डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अंग्रेजी  लेखक सलमान रुश्दी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमलावरों ने रूश्दी पर कई वार किए जिसमें रुश्दी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रूश्दी को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार हमला उस दौरान हुआ जब सलमान रूश्दी एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने जा रहे थे। 

सलमान रुश्दी पर हुए हमले को लेकर दुनियाभर के दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। अमेरिकी व्हाइट हाउस  से यूएस राष्ट्रपति सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने  हमले की निंदा की।  

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने  कहा, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने  चिंता जताते हुए कहा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की प्रतिक्रिया के रूप में हिंसा कभी भी उचित नहीं ठहराई जा सकती। गुटेरस ने जल्द से जल्द  सलमान रुश्दी के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। 

बताया जा रहा है कि हमले में लेखक को काफी चोंटें आई हैं, जिसमें उनकी एक आंख खोने का डर  हैं। हमले में लेखक की गर्दन से काफी खून बह गया। हालफिलहाल मशहूर लेखक अस्पताल में भर्ती हैं, सलमान रुश्दी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यूएसए न्यूयॉर्क  पुलिस ने  संदिग्ध हमलावर की पहचान 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में हुई है जो कि न्यूजर्सी का बताया जा रहा है।  पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि चौटाउक्वा में आज हमने जो अनुभव किया वह हमारे लगभग 150 वर्षों के इतिहास में किसी भी चीज़ के विपरीत एक घटना है। हमारा काम अभी सलमान रुश्दी के परिवार के लिए एक संसाधन बने रहना है। हम इस हमले का उद्देश्य समझने के लिए एफबीआई के साथ काम कर रहे हैं।  न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने कहा हम परिवार को ज्यादातर सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं ।

 

 

 

 

 

 

 
 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp