• Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Nashik Visit Photos Update | Kalaram Mandir Youth Festival

मुंबई7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में पोछा भी लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 12 जनवरी को महाराष्ट्र पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने नासिक में डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसके बाद कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी ने दक्षिण की गंगा कही जाने वाली गोदावरी में गंगा पूजा भी की।

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर नासिक में 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। फिर मुंबई में अटल सेतु उद्घाटन करने के बाद यहां भी रोड शो किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल सेतु, विकसित भारत की तस्वीर है। विकसित भारत कैसा होने वाला है, उसकी एक झलक है।

मोदी ने कहा कि आज देश का अंदाज और मिजाज पूरी तरह से युवा है। जो युवा होता है, वो पीछे नहीं रहता, बल्कि लीड करता है। अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान-3 और आदित्य L1 इसके सबूत हैं। 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों की साफ-सफाई भी करें।

12 से 16 जनवरी तक होने वाले यूथ फेस्टिवल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल की थीम ‘विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखी गई है। इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें भाग ले रही हैं।

मुंबई में मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें…

  • आज का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के साथ ही विकसित भारत के संकल्प के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। आज विकास का यह उत्सव भले ही मुंबई में हो रहा है, लेकिन इस पर पूरे देश की नजर है और दुनिया के सबसे बड़े ‘सी ब्रिज’ में से एक ये विशाल अटल सेतु देश को मिला है।
  • 24 दिसंबर 2016 का दिन मैं नहीं भूल सकता। जब मैं अटल सेतु के शिलान्यास के लिए यहां आया था। तब मैंने छत्रपति शिवाजी को नमन करते हुए कहा था कि लिखकर रखिए कि देश बदलेगा भी और देश बढ़ेगा भी। ये मोदी की गारंटी थी और आज मैं फिर छत्रपित शिवाजी को नमन करते हुए यह अटल सेतु मुंबई और देश के लोगों को समर्पित कर रहा हूं।
  • 10 साल पहले, हजारों, लाखों करोड़ रुपए के मेगा स्कैम्स की चर्चा होती थी। आज हजारों करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने की चर्चा होती है। आज एक तरफ, गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए महा-अभियान हैं, तो दूसरी तरफ, देश के कोने-कोने में चल रही महा-परियोजनाएं हैं।
  • अटल सेतु, विकसित भारत की तस्वीर है। विकसित भारत कैसा होने वाला है, उसकी एक झलक है। विकसित भारत में सबके लिए सुविधा होगी, सबकी समृद्धि होगी, गति होगी, प्रगति होगी, दूरियां सिमटेंगी और देश का कोना-कोना जुड़ेगा। जीवन हो या आजीविका, सब कुछ निरंतर, बिना रुकावट के चलेगा। यही तो अटल सेतु का संदेश है।

देखें, मोदी के नासिक दौरे की 8 फोटोज…

पीएम मोदी ने नासिक में डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने नासिक में डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

नासिक में रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर लोगों ने फूल बरसाए।

नासिक में रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर लोगों ने फूल बरसाए।

रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया।

रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया।

नासिक में पीएम मोदी ने रोड शो किया, सड़क किनारे खड़े युवाओं ने उनका वीडियो बनाया।

नासिक में पीएम मोदी ने रोड शो किया, सड़क किनारे खड़े युवाओं ने उनका वीडियो बनाया।

नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा करते पीएम नरेंद्र मोदी।

नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा करते पीएम नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान कालाराम की आरती भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान कालाराम की आरती भी की।

कालाराम मंदिर में पीएम मोदी को सम्मान पत्र दिया गया।

कालाराम मंदिर में पीएम मोदी को सम्मान पत्र दिया गया।

आज यानी 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के मौके पर मोदी ने नासिक में नेशनल यूथ का उद्घाटन किया।

आज यानी 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के मौके पर मोदी ने नासिक में नेशनल यूथ का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने मुंबई में भी रोड शो किया। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने मुंबई में भी रोड शो किया। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

मोदी के भाषण की 5 बातें…

नासिक की धरती को प्रणाम
जीजाबाई ने शिवाजी महाराज को बनाया। इस धरती ने अहिल्याबाई होल्कर, रमाबाई अंबेडकर जैसी महान महिलाएं दीं। भगवान श्रीराम ने इस भूमि पर कई वर्ष व्यतीत किये। इसलिए मैं इस धरती को प्रणाम करता हूं।

परिवारवाद की राजनीति पर
परिवारवाद की राजनीति को कम करें। इसने देश का नुकसान किया है। आप अपनी राय कोर्ट के जरिए जाहिर करें। कुछ लोग पहली बार वोट डालेंगे। फर्स्ट टाइम वोटर लोकतंत्र में ऊर्जा-शक्ति ला सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में आए, इसके लिए प्रक्रिया जल्दी पूरी कर लीजिए।

युवाओं की ताकत पर
हमारे ऋषि-मुनियों ने युवा शक्ति को सर्वोच्च बताया है। विवेकानंद ने भी बताया था कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति युवाओं के कंधे पर टिकी है। भारत दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी में आया है। आज भारत एक से बढ़कर एक इनोवेशन कर रहा है, रिकॉर्ड पेटेंट फाइल कर रहा है, भारत मैन्युफेक्चरिंग हब बन रहा है, इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है।

युवा लीड करना जानता है
आज देश का अंदाज और मिजाज पूरी तरह से युवा है। जो युवा होता है, वो पीछे नहीं रहता, बल्कि लीड करता है। अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान-3 और आदित्य L1 इसके सबूत हैं।

मंदिरों-तीर्थों में स्वच्छता अभियान चलाएं
मैंने जनता से 22 जनवरी तक देशभर के मंदिरों की सफाई करने की अपील की थी। आज मुझे नासिक के कालाराम मंदिर की सफाई करने का अवसर मिला। इसलिए सभी नागरिकों को देश के सभी मंदिरों और तीर्थों में स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। इसके लिए लोग श्रमदान करें।

ये खबरें भी पढ़ें …

PM ने देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज का उद्घाटन किया: 21.8 KM लंबा ब्रिज मुंबई-नवी मुंबई को जोड़ेगा; 2 घंटे का सफर 20 मिनट में पूरा होगा

पूरी खबर पढ़ें…

राम मंदिर के लिए मोदी का 11 दिन का अनुष्ठान:आज से नासिक के पंचवटी से शुरुआत; अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शुक्रवार 12 जनवरी को ऑडियो मैसेज दिया। इसमें उन्होंने बताया है कि वे आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत नासिक में जलाभिषेक से की। मोदी ने कहा, ‘मैं भावना को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं। कई पीढ़ियों का सपना साकार हो रहा है।’ 11 दिन बाद यानी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp