रात को सोने से पहले स्क्रीन का करते हैं इस्तेमाल, इन बीमारियों का बना रहता है खतरा

रात को सोने से पहले स्क्रीन का करते हैं इस्तेमाल, इन बीमारियों का बना रहता है खतरा


‘नोटिस निकालो, मेरी अदालत में सीनियर एडवोकेट नहीं बताएंगे मुकदमे’, CJI गवई का आदेश सुनकर सिंघवी ने कह दी ये बात



Source link

नाक बंद और चेहरे में दर्द? साइनस से राहत पाने के ये हैं असरदार घरेलू उपाय

नाक बंद और चेहरे में दर्द? साइनस से राहत पाने के ये हैं असरदार घरेलू उपाय


साइनस इन्फेक्शन यानी साइनसाइटिस एक आम समस्या है, जिसमें नाक बंद होना, चेहरे में दबाव महसूस होना और बलगम जम जाना जैसी दिक्कतें होती है. आमतौर पर यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है,लेकिन अगर लक्षण लगातार बने रहे या बिगड़ते जाए तो इलाज की जरूरत पड़ सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू उपाय ऐसे होते हैं जिन से साइनस के लक्षणों से राहत मिल सकती है और इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट किया जा सकता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि साइनस इन्फेक्शन से राहत कैसे पा सकते हैं उसके घरेलू उपाय क्या-क्या है.

नाक को साफ रखने के लिए करें नेजल इरिगेशन

नेटी पॉट सलाइन स्प्रे या स्क्विज बॉतल की मदद से नाक की सफाई करने पर जमी हुई गंदगी, बलगम और एलरर्जन बाहर निकल जाते हैं. इससे तुरंत राहत मिलती है. इसके लिए उपला हुआ स्टरलाइज्ड पानी, बिना आयोडीन वाला नमक और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर सलाइन सॉल्यूशन तैयार किया जा सकता है. ध्यान रखें कि इस्तेमाल के बाद उपकरणों को अच्छे से साफ करना जरूरी है. 

स्टीम थेरेपी और ह्यूमिडिफायर से मिलेगा आराम

गर्म भाप लेने से बलगम ढीला होता है और नाक की सूजन में राहत मिलती है. आप गर्म पानी की भाप ले सकते हैं या गर्म पानी से नहा कर भी फायदा पा सकते हैं. कुछ बूंदे यूकेलिप्टिस या पिपरमेंट ऑयल डालने से और ज्यादा लाभ मिल सकता है. इसके साथ ही ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने से रात के समय नाक और साइनस की सूजन कम हो सकती है. 

चेहरे के दर्द के लिए गर्म सेक फायदेमंद

गरम और गीले कपड़े से माथे, गाल और नाक पर सेक करने से साइनस का दबाव कम होता है. गर्म और ठंडे सेक को बारी-बारी से करने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है. 

पर्याप्त पानी पिएं और सिर को ऊंचा रखें

पानी, सूप और हर्बल चाय जैसे तरल पदार्थ पीने से बलगम पतला होता है और नाक की रुकावट दूर होती है. कैफीन और अल्कोहल से परहेज करें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को बढ़ाते हैं. रात में सिर ऊंचा रखकर सोने से बलगम जमा नहीं होता है और ड्रेनेज आसान होता है. 

खानपान में लाएं सुधार

साइनस जैसी समस्या होने पर खाने में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जिनमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इनफ्लेमेटरी गुण हो जैसे लहसुन, अदरक, हल्दी, प्याज, शहद और विटामिन सी युक्त फल आप खा सकते हैं. वहीं  हरी सब्जियां और ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त मछलियां भी फायदेमंद हो सकती है. तीखे मसाले जैसे मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन भी नाक की रुकावट करने में मदद करता है. 

एसेंशियल ऑयल का सावधानी से करें इस्तेमाल

यूकेलिप्टस, टी ट्री या पिपरमेंट ऑयल को भाप या डिफ्यूजर में मिलाकर इस्तेमाल करें. ये सूजन कम करने और सांस लेने में आसानी से मदद कर सकते हैं. वहीं ध्यान रखें कि इन्हें सीधे त्वचा पर न लगाएं. 

ये भी पढ़ें- शराब कब करने लगती है आपके लिवर को खराब? ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

त्योहारों पर आपके घर तो नहीं आ रहा नकली पनीर? ऐसे कर सकते हैं चेक

त्योहारों पर आपके घर तो नहीं आ रहा नकली पनीर? ऐसे कर सकते हैं चेक


Fake Panner Durning Festival: त्योहारों का मौसम खुशियों, पकवानों और अपनों के साथ बिताए लम्हों से भरा होता है. घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, पकवानों की खुशबू हर कोने में फैल जाती है. इन सबमें सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है पनीर, चाहे मिठाई बनानी हो या कोई सब्ज़ी, पनीर एक जरूरी हिस्सा होता है. लेकिन त्योहारों के दौरान नकली या मिलावटी पनीर बाजार मिल सकते हैं. ऐसे में नकली पनीर से कैसे बचें और घर पर ही कैसे करें इसकी पहचान कर सकते हैं. 

डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि, नकली पनीर आमतौर पर सिंथेटिक दूध, स्टार्च, रिफाइंड ऑयल या डिटर्जेंट जैसी चीजों से बनाया जाता है, जो न तो पोषण देता है और न ही पचने में आसान होता है. इससे पेट की समस्याएं, फूड प्वाइजनिंग, गैस, उल्टी-दस्त और यहां तक कि लिवर और किडनी को भी नुकसान हो सकता है. 

ये भी पढ़े- एक दिन में बस इतना ही खाना चाहिए नमक, नहीं तो जल्द दस्तक दे सकती है यह बीमारी

गर्म पानी टेस्ट

थोड़ा सा पनीर गर्म पानी में डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अगर पनीर में तेल जैसा पदार्थ ऊपर तैरने लगे या वह बिखरने लगे, तो समझिए उसमें मिलावट है.

आयोडीन टेस्ट 

थोड़ा सा पनीर लेकर उसे अच्छी तरह मैश करें और उसमें कुछ बूंदें आयोडीन की डालें। अगर रंग नीला या काला पड़ने लगे, तो पनीर में स्टार्च मिला है.

स्मेल और टेक्सचर चेक करें

असली पनीर की खुशबू हल्की होती है और उसका टेक्सचर मुलायम होता है. नकली पनीर में गंध थोड़ी अलग होती है, और वह रबर की तरह खिंचता है.

उबालने पर प्रतिक्रिया

असली पनीर को उबालने पर वह सख्त नहीं होता, बल्कि थोड़ा नरम हो जाता है. नकली पनीर उबालने पर रबर जैसा कठोर हो सकता है.

नकली पनीर से होने वाले नुकसान

  • पेट में गैस, मरोड़, उल्टी-दस्त
  • फूड प्वाइजनिंग
  • किडनी और लिवर को नुकसान
  • इम्यूनिटी कमजोर होना
  • बच्चों और बुजुर्गों पर जल्दी असर

कैसे रखें सावधानी?

  • हमेशा ब्रांडेड पनीर खरीदें, जिसमें FSSAI मार्क हो
  • बाजार के खुले पनीर से बचें
  • जरूरत हो तो घर पर ही दूध से पनीर बनाएं
  • पनीर खरीदते वक्त गंध और टेक्सचर पर ध्यान दें

त्योहारों की मिठास तभी सही मायनों में खास बनती है जब वह सेहत के साथ समझौता न करें. नकली पनीर सिर्फ एक मिलावटी पदार्थ नहीं, बल्कि आपके परिवार की सेहत के लिए खतरा बन सकता है. थोड़ा सतर्क रहकर, थोड़ी सी जांच करके आप इस नुकसान से खुद को और अपनों को बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp