39 साल के कीरोन पोलार्ड मेजर लीग क्रिकेट 2026 में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के लिए खेल रहे हैं. आज हुए 20वें मुकाबले में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी. अंत में कोरी एंडरसन ने 154 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाकर जीत में अहम रोल निभाया.

एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. एलए नाइट राइडर्स के लिए मैथ्यू ट्रॉम्प ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, कप्तान जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 43 रन बनाए. इससे पहले ओपनर आंद्रे फ्लेचर ने 34 रनों की पारी खेली. 166 के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 63 रन बनाए.

एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, ओपनर क्विंटन डिकॉक खाता भी नहीं खोल पाए और जेसन होल्डर का शिकार हो गए. इसके बाद 38 के स्कोर पर निकोलस पूरन (16) भी आउट हो गए, मोनक पटेल ने 32 रन बनाए. टीम का चौथा विकेट 80 के स्कोर पर गिरा, तब जीत के लिए 49 गेंदों में 86 रन चाहिए थे, पोलार्ड और कोरी एंडरसन ने 88 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल

कीरोन पोलार्ड ने 35 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 63 और कोरी एंडरसन ने 24 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 37 रन बनाए.

अंक तालिका के टॉप पर पहुंची MI

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क मेजर लीग क्रिकेट 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. ये 6 में से टीम की चौथी जीत थी, टीम के 8 अंक हैं. वॉशिंगटन फ्रीडम के भी 8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण टीम दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp