IPL 2026 में शुक्रवार को हुए मैच में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें काइल जैमीसन ने शानदार यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया. हालांकि विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन करने के अंदाज से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी होने लगी. अब BCCI ने भी जैमीसन को सजा सुनाई है. बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था.

सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए थे. दूसरे ओवर में काइल जैमीसन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया. इससे पिछली गेंद पर वैभव ने सामने की तरफ चौका मारा था.

BCCI ने दी जैमीसन को सजा

वैभव को आउट करने के बाद काइल जैमीसन ने अग्रेसिव अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया. 15 साल के वैभव बड़े-बड़े गेंदबाजों की कुटाई कर चुके हैं, वह तेज गति से रन बनाते हैं. उन्होंने IPL में दो शतक लगाए हैं, एक 35 और दूसरा 36 गेंदों में. जैमीसन विकेट लेने के बाद बहुत जोर से चिल्लाए, बल्लेबाज के पास चले गए और तालियां बजाने लगे. BCCI ने पाया कि ऐसा सेलिब्रेशन नियमों का उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए

स्टेटमेंट में कहा गया, “IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए काइल जैमीसन को एक डिमेरिट पॉइंट मिला है और उन्हें चेतावनी दी गई है. जैमीसन को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “ऐसी भाषा, हरकतें या हाव-भाव इस्तेमाल करने से संबंधित है जो किसी को नीचा दिखाएं या मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हैं.”

यह भी पढ़ें- चीयरलीडर को छेड़ रहा था CSK फैन, विदेशी महिला ने यूं कर दी बोलती बंद; वीडियो वायरल

स्टेटमेंट में बताया गया कि गेंदबाज ने अपनी गलती मान ली है. “वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन उनके बहुत करीब आक्रामक तरीके से खड़े पाए गए, जिससे बल्लेबाज की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती थी. जैमीसन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सज़ा को मान लिया.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp