स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कि शादी 23 नवंबर को होनी थी, जिसे टाल दिया गया है. कारण बताया गया कि भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति के पिता की अचानक तबियत खराब होने की वजह से ऐसा किया गया. इस बीच स्मृति ने जब इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े पोस्ट डिलीट किए तो इस पर चर्चा तेज हो गई कि आखिर ऐसा क्यों? इस बीच सोशल मीडिया पर एक और दावा किया जा रहा है कि स्मृति ने पलाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. क्या है सच है? आइए आपको बताते हैं वायरल दावे का सच.

स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हैं. वह और पलाश मुच्छल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. पलाश सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं, जो इंदौर के रहने वाले हैं. महिला वर्ल्ड कप के दौरान जब स्मृति इंदौर में थीं, तब पहली बार ये खबर आई कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं.

धूम-धाम से मनाए गए सभी फंक्शन

स्मृति की शादी पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में थी. जेमिमा, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर और अन्य महिला क्रिकेट्स हल्दी से लेकर मेहंदी तक के फंक्शन में मौजूद थे. स्मृति और पलाश भी काफी खुश थे, दोनों का हल्दी फंक्शन का डांस वीडियो भी सामने आया था. शादी से एक दिन पहले 22 नवंबर को संगीत समारोह हुआ था, जिसमें स्मृति और पलाश ने परफॉर्म भी किया था.

23 नवंबर की सुबह अचानक खबर आई कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टल गई है, क्योंकि स्मृति के पिता की तबियत अचानक खराब हो गई. जब स्मृति ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी के पोस्ट डिलीट किए तो चर्चा तेज हो गई कि आखिरी महिला क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया?

क्या सच में स्मृति मंधाना ने पलाश को किया अनफॉलो?

सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि स्मृति मंधाना ने अपने मंगेतर पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. बाकायदा एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दिखाया गया. हालांकि जब हमने देखा तो पाया कि स्मृति ने ऐसा कुछ नहीं किया है. स्मृति की फॉलोइंग लिस्ट में पलाश मुच्छल हैं.

वायरल दावे की सच्चाई: ये दावा पूरी तरह गलत है कि स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp