T20 World Cup 2026 ENG vs NEP Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने थीं. इस मैच में बड़ा उलटफेर होने से बच गया. सांसें रोक देने वाले मैच में एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि नेपाल की टीम आसानी से इंग्लैंड को हरा देगी, लेकिन अंतत: इंग्लिश टीम ने वापसी कर 04 रन से जीत अपने खाते में डाली. टीम के लिए जैकब बेथल और कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेली. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, जिसे इंग्लैंड ने सैम कर्रन ने बचाते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई.

कर्रन टीम के लिए हीरो साबित हुए. उन्होंने अंतिम ओवर में सिर्फ 05 रन खर्चे, जब विरोधी टीम को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे. इंग्लिश गेंदबाज ने सटीक यॉर्कर के साथ अपनी टीम को जीत दिलाई.

बेकार गई नेपाल के इन खिलाड़ियों की पारी 

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह आरी और लोकश बाम ने शानदार पारियां खेलीं. हालांकि दोनों की पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं. दीपेंद्र ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 29 गेंदो में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन स्कोर किए. इसके अलावा लोकेश ने नंबर आठ पर बैटिंग करते हुए 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 39 रन बनाए. 

इंग्लैंड के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल 

मुकाबले पहले बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 184/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए जैकब बेथल ने सबसे बड़ी पारी खलते हुए 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 55 रन स्कोर किए. इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली.

नेपाल रन चेज में चूका 

रन चेज के लिए उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में 180/6 रन तक ही पहुंच सकी. टीम सिर्फ 04 रन से जीत हासिल करने में चूक गई. नेपाल की पारी के दौरान इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और सैम कर्रन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp