Cheap Fuel News: देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए सरकार ने इसके लिए सस्ता विकल्प तैयार किया है. ये सस्ता विकल्प है E-85 ईंधन. जिसका पहला स्टेशन दिल्ली में खोला गया है. इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है, ये ईंधन सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 20 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसकी इसे अब तक कोई खरीदने के लिए सामने नहीं आया है.

क्या है ई-85 ईंधन?
E-85 एक ऐसा ईंधन है, जिसमें 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल का मिश्रण होता है. सरकार लंबे समय से एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा दे रही है, ताकि कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सके.

ये भी पढ़ें: Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

कम कीमत के बावजूद नहीं हो रही बिक्री
हालांकि, कम कीमत के बावजूद E-85 को लेकर ग्राहकों में उत्साह नहीं दिख रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि सामान्य पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों में E-85 का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसके लिए विशेष प्रकार के फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) इंजन वाली गाड़ियों की जरूरत होती है, जो अभी भारतीय बाजार में बहुत कम संख्या में उपलब्ध हैं.

जानकारी का अभाव
इसके अलावा, ज्यादातर वाहन मालिकों को E-85 ईंधन के बारे में पर्याप्त जानकारी भी नहीं है. कई लोगों को ये पता ही नहीं है कि ये ईंधन क्या है और किन वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी कारण पेट्रोल पंपों पर E-85 उपलब्ध होने के बावजूद मांग नहीं बन पाई है.

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1600 रुपए पहुंच गई गैस सिलेंडर की कीमत, फिर भी सस्ता दे रही सरकार, जानें वजह

फ्लेक्स- फ्यूल वाहनों की संख्या
जब तक फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की संख्या नहीं बढ़ती और लोगों के बीच इस ईंधन के प्रति जागरूकता नहीं आती, तब तक इसकी बिक्री में तेजी आने की संभावना कम है. सरकार और ऑटो कंपनियां आने वाले वर्षों में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही हैं. ऐसे में भविष्य में E-85 ईंधन की मांग बढ़ सकती है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp