2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए एकदम नई टीम बनाने की रणनीति भारतीय मैनेजमेंट पर पूरी तरह उल्टी पड़ी है. सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपना, लगातार नए खिलाड़ियों पर प्रयोग करना. ऐसे फैसलों का ही नतीजा है कि भारतीय टीम ना केवल इंग्लैंड बल्कि आयरलैंड से भी सीरीज 0-2 से हार गई. इंग्लैंड सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है.

भारतीय टीम को खासतौर पर बल्लेबाजी में लचर प्रदर्शन के लिए निशाने पर लिया जा रहा है. गेंदबाजी भी उच्च स्तरीय नहीं रही है, लेकिन सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन बैटिंग साइड से हुआ है. यहां देख लीजिए उन 3 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार का सबसे बड़ा गुनहगार माना जा सकता है.

ईशान किशन

टेस्ट, वनडे या टी20, फॉर्मेट कोई भी हो, नंबर-3 की बल्लेबाजी पोजीशन बहुत महत्वपूर्ण होती है. अगर ओपनिंग बल्लेबाज फ्लॉप हो जाएं तो नंबर-3 को जिम्मेदारी लेनी होती है, लेकिन ईशान किशन इस जिम्मेदारी को उठाने में नाकाम रहे हैं. पहले मुकाबले में ‘जीरो’, फिर मैंचेस्टर में 49 रन बनाए. उसके बाद दोनों पारियों में उनका स्कोर घटता गया है. इंग्लैंड सीरीज की 4 पारियों में उन्होंने सिर्फ 66 रन बनाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी/संजू सैमसन

अभिषेक शर्मा के अलावा दूसरे ओपनिंग स्लॉट पर जो भी आया है, इंग्लैंड के खिलाफ वह फ्लॉप हुआ है. पहले टी20 में संजू सैमसन खेले, जो सिर्फ एक रन बना पाए. वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. पूरा विश्व यह जानने को उतावला था कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में आकर क्या IPL वाला धमाल मचा पाएंगे. अब तक 3 पारियों में उनके बैट से सिर्फ 42 रन निकले हैं.

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच

तिलक वर्मा

भारत की टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा भी मिडिल ऑर्डर में आकर अपने कंधों पर जिम्मेदारी नहीं उठा पाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की चार पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन रहा है. इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि तिलक कितनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पूरी सीरीज में अब तक उन्होंने 17 के बेकार औसत से 51 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp