रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सचिन-विराट संग इस खास लिस्ट में हुए शामिल; वनडे में बनाया ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सचिन-विराट संग इस खास लिस्ट में हुए शामिल; वनडे में बनाया ये रिकॉर्ड


अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए. ‘हिटमैन’ चाहे अर्धशतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. रोहित ऐसे केवल पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा छू लिया है. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत केवल चार भारतीय ऐसा कर पाए थे.

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 39 गेंद खेलकर 48 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. दरअसल इस मैच में 10 रन बनाते ही रोहित ने लिस्ट-ए करियर में 14000 रन पूरे कर लिए थे. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड ही ऐसा कर पाए थे. बताते चलें कि लिस्ट-ए फॉर्मेट में 40 या उससे ज्यादा ओवर वाले मैच आते हैं, जो एक ही दिन में खत्म हो जाएं, जिन्हें वनडे मैच भी कहा जाता है.

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

लिस्ट-ए क्रिकेट यानी अपने ओवरऑल वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 551 मैचों में 21999 रन बनाए थे. दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जो अब तक 347 मुकाबलों में 16447 रन बना चुके हैं. उनके बाद सौरव गांगुली का नंबर आता है, फिर राहुल द्रविड और अब रोहित शर्मा भी 14000 से ज्यादा लिस्ट-ए रन बनाने वाले भारतीयों में शामिल हो गए हैं.

  • 21999 रन – सचिन तेंदुलकर
  • 16447 रन – विराट कोहली
  • 15622 रन – सौरव गांगुली
  • 15271 रन – राहुल द्रविड
  • 14038 रन – रोहित शर्मा

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा, फिर भी अधूरा रह गया कप्तान गिल का सपना; रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर थी नजर

रोहित शर्मा की फॉर्म बनी चिंता

रोहित शर्मा ने चाहे 14000 लिस्ट-ए रन पूरे कर लिए हों, लेकिन उनकी फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है. साल 2026 में रोहित ने अब तक पांच पारियों में केवल 25 के औसत से 125 रन बनाए हैं. इस साल वनडे में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 48 रन की पारी, यह 2026 में ऐसा पहला मौका रहा जब रोहित ने किसी पारी में 30 रनों का आंकड़ा पार किया हो.

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी मात, बन गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड



Source link

Apple prepares second-generation iPhone Air with upgrades for 2027 launch

Apple prepares second-generation iPhone Air with upgrades for 2027 launch



By Mark Gurman

 


Apple Inc. is preparing a second-generation iPhone Air for spring 2027, aiming to boost the appeal of the slimmed-down device, according to people with knowledge of the matter.

 


Current prototypes of the new model, code-named V62, add a second rear camera for ultrawide-angle photography, said the people, who asked not to be identified because the product hasn’t been announced. It’s now in advanced testing within Apple, they said.

 


Though the device retains its current look, Apple also is working to improve the battery life, according to the people. It’s unclear if that will come from a larger battery, which may be impractical in the Air’s compact chassis, or efficiency gains.

 
 


The Air, first released in September 2025, is part of a push to expand Apple’s $210 billion iPhone business with new designs. The company plans to introduce its first foldable smartphone later this year and is developing a 20th anniversary iPhone for 2027 featuring a curved screen that wraps around the device’s edges, Bloomberg News has reported.

 


Releasing the Air in the spring would mean that roughly a year and a half passes between the first and second generations. Still, the product’s timeline and specifications could ultimately change. A spokesperson for Cupertino, California-based Apple declined to comment.

 


As part of the changes, Apple is shaking up its release schedule. The company typically unveils all of its main iPhones at the same time in September. But this year, the fall lineup will consist solely of higher-end models: the iPhone 18 Pro, Pro Max and the new foldable version.

 


Apple then plans to introduce a new standard iPhone — the 18 — with the refreshed Air around six months later. Two versions of the 20th anniversary iPhone will debut that fall, alongside a second generation of the foldable, Bloomberg News reported earlier this week.

 


The updated Air will be powered by a version of the A20 Pro processor, the same chip coming to this fall’s iPhones.

 


Apple sees the camera system and battery life as two of the biggest opportunities for improving the Air. The limited abilities of the current single-lens camera have drawn the most customer complaints, according to the people. 

 


The existing $999 model features one of the thinnest designs in the smartphone industry, but that slim profile comes with trade-offs, making it harder to accommodate the technology found in Apple’s Pro models.

 


Still, the Air serves a useful purpose in Apple’s lineup. Not all customers want the features and capabilities of a Pro model, but they may be looking for something portable with an eye-catching design. Incoming Chief Executive Officer John Ternus has said that the Air helps differentiate the company’s offerings. 

 


Apple’s efforts to offer different iPhone sizes haven’t always gone smoothly. It previously sold mini and Plus models that weren’t big sellers. Though the Air is performing better than those predecessors, it hasn’t yet emerged as one of the highest-volume iPhones. That’s one reason the company can take a bit longer to roll out a second-generation version. 

 


Apple’s new staggered approach to iPhone releases also will allow the company to spread revenue more evenly across the calendar. And it should help Apple better compete with rivals such as Samsung Electronics Co., which introduces major new smartphones at multiple points throughout the year.



Source link

‘थोड़ी तकलीफ है कि….’ भारत की जीत के बाद भी क्यों खुश नहीं कप्तान गिल, दे दिया ऐसा बयान जो हु

‘थोड़ी तकलीफ है कि….’ भारत की जीत के बाद भी क्यों खुश नहीं कप्तान गिल, दे दिया ऐसा बयान जो हु


भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तेज गर्मी में जकड़न की समस्या से जूझने के बावजूद. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बड़ा शतक जड़ा. लेकिन, टीम की जीत के बाद स्वीकार किया की उनकी नजरें दोहरे शतक पर टिकी थीं.

भारत के 403 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए. अफगानिस्तन की टीम अर्शदीप (45 रन पर तीन विकेट), गुरनूर बरार (60 रन पर तीन विकेट) और प्रिंस यादव (56 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के सामने, कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी और अंतत: 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई.

अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 89 गेंद में आठ चौकों से सर्वाधिक 79 रन बनाए. जबकि सेदिकुल्लाह अटल (42) और रहमानुल्लाह गुरबाज (41) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं.

गिल ने बेहद गर्मी और पैर में जकड़न के बावजूद 154 रन की शानदार पारी खेली. जबकि इशान किशन ने एकदिवसीय शतक के तीन साल के इंतजार को खत्म करते हुए 125 रन बनाए. जिससे भारत ने 402 रन का स्कोर खड़ा किया.

यह भी पढ़ें- IND A Vs AFG A Tri Series 2026: प्रियांश ने दिखाई अपनी काबिलियत, वैभव सूर्यवंशी से भी तेज स्ट्राइक रेट पर 34 गेंदों में जड़ दिए इतने रन

गिल ने भारत की 170 रन की जीत के बाद कहा, ‘‘ मैं जहां गेंद को मारना चाह रहा था गेंद वहीं जा रही थी. मैं आत्मविश्वास से भरा था. श्रृंखला से पहले मेरा लक्ष्य मैच खत्म करना और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना था. मैं 200 रन बनाना चाहता था लेकिन मुझे लगातार शॉट खेलने पड़ रहे थे. मैं स्कोर को 430 रन तक ले जाना चाहता था लेकिन डीप कवर पर कैच आउट हो गया’’.

उन्होंने कहा, ‘‘टॉस से अधिक फर्क नहीं पड़ा. अगर हमें 310-320 रन का लक्ष्य मिला होता तो टीम पर अच्छा दबाव होता. सब कुछ अच्छी स्थिति में है. तेज गेंदबाज लगातार सही जगह पर गेंदबाजी कर रहे हैं जो आसान नहीं है’’.

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए गिल ने कहा कि तेज गर्मी के कारण. उन्हें सूजन और जकड़न की समस्या से जूझना पड़ा. लेकिन अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘थोड़ी तकलीफ है. अलग-अलग जगहों पर काफी ऐंठन हुई. बहुत गर्मी थी. मैंने 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी की. अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. मैं अच्छी स्थिति में हूं’’.

मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने स्वीकार कि उनके गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

उन्होंने कहा, ‘‘आप सब कुछ टॉस पर नहीं छोड़ सकते. हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी. हमने शुरुआती 20 ओवरों में उन्हें लय दे दी. गर्मी थी लेकिन साथ ही आपको अच्छी गेंदबाजी भी करनी होती है. आज हम जीत नहीं पाए. उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे’’.

पैर में जकड़न के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए रसूली के संदर्भ में शाहीदी ने कहा, ‘‘रसूली को जकड़न को रही थी. मैंने उनसे पूछा कि क्या वह ठीक हैं. वह ठीक थे और मैंने उनसे कहा कि वह मेरे से पहले बल्लेबाजी करने जाएं. हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो बड़े शॉट खेल सके लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें फिर से जकड़न हो गई. यह एक मुश्किल श्रृंखला रही है, उम्मीद है कि हम चेन्नई में अच्छा खेलेंगे. रहमत और गुरबाज का प्रदर्शन अच्छी बातें हैं, लेकिन हमें गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है’’.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी मात, बन गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड



Source link

आपके शहर में आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला सिलेंडर, जानें 18 जून को एलपीजी सस्ता हुआ या महंगा

आपके शहर में आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला सिलेंडर, जानें 18 जून को एलपीजी सस्ता हुआ या महंगा


LPG Price Today: तेल कंपनियों ने 18 जून के लिए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन अलग-अलग शहरों में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है. अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं तो पहले अपने शहर का नया भाव जरूर चेक कर लें. 

शहर अनुसार गैस सिलेंडर का दाम-

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई  957.5 रुपये  3283.0 रुपये
जयपुर 945.5 रुपये 3141.0 रुपये
नोएडा/गाजियाबाद  939.50 रुपये 3113.50 रुपये
पटना 1031.5 रुपये  3400.5 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3290.5 रुपये
चंडीगढ़ 951.5 रुपये 3136.0 रुपये

18 जून को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

जून में महंगा हुआ था सिलेंडर

इस महीने की शुरुआत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से ही लोगों को गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं.

कमर्शियल सिलेंडर का क्या है हाल?

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी जून में बढ़ाए गए थे. होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों पर इसका सीधा असर पड़ा है. हालांकि 18 जून को इसमें कोई नया बदलाव नहीं हुआ है.

32 बेडरूम और अंदर आलीशान झील, यह है चीन का सबसे महंगा घर, कौन है मालिक, कितनी है कीमत?

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?

इंडेन, भारत गैस और HP गैस के ग्राहक संबंधित कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपने शहर के ताजा LPG रेट चेक कर सकते हैं. सिलेंडर बुक करने से पहले रेट देख लेना हमेशा फायदेमंद रहता है.

क्यों बढ़ते-घटते हैं LPG के दाम?

एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत, डॉलर-रुपये की विनिमय दर, आयात लागत और सरकारी नीतियों पर निर्भर करती हैं. यही वजह है कि समय-समय पर गैस सिलेंडर के दाम बदलते रहते हैं.



Source link

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा चमकीं, भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराया

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा चमकीं, भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराया


भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को यहां स्मृति मंधाना (74 रन), शेफाली वर्मा (55 रन, 20 रन देकर तीन विकेट) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को 95 रन से शिकस्त देकर ग्रुप एक में शीर्ष पर पहुंच गई.

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मंधाना (47 गेंद में 11 चौके और एक छक्का) और शेफाली (38 गेंद, 10 चौके) ने नीदरलैंड के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी निभाई. इससे भारतीय टीम पांच विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा कर विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही.

जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. यह उसकी लगातार दूसरी हार थी. उसके लिए कप्तान बाबेटे डि लीडे 27 गेंद में 28 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं.

पहले मैच में बांग्लादेश से हारने वाली नीदरलैंड की बल्लेबाज शुरू में संभलकर खेलीं. लेकिन फिर लगातार विकेट गंवाने से कोई अहम साझेदारी नहीं बना सकीं.

टीम की कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकीं. टीम ने अंतिम सात विकेट 23 गेंद में गंवा दिए.

 ये भी पढ़े- क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से लेकर एक्टर विजय देवरकोंडा तक, इन सितारों को कानूनी नोटिस जारी; क्या होगी जेल?

भारतीय गेंदबाजों में श्री चरणी सबसे रहीं जिन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके.

शेफाली वर्मा ने अपने हरफनमौला खेल से नीदरलैंड की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई. अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने 3.2 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके. इस तरह वह हेली मैथ्यूज और सुने लुस के बाद महिला टी20 विश्व कप मैच में अर्धशतक और तीन विकेट लेने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गईं.

नंदनी शर्मा ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए जबकि अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला.

श्रेयंका पाटिल हालांकि एक गेंद डालने के बाद टखना मुड़ने के कारण गेंदबाजी नहीं कर सकीं.

इससे पहले मंधाना ने लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली जबकि शेफाली ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया.

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष 20 रन और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं. उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रन का योगदान दिया.

पिछले मैच में पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने दो बदलाव करते हुए अरूंधति रेड्डी को आराम देकर नंदिनी शर्मा को और भारती फुलमाली की जगह यास्तिका भाटिया को अंतिम एकादश में शामिल किया.

पावरप्ले के दौरान शेफाली अपनी सीनियर मंधाना की तुलना में ज्यादा आक्रामक थीं, जिससे भारत ने इस दौरान 59 रन बनाए.

नीदरलैंड की गेंदबाज अपनी लाइन एंव लेंथ पर नियंत्रण नहीं कर पा रही थी, जिसका शेफाली ने पूरा फायदा उठाया. तेज गेंदबाज इसाबेल वोनिंग की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाया गया उनका छक्का पहले छह ओवरों में आकर्षण का केंद्र रहा.

शेफाली के आक्रामक खेल के कारण नीदरलैंड की कप्तान बाबेटे डि लीड को बार-बार गेंदबाजी में बदलाव करने पड़े.

छठे ओवर में मिर्थे वैन डेन राड ने छह वाइड गेंदें फेंकीं.

मंधाना ने पावरप्ले के बाद खुलकर खेलना शुरू किया. उन्होंने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों, दोनों के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेले. भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज ने सिल्वर सिगर्स पर 15वें ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार बाउंड्री लगाईं.

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर पारी को शानदार ढंग से खत्म नहीं कर सकीं.

हालांकि रिचा (आठ गेंद में नाबाद 20 रन) और दीप्ति शर्मा (दो गेंद में नाबाद 10 रन) की संक्षिप्त लेकिन असरदार पारी की बदौलत भारत विश्व कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा.

दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज, गिल-ईशान के बाद गुरनूर-अर्शदीप चमके



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp