राजेश एक्सपोर्ट्स पर सेबी का हंटर, कथित वित्तीय हेरफेर के बाद 5% के लोअर सर्किट पर लगा शेयर

राजेश एक्सपोर्ट्स पर सेबी का हंटर, कथित वित्तीय हेरफेर के बाद 5% के लोअर सर्किट पर लगा शेयर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सेबी कार्रवाई: राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर 5% गिरे.
  • ₹15.15 लाख करोड़ का राजस्व फर्जी पाया गया.
  • कंपनी ने फर्जी कंपनियां बनाईं, प्रमोटर को पैसे भेजे.
  • निवेशकों की चिंता बढ़ी, कंपनी के शेयर 90% टूटे.

Rajesh Export Shares: सोने और ज्वेलरी के कारोबार से जुड़ी कंपनी रोजश एक्सपोर्ट और उसके प्रोमोटर राजेश मेहता पर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने तगड़ा एक्शन लिया है. इसके चलते कंपनी के शेयर गुरुवार, 4 जून को 5% के लोअर सर्किट पर पहुंच गए.

बीएसई और एनएसई पर यह शेयर गिरकर 103.92 रुपये से 104.65 रुपये के स्तर पर आ गया. कंपनी के शेयरों में यीह गिरावट उस समय आई, जब सेबी ने कंपनी के प्रोमोटर और चेयरमैन राजेश मेहता पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया और शेयर बाजार में उनके कारोबार पर रोक लगा दी. 

क्या है आरोप?

सेबी के अंतरिम आदेश के मुताबिक, कंपनी ने कारोबारी साल 2021 से 2025 के बीच अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू को करीब 15.35 लाख करोड़ रुपये तक का बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. इसमें से 15.15 लाख करोड़ यानी कि लगभग 98.7% का रेवेन्यू पूरी तरह से फर्जी पाया गया. असल रेवेन्यू 20111 करोड़ रुपये का था.  सेबी की जांच में और भी कई गंभीर बातें सामने आई हैं.

कंपनी के कागजों पर फर्जी कंपनियां बनाई. राजेश एक्सपोर्ट्स खुद ही माल खरीदकर खुल को ही सामान बेचा. इससे घूम-फिरकर अपनी ही कंपनियों को सामान बेचकर रेवेन्यू को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया. कंपनी ने अपने स्टैंडअलोन बुक्स में FY22 से FY24 के बीच ‘एफलुएंस’ नाम की एक यूनिट के साथ करीब 11,487 करोड़ रुपये की बिक्री और लगभग 11,488 करोड़ रुपये की खरीद दर्ज की. यह कंपनी के कुल कारोबार का एक बहुत हिस्सा था.

जब सेबी ने जांच की, तो ‘एफलुएंस’ ने साफ कह दिया कि राजेश एक्सपोर्ट्स उसका ग्राहक कभी था ही नहीं और उनके साथ कॉर्पोरेट स्तर पर कोई लेनदेन भी नहीं हुआ. ‘एफलुएंस’ ने खुलासा किया कि उनकी डिलिंग व्यक्तिगत स्तर पर सिर्फ राजेश मेहता के साथ हुई थी. जांच में पाया गया कि कंपनी का पैसा बिना बोर्ड याद ऑडिट कमेटी की मंजूरी के बिना प्रोमोटर के पर्सनल बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किए गए और नियमों का उल्लंघन किया गया. 

शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, पब्लिक लिस्टेड कंपनी का पैसा शेयरधारकों का होता है. प्रमोटर बिना उचित खुलासे या मंजूरी के कंपनी के कैश को शॉर्ट या लॉन्ग टर्म लोन की तरह अपने प्राइवेट अकाउंट्स में रूट नहीं कर सकते. इस तरह के ‘आने-जाने वाले ट्रांजैक्शन’ अकसर वित्तीय धोखाधड़ी छिपाने के लिए किए जाते हैं. 

कैसे हुआ खुलासा?

मार्च 2024 में एक शेयरहोल्डर से मिली शिकायत के आधार पर सेबी ने कंपनी के खिलाफ अपनी जांच शुरू की थी. शेयरधारक ने शिकायत में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया था कि राजेश एक्सपोर्ट्स की बुक्स में बहुत बड़ी रकम ‘Trade Receivables’ के रूप में सालों से अटकी दिख रही है.

सेबी ने जब इस शिकायत के आधार पर कंपनी के शुरुआती डेटा को खंगाला, तो उसे कुछ गड़बड़ी दिखी. कंपनी लगातार अपना टर्नओवर बड़ा बता रही थी, लेकिन उसका कैश फ्लो और बैंक बैलेंस उससे मेल नहीं खा रहे थे. जांच के लिए सेबी ने एक जांच टीम का गठन किया. फिर मामले की फॉरेन्सिक ऑडिट के लिए एक ऑडिटर भी नियुक्त किया गया.

शेयर बाजार और निवेशकों पर असर

सेबी के लगाए गए इन आरोपों के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स के भविष्य को लेकर निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं. इसमें देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का भी इस पर दांव लगा हुआ है. मार्च 2026 तक एलआईसी की कंपनी में 10.8% तक की हिस्सेदारी है. इससे संस्थागत निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है. यह शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 90% तक टूट चुका है. 

ये भी पढ़ें:

इन लोगों को Tax से मिल सकती है बड़ी आजादी, कैपिटल गेन्स टैक्स हटाने की तैयारी में सरकार



Source link

Gold Rate Today June 4: Check latest Gold prices in Mumbai, Ahmedabad, Chennai Delhi, Bengaluru, Hyderabad, Kolkata & Other Cities

Gold Rate Today June 4: Check latest Gold prices in Mumbai, Ahmedabad, Chennai Delhi, Bengaluru, Hyderabad, Kolkata & Other Cities


Gold prices down in India
| Photo Credit:
K K Mustafah

Gold prices in India saw decrease today across all cities. The price for 8 grams of 24-carat gold also dropped in all cities compared to yesterday. Below is a detailed breakdown of gold prices in key cities.

Gold rates in India:

Gold prices in India today were ₹14,360 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹10) and ₹1,14,880 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹80).

Gold Rate in Mumbai:

22 Carat: The gold prices in Mumbai today were ₹14,360 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹10) and ₹1,14,880 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹80).

24 Carat: The gold prices in Mumbai today were ₹15,078 for 1 gram of 24-carat gold (down by ₹11) and ₹1,20,624 for 8 grams of 24-carat gold (down by ₹88).

Gold Rate in Chennai:

22 Carat: The gold prices in Chennai today were ₹ 14,480 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹20) and ₹1,15,840 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹160).

24 Carat: The gold prices in Chennai today were ₹15,204 for 1 gram of 24-carat gold (down by ₹21) and ₹1,21,632 for 8 grams of 24-carat gold (down by ₹168).

Gold Rate in Hyderabad:

22 Carat: The gold prices in Hyderabad today were ₹ 14,480 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹20) and ₹1,15,840 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹160).

24 Carat: The gold prices in Hyderabad today were ₹15,204 for 1 gram of 24-carat gold (down by ₹21) and ₹1,21,632 for 8 grams of 24-carat gold (down by ₹168).

Gold Rate in Delhi:

22 Carat: The gold prices in Delhi today were ₹ 14,410 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹10) and ₹ 1,15,280 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹80).

The gold prices in Delhi today were ₹ 15,131 for 1 gram of 24-carat gold (down by ₹10) and ₹ 1,21,048 for 8 grams of 24-carat gold (down by ₹80).

Gold Rate in Ahmedabad:

22 Carat: The gold prices in Ahmedabad today were ₹ 14,414 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹10) and ₹1,15,312 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹80).

24 Carat: The gold prices in Ahmedabad today were ₹ 15,135 for 1 gram of 24-carat gold (down by ₹10) and ₹1,21,080 for 8 grams of 24-carat gold (down by ₹80).

Gold Rate in Bengaluru:

22 Carat: The gold prices in Bengaluru today were ₹ 14,420 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹10) and ₹1,15,360 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹80).

24 Carat: The gold prices in Bengaluru today were ₹15,141 for 1 gram of 24-carat gold (down by ₹11) and ₹1,21,128 for 8 grams of 24-carat gold (down by ₹88).

Gold Rate in Kolkata:

22 Carat: The gold prices in Kolkata today were ₹ 14,460 for 1 gram of 22-carat gold (down by ₹10) and ₹ 1,15,680 for 8 grams of 22-carat gold (down by ₹80).

24 Carat: The gold prices in Kolkata today were ₹ 15,183 for 1 gram of 24-carat gold (down by ₹11) and ₹ 1,21,464 for 8 grams of 24-carat gold (down by ₹88).

Gold Rates Courtesy: bankbazaar.com

Published on June 4, 2026



Source link

Visa signs Shah Rukh Khan, launches ‘Infinitely More’ campaign targeting India’s affluent consumers

Visa signs Shah Rukh Khan, launches ‘Infinitely More’ campaign targeting India’s affluent consumers


Shah Rukh Khan
| Photo Credit:
Courtesy of Netflix

Visa has appointed Bollywood actor Shah Rukh Khan as its brand ambassador for India, unveiling a campaign called ‘Infinitely More’ aimed at the country’s growing affluent consumer segment.

The campaign centres on a shift Visa identifies among Indian consumers — from valuing ownership to prioritising experiences across travel, dining, wellness and entertainment. It is backed by findings from Visa’s own research whitepaper, ‘India’s Affluent Economy 2025–2026’.

Alongside the ambassador announcement, Visa launched Visa.co.in, a platform offering curated lifestyle benefits and rewards for eligible cardholders. The platform aggregates privileges across Visa’s network, which spans more than 200 countries and 175 million merchant locations globally.

The campaign film, developed by Publicis Groupe and Leo South Asia, features the soundtrack ‘Paisa Hai Paisa’ and includes callbacks to earlier Visa advertising — among them a tuk-tuk driver and an orangutan that appeared in previous international commercials.

Gaurav Ramdev, Head of Marketing for India and South Asia at Visa, described Khan as a natural fit given his international stature and aspirational appeal. Khan, in a statement, said the partnership reflected his view that meaningful experiences define a journey as much as the destination.

The campaign will run across digital and traditional media channels in India.

Published on June 4, 2026



Source link

आज ही शुरू करें LED विज्ञापन का बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें पूरा तरीका

आज ही शुरू करें LED विज्ञापन का बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें पूरा तरीका


LED Screen Business: आपने भी कभी न कभी तो शहर के बड़े चौराहों, मॉल में लगी LED स्क्रीन पर विज्ञापन चलते देखा ही होगा. ये स्क्रीन लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि इससे कमाई कैसे होती होगी? यह बिजनेस आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकता है. आज के टाइम में डिजिटल विज्ञापन का बाजार तेजी से बढ़ गया है. ऐसे में आप भी LED स्क्रीन लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

सही लोकेशन का चुनाव है जरूरी

अगर आप LED स्क्रीन के जरिए बिजनेस करके पैसे कमाना चाहते हैं तो इस बिजनेस की सफलता काफी हद तक लोकेशन पर निर्भर करती है. इसके लिए आपको ऐसी जगह चुननी चाहिए जहां लोगों का आना-जाना काफी ज्यादा हो और साथ ही स्क्रीन काफी दूर से आसानी से दिखाई दे दें जैसे, बड़े चौराहे, बाजार, मॉल के आसपास का इलाका और हाई ट्रैफिक रोड इसके लिए काफी हद तक बेहतर माने जाते हैं. अगर आपकी लोकेशन अच्छी होगी तो विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करना काफी आसान हो जाएगा.

इन लोगों को Tax से मिल सकती है बड़ी आजादी, कैपिटल गेन्स टैक्स हटाने की तैयारी में सरकार

LED स्क्रीन कैसे चुनें?

मार्केट में अलग-अलग साइज और गुणवत्ता की LED स्क्रीन आसानी से मिल जाती है. आउटडोर विज्ञापन के लिए हाई-ब्राइटनेस और वेदर-रेसिस्टेंट स्क्रीन का उपयोग किया जाता है, ताकि धूप, बारिश और धूल में भी आपका विज्ञापन अच्छे से नजर आए. स्क्रीन का साइज और तकनीक आपकी जरूरत और साथ ही बजट पर निर्भर करती है. शुरुआत छोटे या मीडियम साइज की स्क्रीन से भी की जा सकती है.

परमिशन और लाइसेंस लेना है जरूरी

LED विज्ञापन स्क्रीन लगाने से पहले स्थानीय नगर निगम, विकास प्राधिकरण या संबंधित विभाग से परमिशन लेना जरूरी हो सकता है. कई शहरों में आउटडोर विज्ञापन के लिए अलग नियम और चार्ज तय हैं. इसके अलावा बिजली कनेक्शन, सुरक्षा मानकों और स्थानीय नियमों का पालन करना भी आवश्यक है. अगर आप बिना किसी परमिशन के स्क्रीन लगाते हैं तो आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

कितनी आएगी लागत?

अगर इस बिजनेस के कुल खर्च की बात करें तो स्क्रीन के साइज, गुणवत्ता, लोकेशन और इंस्टॉलेशन पर  निर्भर करती है. एक मीडियम साइज की स्क्रीन लगाने में कुछ लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं. इसके अलावा स्ट्रक्चर,बिजली, इंटरनेट, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और रखरखाव का खर्च भी शामिल होता है. 

587 रुपये में मिल रहा 900 से ज्यादा का सिलेंडर, 10 करोड़ से ज्यादा परिवार उठा रहे फायदा

कमाई कैसे होगी?

इस बिजनेस में कमाई विज्ञापन देखने पर होती है. इसके लिए आप स्थानीय दुकानदारों, स्कूलों, अस्पतालों, रेस्टोरेंट्स, रियल एस्टेट कंपनियों, ऑटोमोबाइल डीलरों और बड़े ब्रांड्स को अपनी LED स्क्रीन पर विज्ञापन चलाने की सुविधा दे सकते हैं. आमतौर पर विज्ञापन कुछ सेकंड के स्लॉट में दिखाए जाते हैं और इसके बदले ग्राहकों से महीने या तय समय के मुताबिक चार्ज  लिया जाता है. अगर आपकी लोकेशन और स्क्रीन अच्छी है तो आप विज्ञापन दिखाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. 



Source link

इन लोगों को Tax से मिल सकती है बड़ी आजादी, कैपिटल गेन्स टैक्स हटाने की तैयारी में सरकार

इन लोगों को Tax से मिल सकती है बड़ी आजादी, कैपिटल गेन्स टैक्स हटाने की तैयारी में सरकार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सरकार ने विदेशी निवेश आकर्षित करने कैपिटल गेन्स टैक्स हटाया.
  • यह कदम रुपये को मजबूत कर अर्थव्यवस्था को सहारा देगा.
  • बॉन्ड यील्ड घटने से सरकारी कर्ज पर ब्याज कम होगा.

Capital Gains Tax: इकोनॉमी को लेकर लगातार चिंताओं के बीच और विदेशी निवेश को लुभाने के मकसद से एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने भारतीय सरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों पर लगने वाले कैपिटल गेन्स टैक्स को हटाने का फैसला किया है. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इस प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.

यह मंजूरी कैपिटल इनफ्लो को बढ़ावा देने, रुपये को मजबूती देने और ईरान में जारी जंग व कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के असर से अर्थव्यवस्था को बचाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है. कैबिनेट ने इन बदलावों को लागू करने के लिए इनकम टैक्स एक्ट में संशोधन हेतु एक अध्यादेश को भी मंजूरी दी है. यह फैसला राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद लागू होगा.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत रिकॉर्ड स्तर पर विदेशी निवेशकों के बाहर जाने, रुपये पर दबाव और पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे संघर्ष के कारण बढ़ती ऊर्जा लागत जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, RBI ने सरकार को विदेशी बॉन्ड निवेश पर टैक्स कम करने की सिफारिश की थी. 

अभी क्या है नियम?

मौजूदा नियमों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों को भारत में बॉन्ड निवेश पर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के टैक्स देने पड़ते हैं. 12 महीने से अधिक समय तक बॉन्ड रखने पर 12.5% लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगता है. वहीं, 12 महीने से कम समय में बेचने पर कैटेगरी के हिसाब से 30-40% तक का भारी शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स देना होता है.

अब अध्यादेश के बाद सरकारी प्रतिभूतियों पर लगने वाला यह कैपिटल गेन टैक्स पूरी तरह से शून्य हो जाएगा. पहले ब्याज पर मिलने वाले ब्याज पर भी विदेशी निवेशकों को 20% विथहोल्डिंग टैक्स देना होता था. अब सरकार इस 20% टैक्स को भी आधा करने या इसमें ढील देने के लिए पैकेज पर काम कर रही है. यही वजह है कि कई विदेशी निवेशक भारतीय बॉन्ड मार्केट से दूरी बनाए रखते थे. 

अर्थव्यवस्था और रुपये पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग और वैश्विक अनिश्चितता के चलते इस साल अब तक भारतीय बाजारों से 2.47 लाख करोड़ की बिकवाली हाे चुकी है. इससे रुपया भी 96.96 के निचले स्तर पर चला गया है. टैक्स हटने से ग्लोबल लेवल पर बड़े फंड्स (सॉवरेन वेल्थ फंड्स और पेंशन फंड्स) भारत के डेट मार्केट में सालाना 10 बिलियन डॉलर से 30 बिलियन डॉलर (80000 करोड़ से लेकर 2.5 लाख करोड़) का निवेश ला सकते हैं. जब भारतीय बॉन्ड्स खरीदने के लिए विदेशी निवेशक बाजार में डॉलर लगाएंगे, तो डॉलर का इनफ्लो मजबूत होगा. इससे रुपये को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

बॉन्ड यील्ड में गिरावट

भारी खरीदारी से भारत सरकार के बॉन्ड्स की यील्ड (ब्याज दर) नीचे आएगी. बॉन्ड यील्ड गिरने का सीधा मतलब यही है कि सरकार को कर्ज उठाने के लिए कम ब्याज देना होगा, जिससे वित्तीय घाटे में भी गिरावट आएगी.

ये भी पढ़ें:

41% भारतीयों के मानसिक तनाव की बड़ी वजह है ‘फाइनेंशियल गोल्स’, युवाओं पर सबसे ज्यादा दबाव- रिपोर्ट 



Source link

Rajesh Exports shares crash as SEBI probes ₹15.15 lakh cr revenue gap

Rajesh Exports shares crash as SEBI probes ₹15.15 lakh cr revenue gap


Rajesh Mehta, Executive Chairman, Rajesh Export Ltd
| Photo Credit:
GOPINATHAN K

Shares of Rajesh Exports Ltd slumped 5 per cent on Thursday to hit the lower circuit at ₹103.92 after SEBI barred promoter and Executive Chairman Rajesh Mehta from dealing in the company’s securities over alleged large-scale financial misrepresentation and diversion of funds.

The stock reaction followed SEBI’s interim findings that Rajesh Exports had prima facie misrepresented nearly ₹15.15 lakh crore in revenues linked to its subsidiaries between FY21 and FY25. The regulator said the alleged misstatement accounted for around 99.8 per cent of the revenues attributed to the company’s overseas subsidiaries and step-down subsidiaries, resulting in what it called an “inflated and misleading picture” of operations.

SEBI noted that 97 per cent to 99 per cent of Rajesh Exports’ consolidated revenue originated from overseas subsidiaries, especially Switzerland-based Valcambi SA. However, the company allegedly failed to disclose subsidiary financial statements in the public domain despite projecting Valcambi as its principal operating entity. The regulator observed that Valcambi reported negligible standalone revenue in its audited accounts (amounting to ₹12,557 crore during FY21-FY24).

The order also highlighted alleged fictitious transactions involving Affluence Shares and Stocks Private Limited. Rajesh Exports recorded sales worth ₹11,487 crore and purchases worth ₹11,488 crore with the entity, although Affluence reportedly denied carrying out such trades. SEBI alleged that these were non-genuine entries linked to Rajesh Mehta’s personal derivative positions and were used to artificially inflate turnover.

Further, the regulator alleged that company funds amounting to ₹339 crore were routed to Mehta’s personal accounts, including for derivative trading activities, without board or audit committee approval. In total, ₹926 crore was allegedly routed without proper approvals or related-party disclosures.

SEBI estimated that the alleged misrepresentation and diversion of funds resulted in shareholder wealth erosion of around ₹12,726 crore, including losses suffered by retail investors.

The sharp selloff in the stock reflected investor concerns over corporate governance standards, transparency in financial reporting and the possibility of deeper regulatory scrutiny into the company’s overseas operations and accounting practices.

More Like This

Corporate developments on Wednesday ranged from SEBI’s action against Rajesh Exports over alleged financial irregularities to major order wins by BHEL, Atlanta Electricals and Agarwal Industrial, while Hero launched flex-fuel motorcycles and investors SoftBank and GQG executed significant stake sales.

Published on June 4, 2026



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp