मुंबई4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की NCP के साथ गठबंधन में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने पार्टी की कैंपेन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखकर इसकी जानकारी दी।

नसीम ने कहा- महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महा विकास अघाड़ी (MVA) ने एक भी मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया। गठबंधन को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए। मैं लोकसभा चुनाव के बाकी बची सीटों पर पार्टी के लिए प्रचार नहीं करूंगा। मैं कैंपेन कमेटी से इस्तीफा देता हूं।

उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र के कई मुस्लिम संगठन, नेता और पार्टी कार्यकर्ता उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय से कम से कम एक उम्मीदवार को टिकट देगी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। ये सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता अब उनसे पूछ रहे हैं- कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए, उम्मीदवार क्यों नहीं।

आरिफ खान मुंबई उत्तर मध्य से टिकट की दौड़ में थे
मोहम्मद आरिफ खान मुंबई उत्तर मध्य से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने यहां से वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है। इससे पहले आरिफ 2019 में मुंबई के चांदीवली से विधानसभा चुनाव लड़े थे। हालांकि, वह 409 वोटों के मामूली अंतर से हार गए थे।

महाराष्ट्र में 17 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। गठबंधन के तहत कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। इसके अलावा उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) 21 और शरद पवार की NCP (शरदचंद्र पवार) 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस की 17 सीटें: नंदरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, बांद्रा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और नॉर्थ मुंबई।

शरद पवार की 10 सीटें: बारामती, शिरपुर, सतारा, भिवंडी, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण, बीड, मधा, डिंडौरी, रावेर।

उद्धव ठाकरे की 21 सीटें: जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मवाल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, शिरडी, संभाजीनगर, सांगली, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ सेंट्रल, यवतमाल, हिंगोली और हातकणंगले।

ये खबरें भी पढ़ें…

राहुल बोले- आजकल मोदी घबराए हुए हैं, कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी रैली के दौरान अपने संबोधन में कहा कि आजकल PM नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए रहते हैं। शायद कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएं। पूरी खबर पढ़ें…

लोकसभा चुनाव- केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान में I.N.D.I.A की सहयोगी पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज की शुक्रवार (26 अप्रैल) को वोटिंग होगी। इस फेज में 88 सीटों के लिए मतदान किया जाना है। बीजेपी की एनडीए वाली सरकार के सामने विपक्ष का I.N.D.I गठबंधन है। 28 दलों वाले I.N.D.I गठबंधन में शामिल पार्टियों ने गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के कैंडिडेट के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp