सुबह उठते ही आंखों से आता है पानी, हो सकती है इस चीज की कमी

सुबह उठते ही आंखों से आता है पानी, हो सकती है इस चीज की कमी



Watery Eyes In The Morning: हमारी आंखों से पानी आना कई वजहों से हो सकता है. अगर सुबह उठते ही आपकी आंखें ज्यादा नम या पानी से भरी लगती हैं, तो यह एपिफोरा नाम की स्थिति भी हो सकती है. एपिफोरा का मतलब है आंखों का अत्यधिक पानी बहाना या तो आंखें जरूरत से ज्यादा आंसू बना रही होती हैं या फिर आंसू निकालने वाला सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा होता. चलिए, आपको बताते हैं कि सुबह आंखों में पानी क्यों आता है 

सुबह आंखों से पानी आने की वजह

rauteyecare के अनुसार, कई बार सुबह-सुबह आंखों से पानी आने के पीछे ये सामान्य कारण होते हैं. अचानक रोशनी बदलने से आंखें आंसू बनाने लगती हैं. ठंडी हवा, तेज रोशनी, धुआं, धूल, केमिकल्स या मच्छर भगाने वाली स्प्रे जैसी चीजें भी आंखों को चुभन देकर पानी ला सकती हैं. कई लोगों को एलर्जिक राइनाइटिस होता है, जिसमें छींक आना, नाक बहना और आंखों से पानी आना, ये सब बेडरूम में मौजूद धूल, मिट्टी, पालतू जानवरों की डैंडर या ठंडी हवा से ट्रिगर हो सकता है.

कभी-कभी यह किसी आंख की बीमारी का संकेत भी होता है

1. सूखी आंखें 

अजीब लगता है, लेकिन हां, सूखी आंखें भी पानी ला सकती हैं. आंखों के ऊपर एक टीयर फिल्म होती है जिसमें तीन लेयर होती हैं म्यूकस, पानी और तेल की परत. ड्राई आई में पानी वाली परत कम बनती है या तेल वाली परत कमजोर होने से आंसू जल्दी सूख जाते हैं. जब आंख सूखती है, तो शरीर तुरंत ज्यादा पानी वाली परत बनाने लगता है. पर अगर तेल की परत कमजोर है, तो ये नए आँसू आँख पर टिक नहीं पाते और बाहर बह जाते हैं. इसलिए आँख अंदर से सूखी रहती है, लेकिन बाहर पानी आता है.

2. नींद में पलकें पूरी तरह बंद न होना

कुछ लोगों की पलकें सोते समय पूरी तरह बंद नहीं होतीं, जिससे आंख का एक हिस्सा रातभर सूख जाता है. सुबह उठते ही शरीर सूखी आँख को बचाने के लिए अचानक आंसू बना देता है, जिससे आंख पानी-पानी लगती है.

3. कॉर्नियल इरोजन

कभी हल्की चोट, जैसे नाखून या कागज के किनारे से कॉर्निया पर लग जाती है. शुरू में ठीक लगती है, लेकिन ऊपर की परत ठीक से चिपकती नहीं. सुबह आंख खोलते ही यह परत फिर छिल सकती है, जिससे, तेज पानी, चुभन रोशनी से परेशानी (फोटोफोबिया जैसे लक्षण आते हैं.

सुबह आंखों में पानी आने पर क्या करें?

  • सुबह कमरे में रोशनी धीरे-धीरे आने दें सीधे तेज लाइट न पड़े.
  • पंखे या AC की सीधी हवा में न सोएं.
  • कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर या पानी से भरा कटोरा रखें.
  • एलर्जी हो तो साफ और धुले हुए बेडशीट-पिलो कवर का इस्तेमाल करें; एयर प्यूरीफायर फायदेमंद है.
  • रात में कमरे में मच्छर-रोधी स्प्रे या तेज केमिकल वाली चीजें न प्रयोग करें.

सुबह वॉक के समय ठंडी हवा से बचने के लिए चश्मा पहनें; बाहर निकलने से पहले आर्टिफिशियल टीयर या सलाइन ड्रॉप डालना मददगार हो सकता है. अगर पलक की किनारों पर इंफेक्शन, ऑयल लेयर की समस्या, कॉर्नियल इरोजन या एक्सपोजर केराटोपैथी हो, तो डॉक्टर का इलाज जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- Dharmendra Death: किन बीमारियों से जूझ रहे थे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, इनसे जान बचाना कितना मुश्किल?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

सिर्फ कार्डियो और नो कार्ब्स? तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर बताया खास रुटीन, तेजी से घटाता है

सिर्फ कार्डियो और नो कार्ब्स? तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर बताया खास रुटीन, तेजी से घटाता है



Sustainable Weight Loss: वजन घटाने की शुरुआत करते ही हम सब की एक ही सोच रहती है जिम में पसीने की बरसात और खाने में कार्ब्स का सफाया. जैसे आलू, रोटी और चावल दुश्मन बन जाते हैं और ट्रेडमिल, चिकन ग्रिल हमारे नए बेस्ट फ्रेंड. लेकिन जिस चीज को हम सच मानकर जी रहे होते हैं, वह मिथक भी हो सकती है. इससो लेकर तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच  सिद्धार्थ सिंह ने यह खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि रोज 40 से 50 मिनट की कार्डियो और कार्ब्स को पूरी तरह हटाना फैट लॉस का शॉर्टकट तो है, लेकिन टिकाऊ रास्ता नहीं. अगर ये फॉर्मूला सचमुच काम करता, तो लोग ट्रेनर तक आते ही क्यों? सीधे शब्दों में ये तरीका ज्यादातर लोगों को नतीजे नहीं देता. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा है.

 


क्यों नहीं टिकता यह क्विक फिक्स फॉर्मूला?

फिटनेस कोच सिद्धार्थ सिंह बताते हैं कि लंबी कार्डियो और जीरो-कार्ब डाइट से जो वजन गिरता है, उसमें असली फैट कम नहीं, ज्यादातर पानी और ग्लाइकोजन निकलता है. इसका नतीजा हमारे ऊपर उल्टा होता है जैसे-

  • थकान
  • चिड़चिड़ापन
  • कार्ब्स की तीखी क्रेविंग
  • फिर से पहले जैसा वजन

इसलिए बहुत लोग नो-कार्ब डाइट शुरू तो कर देते हैं, पर कुछ हफ्तों में वहीं लौट आते हैं जहां से शुरू किया था.

तो फिर काम क्या आता है?

अब हमारे मन में सवाल यह आता है कि आखिर फिर काम क्या आता है. यहां सिद्धार्थ बताते हैं कि लंबा चलने वाला बदलाव ही असली फैट लॉस देता है.
उन्होंने इसको लेकर कुछ सलाह दी है, जैसे कि:

  • ऐसी गतिविधियां चुनें जिन्हें आप सच में पसंद करते हों
  • रोजमर्रा के खाने में प्रोटीन और असली भोजन बढ़ाएं
  • परफेक्ट होने की कोशिश न करें, बस नियमित रहें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग क्यों जरूरी है?

सिद्धार्थ बताते हैं कि सिर्फ चलने से काम नहीं चलेगा. कार्डियो आपको कैलरी जलाने में मदद करता है, लेकिन यह मांसपेशियां नहीं बनाता और बिना मांसपेशियों के मेटाबॉलिज़्म तेज नहीं होता. यही वजह है कि हमें संतुलित प्लान बनाकर काम करने की जरूरत होती है. जिसमें:

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

  • हल्का–फुल्का कार्डियो
  • रोज की एक्टिविटी (जैसे वॉक)

यह कॉम्बिनेशन फैट घटाता भी है और शरीर को शेप भी देता है.

स्टार्टर प्लान शुरुआत ऐसे करें

अब चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर आप सिंपल प्लान कैसे बना सकते हैं, जिसको फॉलो करने में आसानी होती है और आप इसको लंबे समय तक फॉलो कर सकते हैं. इसमें-

  • हफ्ते में 3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
  • 2 से 3 छोटे कार्डियो या कंडीशनिंग सेशन
  • रोजाना हल्की–फुल्की वॉक
  • दिन की शुरुआत प्रोटीन-रिच ब्रेकफास्ट से
  • वर्कआउट के आसपास कार्ब्स की नियंत्रित मात्रा
  • नींद, पानी और स्ट्रेस पर ध्यान

एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप जो भी रूटीन बना रहे हैं, ऐसी दिनचर्या बनाना जो महीनों तक चली जा सके, हफ्तों तक नहीं.

इसे भी पढ़ें- यूरिन करते वक्त फ्लो रहता है स्लो तो हो जाएं अलर्ट, इस कैंसर का मिलता है सिग्नल

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator





Source link

किन बीमारियों से जूझ रहे थे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, इनसे जान बचाना कितना मुश्किल?

किन बीमारियों से जूझ रहे थे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, इनसे जान बचाना कितना मुश्किल?



Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने आज अंतिम सांस ली. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले उनको सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 89 साल के धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों की सख्त निगरानी में थे और फिलहाल आईसीयू में भर्ती थे. हालांकि, कुछ दिन पहले ही उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. चलिए आपको बताते हैं कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र किस बीमारी से पीड़ित थे.

किस बीमारी से पीड़ित थे धर्मेंद्र?

रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र शुरुआत में सिर्फ एक सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती करना बेहतर समझा. ब्रीच कैंडी अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि धर्मेंद्र सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया था. जब उनकी हालत के बारे में पूछा गया तो अस्पताल की ओर से बताया गया था कि किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है. उनका हार्ट रेट करीब 70 है, ब्लड प्रेशर 140/80 के आसपास है और यूरिन आउटपुट भी बिल्कुल सामान्य है. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखने की सलाह दी थी. बीच में उनकी मौत की खबर आई थी, हालांकि, उनकी बेटी ने उसका खंडन किया था और बाद में उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था. 

सांस फूलने की समस्या कितनी गंभीर थी?

89 साल की उम्र में उनके लंग्स और हार्ट पहले जैसे मजबूत नहीं रह गए थे. इसी वजह से जरा सी थकान या ऑक्सीजन की कमी पर भी उन्हें सांस फूलने की दिक्कत हो जाती थी. कई बार ऐसा तब भी होता था जब शरीर में पानी रुक जाता था, फेफड़ों में हल्का संक्रमण हो जाता था या दिल की धड़कनें सामान्य तरह से काम नहीं करती थीं. सामान्य तौर पर, किसी बुज़ुर्ग को थकान या मौसम बदलने पर थोड़ी देर के लिए सांस फूलना बहुत गंभीर नहीं माना जाता. लेकिन धर्मेंद्र के मामले में यह समस्या अचानक और बार-बार होने लगी थी, जो दिल, फेफड़ों या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती थी.

इस फिल्म में नजर आने वाले थे धर्मेंद्र

इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी. ऑपरेशन के बाद उन्होंने बहुत जल्दी रिकवरी कर ली थी और उम्र के इस पड़ाव पर भी वे निजी जिंदगी और काम दोनों में सक्रिय बने रहने की कोशिश करते थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र हाल ही में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) में नजर आए थे, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में थे. इसके अलावा वे श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस में भी दिखाई देने वाले थे.

इसे भी पढ़ें- Impact Of Tight Underwear: कौन सी अंडरवियर पहनते हैं आप, कहीं आपके अंडर गारमेंट आपको तो नहीं बना रहे नामर्द?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

कौन सी अंडरवियर पहनते हैं आप, कहीं आपके अंडर गारमेंट आपको तो नहीं बना रहे नामर्द?

कौन सी अंडरवियर पहनते हैं आप, कहीं आपके अंडर गारमेंट आपको तो नहीं बना रहे नामर्द?



Tight Underwear Effects On Male Fertility: पुरुषों की फर्टिलिटी को लेकर अक्सर एक सवाल उठता है कि क्या टाइट अंडरवियर पहनने से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है?  कई टेस्ट और स्टडीज की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि आखिर टाइट अंडरवियर टेस्टिकल्स को किस तरह प्रभावित करता है. कुछ समय पहले ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल में छपी एक स्टडी में पाया गया कि जो पुरुष टाइट अंडरवियर पहनते हैं, उनमें स्पर्म काउंट कम देखा गया. हालांकि एक्सपर्ट अभी भी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि इसका कारण सिर्फ टाइट अंडरवियर है या फिर टेस्टिकल्स के आसपास बढ़ने वाला तापमान. हीट एक बड़ा फैक्टर है, और टाइट कपड़े उसे और बढ़ा देते हैं. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में.

क्या निकला रिसर्च में?

साल 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार,अमेरिका के हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसर्चर 656 पुरुषों पर की गई एक स्टडी में पाया गया कि बॉक्सर पहनने वाले पुरुषों में टाइट अंडरवियर पहनने वालों की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा स्पर्म कंसंट्रेशन देखा गया. माना जा रहा है कि टेस्टिकल्स के आसपास का ठंडा तापमान इसका मुख्य कारण हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ अंडरवियर की स्टाइल बदलने जैसा एक साधारण लाइफस्टाइल चेंज भी पुरुषों की फर्टिलिटी को सुधार सकता है. स्पर्म प्रोडक्शन 34°C (92°F) से ऊपर तापमान के प्रति संवेदनशील होता है, यही वजह है कि टेस्टिकल्स शरीर से थोड़ा दूर लटके होते हैं.

कुछ अंडरवियर या ब्रीफ्स स्क्रोटम को शरीर के पास खींच लेते हैं, जिससे तापमान बढ़ जाता है. वहीं बॉक्सर शॉर्ट्स जैसे ढीले अंडरवियर स्क्रोटम को ठंडा रखते हैं. अब तक की सबसे बड़ी स्टडी में रिसर्चर ने पाया कि फर्टिलिटी क्लिनिक आने वाले पुरुषों में, जो ढीले बॉक्सर पहनते थे, उनमें टाइट अंडरवियर पहनने वालों की तुलना में ज्यादा स्पर्म कंसंट्रेशन, 17 प्रतिशत अधिक कुल स्पर्म काउंट और 33 प्रतिशत मोटाइल स्पर्म पाए गए.

टाइट अंडरवियर पुरुषों पर कैसे असर डालता है?

टाइट अंडरवियर पहनना कुछ लोगों को सुरक्षित और फिट महसूस करा सकता है, लेकिन जब यह बहुत ज्यादा टाइट हो जाए, तो कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं. पुरुषों में टाइट अंडरवियर के ये असर देखे जा सकते हैं-

 ब्लड सर्कुलेशन में कमी

बहुत टाइट अंडरवियर ग्रोइन में रक्त प्रवाह को सीमित कर देता है, जिससे सुन्नपन, असहजता या लंबे समय में सर्कुलेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

 स्किन इरिटेशन का खतरा

कपड़े का घर्षण बढ़ जाता है, जिससे रैशेज, लालपन, जलन और कभी-कभी दर्दनाक कट तक हो सकते हैं.

 स्पर्म प्रोडक्शन पर असर

टाइट अंडरवियर स्क्रोटम का तापमान बढ़ा देता है, जिससे स्पर्म बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है और समय के साथ फर्टिलिटी कम हो सकती है.

 मूवमेंट में रुकावट और असहजता

बहुत टाइट अंडरवियर पिन्चिंग, दर्द और मूवमेंट में खिंचाव पैदा करता है, जिससे रोजमर्रा के काम या एक्सरसाइज में दिक्कत आती है.

 इंफेक्शन का खतरा बढ़ना

टाइट अंडरवियर गर्मी और नमी को फंसा लेता है, जिससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है.

 टेस्टिकल्स पर दबाव

टाइट फिटिंग टेस्टिकल्स को दबा सकती है, जिससे दर्द, खिंचाव या लंबे समय में नुकसान तक हो सकता है.

पॉश्चर पर असर

जब अंडरवियर बहुत टाइट हो, तो बॉडी का नैचुरल अलाइनमेंट बिगड़ सकता है, जिससे लोअर बैक में दर्द और पॉश्चर खराब हो सकता है.

पसीना और बदबू बढ़ना

एयरफ्लो कम होने से ज्यादा पसीना आता है और गर्मी फंसने से बदबू भी बढ़ जाती है.

फिजिकल एक्टिविटी में दिक्कत

खेलते या जिम करते समय टाइट अंडरवियर चफिंग और असहजता पैदा करता है, जिससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है.

वैरिकोज वेन्स का खतरा

लंबे समय तक टाइट अंडरवियर पहनने से ग्रोइन में नसों पर दबाव बढ़ता है, जिससे वैरिकोज वेन्स बनने का जोखिम हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Palash Muchhal: स्मृति मंधाना से शादी करने वाले थे पलाश मुच्छल, अब अस्पताल में भर्ती; जानें उन्हें कौन सी बीमारी?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

स्मृति मंधाना से शादी करने वाले थे पलाश मुच्छल, अब अस्पताल में भर्ती; जानें उन्हें क्या बीमारी?

स्मृति मंधाना से शादी करने वाले थे पलाश मुच्छल, अब अस्पताल में भर्ती; जानें उन्हें क्या बीमारी?



Palash Muchhal Health: स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां सोमवार को सांगली में पूरे जोश के साथ चल रही थीं, लेकिन अचानक हालात ऐसे बने कि पूरे समारोह को रोकना पड़ा. शादी स्थल पर ही स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना, को तेज सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत ICU में भर्ती कराया गया. इसी बीच, उनके मंगेतर पलाश मुच्छल भी वायरल इंफेक्शन की वजह से डॉक्टरों की देखरेख में थे, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति मंधाना के मंगेतर और संगीतकार पलाश मुच्छल की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई. वायरल इंफेक्शन और बढ़ी हुई एसिडिटी के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज के बाद उसी शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. पलाश सीधे होटल वापस लौट आए. चलिए आपको बताते हैं कि उनके पिता की हेल्थ अपडेट क्या है. 

मंधाना के पिता की तबियत कैसी है?

स्मृति मंधना के फैमिली डॉक्टर, डॉ. नमन शाह, ने बताया कि मेडिकल टीम उनके पिता की हालत पर लगातार नजर रख रही है. उनका कहना है कि अगर श्रीनिवास मंधना की तबीयत उम्मीद के मुताबिक सुधरती है, तो उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.

उन्होंने PTI को बताया, “करीब 1.30 बजे श्रीनिवास मंधना के बाएं हिस्से में सीने में दर्द हुआ. मेडिकल टर्म में इसे ‘ऐंजाइना’ कहते हैं. लक्षण दिखते ही उनके बेटे ने मुझे कॉल किया. हमने एंबुलेंस भेजी और उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया. जांच में ECG और दूसरे टेस्ट में पता चला कि कार्डियक एंजाइम्स बढ़े हुए हैं, इसलिए उन्हें कुछ समय और ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी है.”

शादी कब होगी?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई तारीख अभी तय नहीं की गई है. कोई नई घोषणा नहीं हुई है और फिलहाल समारोह को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया है. मंधाना की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे. हालांकि अब हेल्थ रीजन की वजह से शादी पोस्टपोन होने के बाद फैंस को इंतजार करना पड़ेगा. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में पूरे उत्‍साह के साथ की जा रही थीं. माहौल को और मजेदार बनाने के लिए कपल ने दूल्हा–दुल्हन टीम के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया था. इस मैच ने मेहमानों का खूब मनोरंजन किया और पूरे कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली का माहौल नजर आया.

इसे भी पढ़ें- Kidney Disease: दुनियाभर में मौत की 9वीं सबसे बड़ी वजह है किडनी की यह बीमारी, ये लक्षण दिखते ही तुरंत हो जाएं अलर्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

दुनियाभर में मौत की 9वीं सबसे बड़ी वजह है किडनी की यह बीमारी, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

दुनियाभर में मौत की 9वीं सबसे बड़ी वजह है किडनी की यह बीमारी, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट



Chronic Kidney Disease: क्रॉनिक किडनी डिजीज धीरे-धीरे दुनिया के सामने एक बड़ी हेल्थ क्राइसिस बनकर आ रही है. द लैंसेट में छपी एक नई ग्लोबल स्टडी जिसे इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने तैयार किया है. इस रिपोर्ट में यह देखने को मिलता है कि 2023 में CKD दुनिया में मौत का नौवां सबसे बड़ा कारण बन चुकी है. सिर्फ पिछले साल ही इस बीमारी ने करीब 15 लाख लोगों की जान ली.

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर में आज 788 मिलियन (78.8 करोड़) एडल्ट किसी न किसी स्तर की किडनी बीमारी से जूझ रहे हैं, जो 1990 के मुकाबले दोगुना है. यह सीधे-सीधे बताता है कि CKD एक ऐसी खामोश बीमारी है जो अमीर-गरीब हर देश में तेजी से फैल रही है. खास तौर पर नॉर्थ अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया जैसे क्षेत्रों में इसकी दर सबसे अधिक है. और बात सिर्फ किडनी तक सीमित नहीं है. इस बीमारी का हार्ट पर भी गहरा असर पड़ता है. रिपोर्ट बताती है कि कमजोर किडनी फंक्शन दुनिया भर में होने वाली 11.5 प्रतिशत कार्डियोवैस्कुलर मौतों के पीछे जिम्मेदार है. यानी अगर सरल शब्दों में कहा जाए, तो CKD दिल की बीमारियों को कई गुना बढ़ा देती है.

रिपोर्ट में सबसे अहम क्या निकला?

ताजा ग्लोबल एनालिसिस के मुताबिक, 2023 में CKD मौतों के टॉप-10 कारणों में शामिल हो गई. लगभग 1.48 मिलियन मौतें इसी के कारण हुईं. आज पूरी दुनिया भर में लगभग 800 मिलियन लोग कम या ज्यादा किडनी फंक्शन लॉस के साथ जी रहे हैं. 1990 के 378 मिलियन मामलों से यह संख्या आज 788 मिलियन पहुंच गई है, यानी दोगुना से भी ज्यादा. दुनिया के हर 10 में से 1 से भी ज्यादा वयस्क में किडनी से जुड़ी समस्या पाई जा रही है.

सबसे ज्यादा असर वाले एरिया

नॉर्थ अफ्रीका और मिडिल ईस्ट (सबसे ऊंची प्रीवेलेंस) वाले एरिया में आते हैं. साउथ एशिया में इससे करीब 16 प्रतिशत एडल्ट प्रभावित हैं. चीन और भारत में तो संख्या सबसे बड़ी है, चीन में लगभग 152 मिलियन लोग और भारत में करीब 138 मिलियन लोग CKD से प्रभावित हैं.

आखिर किडनी की बीमारी इतनी क्यों बढ़ रही है?

अगर बात करें कि इसके मामले लगातार बढ़ क्यों रहे हैं, तो इसके तीन बड़े कारण साफ नजर आते हैं, जिसमें-

मेटाबॉलिक बीमारियां

इसमें पहले नंबर पर मेटाबॉलिक डिजीज का नाम आता है. डायबिटीज, हाई बीपी और मोटापा CKD के सबसे बड़े कारण हैं. ये धीरे-धीरे किडनी के नाजुक फिल्टर को नुकसान पहुंचाते हैं.

बुजुर्ग आबादी का बढ़ना

दूसरे नंबर पर बुजुर्ग आबादी का मामला आता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ किडनी की फिल्टरिंग क्षमता कम होती जाती है, इसलिए उम्रदराज़ देशों में CKD के मामले ज़्यादा मिलते हैं.

जांच और इलाज की कमी

बहुत से देशों में शुरुआती जांच आसानी से उपलब्ध नहीं है. लोग तब पता लगाते हैं जब बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है.

इस पर ध्यान क्यों देना चाहिए?

किडनियां चुपचाप हर दिन आपके शरीर से जहर निकालती हैं, पानी-नमक का संतुलन रखती हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती हैं. समस्या यह है कि शुरुआती स्टेज में CKD कोई खास लक्षण नहीं देती और यही वजह है कि इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. किडनी कमजोर होने पर दिल पर बुरा असर पड़ता है. ब्लड प्रेशर बढ़ता है, शरीर में वेस्ट जमा होता है, और दिल पर दबाव बढ़ने लगता है. यही वजह है कि किडनी की खराबी दुनिया भर में होने वाली दिल की मौतों को बढ़ा रही है.

शुरुआती संकेत जिन्हें नजरअंदाज न करें

  • यूरिन में बदलाव – बहुत ज्यादा या बहुत कम यूरिन आना, रात में बार-बार उठना, झाग वाला या खून मिला यूरिन
  • सूजन – पैर, हाथ या आंखों के नीचे सूजन
  • थकान और कमजोरी – शरीर में गंदगी जमा होने से थकावट बढ़ती है
  • खुजली, सूखी त्वचा, मिचली – ब्लड में वेस्ट बढ़ने की वजह से
  • सांस फूलना, भूख कम होना – बीमारी बढ़ने पर ये लक्षण दिखते हैं
  • अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो इसे थकान या उम्र कहकर टालें नहीं, जांच कराएं.

आप क्या कर सकते हैं?

  • नियमित जांच – GFR और Urine Albumin टेस्ट से शुरुआती CKD पकड़ में आ सकती है
  • रिस्क फैक्टर्स कंट्रोल करें – ब्लड शुगर, बीपी, वजन नियंत्रण में रखें
  • लाइफस्टाइल बदलें – नमक कम, पानी पर्याप्त, धूम्रपान से दूरी बना कर रखें

इसे भी पढ़ें- Male Fertility Decline: खाने में मौजूद यह चीज मर्दों को बना रही नामर्द, लगातार घट रहा स्पर्म काउंट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp