फ्लश करने के बाद भी टॉयलेट सीट पर फ्लोट करती रहती है पॉटी, कहीं ये कैंसर के लक्षण तो नहीं?

फ्लश करने के बाद भी टॉयलेट सीट पर फ्लोट करती रहती है पॉटी, कहीं ये कैंसर के लक्षण तो नहीं?


Floating Potty Cancer Symptom: कभी-कभी हम अपनी सेहत के संकेत अपने शरीर के बाहर देख सकते हैं और टॉयलेट में जाने के बाद का नजारा भी उनमें से एक है. आपने गौर किया होगा कि, कभी-कभी पॉटी फ्लश करने के बाद भी पानी में तैरती रहती है. इस पर डॉ. दीपिका राणा कहती हैं कि, अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र या यहां तक कि गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. 

पॉटी फ्लोट क्यों करती है?

  • अत्यधिक गैस – आहार में ज्यादा फाइबर या गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ (जैसे दालें, गोभी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स)
  • वसा की अधिक मात्रा – शरीर अगर वसा को सही तरीके से पचा नहीं पा रहा तो पॉटी हल्की हो जाती है और तैरने लगती है
  • संक्रमण – कुछ बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन पाचन को प्रभावित करते हैं

ये भी पढ़े- कैंसर का 25% तक रिस्क कम कर देती है वीगन डाइट, 80,000 लोगों पर हुई स्टडी में सामने आई बात

कब चिंता करनी चाहिए?

  • लगातार दस्त या कब्ज़
  • पेट में दर्द या सूजन
  • अचानक वजन घटना
  • मल में खून या काला रंग
  • थकान और कमजोरी

कैंसर और पाचन तंत्र से जुड़ा खतरा

  • लगातार फ्लोट करती और चिपचिपी या बदबूदार पॉटी पैंक्रियाटिक कैंसर, कोलन कैंसर या गॉल ब्लैडर की समस्याओं से जुड़ी हो सकती है
  • पैंक्रियाटिक कैंसर – पाचन एंज़ाइम सही से न बनने के कारण वसा पच नहीं पाती, जिससे पॉटी तैरने लगती है
  • कोलन कैंसर – आंतों में रुकावट और पाचन की गड़बड़ी से मल का वजन कम हो जाता है
  • आहार और जीवनशैली में बदलाव
  • ताजी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी लें
  • जंक फूड, अधिक तैलीय और प्रोसेस्ड फूड कम करें
  • नियमित व्यायाम करें
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं

पॉटी का फ्लोट करना हमेशा कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन यह आपके पाचन स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेत जरूर है. अगर यह बार-बार हो रहा है और इसके साथ अन्य लक्षण भी हैं, तो तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं. क्योंकि सेहत के इन छोटे-छोटे संकेतों को समय पर समझ लेना ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है.

ये भी पढ़ें: बाल बता देते हैं बॉडी में इन दिक्कतों का पता, परेशानी बढ़ने से पहले जान लें सच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

कैंसर का 25% तक रिस्क कम कर देती है वीगन डाइट, 80,000 लोगों पर हुई स्टडी में सामने आई बात

कैंसर का 25% तक रिस्क कम कर देती है वीगन डाइट, 80,000 लोगों पर हुई स्टडी में सामने आई बात


Vegan Diet for Cancer Risk: क्या कभी आपने सोचा है कि सिर्फ अपनी थाली से मांस जैसी चीजें हटाकर आप गंभीर बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं? हाल ही में एक वैज्ञानिक अध्ययन ने चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, जो लोग शाकाहारी या वीगन आहार अपनाते हैं, उनमें कैंसर का खतरा मांस खाने वालों की तुलना में काफी कम पाया गया है. 

80 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन

अमेरिका में लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने उत्तरी अमेरिका में रहने वाले सातवें दिन के एडवेंटिस्ट चर्च के लगभग 80,000 लोगों पर 8 साल तक शोध किया है. 

  • वीगन खाने वाले लोगों में कैंसर का खतरा 25% कम
  • शाकाहारी खाने वाले लोगों में 12% कम है
  • दूध और अंडा खाने वाले में ब्लड कैंसर का खतरा कम

ये भी पढ़े- खाने का सोडा मिलाकर पानी क्यों पीते थे बापू, इससे सेहत को कितना फायदा

किन लोगों में कैंसर का खतरा हुआ कम 

  • कोलोरेक्टल – 21% कम
  • पेट का कैंसर– 45% कम
  • लिंफोमा– 25% कम

जीवनशैली अहम मानी गई है 

शोध में यह भी पाया गया कि, मांस न खाने वाले लोग अक्सर पतले, कम शराब पीने वाले, धूम्रपान न करने वाले और थोड़ा ज्यादा व्यायाम करने वाले थे. वे हार्मोनल दवाओं का इस्तेमाल भी कम करते थे. हालांकि वैज्ञानिकों ने इन कारकों को ध्यान में रखते हुए आंकड़े निकाले, फिर भी उनका कहना है कि, लाइफस्टाइल का असर पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता.

बढ़ते कैंसर के मामले 

दुनियाभर में 50 में से 27 देशों में 50 साल से कम उम्र के लोगों में कोलोरेक्टल कैंसर तेजी से बढ़ रहा है

  • इंग्लैंड – हर साल 3.6% की दर से बढ़ोतरी
  • अमेरिका – लगभग 2% सालाना वृद्धि

कोलोरेक्टल कैंसर के लक्षण

  • पेट में दर्द, सूजन
  • लगातार थकान और सांस लेने में तकलीफ़
  • पेट में गांठ
  • मल में खून या गुदा से खून आना

यह शोध बताता है कि, मांस और डेयरी छोड़कर, पौधों पर आधारित आहार अपनाकर और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर का खतरा काफी हद तक घटाया जा सकता है. आज से अपनी थाली में सब्ज़ियों, दालों, फलों और अनाज को ज्यादा जगह दें, क्योंकि आपका खान-पान ही आपकी सेहत का सबसे बड़ा हथियार है. 

ये भी पढ़ें: बाल बता देते हैं बॉडी में इन दिक्कतों का पता, परेशानी बढ़ने से पहले जान लें सच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

जमकर कर रहे हैं डायटिंग और एक्सरसाइज फिर भी बढ़ रहा वजन, जानिए कहां रह जा रही कमी

जमकर कर रहे हैं डायटिंग और एक्सरसाइज फिर भी बढ़ रहा वजन, जानिए कहां रह जा रही कमी


आजकल भाग दौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है कि आप अपने आप को कैसे फिट रखते हैं. इसके लिए लोग जिम में जमकर पसीना बहाते हैं और डायटिंग पर ध्यान देते हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी लोगों का वजन कई बार घटने की जगह बढ़ने लगता है, जिसको लेकर लोग काफी परेशान हैं कि इतना मेहनत करने के बाद भी वजन घटने की जगह बढ़ क्यों रहा है. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर जमकर एक्सरसाइज कर पसीना बहाने और डायटिंग पर पूरा ध्यान देने के बाद भी कहां आपसे कमी रह जा रही है, जिसके चलते आपका वजन बढ़ जाता है. 

कहां हो रही है कमी

अगर आपका वजन भी इतना सब करने के बावजूद घटने की जगह बढ़ने लगा है तो इसको लेकर बाबा रामदेव ने एक वीडियो शेयर किया है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि कई लोग घंटों वर्कआउट और सख्त डाइट के बावजूद वजन घटाने में सफल नहीं हो पाते. इसकी वजह है गलत लाइफस्टाइल पैटर्न. उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम कम करें, हर घंटे हलचल करें और अपने दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से करें. उन्होंने इसको लेकर कुछ योग भी बताए हैं.

कौन से योगासन हैं फायदेमंद?

रामदेव के मुताबिक, कुछ आसान योगासन पेट की चर्बी को तेजी से कम कर सकते हैं.

  • भुजंगासन: पेट और कमर के फैट को घटाने में असरदार.
  • पवनमुक्तासन: गैस, कब्ज और मोटापे में राहत देता है.
  • सूर्य नमस्कार: पूरे शरीर को टोन करता है और कैलोरी बर्न करता है.

इसके अलावा, कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट बर्न की प्रक्रिया को तेज बनाते हैं.

डाइट को रखें सिंपल और हेल्दी

स्वामी रामदेव का मानना है कि Whole Foods यानी प्राकृतिक और बिना प्रोसेस किए गए खाने पर फोकस करना चाहिए.

  • सुबह हल्का और पौष्टिक नाश्ता लें, जैसे दलिया, पोहा, उपमा.
  • दोपहर में दाल, हरी सब्जियां, सलाद और थोड़े नट्स लें.
  • रात का खाना हल्का रखें, जैसे सूप या सलाद.

लगातार रूटीन बनाए रखना है जरूरी

रामदेव के अनुसार, वजन घटाने का असली मंत्र है Consistency. रोजाना 30 से 60 मिनट योग करें, संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें. इसके अलावा, रोजाना 8-10 हजार कदम चलने की आदत डालें और दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं.

नतीजे कब दिखेंगे?

अगर आप रोजाना योगासन, प्राणायाम और हेल्दी डाइट को अपनाते हैं, तो 4 से 6 हफ्तों में वजन में फर्क दिखने लगेगा. यह तरीका लंबे समय तक वजन को स्थिर रखने में मदद करता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है.

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए सोने का सही वक्त कौन-सा, जानें कब और कितना सोना सबसे सही?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

खाने का सोडा मिलाकर पानी क्यों पीते थे बापू, इससे सेहत को कितना फायदा

खाने का सोडा मिलाकर पानी क्यों पीते थे बापू, इससे सेहत को कितना फायदा


आज के समय में हम स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सारी नई चीजें सुनते हैं, जैसे डिटॉक्स ड्रिंक, पीएच बैलेंस या फिर पेट की गैस और एसिडिटी के घरेलू नुस्खे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी बापू बहुत पहले से कुछ ऐसे घरेलू उपाय अपनाते थे, जिन पर यकीन करना आसान नहीं होगा. महात्मा गांधी न सिर्फ एक सादगी भरी जिंदगी जीते थे, बल्कि उन्होंने अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्राकृतिक उपायों को भी खूब अपनाया.

महात्मा गांधी के इन्हीं उपायों में से एक खाने का सोडा था, जिसे हम बेकिंग सोडा या सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जानते हैं. बापू पानी में थोड़ा सा खाने का सोडा मिलाकर पीते थे, खासकर फास्ट या शरीर की थकावट के समय वह नियमित रूप से पानी में नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर पीते थे. ऐसे में चलिए जानते हैं कि बापू खाने का सोडा मिलाकर पानी क्यों पीते थे और इससे सेहत को कितना फायदा है.

बापू खाने का सोडा मिलाकर पानी क्यों पीते थे?

महात्मा गांधी ने एक हफ्ते का उपवास रखा था इस दौरान उनका शरीर बेहद कमजोर हो गया, चलने के लिए सहारा लेना पड़ता था और पेट की स्थिति भी खराब हो गई थी. इस फास्ट के दौरान बापू जो एक चीज नियमित रूप से लेते थे, वह पानी में नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर पीना था. इससे उन्हें मतली और पेट की जलन से राहत मिलती थी. बापू पूरे सात दिन तक यही पानी पीते रहे और लास्ट में जब फास्ट तोड़ा, तो अंगूर के रस, नारंगी के शरबत और बकरी के दूध से धीरे-धीरे अपनी डाइट दोबारा शुरू किया. इस दौरान उनका वजन 7 पाउंड कम हुआ था.

क्या होता है खाने का सोडा?

खाने का सोडा, बेकिंग सोडा यानी सोडियम बाइकार्बोनेट एक सफेद पाउडर होता है जो नेचुरल रूप से एल्कलाइन होता है. जब इसे पानी और किसी एसिडिक चीज के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक केमिकल रिएक्शन करता है और गैस छोड़ता है. इसी कारण बेकिंग में इसका यूज होता है, लेकिन यही प्रक्रिया पाचन तंत्र और शरीर के अन्य हिस्सों में भी असर डाल सकती है, जिससे कई बार हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं. 

बेकिंग सोडा और पानी पीने से फायदे

1. पेट की जलन और अपच से राहत – बेकिंग सोडा पेट की एसिड को न्यूट्रलाइज करता है, जिससे एसिडिटी, गैस और सीने की जलन में आराम मिल सकता है. यह एक नेचुरल एंटासिड की तरह काम करता है.

2. शरीर का पीएच बैलेंस बनाए रखना – कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेकिंग सोडा शरीर में एसिडिक असर को कम कर सकता है.

3. किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद – गंभीर किडनी बीमारी के कुछ मामलों में बेकिंग सोडा का यूज शरीर में एसिड के जमाव को कम करने के लिए किया जाता है.

4. स्टेमिना बढ़ता है – यह लैक्टिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे आपकी परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है और स्टेमिना बढ़ता है.

5. इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए फायदेमंद – बेकिंग सोडा में मौजूद सोडियम, शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है, खासकर गर्मी और एक्सरसाइज के समय.

बेकिंग सोडा और पानी पीने से नुकसान

1. मेटाबोलिक अल्कलोसिस का खतरा – बेकिंग सोडा का ज्यादा सेवन किया जाए, तो यह शरीर में एल्कलाइन बहुत बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड का पीएच ​इंबैलेंस हो सकता है. इससे चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन और यहां तक कि दिल की समस्याएं भी हो सकती हैं.

2. दस्त, उल्टी और डिहाइड्रेशन – ज्यादा मात्रा में लेने पर यह पाचन तंत्र को उल्टा असर भी कर सकता है.

3. किडनी पर असर – जिन लोगों को पहले से ही किडनी की समस्या है, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

4. सोडियम लेवल बढ़ने का खतरा – 1 चम्मच बेकिंग सोडा में लगभग 1200 mg सोडियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ​डिजीज वालों के लिए खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़े : खाली पेट सौंफ का पानी इन 6 बीमारियों का करता है छुट्टी, पीते ही दिखने लगेगा असर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

रोज-रोज नेल पॉलिश तो नहीं लगाती हैं आप, जानिए इससे कैसे खराब होती है सेहत?

रोज-रोज नेल पॉलिश तो नहीं लगाती हैं आप, जानिए इससे कैसे खराब होती है सेहत?


पुरुषों की तुलना में महिलाएं सजने और संवरने पर काफी ध्यान देती हैं. वे अपने बालों से लेकर पैर के नाखूनों तक एक-एक चीज का काफी ख्याल रखती हैं, ताकि उनके चेहरे की खूबसूरती बनी रहे. इसके लिए वे तमाम तरह के मेकअप और फाउंडेशन का भी यूज करती हैं. इसी में शामिल है नेल पॉलिश. यह अलग-अलग रंगों में आता है, जिसे सभी उम्र की महिलाएं यूज करती हैं. गांवों या छोटे शहरों में इस पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता है, लेकिन बड़े-बड़े शहरों में महिलाएं हर रोज नए-नए नेल पॉलिश ट्राई करती हैं, ताकि वे खूबसूरत दिख सकें. हालांकि, अगर आप भी रोज-रोज नए नेल पॉलिश ट्राई करती हैं तो यह आपके लिए खतरे की बात है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे रोज-रोज नेल पॉलिश लगाने से यह आपकी सेहत को खराब कर सकती है.

रोज-रोज नेल पॉलिश लगाने के नुकसान

नेल पॉलिश सिर्फ फैशन का एक जरिया नहीं है, यह महिलाओं के अंदर कॉन्फिडेंस भी बिल्ड करता है. लेकिन कई लोग इसको लड़कियों को न लगाने की सलाह देते हैं. इसके पीछे अलग-अलग कारण होते हैं. इनमें से कुछ तो मिथक होते हैं, लेकिन कई बातों में सच्चाई होती है. इसी सच्चाई को लेकर डॉक्टर अमर कश्यप ने कई राज खोले. उन्होंने बताया कि किस तरह यह फायदेमंद होने के साथ-साथ नुकसानदायक भी है. उन्होंने कहा कि इसमें कई तरह के केमिकल का यूज किया जाता है, ताकि दूर से देखने में भी इसमें चमक दिखे और जिससे लोगों का ध्यान अट्रैक्ट हो. यही केमिकल किसी भी नेल पॉलिश को रंगीन, स्मूद, शाइनी और टिकाऊ बनाते हैं.

कौन से केमिकल होते हैं शामिल?

अगर इसमें शामिल केमिकल की बात करें तो इसमें एसीटोन, ब्यूटाइल एसीटेट, नाइट्रोसेल्यूलोज, सॉल्वैंट्स मिक्स होते हैं. इसके साथ ही इसमें टोल्यून, जाइलीन, और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे खतरनाक केमिकल भी मिक्स किए जाते हैं. ये केमिकल इतने खतरनाक होते हैं कि आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि, अगर आप अच्छे ब्रांड का नेल पॉलिश यूज कर रही हैं तो उसमें केमिकल की मात्रा कम हो सकती है. अगर आप नेल पॉलिश लगाने के बाद मैनीक्योर करवाती हैं तो उससे निकलने वाले क्यूटिकल से आपको नुकसान हो सकता है. इसके चलते आपको इंफेक्शन की दिक्कत भी हो सकती है. इसके अलावा कई लोगों में इस तरह की समस्या भी देखने को मिलती है कि जैसे ही वे इसे लगाती हैं, उसके बाद उन्हें कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस एलर्जी यानी नाखून के आसपास सूजन की समस्या होने लगती है. हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नेल पॉलिश लगाने से आपको कैंसर की समस्या तो नहीं होती है, लेकिन इसके इस्तेमाल से नेल वेनोलोमास कवर हो जाता है, जो इसमें मौजूद केमिकल की वजह से होता है.

क्या डेली करना चाहिए यूज?

कई महिलाओं में नेल पॉलिश लगाने के बाद उनके नाखून पीले पड़ जाते हैं. इसको लेकर डॉक्टर अमर कश्यप ने कहा कि अगर आप डेली नेल पॉलिश का यूज करती हैं तो इसमें मौजूद केमिकल की वजह से केराटिन पर ये जमा हो जाते हैं और इसमें मौजूद डाई नाखूनों पर जमा होकर उसका रंग बदल देते हैं. इसके अलावा इसको सूखाने के लिए यूवी लाइट का भी यूज किया जाता है, कई बार उसके चलते भी नाखूनों का रंग पीला पड़ जाता है. अगर रोज इसके इस्तेमाल की बात करें तो अगर आप डेली इसका यूज करती हैं तो इससे आपके नाखूनों को ठीक से सांस लेने का समय नहीं मिल पाता है, जिसके चलते आपको बाद में समस्या होने लगती है. इसलिए कम से कम 1 से 2 हफ्ते तक अपने नाखूनों को आपको आराम देना चाहिए. अगर आप डेली यूज करती हैं तो कोशिश करनी चाहिए कि आप इसकी जगह पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश के ऑप्शन को चूज कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:  क्या पूजा-पाठ करने से तेज होता है दिमाग? साइंस को भगवान मानने वालों के होश उड़ा देगी यह स्टडी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp