भारत-आयरलैंड के बीच 26 जून को पहला टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है. ट्राई सीरीज में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के साथ आयरलैंड पहुंच चुके हैं. इसी बीच, सभी के मन में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू होगा या नहीं? इस सवाल को लेकर एक्सपर्ट भी दो जुटों में नज़र आ रहे हैं. कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि उनको मौका देना चाहिए, वहीं कुछ कह रहे हैं कि अभी वैभव के पास पर्याप्त समय है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ मैच का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नज़र आ सकते हैं. अगर वैभव को भारतीय टीम की तरफ से खिलाना है, तो अभिषेक या संजू में से किसी एक को बाहर बेंच पर बैठना होगा. वहीं नबर तीन पर ईशान किशन बल्लेबाज़ी करते हुए दिख सकते हैं. ईशान इस साल आईपीएल के बाद से ही फॉर्म में नज़र आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IND Vs IRE: आयरलैंड सीरीज में तबाही मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, सब जान लीजिए

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ा था. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करने उतर सकते हैं. श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.

नंबर 5 पर तिलक वर्मा को बल्लेबाज़ी करने का मौका मिल सकता है. तिलक वर्मा ने हाल ही में खत्म हुई ट्राई सीरीज के मुकाबले में भारत को चैंपियन बनाया था. ट्राई सीरीज के पांच मुकाबलों में उन्होंने 275 रन बनाए थे. शिवम दुबे और अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका में खेलते हुए नज़र आएंगे. वहीं,वॉशिंगटन सुंदर,हर्षित राणा,अर्शदीप सिंघ और रवि बिशनोई गेंदबाज़ी की कमान को संभालेंगे.

भारत की संभावित टी20 स्कॉवड

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

भारतीय टी20 स्कॉवड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सुयश शेडगे.

यह भी पढ़ें- IPL Trade: ‘ये तो होना ही था…’, कुलदीप के लिए DC मालिक के पोस्ट पर डेविड वार्नर ने ये क्या लिख दिया, मचा बवाल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp