डॉक्टर के सामने अचानक क्यों बढ़ जाता है मरीज या सही सलामत इंसान का ब्लड प्रेशर? जान लें वजह

डॉक्टर के सामने अचानक क्यों बढ़ जाता है मरीज या सही सलामत इंसान का ब्लड प्रेशर? जान लें वजह

कल्पना कीजिए आप डॉक्टर के क्लिनिक में बैठे हैं. नर्स आपका ब्लड प्रेशर चेक करती है और अचानक मशीन पर 150/95 नंबर आ जाता है. वहीं, घर जाने पर ब्लड प्रेशर 120/80 मिलता है. यानी एकदम नॉर्मल. क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर के सामने मरीज या सही सलामत इंसान का ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है? इसकी असली वजह क्या है? 

असलियत में क्या है यह दिक्कत?

बता दें कि डॉक्टर के सामने अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाना कोई जादू नहीं, बल्कि व्हाइट कोट हाइपरटेंशन है. इसका मतलब है कि डॉक्टर का सफेद कोट देखते ही ब्लड प्रेशर चढ़ जाता है. यह समस्या आजकल इतनी कॉमन हो गई है कि हर 5 में से 1-2 लोग इससे जूझ रहे हैं. नई रिसर्च बताती है कि ये सिर्फ घबराहट की बात नहीं, बल्कि दिल की बीमारी का खतरा भी दोगुना कर सकती है.

यह प्रॉब्लम कितनी खतरनाक?

अमेरिकन हार्ट असोसिएशन की 2024 की एक स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों का बीपी डॉक्टर के सामने बढ़ता है, उनमें हार्ट अटैक का रिस्क नॉर्मल लोगों से दोगुना होता है. पेन मेडिसिन के रिसर्चर्स ने 60 हजार से ज्यादा मरीजों पर स्टडी की और बताया कि अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह साइलेंट किलर बन सकता है. ICMR की 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, 21 करोड़ से ज्यादा लोग हाई बीपी से परेशान हैं और इनमें 20-30 पर्सेंट को व्हाइट कोट हाइपरटेंशन की वजह से गलत दवा दी जा रही है. 

क्यों होती है यह दिक्कत?

व्हाइट कोट हाइपरटेंशन बीमारी के नाम से साफ है कि डॉक्टर के सफेद कोट, इंजेक्शन, सुई और बीमारी का डर. जब हम क्लिनिक या अस्पताल पहुंचते हैं तो डॉक्टर का कोट देखते ही दिल की धड़कन तेज हो जाती है. इसकी वजह से ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर चढ़ जाता है. यह कोई नई बीमारी नहीं है. इसे 1980 के दशक में पहचान लिया गया था, लेकिन 2025 तक कई रिसर्च ने इसके पीछे के राज खोल दिए हैं.

जापान में हुई स्टडी में सामने आई यह बात

जापान के ओहासामा में 2023 के दौरान 153 लोगों पर एक स्टडी पूरी की गई थी. करीब चार साल तक चली इस स्टडी में देखा गया कि इस बीमारी का असर काफी समय तक रहता है और यह दिक्कत बार-बार होती है. अगर आपका बीपी ऑफिस में 140/90 से ज्यादा रहता है, लेकिन 24 घंटे की मॉनिटरिंग में 130/80 से कम मिलता है तो यह व्हाइट कोट ही है. यह दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और तनावग्रस्त लोगों में ज्यादा होती है.

ये टिप्स आएंगे काम

अब सवाल उठता है कि व्हाइट कोट हाइपरटेंशन से कैसे बचा जा सकता है. आइए आपको इसके तरीके भी बताते हैं.

  • सुबह-शाम 2-2 बार घर पर बीपी चेक करें. अगर बीपी 3 दिन तक लगातार ऑफिस में हाई आता है तो ABPM करवाएं.
  • डॉक्टर के पास जाते वक्त गहरी सांस लें. 5 मिनट शांत बैठें. म्यूजिक सुनें या प्राणायाम करें.
  • खाने में नमक कम करें. फल-सब्जी ज्यादा खाएं. रोजाना 30 मिनट वॉक करें. धूम्रपान-शराब छोड़ें.

ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स शूज खरीदते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Source link

सिगरेट और शराब नहीं, इन वजहों से भी नामर्द हो रहे पुरुष, आप भी इसके शिकार तो नहीं?

सिगरेट और शराब नहीं, इन वजहों से भी नामर्द हो रहे पुरुष, आप भी इसके शिकार तो नहीं?

Causes Of Male Infertility: आज की बदलती लाइफस्टाइल में फर्टिलिटी रेट्स भी तेजी से बदल रहे हैं. कई स्टडी में पाया गया है कि बढ़ती बांझपन की कुल मामलों में 40 से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पुरुषों से जुड़े कारणों की होती है. पुरुषों की फर्टिलिटी कई वजहों से प्रभावित होती है, जिनमें धूम्रपान, ज्यादा शराब पीना और बैठे-बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल प्रमुख कारण माने जाते हैं. दुनियाभर में फर्टिलिटी घट रही है, ऐसे में पुरुषों के लिए इन लाइफस्टाइल फैक्टर्स को समझना और समय रहते सुधार करना बेहद जरूरी हो जाता है.

सिगरेट का धुआं स्पर्म की क्वालिटी को बुरी तरह प्रभावित करता है. इसमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स और भारी धातुएं जैसे कैडमियम और लेड स्पर्म के DNA को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे स्पर्म की मोलालिटी कम हो जाती है, यानी स्पर्म का आगे बढ़कर एग्स तक पहुंचने की क्षमता घट जाती है, इसका सीधा असर फर्टिलाइजेशन पर पड़ता है और गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है. कई वैश्विक अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि स्मोकर्स की स्पर्म कंसन्ट्रेशन नॉन-स्मोकर्स की तुलना में 12 से 20 प्रतिशत तक कम होती है. चलिए, आपको बताते हैं कि सिगरेट और शराब के अलावा किन वजहों से इनफर्टिलिटी बढ़ रही है. 

किन वजहों से बढ़ रही है इनफर्टिलिटी?

स्मोकिंग और शराब के अलावा इसके तमाम कारण होते हैं, जिसकी वजह से इनफर्टिलिटी तेजी से बढ़ रही है. Palanibalajifertilitycenter में के अनुसार,

ड्रग्स का असर

दुनिया भर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला अवैध नशा कैनबिस (मारिजुआना) है, और इसके उपभोक्ताओं में पुरुषों की संख्या सबसे अधिक पाई जाती है. अगर कोई पुरुष हफ्ते में एक से ज्यादा बार, लगातार तीन महीने तक कैनबिस का सेवन करता है, तो उसकी स्पर्म काउंट और स्पर्म कंसन्ट्रेशन कम हो सकती है. अगर इसके साथ अन्य ड्रग्स या शराब भी ली जाए तो नुकसान और बढ़ जाता है.

मोटापा

जैसे-जैसे पुरुषों का BMI बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर की फैट स्क्रोटम के आसपास बढ़ने लगती है. इससे वहां का तापमान बढ़ जाता है, जो स्पर्म बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है. बढ़ी हुई चर्बी से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी बढ़ता है, जिससे स्पर्म की गतिशीलता, DNA क्वालिटी और एग के साथ इंटरैक्शन, तीनों प्रभावित होते हैं.

मेंटल हेल्थ

चाहे तनाव काम का हो, परिवार का या किसी भी अन्य कारण से हो, पुरुषों में लगातार साइकोलॉजिकल स्ट्रेस से स्पर्म क्वालिटी बिगड़ सकती है. कई बार तनाव के कारण सीमन पैरामीटर्स असामान्य हो जाते हैं, जिससे पिता बनने की संभावना कम हो जाती है.

डाइट

स्पर्म की गुणवत्ता काफी हद तक खाने पर निर्भर करती है. जो लोग ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर डाइट लेते हैं, जैसे मेडिटेरेनियन डाइट उनमें स्पर्म पैरामीटर्स बेहतर देखे जाते हैं.  इस तरह की डाइट में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट बहुत कम होते हैं, जो खराब सीमन क्वालिटी से जुड़े माने जाते हैं.

उम्र का प्रभाव

हालांकि इसकी कोई सख्त सीमा तय नहीं है, लेकिन 40 साल से ऊपर की उम्र को आमतौर पर एडवांस्ड पिता बनाने का उम्र माना जाता है. उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म में जेनेटिक बदलाव भी आते हैं, जिससे होने वाले बच्चे में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: Health Risks Volcanic Ash: भारत में कब तक रहेगा इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख का असर, किन मरीजों के लिए यह खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Source link

प्रोटीन के लिए क्या है बेस्ट… चिकन, अंडा या पनीर? जिम लवर्स जान लें अपने काम की बात

प्रोटीन के लिए क्या है बेस्ट… चिकन, अंडा या पनीर? जिम लवर्स जान लें अपने काम की बात

Chicken Vs Egg Vs Paneer: अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ जिम में पसीना बहाना काफी नहीं है. असली बदलाव आपकी डाइट में होता है. मसल्स तभी बढ़ते हैं जब उनको सही प्रोटीन मिले, जो रिकवरी में मदद करता है, ग्रोथ बढ़ाता है और शरीर को मजबूत रखता है.  लेकिन इतनी सारी प्रोटीन वाली चीजों में से कैसे पता चले कि आपके लिए सबसे बेहतर क्या है? हर प्रोटीन एक जैसा नहीं होता. कुछ प्रोटीन ऐसे होते हैं जिसे शरीर जल्दी और ज्यादा अच्छी तरह ऑब्जर्व कर लेता है. आप वेज हों, नॉन-वेज पसंद करते हों या प्लांट-बेस्ड डाइट पर हों. चलिए आपको बताते हैं कि  मसल्स बढ़ाने के लिए कौन-सी प्रोटीन फूड्स सबसे ज्यादा कारगर हैं.

मसल्स बढ़ाने के लिए बेस्ट प्रोटीन-रिच फूड्स

अंडे

इसमें सबसे पहला नाम अंडे का आता है, अंडा प्रोटीन का जबरदस्त सोर्स है. इसमें नौ तरह के जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो मसल्स बनाने में सीधे काम आते हैं. इसकी जर्दी में मौजूद हेल्दी फैट्स और B12 जैसी चीजें ऊर्जा और रिकवरी में मदद करती हैं. चाहे उबला हुआ खाएं, ऑमलेट बनाएं या स्क्रैम्बल अंडे हर तरह फायदेमंद हैं.

चिकन और लीन मीट

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो चिकन  मसल्स बनाने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है. प्रोटीन ज्यादा, फैट कम और शरीर आसानी से इसे इस्तेमाल कर लेता है. इसके अलावा मटन और मछली भी शानदार विकल्प हैं, जिनमें प्रोटीन के साथ आयरन और ओमेगा-3 भी मिलता है, जो मसल रिकवरी में मदद करता है.

पनीर

भारतीय रसोई का अहम हिस्सा पनीर. यह केसिन प्रोटीन से भरा होता है. यह धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है, जिससे लंबे समय तक मसल्स टूटने नहीं देता. इसे सब्जी में डालें, टिक्का बनाएं या सलाद में मिलाएं, प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है.

सप्लीमेंट्स की मदद कब लें?

ज्यादातर प्रोटीन आपको खाने से ही लेना चाहिए, लेकिन कभी-कभी डाइट में कमी रह जाए तो सप्लीमेंट्स काम आ सकते हैं. चाहे वे प्लांट-बेस्ड हों या व्हे. बस एक बात का ध्यान रखें कि उनमें ऐडिटिव्स कम हों और अमीनो एसिड प्रोफाइल पूरा हो.

प्रोटीन का असर कैसे बढ़ाएं?

अब सवाल आता है कि प्रोटीन का असर कैसे बढ़ाएं. चलिए आपको इसको लेकर कुछ सुझाव देते हैं कि इसके लिए बेस्ट क्या हो सकता है. 

दिनभर थोड़ा-थोड़ा खाएं

सारा प्रोटीन एक बार में खाने के बजाय सुबह, दोपहर और रात में बांटकर खाएं। इससे शरीर उसे बेहतर उपयोग करता है.

स्मार्ट कॉम्बो बनाएं

जैसे दाल प्लस चावल या रोटी प्लस दाल. दो अलग प्लांट-प्रोटीन मिलकर पूरा अमीनो एसिड प्रोफाइल बनाते हैं.

वर्कआउट के बाद प्रोटीन लें

जिम के 30 से 60 मिनट के भीतर प्रोटीन लेने से रिकवरी तेज होती है. 

पानी खूब पिएं

ज्यादा प्रोटीन डाइट में पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है. हाइड्रेशन से पाचन और न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्ब बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें- Health Risks Volcanic Ash: भारत में कब तक रहेगा इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख का असर, किन मरीजों के लिए यह खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Source link

मक्खन की तरह पिघल जाएगी गोलू-मोलू से पेट में जमी चर्बी, रोज सुबह उठकर पिएं सौंफ का पानी

मक्खन की तरह पिघल जाएगी गोलू-मोलू से पेट में जमी चर्बी, रोज सुबह उठकर पिएं सौंफ का पानी

मक्खन की तरह पिघल जाएगी गोलू-मोलू से पेट में जमी चर्बी, रोज सुबह उठकर पिएं सौंफ का पानी

Source link

सौंफ से लेकर अजवाइन तक ये 5 चीजें अपने रुटीन में कर लें शामिल, हेल्दी रहेगी आपकी हर मॉर्निंग

सौंफ से लेकर अजवाइन तक ये 5 चीजें अपने रुटीन में कर लें शामिल, हेल्दी रहेगी आपकी हर मॉर्निंग

सौंफ का पानी पुराने समय से ही एसिडिटी और पेट की जलन को शांत करने के लिए इस्तेमाल होता आया है. इसमें मौजूद एनेथोल नाम का कम्पाउंड पेट की मांसपेशियों को ढीला करके गैस और चुभन को कम करने में मदद करता है. सुबह एक कप पानी में थोड़ी-सी सौंफ उबालकर पीना पेट को हल्का और आरामदेह बना सकता है.

अजवाइन और जीरा गैस और फूले पेट की दिक्कत को काफी हद तक शांत करते हैं. दोनों ही मसालों में ऐसे तेल पाए जाते हैं जो पाचन तेज करते हैं और आंतों में जमा गैस को धीरे-धीरे बाहर निकालने में मदद करते हैं. इन्हें हल्का उबालकर गर्म पानी के साथ पीने से पेट में हल्कापन महसूस होने लगता है.

शिलाजीत का इस्तेमाल ऊर्जा बढ़ाने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में किया जाता है. इसमें मौजूद फुल्विक एसिड और मिनरल्स सेल्स में एनर्जी बनाने की क्षमता बढ़ा सकते हैं, जिससे थकान कम होती है और शरीर का मेटाबॉलिक फ्लो बेहतर होता है. बस मटर के दाने जितना शुद्ध शिलाजीत गर्म पानी में घोलकर सुबह पी सकते हैं.

त्रिफला डाइजेशन को संतुलित करने और शरीर की प्राकृतिक सफाई को बेहतर करने के लिए जाना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स सूजन को कम करते हैं और आंतों को सुचारू रखते हैं. सुबह गुनगुने पानी में त्रिफला भिगोकर पीने से कब्ज, गैस और हेवीनेस में राहत मिलती है.

हल्दी और गिलोय का मेल इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे भरोसेमंद संयोजन माना जाता है. हल्दी का करक्यूमिन और गिलोय के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं. हल्की उबाल के बाद इसका गर्म पानी पीना मौसम बदलने या थकान के समय खासतौर पर अच्छा असर दिखाता है.

किसे अपनाना है, यह आपके शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है. अगर पेट में जलन ज्यादा होती है तो सौंफ; अगर गैस की दिक्कत है तो अजवाइन जीरा; अगर ऊर्जा कम महसूस होती है तो शिलाजीत; पाचन धीमा है तो त्रिफला; और बीमारियों से बचाव चाहिए तो हल्दी गिलोय बेहतर विकल्प हैं. धीरे-धीरे शुरुआत करें और देखें कि आपका शरीर किस विकल्प पर सबसे अच्छा रिस्पॉन्ड करता है.

Published at : 25 Nov 2025 01:18 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp