Afghanistan New Captain: अफगानिस्तान के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी खराब गुजरा. पिछले सीजन सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगानिस्तान इस बार के टूर्नामेंट में सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी. टीम ग्रुप चरण से ही एलिमिनेट हो गई थी. टीम के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान राशिद खान की छुट्टी कर दी गई.
टी20 विश्व कप में राशिद अफगानिस्तान की कमान संभालते हुए नजर आए थे. अब टूर्नामेंट के बाद ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को टी20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया है. यह फैसला गुरुवार (05 मार्च) को लिया गया, जब अफगानिसान बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का एलान किया.
रिलीज में कहा गया कि इब्राहिम जादरान जो पहले टीम के लिए उपकप्तान का किरदार अदा कर रहे थे, अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के रूप में राशिद को रिप्लेस कर दिया है. हालांकि राशिद वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में स्पिनर के रूप में शामिल हैं.
तीन खिलाड़ियों का कटा पत्ता
रिलीज में बताया गया कि टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को दोनों ही स्क्वॉड से बाहर रखा गया है.
🚨 SQUAD ANNOUNCEMENT ALERT! 🚨
Here are our squads for the upcoming White Ball Series against Sri Lanka. 👍
Read More: https://t.co/2y6o5AfgF5 pic.twitter.com/QKcz0FGoVp
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 5, 2026
13 से 25 मार्च के बीच होगी सीरीज
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच व्हाइट बॉल सीरीज यूएई में खेली जाएगी. पहले दोनों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके तीनों मैच क्रमश: 13 मार्च, 15 मार्च और 17 मार्च को खेले जाएंगे. तीनों ही मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे.
इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 20 मार्च, दूसरा 22 मार्च और तीसरा 25 मार्च को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के तीनों ही मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएंगे.
टी20 सीरीज का स्क्वॉड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई.
वनडे सीरीज का स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल सामी.