Why Vaibhav Suryavanshi Skips 10th Board Exam: भारत के 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 17 फरवरी को 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे. अब वैभव के पिता, संजीव ने खुलासा करते हुए बताया कि 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर ने परीक्षा क्यों नहीं दी. संजीव का कहना है कि उनके बेटे ने फैसला लिया है कि वो क्रिकेट पर ध्यान देगा और फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में हिस्सा ले रहे हैं.
वैभव ने क्यों नहीं दिया बोर्ड एग्जाम
द मिड-डे के अनुसार संजीव ने पुष्टि करके बताया कि वैभव सूर्यवंशी अभी नागपुर में हैं, जहां वो राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वैभव इस साल परीक्षा नहीं देंगे, वो अगले साल दोबारा से बोर्ड एग्जाम देंगे.
इसी रिपोर्ट अनुसार संजीव ने बताया कि वैभव अगर परीक्षा देने जाते, तो अपने खेल पर ध्यान नहीं लगा पाते. वैभव के पिता बोले कि उनका बेटा एक होनहार छात्र है, लेकिन फिलहाल उसने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया हुआ है. उन्होंने बताया, “जब वैभव नियमित रूप से स्कूल जाता था तो पढ़ाई में बहुत अच्छा था. उसके सभी विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक नंबर आते थे, लेकिन अभी उसकी प्राथमिकता क्रिकेट है.”
मंगलवार, 17 फरवरी को वैभव सूर्यवंशी पोदार इंटरनेशनल स्कूल में अनुपस्थित रहे थे. स्कूल के प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने बताया कि नियमानुसार अनुपस्थित रहने के लिए वैभव को एबसेंट मार्क किया गया.
वर्ल्ड कप विजेता टीम का रहे हिस्सा
वैभव सूर्यवंशी पिछले दिनों अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेते नजर आए थे. भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत था। फाइनल में वैभव ने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वैभव उस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें:
2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब तक इन 3 भारतीयों ने बिखेरा जलवा, ईशान किशन के बल्ले ने उगली आग