खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर

खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर


Human Body Facts: हम रोज आईने में अपना चेहरा देखते हैं, वहीं एक इंसान रोज अपने हर एक अंग का उपयोग करके कोई न कोई काम करता है. लेकिन क्या कभी किसी ने गौर किया है कि हमारा शरीर अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है. जिस शरीर को हम नॉर्मल मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, उसके अंदर ऐसी अनगिनत प्रक्रियाएं चलती रहती है, जिन्हें समझना किसी अजूबे से कम नहीं है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा इंसानी शरीर कैसे किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

एक कोशिका से बन जाता है पूरा इंसान 

मानव शरीर लगभग 100 ट्रिलियन कोशिकाओं से मिलकर बना है, हैरानी की बात यह है कि इन सभी कोशिकाओं की शुरुआत केवल एक ही कोशिका से होती है. शरीर में हर मिनट करीब 300 करोड़ कोशिकाएं नष्ट होती है, लेकिन उसी के साथ नई कोशिकाओं का निर्माण भी लगातार जारी रहता है. वैज्ञानिकों के अनुसार शरीर रोजाना लगभग 300 अरब नई कोशिकाएं बनता है, जिससे शरीर खुद को लगातार मरम्मत और पुननिर्मित करता रहता है. 

बिना बिजली के दिन रात धड़कता है दिल 

इंसानी शरीर के चमत्कार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमारा दिल बिना बिजली के भी दिनरात धड़कता  रहता है. दिल को शरीर की सबसे मेहनती मशीन कहा जाता है. यह बिना रुके दिन-रात काम करता रहता है. एक नॉर्मल व्यक्ति का दिल दिन भर में करीब एक लाख बार धड़कता सकता है. वहीं शरीर का पूरा ब्लड बार-बार पूरे शरीर का चक्कर लगाता रहता है और यह प्रक्रिया बिना किसी बाहरी ऊर्जा सोर्स के चलती रहती है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

किडनी रोज करती है खून की सफाई 

शरीर की किडनी भी किसी आधुनिक फिल्टर प्लांट से कम नहीं है. यह लगातार खून को साफ करने, शरीर के अंदर से गंदगी को अलग करने और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. जिस काम के लिए गंभीर बीमारियों में डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, वहीं काम हेल्दी किडनी हर दिन लगातार करती रहती है. 

आंखों के अंदर मौजूद है नेचुरल लेंस 

मानव आंख में मौजूद प्राकृतिक लेंस को क्रिस्टलाइन का लेंस कहा जाता है. यह एक पारदर्शी और दोनों तरफ से उभरी हुई संरचना होती है, जो मुख्य रूप से पानी और प्रोटीन से बनी होती है. यही लेंस आंख में आने वाली रोशनी को मोड़कर रेटिना पर केंद्रित करता है, जिससे हमें साफ दिखाई देता है. एक नॉर्मल व्यक्ति की आंख का यह लेंस लगभग 10 मिलीमीटर चौड़ा होता है. वहीं एक व्यक्ति की आंखों से देखना भी इंसानी शरीर के किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

ये भी पढ़ें-Monsoon 2026: केरल से कश्मीर तक, देश के अलग अलग हिस्से में कब हिट करता है मानसून? जानें पूरा टाइमटेबल

खाल पर उगते हैं, हजारों बाल 

हर व्यक्ति रोजाना औसत 60 से 100 बाल खो देता है. इसके बावजूद सिर पर मौजूद बालों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि नॉर्मल रूप से इसका असर दिखाई नहीं देता. बालों की संरचना भी बहुत मजबूत मानी जाती है और वह बहुत धीरे-धीरे नष्ट होते हैं. 

दिमाग किसी कंप्यूटर से कम नहीं 

इंसानी दिमाग को दुनिया का सबसे जटिल जैविक कंप्यूटर माना जाता है. यह लगभग 80 प्रतिशत पानी से बना होता है, लेकिन इसके बावजूद अरबों सूचनाओं को संसाधित करने की क्षमता रखता है. दिमाग में संदेश पहुंचाने वाले तांत्रिक संकेत सैकड़ों किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-क्या RBI ने सच में बेच दिया अपना सोना, जानें इससे पहले कब-कब ऐसा कर चुका है भारत?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी

जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी


Why Frozen Desserts Are Harmful To Health: गर्मी के मौसम में आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट की मांग तेजी से बढ़ जाती है. लेकिन हाल ही में क्वालिटी वॉल्स ने अपने उत्पादों में पाम ऑयल की जगह डेयरी आधारित सामग्री इस्तेमाल करने की घोषणा ने एक बार फिर इस बहस को तेज कर दिया है कि आखिर फ्रोजन डेजर्ट और असली आइसक्रीम में क्या अंतर है और क्या फ्रोजन डेजर्ट वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं.

क्या है मामला?

क्वालिटी वॉल्स ने घोषणा की है कि वह 2027 तक अपने पूरे पोर्टफोलियो को पाम ऑयल आधारित फॉर्मूले से हटाकर दूध आधारित उत्पादों में बदलने की योजना बना रही है. कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब उपभोक्ताओं के बीच खाद्य उत्पादों की क्वालिटी और सामग्री को लेकर जागरूकता बढ़ रही है. एक्सपर्ट का मानना है कि इस फैसले से पूरे फ्रोजन डेजर्ट उद्योग पर असर पड़ सकता है.

क्यों यह हमारे लिए नुकसानदायक?

एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूट्रिशनिस्ट मैक सिंह के अनुसार, आज की पीढ़ी पारंपरिक कुल्फी और घर में बनने वाली ठंडी मिठाइयों से दूर होकर फ्रोजन डेजर्ट की ओर बढ़ रही है. हालांकि, उनके मुताबिक इन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियां स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बन सकती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मैक सिंह बताते हैं कि फ्रोजन डेजर्ट में अक्सर पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हृदय स्वास्थ्य पर निगेटिव प्रभाव डाल सकता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है. इससे धमनियों में रुकावट का खतरा भी बढ़ सकता है.

मैक सिंह यह भी बताते हैं कि कई फ्रोजन डेजर्ट में असली दूध की जगह मिल्क सॉलिड्स या होल मिल्क पाउडर का उपयोग किया जाता है. उनका कहना है कि इनमें ऑक्सीडाइज्ड कोलेस्ट्रॉल मौजूद हो सकता है, जो ब्लड बेसल्स को नुकसान पहुंचाने और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाने से जुड़ा माना जाता है. यही वजह है कि ऐसे उत्पादों का नियमित सेवन स्वास्थ्य एक्सपर्ट की तरफ से उचित नहीं माना जाता. 

इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?

फ्रोजन डेजर्ट में लिक्विड ग्लूकोज का भी इस्तेमाल

इसके अलावा फ्रोजन डेजर्ट में लिक्विड ग्लूकोज का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो चीनी का एक प्रोसेस्ड रूप है. स्वाद और रंग को आकर्षक बनाने के लिए इनमें सिंथेटिक फ्लेवर और आर्टिफिशियल रंग भी मिलाए जाते हैं. कई उत्पादों में वेजिटेबल सोया प्रोटीन, स्टेबलाइजर्स, इमल्सीफायर्स और अन्य एडिटिव्स भी शामिल होते हैं. यही कारण है कि इन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की श्रेणी में रखा जाता है.

कई शो में यह भी सामने आया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन मोटापा, डायबिटीज, हार्ट रोग और खराब आंत हेल्थ जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है.  एक्सपर्ट का कहना है कि जब लोग ऐसे उत्पादों पर अधिक निर्भर हो जाते हैं, तो वे पोषक तत्वों से भरपूर नेचुरल खाद्य पदार्थों का सेवन कम कर देते हैं.

इसे भी पढ़ें- Single Malt Whisky: कैसे पीनी चाहिए सिंगल मॉल्ट व्हिस्की, जानें क्या है इसे पीने का सबसे सही तरीका?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी



Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी



Source link

ज्यादा एक्सरसाइज से महिला-पुरुषों में घट सकती है फर्टिलिटी, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी

ज्यादा एक्सरसाइज से महिला-पुरुषों में घट सकती है फर्टिलिटी, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी


Can Excessive Exercise Affect Fertility: आजकल फिटनेस सिर्फ सेहत तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल और सोशल मीडिया ट्रेंड बन चुकी है. सिक्स-पैक एब्स, तेजी से वजन घटाने की चुनौतियां, मैराथन ट्रेनिंग और सख्त डाइट प्लान्स लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. हालांकि रेगुलर एक्सरसाइज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि जब फिटनेस जुनून में बदल जाती है, तब इसका असर शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों पर पड़ सकता है, जिसमें रिप्रोडक्टिवन क्षमता भी शामिल है. 

रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर क्यों पड़ता है असर?

एक्सपर्ट के मुताबिक हमारा शरीर बेहद समझदार तरीके से काम करता है. जब उसे लगता है कि शरीर पर जरूरत से ज्यादा शारीरिक दबाव पड़ रहा है या ऊर्जा की कमी हो रही है, तो वह सबसे पहले उन प्रक्रियाओं को धीमा करना शुरू कर देता है जो जीवित रहने के लिए तुरंत जरूरी नहीं हैं. ऐसे में रिप्रोडक्टिव सिस्टम सबसे पहले प्रभावित होने वाले हिस्सों में से एक हो सकती है.

सही तरीके से किए गए एक्सरसाइज के क्या होते हैं फायदे?

डॉ. क्षितिज मुर्दिया ने TOI को बताया कि कि नियमित और संतुलित एक्सरसाइज कई तरह से फायदेमंद होता है. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, हार्मोन संतुलित रहते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार आता है. खासकर मोटापा, डायबिटीज और अन्य लाइफस्टाइल समस्याओं से जूझ रहे लोगों में मध्यम स्तर का व्यायाम प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

कब होने लगती है लोगों को दिक्कत?

समस्या तब शुरू होती है जब लोग ज्यादा एक्सरसाइज, सख्त डाइटिंग और फिटनेस लक्ष्यों का पीछा करने लगते हैं. डॉ. क्षितिज मुर्दिया के अनुसार, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज और पर्याप्त आराम की कमी शरीर को लगातार तनाव की स्थिति में रखती है. लंबे समय तक ऐसा होने पर हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है और प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है.

महिलाओं में क्या होता है असर?

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ  से जुड़े रिसर्च भी बताते हैं कि अत्यधिक व्यायाम और कम ऊर्जा उपलब्धता  रिप्रोडक्टिव में प्रजनन हार्मोन और पीरियड्स को प्रभावित कर सकती है. जब शरीर को पर्याप्त कैलोरी नहीं मिलती, तो ब्रेन यह संकेत मान लेता है कि संसाधनों की कमी है। इसके बाद वह  रिप्रोडक्टिव से जुड़े हार्मोनों का उत्पादन कम कर सकता है.

इसे भी पढ़ेंः Best Time To Drink Tea: सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर

महिलाओं में इसका सबसे पहला संकेत अनियमित पीरियड्स या पीरियड्स का पूरी तरह बंद हो जाना हो सकता है. कई महिलाएं इसे फिटनेस की उपलब्धि समझ लेती हैं, जबकि यह शरीर के लिए चेतावनी का संकेत हो सकता है. डॉ. क्षितिज मुर्दिया बताते हैं कि ऐसी स्थिति में शरीर गर्भधारण के लिए खुद को तैयार नहीं मानता और ओव्यूलेशन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. 

पुरुषों में क्या होती है दिक्कत?

यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है. पुरुषों में भी जरूरत से ज्यादा व्यायाम टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर सकता है. इसके अलावा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ने से स्पर्म की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है, जिससे प्रजनन क्षमता कमजोर हो सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि फिटनेस और फर्टिलिटी एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं. जरूरी है कि एक्सरसाइज संतुलित हो, पर्याप्त पोषण लिया जाए, नींद पूरी हो और शरीर को रिकवरी का समय मिले.

इसे भी पढ़ेंः Late Night Eating Heart Health Side Effects: रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण

क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण


Can A Slim Person Be Fat From Inside: कई लोग ऐसे होते हैं जो बाहर से बिल्कुल दुबले-पतले और फिट दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके शरीर में फैट नहीं है, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों के शरीर में अंदरूनी अंगों के आसपास खतरनाक फैट जमा हो जाता है, जिसे विसरल फैट कहा जाता है. ऐसे लोगों को मेडिकल भाषा में थिन आउटसाइड, फैट इंसाइड भी कहा जाता है. 

क्या होता है विसरल फैट?

यानी कोई व्यक्ति देखने में स्लिम हो सकता है, उसका बीएमआई भी सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर उसकी लाइफस्टाइल खराब है, खानपान अनहेल्दी है, फिजिकल एक्टिविटी कम है या वह ज्यादा शराब और स्मोकिंग करता है, तो शरीर के अंदर चुपचाप फैट जमा होने लगता है. यही छिपा हुआ फैट बाद में कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. डाइटिशियन एलिसन क्लार्क के मुताबिक, कमर के आसपास जमा होने वाला फैट अक्सर विसरल फैट होता है. यही वजह है कि कई बार पतले दिखने वाले लोगों में भी बीयर बेली जैसी समस्या दिखाई देने लगती है. 

क्या हमारे लिए यह नुकसानदायक है?

इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. जेन्ना मैकिओची अपनी किताबयोर ब्लूप्रिंट फॉर स्ट्रॉन्ग इम्युनिटी में बताती हैं कि शरीर के हाथ, पैर और त्वचा के नीचे जमा फैट को सबक्यूटेनियस फैट कहा जाता है, जो अपेक्षाकृत कम खतरनाक माना जाता है. लेकिन विसरल फैट सीधे अंदरूनी अंगों के आसपास जमा होता है और शरीर के लिए ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

हिडन फैट से क्या होती है दिक्कत?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह हिडन फैट सिर्फ वजन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहता. यह शरीर में हार्मोनल बदलाव और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.  अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की 2021 की रिसर्च के अनुसार, विसरल फैट फैटी लिवर डिजीज का भी संकेत हो सकता है. 

कैसे इसका पता लगा सकते हैं?

डॉक्टर्स के मुताबिक, सिर्फ वजन देखकर हेल्थ का अंदाजा लगाना सही नहीं है. अगर किसी व्यक्ति की कमर का आकार ज्यादा बढ़ रहा हो, पेट बाहर निकल रहा हो या लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत हो, तो यह अंदरूनी फैट का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कमर की माप नियमित रूप से चेक करनी चाहिए, क्योंकि यह विसरल फैट का पता लगाने का आसान तरीका माना जाता है.

इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?

इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस छिपे हुए फैट को कम करने के लिए सख्त डाइटिंग से ज्यादा जरूरी है. सही लाइफस्टाइल अपनाना. मेडिटेरेनियन डाइट, पर्याप्त नींद, नियमित वॉक और एक्सरसाइज काफी मददगार मानी जाती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोजाना हल्की फिजिकल एक्टिविटी और मसल्स मजबूत करने वाली एक्सरसाइज शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती हैं और अंदर जमा खतरनाक फैट को कम करने में मदद कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें  – जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा

2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा


Early Warning Signs Of Chronic Kidney Disease: हमारे शरीर में किडनी दिन-रात बिना रुके काम करती है. यह खून से वेस्ट पदार्थों को फिल्टर करने, शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और हड्डियों व ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. लेकिन चिंता की बात यह है कि जब किडनी की काम करने की क्षमता कम होने लगती है, तब शरीर अक्सर शुरुआती दौर में कोई स्पष्ट संकेत नहीं देता. यही कारण है कि क्रॉनिक किडनी डिजीज को एक साइलेंट.बीमारी माना जाता है. 

क्यों बढ़ रही है दुनियाभर में किडनी की बीमारी?

हाल ही में मेडिकल जर्नल द लैंसेटमें पब्लिश तीन रिसर्च पत्रों की तरफ से एक  चेतावनी दी गई है कि क्रॉनिक किडनी डिजीज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हेल्थ चुनौतियों में से एक बनती जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में करीब 788 से 844 मिलियन एडल्ट इस बीमारी से प्रभावित हैं और वर्ष 2040 तक यह वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है.

इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?

एक्सपर्ट का कहना है कि किडनी रोग के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग और बढ़ती उम्र जैसे कारण जिम्मेदार हैं. इसके अलावा आजकल की अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खानपान भी किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल रहे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन भी मानता है कि किडनी रोग अक्सर शुरुआती चरण में बिना लक्षणों के बढ़ता है, इसलिए समय पर जांच बेहद जरूरी है. 

किडनी की बीमारी का जल्दी पता लगाना क्यों जरूरी?

द लैंसेट की पहली स्टडी में बताया गया कि अब किडनी रोग की पहचान के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है. अनुमानित ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट टेस्ट, एल्ब्यूमिन्यूरिया जांच, एडवांस इमेजिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकें बीमारी को शुरुआती अवस्था में पकड़ने में मदद कर रही हैं. रिसर्चर का मानना है कि जितनी जल्दी बीमारी का पता चलेगा, किडनी को उतना ही बेहतर तरीके से बचाया जा सकेगा.

महिलाओं और पुरुषों के किडनी डिजीज में क्या अंतर?

दूसरी स्टडी में एक दिलचस्प तथ्य सामने आया. रिसर्चर ने पाया कि पुरुषों और महिलाओं में किडनी रोग का असर एक जैसा नहीं होता. दोनों के शरीर में किडनी की बनावट, बीमारी की प्रगति और इलाज के प्रति प्रतिक्रिया अलग हो सकती है. इसलिए भविष्य में किडनी रोग के इलाज को अधिक व्यक्तिगत और जरूरत के अनुसार तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है.

उम्मीद की किरण जग रही

तीसरी स्टडी उम्मीद जगाने वाली है। इसमें बताया गया कि नई दवाओं जैसे एसजीएलटी2 इनहिबिटर्स , ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट और अन्य आधुनिक उपचारों ने किडनी रोग की प्रगति को धीमा करने में अच्छे परिणाम दिखाए हैं. इसके  साथ ही ये दवाएं हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों में अक्सर डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोग जैसी कई समस्याएं एक साथ होती हैं, इसलिए समग्र उपचार की आवश्यकता होती है.

किडनी को किन चीजों से होती है दिक्कत?

अमन पुरी, फाउंडर, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन के अनुसार खानपान की गलत आदतें भी किडनी पर बुरा असर डाल सकती हैं. उनका कहना है कि हाई-प्रोटीन डाइट, जरूरत से ज्यादा नमक, चीनी और अस्वस्थ वसा का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि हाथों, पैरों या आंखों के आसपास लगातार सूजन, यूरिन में बदलाव, झागदार यूरिन, लगातार थकान, भूख कम लगना, मुंह में धातु जैसा स्वाद और रात में मांसपेशियों में ऐंठन जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Single Malt Whisky: कैसे पीनी चाहिए सिंगल मॉल्ट व्हिस्की, जानें क्या है इसे पीने का सबसे सही तरीका?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp