ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारत का चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया. सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत का यह मैच जीतना बहुत जरूरी था. ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 56 रनों की जुझारू पारी खेलते हुए जैसे-तैसे भारत का स्कोर 170 तक पहुंचाया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी (56 रन) और एश्ले गार्डनर ने 53 रनों की मैच विजेता पारी खेली.

एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की 100 रनों की पार्टनरशिप भारतीय टीम पर भारी पड़ी. एक समय भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट 68 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन उसके बाद पेरी और गार्डनर की 100 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को जीत से दूर धकेलने का काम किया.

17 साल का खिताबी सूखा जारी

महिला टी20 वर्ल्ड कप पहली बार साल 2009 में खेला गया था. 17 साल और 10 संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत अब तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया है. टीम इंडिया ने केवल एक बार फाइनल खेला है. 2020 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से रौंद दिया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम अपने 7वें खिताब के एक कदम करीब पहुंच गई है.

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जाने के 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलिया ने 2009 से लेकर अब तक हर बार टी20 वर्ल्ड कप में कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार फाइनल खेला है और 6 बार उसने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.

यह भी पढ़ें:

बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से जारी तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp