डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।   उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कांवड़ियों को कुचलने की घटना में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। एएनआई न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी।

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 5 कांवडियों की मृत्यु हुई। एक कांवडिया ने बताया, “हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं और 4-5 लोगों की मृत्यु हुई है। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को नजदीक अस्पताल में पहुंचाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। खबर में अपडेट जारी है

आगरा ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक  राजीव कृष्ण ने मीडिया को जानकारी देते हुए  बताया कि कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp