नई दिल्ली8 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले साल सबसे ज्यादा 22,746 लोगों ने आत्महत्या की थी।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की साल 2022 की रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल देश में सुसाइड के कुल 1 लाख 71 हजार मामले रिकॉर्ड किए गए। यानी हर दिन 468 लोगों ने आत्महत्या की।

3 दिसंबर को जारी NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सुसाइड हुए। यहां 22,746 लोगों ने आत्महत्या की। तमिलनाडु में 19,834 और मध्य प्रदेश में 15,386 लोगों ने सुसाइड किया।

आत्महत्या करने वालों में 11,290 लोग खेतिहर मजदूर या किसान थे। इनमें 5,207 किसान और 6,083 खेतिहर मजदूर थे। इस हिसाब से हर दिन 30 मजदूरों या किसानों ने सुसाइड किया।

यह 2021 की तुलना में 3.7% ज्यादा है। 2021 में कृषि क्षेत्र से जुड़े 10,881 लोगों की आत्महत्या से मौत हुई थी। इनमें 5,318 किसान और 5,563 खेतिहर मजदूर थे। पुरुष किसानों की संख्या 4,999 और महिलाओं की 208 थी।

दिल्ली में आत्महत्या के मामले 21% बढ़े
महानगरों की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा 3,367, बेंगलुरु में 2,313, चेन्नई में 1,581 और मुंबई में 1,501 लोगों ने पिछले साल आत्महत्या की। दिल्ली में 2021 की तुलना में आत्महत्या के मामले 21% बढ़े हैं। देश में 2021 के मुकाबले यह आंकड़ा 4.2% बढ़ा है।

फैमिली प्रॉब्लम-बीमारी सुसाइड की सबसे बड़ी वजह
आत्महत्या के आधा से ज्यादा मामलों में फैमिली प्रॉब्लम और बीमारी से परेशान होकर लोगों ने अपनी जान दे दी। लव अफेयर और शादी में प्रॉब्लम के कारण 9.3% सुसाइड हुए। 4.1% मामलों में लोगों ने कर्ज या दिवालियापन के कारण आत्महत्या की।

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर:NCRB-2022 की रिपोर्ट में दावा- यहां एक दिन में 3 रेप हुए

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2022 की रिपोर्ट रविवार (3 दिसंबर) जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां 2022 में एक दिन में 3 रेप केस दर्ज किए गए।

NCRB की 546 पेज की रिपोर्ट में बताया कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4 लाख 45 हजार 256 केस दर्ज किए गए, यानी हर घंटे लगभग 51 FIR हुईं। 2021 में यह आंकड़ा 4 लाख 28 हजार 278 था। पूरी खबर पढ़ें…

एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा; मप्र में सबसे ज्यादा दुष्कर्म भोपाल में, नाबालिगों से यौन अपराध धार में ज्यादा

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के डेटा के मुता​बिक 2022 में मप्र में दुष्कर्म के मामले घटे हैं। यह दूसरे से खिसककर तीसरे पायदान पर आ गया है। लेकिन, भोपाल- इंदौर जैसे बड़े शहरों में महिलाएं अभी भी सुरक्षित नहीं हैं।

2022 में भोपाल कमिश्नरेट में दुष्कर्म के सबसे अधिक 393 केस दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर इंदौर रहा। यहां 359 मामले दर्ज हुए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp