IND vs AUS 4th T20 Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच आज गुरुवार, 6 नवंबर को क्वींसलैंड में खेला जाएगा. ये पांच मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. ये मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में चौथा मैच खेलने उतरेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान मिच मार्श के हाथों में है. दोनों ही टीमों के लिए आज सीरीज में बढ़त बनाने के लिए जंग होगी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई. तीसरे टी20 मैच में भारत ने जीत दर्ज करके सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब चौथे टी20 में दोनों ही टीमें ये मुकाबला जीतकर 2-1 की बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर)/संजू सैमसन, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिच मार्श (कप्तान), मिच ओवेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन और महली बियर्डमैन/बेन ड्वार्शियस.

कैरारा ओवल की पिच रिपोर्ट

क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में होने वाले इस मैच की पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है. इस वजह से चौथे टी20 में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. लेकिन शुरुआत में नई गेंद के साथ बॉलर्स को मदद मिल सकती है, जिससे मैच का रुख पलट सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर अब तक 9 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने वाली टीम का विनिंग पर्सेंट लगभग समान है. ऐसे में इस मैदान पर टॉस जीतने से किसी भी टीम को कोई बहुत बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp