मुंबई बस हादसा- अब तक 7 की मौत, 49 घायल:  ड्राइवर गिरफ्तार, हादसे वाले दिन पहली बार बस चला रहा था

मुंबई बस हादसा- अब तक 7 की मौत, 49 घायल: ड्राइवर गिरफ्तार, हादसे वाले दिन पहली बार बस चला रहा था

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

BEST की यह बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। कुर्ला स्टेशन रोड पर ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ।

मुंबई के कुर्ला में BEST की बस ने सोमवार रात कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 49 घायलों का इलाज चल रहा है। इन्हें सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है।

हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। BEST की इन बसों का संचालन बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) करता है।

आरोपी ड्राइवर संजय मोरे सोमवार को पहली बार बस चला रहा था। वह 1 दिसंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर के रूप में BEST में शामिल हुआ था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।

संजय पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में उसने कबूल किया कि वह बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को लेकर कन्फ्यूज हाे गया था।

इधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुर्ला बेस्ट बस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजन को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…

बस की टक्कर से आटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

बस की टक्कर से आटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

बस ने एक कार को भी कुचला। कार के आगे का हिस्सा टूट गया।

बस ने एक कार को भी कुचला। कार के आगे का हिस्सा टूट गया।

बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचल दिया।

बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचल दिया।

कई वाहनों को कुचलने के बाद बस अंबेडकर नगर के गेट से टकराकर रुक गई।

कई वाहनों को कुचलने के बाद बस अंबेडकर नगर के गेट से टकराकर रुक गई।

बस के रुकने के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

बस के रुकने के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

चश्मदीद बोले- टक्कर मारने से पहले बस लहरा रही थी हादसे के वक्त मौजूद रहे चश्मदीद जैद अहमद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने घर से निकल रहे थे। उन्होंने देखा बस तेजी से लहरा रही थी। जैद दौड़कर वहां पहुंचे और देखा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल यात्रियों, ऑटो रिक्शा और तीन कारों समेत कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी।

उन्होंने कुछ लाशें भी देखीं। इसके बाद उन्होंने ऑटो रिक्शा में सवार यात्रियों को बचाया और उन्हें भाभा अस्पताल ले गए। उनके दोस्तों ने भी घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की।

तीन महीने पुरानी है बस, BMC ने लीज पर लिया था बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बस ओलेक्ट्रा द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस थी और बेस्ट ने इसे वेट लीज पर लिया था। उन्होंने बताया कि ऐसी बसों के चालक निजी ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। RTO के एक अधिकारी ने बताया, बस सिर्फ तीन महीने पुरानी है। इसे इस साल 20 अगस्त को EVEY ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड किया गया है।

RTO की टीम ने की बस में तकनीकी खराबी की जांच

हादसे के बाद 12.30 बजे क्रेन और अर्थ मूवर मशीन की मदद से बस को घटनास्थल से हटाया गया और 1.15 बजे कुर्ला डिपो लाया गया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के सूत्रों ने कहा कि एक टीम ने बस की जांच की ताकि पता लगाया जा सके कि उसमें कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। यह टीम जांच में मिले पॉइंट्स के आधार पर पुलिस को रिपोर्ट सौंपेंगी।

—————————————————-

बस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में बस हादसा, 15 की मौत:20 से ज्यादा घायल: बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी

महाराष्ट्र के गोदिंया में 10 दिन पहले एक बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा यात्री घायल थे। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। बस दोपहर करीब 12.30 बजे के करीब गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास पलट गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

सुनील पाल ने खुद कराई अपनी किडनैपिंग? AUDIO लीक:  बिजनौर का किडनैपर कॉमेडियन से बोला- तुमने प्लानिंग में पत्नी को शामिल क्यों नहीं किया – Meerut News

सुनील पाल ने खुद कराई अपनी किडनैपिंग? AUDIO लीक: बिजनौर का किडनैपर कॉमेडियन से बोला- तुमने प्लानिंग में पत्नी को शामिल क्यों नहीं किया – Meerut News

कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में 2 ऑडियो सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आवाज सुनील पाल की लग रही है, जबकि दूसरी आवाज किडनैपर लवी की बताई जा रही है। 1.02 मिनट के ऑडियो में अपहरण और उसके बाद पुलिस जांच पर बातचीत हो रही है।

.

लवी सुनील पाल से कह रहा है कि आपने प्लानिंग में अपनी बीवी को शामिल क्यों नहीं किया? इसके बाद एक और ऑडियो सुनील पाल ने जारी किया है। 49 सेकेंड के ऑडियो में सुनील पाल कह रहे है कि पहला ऑडियो सही है। छूटने के बाद किडनैपर्स का फोन आया था। मैं बहुत प्रेशर में था, जो उन्होंने चाहा, मैंने बोला।

ऑडियो सामने आने के बाद मेरठ पुलिस की टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं। SSP विपिन टांडा कहना है कि ऑडियो की जानकारी मिली है, सुनील पाल से बात करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस से अपहरण मामले की फाइल मेरठ पुलिस को ट्रांसफर नहीं हुई है।

अब पहले ऑडियो की बातचीत पढ़िए…

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों किडैनपर्स।

किडनैपर. सर, किसी से कुछ कहा तो नहीं?

सुनील. आप घबराओ मत, आपका नाम मैने नहीं लिया। गले पर पड़ गया तो कुछ तो बताना पड़ेगा।

किडनैपर. सर, जैसा आपने कहा, हमने वैसा कर दिया, फिर भी आप ऐसा कर रहे हैं?

सुनील. घबरा मत, मैंने किसी का नाम नहीं लिया। पुलिस कंप्लेंट तक नहीं कराई। सिर्फ पुलिस निगरानी कर रही है। टेंशन मत लो।

किडनैपर. सर आपने अपनी बीवी को शामिल नहीं किया था क्या? आपकी बीवी ने किया सब ये।

सुनील. अरे वो पूरा मीडिया, न्यूज सब साइबर क्राइम में पकड़ लिया। अब कुछ न कुछ तो बताना पड़ेगा न भाई।

किडनैपर. सर देख लो जैसे आपका मन करे, हम आपके पीछे हैं।

सुनील. भाई, जितना हो सके, मैं बचने की कोशिश कर रहा हूं।

किडनैपर. सर, हम आपके पीछे हैं। जैसे आप कहोगे हम वैसा करेंगे। सर मिलोगे कब आप..हमसे ये तो बताओ।

सुनील. आप टेंशन मत लो, मिलने का मत रखो अभी, टेंशन हो जाएगी।

अब दूसरे ऑडियो में सुनील पाल क्या कहते हैं, ये जानिए…

भाई, ये लोग बहुत खतरनाक, जो चाहा मुझसे बुलवाया ये ऑडियो बिल्कुल सही है, क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत डराकर रखा था। धमकाया कि तुम्हारा पूरा बायोडेटा हमारे पास है। कुछ किया तो जान भी जा सकती है। उन्होंने मुझे छोड़ने के बाद दोबारा फोन किया था। इंवेट वाले का एक नंबर था उनके पास। मैं इतना घबरा गया था कि मैंने पुलिस में कंप्लेंट नहीं की थी।

वो आगे कहते हैं – वो कह रहे थे कि मिलने आएंगे। मैं तो बहुत घबरा गया था। जान बचाने के लिए जो बोलना था बोल दिया। बहुत प्रेशर में रखा गया है मुझे। भाई, ये लोग बहुत खतरनाक टाइप के हैं। एक आम आदमी को ऐसे मेंटल ट्रामा में लाते हैं कि जो बुलवाना हो बुलवा लेते हैं।

मेरठ में सोमवार को सर्राफा एसोसिएशन के विजय अग्रवाल ने आनंद राधे श्याम ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचे।

मेरठ में सोमवार को सर्राफा एसोसिएशन के विजय अग्रवाल ने आनंद राधे श्याम ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचे।

अब पुलिस की अब तक की जांच समझिए…

बिजनौर के है अपहरणकर्ता, अर्जुन-लवी फरार पुलिस जांच में कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने वाले बदमाश बिजनौर के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान बिजनौर निवासी लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल के रूप में हुई। मेरठ पुलिस ने शहर के 100 से अधिक CCTV खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने दिल्ली से सुनील पाल को लाने वाले टैक्सी चालक को भी हिरासत में लिया है।

मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार देर रात लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल के बिजनौर कोतवाली क्षेत्र स्थित चमरपेड़ा गांव पहुंची। करीब 50 जवानों ने कई गांवों में सर्च अभियान चलाया। 6 से अधिक युवकों को हिरासत लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बिजनौर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कोई भी अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने 19 दिन पहले भी इवेंट के नाम पर कॉमेडियन मुश्ताक खान को भी अगवा कर बदमाशों ने फिरौती ली थी। मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर में अर्जुन और लवी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

मुश्ताक खान ने भी अर्जुन-लवी के खिलाफ बिजनौर में एफआईआर दर्ज कराई है।

मुश्ताक खान ने भी अर्जुन-लवी के खिलाफ बिजनौर में एफआईआर दर्ज कराई है।

दिनभर पुलिस टीम ने किया वर्कआउट सोमवार यानी 9 दिसंबर को पुलिस की 10 टीमों ने हाईवे से लेकर बेगमपुल तक लगे CCTV की फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि राधे श्याम और आकाश गंगा ज्वेलर्स से ज्वेलरी खरीदने वाले दोनों बदमाश एक ही थे।

वे 6 घंटे तक बेगमपुल और लालकुर्ती एरिया में ही रहे। इसके अलावा उन्होंने तीसरे ज्वेलर्स के यहां से भी ज्वेलरी खरीदनी चाही थी, लेकिन वहां पर सोने के सिक्के नहीं होने के चलते आकाश गंगा शोरूम पर पहुंचे थे।

ज्वेलर्स बोले- हमने तो सामान्य ग्राहक की तरह बेचे जेवरात सोमवार को सर्राफा एसोसिएशन के विजय अग्रवाल आनंद राधे श्याम ज्वेलर्स के शोरूम पर पहुंचे। यहां पर ज्वेलर्स अक्षित जैन ने बताया कि उन्होंने तो सामान्य ग्राहक की तरह ही ज्वेलरी बेची। उनको नहीं पता था कि ग्राहक कौन हैं? पक्के बिलों पर नियमानुसार ज्वेलरी बेची गई।

ज्वेलर्स से बातचीत करते किडनैपर्स।

ज्वेलर्स से बातचीत करते किडनैपर्स।

जानिए क्या है पूरा मामला कॉमेडियन सुनील पाल के मुताबिक उनको 2 दिसंबर की रात हरिद्वार के एक इवेंट में बुलाया गया था। सुनील पाल फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से मेरठ के बीच सुनील पाल को किडनैप कर लिया गया। किडनैपर सुनील पाल को मेरठ लाए। आंखों पर पट्‌टी बांधकर मेरठ में रखा गया।

दोस्तों को फोन करके 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती की सारी रकम ऑनलाइन मंगाई गई। इसके बाद बदमाशों ने बेगमपुल के आकाश गंगा ज्वेलर्स से 4 लाख रुपए और जवाहर क्वार्टर में अक्षित सिंघल की शॉप से सवा 2 लाख के जेवरात खरीदे। दोनों जगह पर सुनील पाल के नाम से बिल बनवाए। सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी भी दी गई।

सुनील पाल के मोबाइल से ही ऑनलाइन रकम ज्वेलर्स के खातों में ट्रांसफर कराई गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सुनील पाल को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

सुनील पाल के मुताबिक, 16 दिन पहले पहले अनिल नाम के युवक ने कॉल करके खुद को इवेंट कंपनी का डायरेक्टर बताया। उसने सुनील को हरिद्वार के एक इंवेंट में आने को कहा। इसके लिए सुनील पाल को कुछ रकम भी ट्रांसफर की।

2 दिसंबर को सुनील दिल्ली पहुंचे तो इवेंट कंपनी की तरफ से उनको हरिद्वार ले जाने के लिए कार भेज दी गई। रास्ते में एक ढाबे पर वे रुके तो तीन युवक उनके फैन बनकर पास पहुंचे। एक युवक ने उन्हें बताया कि उसने नई कार ली है। वह सुनील को अपनी कार के पास ले गया और कार को अंदर से देखने के लिए कहा। सुनील के कार में बैठते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया।

जरा भी आवाज निकाली तो जहर से मार दूंगा सुनील पाल ने कहा, ‘बदमाशों ने मुझसे कहा था कि तुम्हें किडनैप कर लिया गया है। शोर मचाया तो मार देंगे। बदमाशों ने मेरे चेहरे पर कपड़ा बांध दिया था। एक घंटे कार चलने के बाद बदमाश मुझे एक मकान में ले जाया गया। यहां पर दूसरी मंजिल पर मुझे बंधक बना लिया।

एक बदमाश हाथ में इंजेक्शन लिए हुए था। वह बोल रहा था कि इसमें जहर है। अगर जरा भी आवाज निकाली तो जहर से मार दूंगा। मैंने बदमाशों से पूछा कि तुम चाहते क्या हो, तो उन्होंने 20 लाख रुपए देने को कहा।’

20 नहीं तो 10 लाख दे दो… ‘मैंने उनसे कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं। बदमाशों ने कहा- हमें पता है कि तू बहुत बड़ा कॉमेडियन है, तेरे पास इतने रुपयों की कहां कमी होगी। 20 नहीं तो 10 लाख दे दो। फिर एटीएम कार्ड के बारे पूछा तो मैंने कहा कि कार्ड नहीं रखता हूं।

बदमाशों ने पत्नी को कॉल कर पैसे मांगने की बात कही। इस पर मैंने उनसे कहा- घर फोन मत करो। वे लोग परेशान हो जाएंगे। मैं दोस्तों से बात करके पैसा मंगवाता हूं।’

सुनील पाल

सुनील पाल

सुनील पाल बोले – 20 हजार रुपए मुझे वापसी टिकट के लिए भी दिए सुनील पाल ने आगे कहा- 3 दिसंबर को बदमाशों ने फिरौती के 8 लाख रुपए ऑनलाइन मंगाए। ​​​​​​पैसे मिलने के बाद बदमाशों ने 20 हजार मुझे फ्लाइट के टिकट के लिए दिए। इसके बाद लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मुझे छोड़ दिया।

खाता सीज होने पर मामला खुला इधर, सुनील पाल के मुंबई पहुंचते ही वहां की पुलिस ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने पूरी बात बताई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन 2 अकाउंट को सीज कर दिया, जिसमें किनडैपर ने पैसे मंगाए थे।

5 दिसंबर को ज्वेलर्स कारोबारी अक्षित सिंघल एक्सिस बैंक में रुपए जमा करने पहुंचे। बैंक मैनेजर ने उन्हें बताया कि आपका अकाउंट महाराष्ट्र पुलिस की शिकायत पर फ्रीज कर दिया गया है। आपके अकाउंट से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हो सकता है। तब जाकर पूरा मामला सामने आया।

4 बार में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से डाले रुपए अक्षित ने पूछताछ में बताया- मेरी जवाहर क्वार्टर में न्यू राधे लाल राम अवतार सर्राफ नाम से फर्म है। 3 दिसंबर को 12 बजे दो युवक दुकान पर आए। उन्होंने सोने की चेन, सिक्के दिखाने को कहा।

युवकों ने 10 हजार रुपए देते हुए कहा कि आप दोनों सिक्के और चेन पैक करा दीजिए। बाकी पैसे हम ऑनलाइन आपके अकाउंट में जमा करा देंगे। फिर बिना चेन और सिक्के लिए चले दोनों फर्म का अकाउंट नंबर लेकर चले गए।

फर्म के अकाउंट में दोपहर 1:35 बजे 50 हजार रुपए ट्रांजैक्शन किए गए। फिर दोपहर 2:12 बजे 80 हजार, 2:18 बजे 50 हजार और शाम को 4:17 बजे 50 हजार रुपए खाते में आए। कुल 2 लाख 30 हजार रुपए पेमेंट की गई। इसके बाद युवक ने फोन कर पैसों के ट्रांसफर किए जाने के बारे में बताया।

सोने के 2 सिक्के और चेन लिए अक्षित ने आगे कहा- इसके बाद वॉट्सऐप पर ट्रांजैक्शन के स्क्रीन शॉट भेज दिए। शाम 6 बजे दोनों युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने 10-10 ग्राम सोने के 2 सिक्के, 7.240 ग्राम की एक चेन पसंद की। तीनों का बिल 2,25,500 रुपए का बना। युवक ने आधार कार्ड और पैन कार्ड देकर सुनील पाल नाम से बिल बनवा लिया।

ऑनलाइन किए गए पैसे में से बचे हुए 4500 रुपए लेकर चले गए। रात में करीब 8:17 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस सेन्टाक्रूस पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके अकाउंट में जो रकम ट्रांसफर हुई है, वह फिरौती की रकम के रूप में हुई है।

मैंने उनको ज्वेलरी खरीदे जाने की पूरी बात बताई। इस पर फोन करने वाले ने ट्रांजैक्शन आईडी और दोनों युवकों के नंबर देने को कहा। इसकी जानकारी मैंने लालकुर्ती थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने मुझसे कहा कि आप कोई बात शेयर मत करना।

आजकल ऐसा फर्जीवाड़ा चल रहा है। खाता सीज हुआ तो पूरे मामला का पता चला। ऐसे ही इन्हीं दोनों बदमाशों ने आकाश गंगा ज्वेलर्स से 4 लाख 15 हजार की ज्वेलरी खरीदी। इसका भुगतान भी सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन लगाकर किया गया।

कई कॉमेडी रियलिटी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं सुनील पाल

सुनील पाल एक कॉमेडियन, एक्टर और वायस आर्टिस्ट हैं। सुनील वर्ष 2005 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर के विजेता रह चुके हैं। शो जीतने के बाद सुनील फिर फिल्मों में काम करने लगे। अब तक करीब 51 शोज में स्टैंडअप कॉमेडी कर चुके हैं।

सुनील का जन्म महाराष्ट्र में हुआ,और वह मुंबई वर्ष 1995 में आए। यहां आकर उन्होंने जनता विद्यालय सिटी बराच बल्लरपुर स्कूल से पढ़ाई की। सुनील अपने कॉलेज के दिनों से मिमिक्री और कॉमेडी करते थे।

इंडियन लाफ्टर शो जीतने के बाद सुनील को कई फिल्मों के ऑफर मिले। उन्होंने हम, फिर हेरा फेरी, अपना सपना मनी मनी., बॉम्बे टू गोवा, मनी बैंक गैरेंटी,मैं हूं रजनीकांत, डर्टी पॉलिटिक्स, तेरी भाभी है पगले मूवी में रोल किया है।

……………………

ये खबर भी पढ़िए…

पुलिस विभाग में 100 से ज्यादा अफसरों के होंगे तबादले:लक्ष्मी सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; प्रमोटी IPS को नई तैनाती का इंतजार

यूपी में 100 से अधिक पुलिस अफसरों के तबादले की तैयारी है। डीजीपी मुख्यालय का कार्मिक विभाग और गृह विभाग मिलकर इसकी तैयारी कर रहा है। जिन अफसरों के तबादले होने हैं, उनमें सहायक पुलिस अधीक्षक से लेकर डीजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर

Source link

आरोपीच्या शोधात गेलेल्या वनविभागाच्या पथकावर तुफान दगडफेक; ग्रामस्थांचे गंभीर आरोप 

आरोपीच्या शोधात गेलेल्या वनविभागाच्या पथकावर तुफान दगडफेक; ग्रामस्थांचे गंभीर आरोप 

Akola News अकोला : अकोल्यातल्या अकोट तालुक्यात आरोपीच्या शोधात गेलेल्या अंजनगावच्या वनविभागाच्या पथकावर दगडफेक केल्याची घटना घडली आहे. या दरम्यान वनविभागाच्या वाहनावर देखील दगडफेक झाली आहे. अकोट (Akot) तालुक्यातल्या बल्लारखेड इथे सनम्स देण्यासाठी अमरावती जिल्ह्यातील अंजनगाव वनविभागाचे पथक दाखल झालं होतं. याच वेळी काहींनी वन विभागाच्या पथकावर हल्ला चढवत दगडफेक (Crime News) केलीये. यात वनविभागाच्या वाहनाच काही प्रमाणात नुकसान झालंय.

वनविभागाच्या पथकावर दगडफेक, ग्रामस्थांचे गंभीर आरोप

पुढे आलेल्या माहितीनुसार, वाघाच्या शिकार प्रकरणाच्या तपासात वन विभागाचे पथक बल्लारखेड इथे आलं होतं. काही दिवसांपूर्वी वाघाची शिकार करून अवयव काढणारे काहींच्या मुसक्या वनविभागाने आवळल्या होत्या. याच प्रकरणात काही संशयीतांना आज बल्लारखेड येथे समन्स देण्याकरीता अंजनगावच वनविभागाच पथक गेले होते. याचवेळी पथकावर आणि वाहनावर देखील दगडफेक झाल्याचे समजते आहे. घटनास्थळी अकोल्यातल्या अकोट ग्रामीण पोलीसांचा मोठा बंदोबस्त दाखल आहे. दरम्यान, आदिवासी लोकांनी वन विभागाच्या कारवाईवर आपेक्ष घेतलाय. वनविभाग दडपशाही करीत असल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केलाय.

जादूटोण्याच्या संशयातून वृद्ध दाम्पत्यास मारहाण 

गोंदिया जिल्ह्यातील तिरोडा तालुक्यातील चिरेखनी येथे जादूटोणाच्या संशयावरून एका वृद्ध दांपत्यास मारहाण केल्याची घटना उघडकीस आली आहे. नामदेव पारधी (65) हे पत्नी सुभद्रा व कारणबाई या दोन पत्नींसोबत राहतात. आरोपी मुन्ना उर्फ संतोष रहांगडाले (45) व सुन्ना उर्फ प्रमोद रहांगडाले (42, रा. चिरेखनी) हे नामदेव पारधी यांच्या घरासमोर आले व तुझ्यामुळे माझा मुलगा मरण पावला, असे बोलू लागले. यावर नामदेव पारधी यांनी, मी तुमच्या मुलाला काय केले? तुमचा मुलगा माझ्यामुळे कसा मरण पावला, अशी विचारणा केली. यावर मुन्ना रहांगडाले व सुन्ना रहांगडाले या दोघांनी माझ्या मुलावर जादू केली व जादूने मारले, असे म्हणत नामदेव पारधी यांना शिवीगाळ करून काठीने पाठीवर व डोक्यावर मारहाण केली. तर पिंटू उर्फ सतीश गुलाब रहांगडाले याने थापड बुक्क्यांनी मारहाण केली. याप्रकरणी तिरोडा पोलिसांनी बीएनएस ११८ (१), ११५ (२), ३५२, ३ (५) अन्वये गुन्हा दाखल केला आहे.

इतर महत्वाच्या बातम्या 

अधिक पाहा..

Source link

मेरठ में कॉमेडियन सुनील पाल को बंधक बनाकर रखा:  फिरौती के 8 लाख से खरीदे जेवर, पैसे ज्वेलर के खाते में मंगाए; CCTV में दिखे किडनैपर – Meerut News

मेरठ में कॉमेडियन सुनील पाल को बंधक बनाकर रखा: फिरौती के 8 लाख से खरीदे जेवर, पैसे ज्वेलर के खाते में मंगाए; CCTV में दिखे किडनैपर – Meerut News

कामेडियन सुनील पाल का अपहरण करने के बाद मेरठ में रखा गया। यहीं पर आरोपियों ने फिरौती की रकम मंगाई।

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल लापता नहीं बल्कि किडनैप हुए थे। उन्हें किडनैप कर मेरठ लाया गया था, जहां आंखों पर पट्‌टी बांधकर 24 घंटे कमरे में बंद रखा गया था।

.

किडनैपर ने परिवार से 8 लाख फिरौती की मांग की थी। हालांकि फिरौती की रकम मेरठ के दो नामचीन ज्वेलर के खातों में मंगाई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि किडनैपर्स ने राधे श्याम ज्वेलर्स के खाते में 2.30 लाख रुपए और आकाश गंगा ज्वेलर्स के खाते में 4.70 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए थे। बाद में उन्हीं ज्वेलर्स की दुकानों से किडनैपर्स ने ज्वेलरी खरीदी। इसके बाद 3 दिसंबर की रात सुनील पाल को छोड़ दिया।

SSP विपिन ताडा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों ज्वेलर्स के खातों को फ्रीज कर दिया है। ज्वेलरी शॉप में लगे CCTV में 2 बदमाश नजर आए हैं। महाराष्ट्र पुलिस से पूरे मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है।

2 दिसंबर की शाम को सुनील पाल को कार्यक्रम के लिए मुंबई से दिल्ली बुलाया गया था। इसके बाद से उनसे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था। इस कारण उनकी पत्नी सरीता ने मुंबई पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों किडैनपर्स।

इवेंट के बहाने कॉमेडियन को बुलाया सुनील पाल के मुताबिक, 16 दिन पहले पहले अमित नाम के युवक ने कॉल करके खुद को इवेंट कंपनी का डायरेक्टर बताया। उसने सुनील को हरिद्वार के एक इंवेंट में आने को कहा। इसके लिए सुनील पाल को कुछ रकम भी ट्रांसफर किए।

2 दिसंबर को सुनील दिल्ली पहुंचे तो इवेंट कंपनी की तरफ से उनको हरिद्वार ले जाने के लिए कार भेज दी गई। रास्ते में एक ढाबे पर वे रुके तो तीन युवक उनके फैन बनकर पास पहुंचे। एक युवक ने उन्हें बताया कि उसने नई कार ली है। वह सुनील को अपनी कार के पास ले गया और कार को अंदर से देखने के लिए कहा। सुनील के कार में बैठते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया।

यह तस्वीर कॉमेडियन सुनील पाल की है।

यह तस्वीर कॉमेडियन सुनील पाल की है।

जरा भी आवाज निकाली तो जहर से मार दूंगा सुनील पाल ने कहा, ‘बदमाशों ने मुझसे कहा था कि तुम्हें किडनैप कर लिया गया है। शोर मचाया तो मार देंगे। बदमाशों ने मेरे चेहरे पर कपड़ा बांध दिया था। एक घंटे कार चलने के बाद बदमाश मुझे एक मकान में ले जाया गया। यहां पर दूसरी मंजिल पर मुझे बंधक बना लिया।

एक बदमाश हाथ में इंजेक्शन लिए हुए था। वह बोल रहा था कि इसमें जहर है। अगर जरा भी आवाज निकाली तो जहर से मार दूंगा। मैंने बदमाशों से पूछा कि तुम चाहते क्या हो, तो उन्होंने 20 लाख रुपए देने को कहा।’

20 नहीं तो 10 लाख दे दो… ‘मैंने उनसे कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं। बदमाशों ने कहा- हमें पता है कि तू बहुत बड़ा कॉमेडियन है, तेरे पास इतने रुपयों की कहां कमी होगी। 20 नहीं तो 10 लाख दे दो। फिर एटीएम कार्ड के बारे पूछा तो मैंने कहा कि कार्ड नहीं रखता हूं।

बदमाशों ने पत्नी को कॉल कर पैसे मांगने की बात कही। इस पर मैंने उनसे कहा- घर फोन मत करो। वे लोग परेशान हो जाएंगे। मैं दोस्तों से बात करके पैसा मंगवाता हूं।’

ज्वेलर्स से बातचीत करते किडनैपर्स।

ज्वेलर्स से बातचीत करते किडनैपर्स।

सुनील पाल- 20 हजार रुपए मुझे वापसी टिकट के लिए भी दिए सुनील पाल ने आगे कहा- 3 दिसंबर को बदमाशों ने फिरौती के 8 लाख रुपए ऑनलाइन मंगाए। ​​​​​​पैसे मिलने के बाद बदमाशों ने 20 हजार मुझे फ्लाइट के टिकट के लिए दिए। इसके बाद लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मुझे छोड़ दिया।

खाता सीज होने पर मामला खुला इधर, सुनील पाल के मुंबई पहुंचते ही वहां की पुलिस ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने पूरी बात बताई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन 2 अकाउंट को सीज कर दिया, जिसमें किनडैपर ने पैसे मंगाए थे।

5 दिसंबर को ज्वेलर्स कारोबारी अक्षित सिंघल एक्सिस बैंक में रुपए जमा करने पहुंचे। बैंक मैनेजर ने उन्हें बताया कि आपका अकाउंट महाराष्ट्र पुलिस की शिकायत पर फ्रीज कर दिया गया है। आपके अकाउंट से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हो सकता है। तब जाकर पूरा मामला सामने आया।

4 बार में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से डाले रुपए अक्षित ने पूछताछ में बताया- मेरी जवाहर क्वार्टर में न्यू राधे लाल राम अवतार सर्राफ नाम से फर्म है। 3 दिसंबर को 12 बजे दो युवक दुकान पर आए। उन्होंने सोने की चेन, सिक्के दिखाने को कहा।

युवकों ने 10 हजार रुपए देते हुए कहा कि आप दोनों सिक्के और चेन पैक करा दीजिए। बाकी पैसे हम ऑनलाइन आपके अकाउंट में जमा करा देंगे। फिर बिना चेन और सिक्के लिए चले दोनों फर्म का अकाउंट नंबर लेकर चले गए।

फर्म के अकाउंट में दोपहर 1:35 बजे 50 हजार रुपए ट्रांजैक्शन किए गए। फिर दोपहर 2:12 बजे 80 हजार, 2:18 बजे 50 हजार और शाम को 4:17 बजे 50 हजार रुपए खाते में आए। कुल 2 लाख 30 हजार रुपए पेमेंट की गई। इसके बाद युवक ने फोन कर पैसों के ट्रांसफर किए जाने के बारे में बताया।

सोने के 2 सिक्के और चेन लिए अक्षित ने आगे कहा- इसके बाद वॉट्सऐप पर ट्रांजैक्शन के स्क्रीन शॉट भेज दिए। शाम 6 बजे दोनों युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने 10-10 ग्राम सोने के 2 सिक्के, 7.240 ग्राम की एक चेन पसंद की। तीनों का बिल 2,25,500 रुपए का बना। युवक ने आधार कार्ड और पैन कार्ड देकर सुनील पाल नाम से बिल बनवा लिया।

ऑनलाइन किए गए पैसे में से बचे हुए 4500 रुपए लेकर चले गए। रात में करीब 8:17 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस सेन्टाक्रूस पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके अकाउंट में जो रकम ट्रांसफर हुई है, वह फिरौती की रकम के रूप में हुई है।

मैंने उनको ज्वेलरी खरीदे जाने की पूरी बात बताई। इस पर फोन करने वाले ने ट्रांजैक्शन आईडी और दोनों युवकों के नंबर देने को कहा। इसकी जानकारी मैंने लालकुर्ती थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने मुझसे कहा कि आप कोई बात शेयर मत करना। आजकल ऐसा फर्जीवाड़ा चल रहा है। खाता सीज हुआ तो पूरे मामला का पता चला।

कई कॉमेडी रियलिटी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं सुनील पाल

कौन हैं सुनील पाल सुनील पाल एक कॉमेडियन, एक्टर और वॉयस आर्टिस्ट हैं। सुनील वर्ष 2005 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर के विजेता रह चुके हैं। शो जीतने के बाद सुनील फिर फिल्मों में काम करने लगे। अब तक करीब 51 शोज में स्टैंडअप कॉमेडी कर चुके हैं।

सुनील का जन्म महाराष्ट्र में हुआ,और वह मुंबई वर्ष 1995 में आये। यहां आकर उन्होंने जनता विद्यालय सिटी बराच बल्लरपुर स्कूल से पढ़ाई की। सुनील अपने कॉलेज के दिनों से मिमिक्री और कॉमेडी करते थे।

इंडियन लाफ्टर शो जीतने के बाद सुनील को कई फिल्मों के ऑफर मिले। उन्होंने हम, फिर हेरा फेरी, अपना सपना मनी मनी., बॉम्बे टू गोवा, मनी बैंक गैरेंटी,मैं हूं रजनीकांत, डर्टी पॉलिटिक्स, तेरी भाभी है पगले मूवी में रोल किया है।

…………..

ये खबर भी पढ़िए…

पूर्व सैनिक की मौत के बाद दोस्तों ने किया कन्यादान: सेना के जवानों ने निभाई शादी की रस्में, मथुरा में नम आंखों के बीच हुई बेटी की विदाई

सैनिकों ने दोस्त की मौत के बाद बेटी का कन्यादान किया।

सैनिकों ने दोस्त की मौत के बाद बेटी का कन्यादान किया।

मथुरा में पूर्व सैनिक की मौत के बाद सैनिकों ने उनकी बेटी का कन्यादान किया। हुआ यूं कि बेटी की शादी से 3 दिन पहले, 5 दिसंबर को पूर्व सैनिक की हादसे में मौत हो गई। वह 1 महीने ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर आए थे। पढ़िए पूरी खबर

Source link

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के विधायकों का शपथ से वॉकआउट:  आदित्य ठाकरे बोले- हमें EVM पर शक; अजित बोले- चुनाव आयोग जाएं

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के विधायकों का शपथ से वॉकआउट: आदित्य ठाकरे बोले- हमें EVM पर शक; अजित बोले- चुनाव आयोग जाएं

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Vidhan Sabha LIVE; Devendra Fadnavis Eknath Shinde | BJP MLA

मुंबई21 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र 3 दिन चलेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पेशल सेशन के पहले दिन शनिवार को विपक्ष ने EVM के मुद्दे पर वॉकआउट किया। आज सभी 288 नए विधायकों को शपथ लेनी थी। 173 विधायकों ने शपथ ली। इनमें समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख भी शामिल हैं। सपा महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) में शामिल है।

शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा- हमारे विधायकों ने आज शपथ नहीं ली। अगर ये जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते, जश्न मनाते, लेकिन कहीं भी लोगों ने इस जीत का जश्न नहीं मनाया। हमें EVM पर शक है।

विपक्ष के वॉकआउट पर डिप्टी CM अजित पवार ने कहा, ‘चुनाव हुआ है और लोगों ने हमें जिताया है। अभी वॉकआउट से कुछ नहीं होने वाला। अगर विपक्ष को कुछ करना है तो चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए। वहां भी न्याय नहीं मिलता तो अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

115 विधायकों को शपथ लेना बाकी है। इनमें ज्यादातर विपक्ष के हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का स्पेशल सेशन 8 दिसंबर के लिए स्थगित किया गया है।

विपक्ष के वॉकआउट पर नेताओं के बयान…

NCP (शदर पवार) नेता जितेंद्र आव्हाड- हम विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और हमने शपथ नहीं ली। इसका कारण ये था कि मारकडवाडी के लोग विधानसभा चुनाव के लिए बैलेट पेपर से मतदान चाहते थे और प्रशासन ने यह मांग नहीं मानी। लोगों को ये तय करने का अधिकार है कि वे कैसे मतदान करना चाहते हैं। क्या अपनी राजनीतिक जागरूकता दिखाना गलत है।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार- जब भी हम EVM, VV-PAT की जांच के बारे में बात करते हैं तो चुनाव आयोग हमेशा मॉकपोल की बात करता है। वे हमें 100% जांच करने की अनुमति नहीं देते हैं। चुनाव पारदर्शी तरीके से हुए, अगर EVM में कोई समस्या नहीं है तो मारकडवाडी गांव में री-पोलिंग कराने में क्या समस्या है। पूरा गांव इसकी मांग कर रहा है, हम मार्कडवाडी गांव के लोगों के साथ हैं।

समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी- हमारा इससे क्या लेना-देना है। टिकट बांटने के दौरान हमसे संपर्क नहीं किया गया, चुनाव के दौरान किसी भी तरह का समन्वय नहीं था।,लेकिन मेरी राय है कि अगर लोगों में संदेह है तो EVM को हटा दिया जाना चाहिए। मैंने शपथ ले ली है।

NCP (अजित) नेता छगन भुजबल- विपक्षी नेता शपथ ग्रहण का विरोध नहीं कर सकते। अगर उन्हें सदन की कार्यवाही में भाग लेना है तो उन्हें शपथ लेनी होगी।

जानिए क्या है मारकडवाडी विवाद? 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया था। सोलापुर जिले की मालसिरस विधानसभा सीट से NCP (शरद) उम्मीदवार उत्तमराव जानकर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के राम सातपुते को हराया था।

रिजल्ट के बाद मालसिरस विधानसभा के मारकडवाडी गांव के लोगों ने दावा किया था कि गांव के ज्यादातर लोगों ने NCP प्रत्याशी को वोट दिए थे, लेकिन EVM के आंकड़े के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी को 1003 वोट मिले हैं और NCP प्रत्याशी को 843 वोट। ये गलत है।

गांववालों का दावा है कि बीजेपी प्रत्याशी को 100-150 वोट से ज्यादा नहीं मिल सकते हैं। गांववालों ने खुद के खर्चे पर स्थानीय प्रशासन ने बैलट पेपर पर दोबारा मतदान कराने की अपील की थी। लेकन प्रशासन से इसे खारिज कर दिया था।

इसी के बाद EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आज गांव वालों ने खुद बैलट पेपर पर मतदान का कार्यक्रम आयोजित किया है। 3 दिसंबर को सारी तैयारी की गई थी। पोलिंग बूथ तक बनाया गया था, लेकिन प्रशासन ने बैलेट पेपर से ग्रामीण की तरफ से वोटिंग को रोक दिया था। 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पेशल सेशन की 5 तस्वीरें…

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधायक पद की शपथ ली। वे तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधायक पद की शपथ ली। वे तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने हैं।

विधायक पद की शपथ लेते डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, इससे पहले वे सीएम थे।

विधायक पद की शपथ लेते डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, इससे पहले वे सीएम थे।

विधायक पद की शपथ लेते डिप्टी सीएम अजित पवार, वे छठी बार डिप्टी सीएम बने हैं।

विधायक पद की शपथ लेते डिप्टी सीएम अजित पवार, वे छठी बार डिप्टी सीएम बने हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार और अन्य नेता छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास।

सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार और अन्य नेता छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास।

महाविकास अघाड़ी (MVA) नेताओं ने विधानसभा परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को माला पहनाई।

महाविकास अघाड़ी (MVA) नेताओं ने विधानसभा परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को माला पहनाई।

9 दिसंबर को चुना जाएगा विधानसभा अध्यक्ष 6 दिसंबर को विधायक कालिदास कोलंबकर को विधानसभा के विशेष सत्र के लिए प्रोटेम स्पीकर चुना गया था। उन्हें गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में शपथ दिलाई। आज उन्होंने अन्य विधायकों को शपथ दिलाई है।

9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। इसके लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार का नाम चर्चा में है। हालांकि, चर्चा ये भी है कि राहुल नार्वेकर नई सरकार में मंत्री बनना चाहते हैं, ऐसे में सुधीर मुनगंटीवार अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

विधायकों की शपथ और अध्यक्ष के चुनाव के बाद 9 दिसंबर को ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। नई विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर को शपथ के बाद कहा था कि शीतकालीन सत्र से पहले नए मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी जाएगी।

5 दिसंबर को फडणवीस CM, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी CM बने

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को आया था। 13 दिन के इंतजार के बाद देवेंद्र फडणवीस CM, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। काफी मनौव्वल के बाद डिप्टी CM पद स्वीकार करने वाले शिंदे महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे नेता बने, जो CM से डिप्टी CM बने।

वहीं, फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। NCP नेता अजित पवार छठी बार डिप्टी CM बने। वे कांग्रेस, महायुति और महाविकास अघाड़ी सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

विपक्ष के किसी भी दल के पास 10% सीटें नहीं, नेता विपक्ष पर संशय

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है।

नेता विपक्ष पर दावा करने के लिए पार्टी के पास 10% सीटों होना जरूरी है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में इस पद पर दावा करने के लिए 29 सीटों की जरूरत है, जो किसी भी विपक्षी पार्टी के पास नहीं हैं। ऐसे में विधानसभा में कोई मुख्य विपक्षी दल और उसका नेता नहीं होगा।

महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अजित पवार की ₹1,000 करोड़ की जब्त संपत्ति रिलीज होगी, ट्रिब्यूनल बोला- बेनामी लेनदेन नहीं हुआ

महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की छठी बार शपथ लेने के 2 दिन बाद अजित पवार की जब्त बेनामी संपत्ति रिलीज करने का आदेश आ गया। दिल्ली के आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने पवार की 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को फ्री कर दिया है। 7 अक्टूबर 2021 में छापेमारी के दौरान IT डिपार्टमेंट ने इन संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार की भी संपत्तियां हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Yashomati Thakur : माजी आमदार यशोमती ठाकुरांची नवनीत राणांवर नाव न घेता बोचरी टीका, म्हणाल्या..

Yashomati Thakur : माजी आमदार यशोमती ठाकुरांची नवनीत राणांवर नाव न घेता बोचरी टीका, म्हणाल्या..

Yashomati Thakur on Navneet Rana अमरावती : काँग्रेसच्या नेत्या तथा माजी आमदार यशोमती ठाकूर यांनी माजी खासदार नवनीत राणा यांच्यावर नाव न घेता टीका केली आहे. विधानसभा निवडणुकीचे निकाल जाहीर झाल्यानंतर माजी खासदार नवनीत राणा यांनी मोझरी येथे भाजप उमेदवाराच्या विजयी मिरवणुकीत डीजेच्या तालावर नृत्य केले, हाच धागा पकडत यशोमती ठाकूर यांनी आता नवनीत राणा यांच्यावर टीका केली आहे. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराजांच्या समाधी समोर अशा प्रकारे नृत्य करणाऱ्या राणांवरून यशोमती ठाकूर यांनी, हे सर्व काय सुरु आहे..?  हे आवडतंय का? असा प्रश्न देखील उपस्थिताना यावेळी केला.

समाजामध्ये जातिवाद करत विभाजन केलं जातंय- यशोमती ठाकूर

अमरावतीत महापरिनिर्वान दिनानिमित्त यशोमती ठाकूर यांच्या नेतृत्वात जिल्हा काँग्रेस कमिटीच्या वतीने इर्विन चौक येथील डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या पुतळ्याला वंदन करून नया अकोला कडे अभिवादन यात्रा काढण्यात आली. या अभिवादन बाईक आणि कार यात्रेत मोठ्या संख्येने लोकं सहभागी झाले. या अभिवादन यात्रेत आणि समारोहाला कर्नाटकचे सर्वात युवा आमदार प्रदीप ईश्वर हे मुख्य अतिथी म्हणून उपस्थित आहे. यावेळी काँग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर यांनी सरकारवर गंभीर आरोप करत म्हणाल्या की, समाजामध्ये विभाजन केलं जात आहे. जातिवाद सुरू आहे. दादागिरी करून निवडणूक जिंकल्या जात असल्याचा आरोप त्यांनी यावेळी  केला आहे.

…. अन्यथा जनता त्यांना याचे उत्तर देईल

आमच्यासाठी आमचा देश संविधान महत्त्वाचे आहे. संविधान कटिबद्ध राहिले पाहिजे. सत्ताधारी मलप्रॅक्टिस करून सत्तेमध्ये आलेत. सत्ताधाऱ्यांनी महाराष्ट्र धर्म सांभाळावा. अशी अपेक्षा सत्ताधाऱ्यांकडून आहे. महाराष्ट्र धर्माला जर तडा गेला तर आम्ही आहोत. आम्ही रस्त्यावर उतरल्याशिवाय राहणार नाही. मरकडवाडीमध्ये त्यांनी बॅलेट पेपरवर का मतदान होऊ दिले नाही? सत्ताधाऱ्यांनी जर चोरी केली नाही तर सोलापुरातील मरकडवाडी बॅलेट पेपरवर मतदान का होऊ दिले नाही. लोकशाहीच्या रक्षणासाठी राहुल गांधी रस्त्यावर उतरतील आम्ही देखील त्यांच्यासोबत राहू. आता काय झमेले होतात हे नंतर लोकांना कळेल. सत्ताधाऱ्यांनी 2100 रुपये लाडक्या बहिणींना देण्याचा आश्वासन दिलं ते उद्यापासून द्यायला पाहिजे. अन्यथा जनता त्यांना याचे उत्तर देईल. असेही यशोमती ठाकूर म्हणाल्या

हे ही वाचा 

अधिक पाहा..

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp