महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने रविवार को अपनी पहली जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों के अंतर से हराया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाक टीम पर उसकी सबसे बड़ी जीत है. इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वो महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं.

दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए. इसी के साथ उन्होंने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गुल फिरोजा, आयेशा जफर, आलिया राज, नशरा संधू और तासमिया रुबाब को आउट किया.

महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड की थिपाचा पुट्टावोंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जो अब तक टी20 क्रिकेट में 165 विकेट ले चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ पंजा मारने के बाद दीप्ति के कुल 166 विकेट हो गए हैं. टी20 में दीप्ति का कितना दबदबा है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय राधा यादव हैं, जिनके नाम अभी 103 विकेट हैं.

दीप्ति और राधा के अलावा अब तक कोई अन्य भारतीय टी20 में 100 विकेट तक नहीं पहुंच पाया है. इसके सबसे करीब पूनम यादव हैं, जिनके खाते में अभी 98 विकेट हैं.

ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

दीप्ति शर्मा महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार 5-विकेट हॉल लिया हो. उनसे पहले झूलन गोस्वामी, प्रियंका रॉय, रेणुका सिंह टी20 में 5-विकेट हॉल ले चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई भारतीय दो बार ऐसा नहीं कर पाया था.

यह भी पढ़ें:

Harmanpreet Kaur Statement: टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को रौंदने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर- ‘मेरे हाथ में होता तो मैं…’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp