गलती से भी एक बार में कभी मत पीना इतनी बियर, वरना हो जाएगी मौत

गलती से भी एक बार में कभी मत पीना इतनी बियर, वरना हो जाएगी मौत


How Much Beer Is Life Threatening: गलती से भी एक बार में बहुत ज्यादा बियर पी लेना जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन यह समझना आसान नहीं है कि आखिर कितनी मात्रा खतरनाक हो सकती है. दोस्तों के साथ बैठकर कुछ पेग लेते समय शायद ही कोई इस बात पर ध्यान देता है कि शरीर की अपनी एक सीमा होती है. सच यह है कि शराब से मौत की कोई एक तय मात्रा नहीं होती. चलिए आपको बताते हैं कि कितनी बियर पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है?

कितनी बियर आपके लिए खतरनाक?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline के अनुसार, शरीर शराब को एक निश्चित रफ्तार से ही तोड़ पाता है. आम तौर पर लिवर एक घंटे में लगभग एक स्टैंडर्ड ड्रिंक प्रोसेस करता है. अगर कोई व्यक्ति जल्दी-जल्दी पीता है, तो ब्लड में अल्कोहल की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है. ब्लड अल्कोहल कंसंट्रेशन यानी बीएसी अगर 0.08 प्रतिशत तक पहुंच जाए तो ज्यादातर जगहों पर व्यक्ति को नशे में माना जाता है. लेकिन जब यही स्तर 0.40 प्रतिशत या उससे ऊपर पहुंच जाता है, तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है. इस स्तर पर कोमा या मौत का जोखिम पैदा हो जाता है.

एक स्टैंडर्ड ड्रिंक में लगभग 14 ग्राम शुद्ध अल्कोहल होता है. यह करीब 12 औंस लगभग 350 मि.ली, 5 प्रतिशत अल्कोहल वाली बियर, 5 औंस वाइन या 1.5 औंस हार्ड ड्रिंक के बराबर होता है. सामान्य तौर पर एक स्टैंडर्ड ड्रिंक BAC को लगभग 0.02 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है. इसका मतलब है कि कुछ ही ड्रिंक में व्यक्ति कानूनी रूप से नशे में आ सकता है, लेकिन जानलेवा स्तर तक पहुंचने के लिए इससे काफी ज्यादा मात्रा चाहिएय औसतन किसी व्यक्ति को 0.40 प्रतिशत BAC तक पहुंचने के लिए लगभग 25 स्टैंडर्ड ड्रिंक लेने पड़ सकते हैं, हालांकि असल जिंदगी में यह संख्या व्यक्ति-विशेष पर निर्भर करती है. ध्यान रहे कि गिलास में परोसी गई बियर कई बार स्टैंडर्ड मात्रा से ज्यादा होती है या उसमें अल्कोहल प्रतिशत अधिक होता है, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है.

क्या होती है ओवर डोज की पहचान?

अल्कोहल ओवरडोज के संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है. लगातार उल्टी होना, त्वचा का पीला या नीला पड़ना, दिल की धड़कन धीमी होना, शरीर का तापमान गिरना, सांसों का बहुत धीमा या अनियमित होना, भ्रम की स्थिति, दौरे पड़ना या बेहोशी, ये सभी गंभीर चेतावनी संकेत हैं. अगर किसी की सांस आठ प्रति मिनट से कम हो जाए या वह जाग न पाए, तो तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी है. शराब का असर सिर्फ उसी रात तक सीमित नहीं रहता.

खाली पेट पीने से अल्कोहल तेजी से खून में पहुंचता है और कम मात्रा में भी ज्यादा नशा हो सकता है. पानी कम पीना, तेजी से ड्रिंक खत्म करना या अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर पीना भी खतरा बढ़ाता है. इसलिए खाने के साथ पीना, हर ड्रिंक के बीच पानी लेना और एक घंटे में एक से ज्यादा ड्रिंक न लेना समझदारी मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें- Borderline Blood Sugar: क्या आप भी 110 फास्टिंग शुगर को मान रहे हैं ‘नॉर्मल’? एक्सपर्ट ने इसको लेकर दी बड़ी चेतावनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

ट्रंप टैरिफ के रिफंड से अब कंपनियों की होगी भरपाई, लेकिन अमेरिकी जनता का क्या होगा?

ट्रंप टैरिफ के रिफंड से अब कंपनियों की होगी भरपाई, लेकिन अमेरिकी जनता का क्या होगा?


US Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को उस समय बड़ा झटका लगा जब Supreme Court of the United States ने उनके द्वारा लगाए गए कई उच्च आयात शुल्क (टैरिफ) को अमान्य करार दे दिया. इन टैरिफ के जरिए अमेरिकी प्रशासन ने लगभग 134 अरब डॉलर का राजस्व जुटाया था. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह रकम किसे और कैसे वापस की जाएगी?

टैरिफ सीधे आम अमेरिकी नागरिकों से वसूला गया कर नहीं था. यह आयातित वस्तुओं पर लगाया गया शुल्क था, जिसे अमेरिका में सामान मंगाने वाली कंपनियों जैसे Walmart और Costco ने सीमा शुल्क विभाग को चुकाया. यानी कानूनी रूप से भुगतानकर्ता कंपनियां थीं. हालांकि व्यवहारिक रूप से कंपनियां यह अतिरिक्त लागत अपने उत्पादों की कीमतों में जोड़ देती हैं, जिससे अंतिम बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ता है.

उदाहरण के लिए, अगर किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 15% टैरिफ लगा, तो आयातक कंपनी ने सरकार को वह शुल्क दिया, लेकिन बाद में उसी अनुपात में कीमत बढ़ाकर उपभोक्ता से वसूला.

रिफंड किसे मिलेगा?

कानूनी दृष्टि से रिफंड उसी इकाई को दिया जाता है जिसने सरकार को भुगतान किया हो. चूंकि सीमा शुल्क का भुगतान कंपनियों ने किया था, इसलिए यदि रिफंड की प्रक्रिया शुरू होती है तो वह कंपनियों को ही मिलेगा, न कि सीधे उपभोक्ताओं को. उपभोक्ताओं को सीधे भुगतान करना संभव नहीं है, क्योंकि उन्होंने सरकार को कोई सीधा कर नहीं चुकाया.

रिफंड की प्रक्रिया आसान नहीं है. कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उन्होंने किस अवधि में कितना टैरिफ जमा किया था और वह अदालत के फैसले के तहत अमान्य श्रेणी में आता है. इसके बाद कस्टम अथॉरिटी की समीक्षा, दस्तावेज़ी जांच और कानूनी प्रक्रियाएं होंगी. इसमें ब्याज भुगतान का मुद्दा भी शामिल हो सकता है.

कितना समय लग सकता है?

राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि पूरी प्रक्रिया में करीब पांच साल तक का समय लग सकता है. कारण यह है कि हजारों कंपनियों और करोड़ों आयात लेनदेन की समीक्षा करनी होगी. इसके अलावा सरकार यह भी देख सकती है कि क्या किसी वैकल्पिक कानूनी प्रावधान के तहत नए टैरिफ लागू कर पहले के राजस्व की भरपाई की जा सकती है. उपभोक्ताओं पर असर भले ही कंपनियों को रिफंड मिल जाए, यह जरूरी नहीं कि वे वह रकम उपभोक्ताओं को लौटाएं.

कंपनियां उस पैसे को अपने घाटे की भरपाई, बैलेंस शीट मजबूत करने या भविष्य के निवेश में लगा सकती हैं. इसलिए आम जनता को सीधे तौर पर रिफंड मिलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: यूएस के ग्लोबल टैरिफ से बेखौफ भारतीय करेंसी, डॉलर को 6 बार पटका, देखते रह गए ट्रंप



Source link

Nifty Metal index rallies 3%; Vedanta, Lloyds, Nalco, SAIL rally up to 5%

Nifty Metal index rallies 3%; Vedanta, Lloyds, Nalco, SAIL rally up to 5%



Nifty Metal index movement today

 


Shares of metal companies, including ferrous and non-ferrous metals, were rising in trade on Wednesday with the Nifty Metal index rallying 3 per cent on the National Stock Exchange (NSE) in the intraday trade.

 

At 10:49 AM, the Nifty Metal index was ruling as the top gainer among sectoral indices, and was up 2.6 per cent, as compared to a 0.75-per cent rise in the Nifty 50.

 


Vedanta, Lloyds Metals and Energy, Steel Authority of India (SAIL), National Aluminium Company (Nalco), Tata Steel, and Hindustan Zinc were up in the range of 3 per cent to 5 per cent.

 

Tata Steel (up 3 per cent at ₹216.35), and JSW Steel (₹1,278) and Jindal Steel (₹1,258.50) up 2 per cent each, hit their respective all-time highs in the intraday trade today.

 


What’s driving metal stocks higher on Wednesday?

 


Vedanta share price today rallied 5 per cent to ₹732.35 after reports said global brokerage BoFA Securities upgraded the Anil Agarwal-owned mining conglomerate to ‘Buy’ from ‘Neutral’. The brokerage firm also raised Vedanta’s share price target by 75 per cent to ₹840 from ₹480 earlier.

 

The upgrade reportedly comes on the back of BoFA’s bullish view on aluminium, supportive silver prices, and a healthy dividend yield of around 6 per cent. Additionally, reports suggest that BofA thinks significant deleveraging at the parent company has minimised the risk of an increase in brand-fee rate of inter-corporate loans. 
In another development, Vedanta’s Committee of Directors, on Wednesday, approved the issuance of Non-Convertible Debentures (NCDs) on a private placement basis worth up to ₹3,000 crore. READ HERE 


Separately, brokerage firm Nomura has initiated coverage on Lloyds Metals and Energy with a ‘Buy’ rating and a target price of ₹1,600. 


The company, Nomura said, is transitioning into an integrated steel producer with a diversified revenue base, which makes the case for a ‘meaningful upside’. CLICK HERE FOR REPORT

 


Metals & Mining sector Q3FY26 result review


For the October to December 2025 quarter (Q3FY26), non-ferrous companies posted their strongest earnings growth on higher commodity prices, stable volumes, and backward integration benefits, translating into 63bps Y-o-Y and 116bps Q-o-Q Ebitda margin expansion. 

 


“Q3FY26 results, however, reflected a divergence within the metals and mining universe, with steel and non-ferrous players demonstrating margin resilience through operational efficiencies and favorable product mix, while mining companies facing volume and cost pressures. The near-term earnings trajectory is likely to hinge on realisation trends, raw material costs, and domestic demand momentum,” analysts at Systematix Institutional Equities said.

 


Looking ahead, multiple price hikes announced by steel companies, since the implementation of safeguard duty, are expected to lift spreads in Q4FY26. Further, while the near-term earnings trajectory also depends on rising coking coal costs and import flows, capacity additions, improving product mix, and continued cost optimisation position Jindal Steel and Tata Steel relatively better within the ferrous space, the brokerage firm added.

 


Among individual stocks, analysts at Systematix Equities said Hindustan Zinc trades at 9.8x/8.3x FY7E/FY28E, reflecting strong silver-led earnings visibility and margin expansion. 

 


Vedanta’s (4.4x/4.3x FY7E/FY28E) growth, it added, would be supported by aluminium, zinc and silver, and power segments with ongoing deleveraging and upcoming demerger offering upside potential, while Hindalco’s (5.3x/4.7x FY7E/FY28E) India operations provide earnings stability, while recovery in Novelis margins and progressions on capex remain key medium term triggers.

 


Analysts Axis Securities, too, said the aluminium demand is resilient in the packaging and electrical sectors across the US and Europe. Global aluminum supply growth remained constrained in 2025 due to persistent operational disruptions. 

 


“Looking into 2026, continued supply-side volatility is expected to offset primary smelter expansions in Asia (ex-China), while Chinese production remains structurally limited by the 45Mt capacity ceiling. Conversely, demand growth persists across North America and Europe, heightening regional deficits, while China’s domestic consumption is increasingly supported by the expansion of the battery storage sector,” the brokerage firm said.

   


======================================================

 


Disclaimer: View and outlook shared on the stock belong to the respective brokerages and are not endorsed by Business Standard. Readers discretion is advised.



Source link

FedEx joins US companies seeking refund after Trump tariffs are ruled illegal

FedEx joins US companies seeking refund after Trump tariffs are ruled illegal


The Treasury had collected more than $133 billion from the import taxes the president has imposed under the emergency powers law as of December, federal data shows. The impact over the next decade has been estimated at some $3 trillion.
| Photo Credit:
REUTERS/BENOIT TESSIER

FedEx is suing the US government, requesting a full refund on what it paid for tariffs set by President Donald Trump last year after the Supreme Court ruled that the tariffs are illegal.

FedEx said in a filing with the US Court of International Trade that it has “suffered injury” from having to pay the tariffs and that the relief they’re seeking from the court would redress those injuries.

Other companies have already launched efforts to recoup costs from the illegal tariffs, including large US corporations like Costco and Revlon.

The National Retail Federation said in a statement on Friday that the Supreme Court’s ruling provided certainty for US businesses and manufacturers.

“We urge the lower court to ensure a seamless process to refund the tariffs to US importers,” it said. “The refunds will serve as an economic boost and allow companies to reinvest in their operations, their employees and their customers.” The Supreme Court struck down President Donald Trump’s far-reaching global tariffs on Friday. Trump said he was “absolutely ashamed” of some justices who ruled 6-3 against him, calling them “disloyal to our Constitution” and “lapdogs.” At one point, he even raised the spectre of foreign influence without citing any evidence.

The court’s ruling found tariffs that Trump imposed under an emergency powers law were unconstitutional, including the sweeping “reciprocal” tariffs he levied on nearly every other country.

The Treasury had collected more than $133 billion from the import taxes the president has imposed under the emergency powers law as of December, federal data shows. The impact over the next decade has been estimated at some $3 trillion.

Trump has vowed to collect tariffs through other means. He reached for a stopgap option immediately after his defeat Friday at the Supreme Court: Section 122 of the Trade Act of 1974 allows the president to impose tariffs of up to 15 per cent for up to 150 days. But any extension beyond 150 days must be approved by a Congress likely to baulk at passing a tax increase as November’s midterm elections loom.

Published on February 25, 2026



Source link

हरियाणा के छांयसा में 24 दिन में कैसे हुईं 15 मौतें, कौन-सी बीमारी बना रही शिकार?

हरियाणा के छांयसा में 24 दिन में कैसे हुईं 15 मौतें, कौन-सी बीमारी बना रही शिकार?


Haryana Contaminated Water Deaths: हरियाणा के पलवल जिले के हथीन उपमंडल स्थित छांयसा गांव में महज कुछ हफ्तों के भीतर कई मौतों ने दहशत फैला दी है. गांव में कथित तौर पर दूषित पीने वाले पानी के सेवन के बाद रिपोर्ट के अनुसार, बीते करीब 24 दिनों में मौतों का आंकड़ा 15 से अधिक पहुंच चुका है. इससे पहले मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी दूषित पानी से कई लोगों की जान गई थी.

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा,  करीब 5,700 की आबादी वाले इस गांव में जनवरी के आखिर से अचानक लोग बीमार पड़ने लगे. पहले तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़ती गई. मृतकों में बुजुर्ग, युवा और स्कूली बच्चे शामिल हैं. ग्रामीणों ने बुखार, खांसी, बदन दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण बताए. कई गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ को बचाया नहीं जा सका.

गांववालों का आरोप है कि कई दिनों से पानी दूषित था, लेकिन जांच के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए. पानी से फैलने वाली बीमारियों के लक्षण पूरे गांव में दिखाई देने लगे. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जो आसपास के 40 हजार लोगों के लिए बनाया गया था, अब अपने ही गांव के लोगों को बुनियादी सुविधा देने में असमर्थ है. वहां केवल एक डॉक्टर तैनात है, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ के पद खाली हैं और जांच की सही व्यवस्था नहीं है.

एक्सपर्ट का क्या कहना है?

पलवल के सीएमओ डॉ. सतिंदर वशिष्ठ के मुताबिक, इस मामले की जांच 1 फरवरी से शुरू की गई. ताजा रिपोर्ट के अनुसार 1100 सैंपल लिए गए हैं, इसके अलावा  2100 से अधिक घरों की स्क्रीनिंग की गई है. पलवल सिविल अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में हेपेटाइटिस बी और सी की पुष्टि हुई थी. प्रारंभिक जांच में मौतों को लिवर संक्रमण, मल्टी ऑर्गन फेलियर और पानी से फैलने वाली बीमारियों से जुड़ा माना गया. 107 पानी के नमूनों में से 23 में बैक्टीरिया और क्लोरीन की कमी पाई गई. इसके बाद चार स्वास्थ्य निगरानी टीमें तैनात की गईं और टैंकरों से अस्थायी साफ पानी की व्यवस्था की गई.

हालांकि अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि मौतों की सीधी वजह क्या रही. प्रशासन दूषित पानी, पाइपलाइन में गंदगी, ठहरे हुए पानी और बिना लाइसेंस वाले चिकित्सकों की लापरवाही जैसे कई पहलुओं की जांच कर रहा है. हेपेटाइटिस ए, बी और सी के साथ-साथ अन्य इंफेक्शन की भी जांच जारी है. अब तक तीन अस्थायी मेडिकल कैंपों में 2,000 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है और 32 लोगों में हेपेटाइटिस बी व सी की पुष्टि हुई है. नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की टीम जांच में जुटी हुई है और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इस बीच गांव में पानी आपूर्ति लाइनों में लीकेज और गंदे नाले का पानी मिलने के आरोप भी सामने आए हैं. 

इसे भी पढ़ें- Borderline Blood Sugar: क्या आप भी 110 फास्टिंग शुगर को मान रहे हैं ‘नॉर्मल’? एक्सपर्ट ने इसको लेकर दी बड़ी चेतावनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp