गिरते विकेटों की वजह से उनकी पारी धीमी हो गई.

यह भी पढ़ें- 

देर रात तक जागना पड़ेगा… भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp