भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इस बड़े स्कोर से ज्यादा चर्चा विराट कोहली की 52वीं ODI सेंचुरी की हुई. उन्होंने 135 रनों की पारी खेलते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़े. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत क्रिकेट से जुड़ी कई अन्य हस्तियां विराट की इस पारी की मुरीद हो गई हैं. विराट कोहली ने 120 गेंद खेलते हुए 135 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए.

राजीव शुक्ला ने की तारीफ

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने विराट कोहली की तारीफ में कहा, “83वां शतक, विराट कोहली के इस खेल के प्रति जुनून और अनुशासन को दिखाता है, जो लगातार नए कीर्तिमान रचता जा रहा है. उनका यह सफर हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा स्वरूप है. एक शानदार पारी.”

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी विराट के अंदर रनों की भूख की तारीफ की. उन्होंने कहा, “विराट कोहली के लिए एक और खास दिन. 52वां शतक, अब भी निरंतरता और रनों की भूख के नए मानक तय कर रहे हैं. बहुत बेहतरीन पारी.”

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज ने व्यंग करते हुए कहा कि यह बल्लेबाज थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर सकता है. वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि विराट कोहली का शतक लगाने के बाद सेलिब्रेशन बताता है कि यह पारी उनके लिए क्या महत्व रखती है. रॉबिन उथप्पा और युजवेंद्र चहल ने भी विराट की बेहतरीन पारी पर प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें:

Watch: विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘विवादित’ सेलिब्रेशन, फैंस कर रहे ट्रोल; ‘हिटमैन’ ने दी गाली?





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp