भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 आज रिवरसाइड ग्राउंड पर होगा, जिसके लिए होने वाले टॉस पर पूरी दुनिया की नजर होगी. फैंस वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में देखना चाहते हैं, इनमें अब वो पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ हुई सीरीज के लिए अपनी संभावित में वैभव को शामिल नहीं किया था. अब वो मानते हैं कि 15 वर्षीय इस धाकड़ बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में खिलाना चाहिए.

पांचों मैच खिलाओ- आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर बात की. उन्होंने कहा, “अब तो वैभव सूर्यवंशी को खिलाना ही पड़ेगा. सवाल था कि वैभव को कब खिलाना चाहिए, मैं कह रहा हूं अब समय आ गया है. उसे 5 के 5 मैच खिलाओ, आप इनकी शुरुआत करवा दीजिए.

उन्होंने आगे कहा, “इसकी मुख्य वजह ये है कि आयरलैंड में जो हुआ, उसके बाद बदलाव जरुरी हो जाते हैं. हां हम वर्ल्ड चैंपियन है, लगातार कई ट्रॉफी जीती हैं लेकिन लगातार ही 2 मैच आयरलैंड से हार भी गए हैं. ये काफी है आपको झकझोर कर रखने के लिए, तो ये रही मेरी 11.”

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, आज IND vs ENG पहले टी20 में डेब्यू पक्का?

संजू सैमसन को किया बाहर

आकाश चोपड़ा ने ओपनिंग जोड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को चुना, उन्होंने तीसरे स्थान पर ईशान किशन को रखा. उन्होंने अपनी संभावित प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को बाहर किया.

हालांकि उन्होंने सीरीज में टॉप बल्लेबाजों के रोटेशन की बात कहते हुए कहा, “टी20  वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले को नहीं खिलाना थोड़ी सी तो नाइंसाफी होगी, क्या 2 असफलता के बाद बाहर कर देंगे क्या? अभिषेक, सैमसन और ईशान को रोटेशनल पॉलिसी का हिस्सा बना दीजिए. इन तीनों को बोल दीजिए कि आपमें से किसी को सभी 5 मैच खेलने को नहीं मिलेंगे, क्योंकि हम युवा वैभव को मौका देना चाहते हैं.”

यह भी पढ़ें- भारत बनाम इंग्लैंड पहले T20 का LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?

IND vs ENG 1st T20 के लिए आकाश चोपड़ा की इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp