कर्नाटक में 44 मोरों की मौत से मचा हड़कंप, क्या इंसानों में भी फैलेगा बर्ड फ्लू?

कर्नाटक में 44 मोरों की मौत से मचा हड़कंप, क्या इंसानों में भी फैलेगा बर्ड फ्लू?


How H5N1 Bird Flu Spreads To Humans: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में मोरों की मौत ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है. खेतों और जंगल के किनारों पर अचानक बड़ी संख्या में मोर मृत पाए गए. 16 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच ऐसे 44 से ज्यादा मामले सामने आए. जांच के बाद पुष्टि हुई कि यह मामला एच5एन1 बर्ड फ्लू का है, जिसने हाल के वर्षों में कई देशों में चिंता बढ़ाई है. 29 अप्रैल को आईसीएआर-एनआईएचएसएडी की ओर से इसकी पुष्टि के बाद राज्य में निगरानी और नियंत्रण की प्रक्रिया तेज कर दी गई. लेकिन यह सिर्फ वन्यजीवों तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि इससे जुड़ा बड़ा सवाल इंसानों की सुरक्षा से भी है. 

सामान्य घटना नहीं माना जाता

मोरों की मौत को केवल एक सामान्य घटना नहीं माना जाता, क्योंकि ऐसे पक्षी अक्सर खतरे का शुरुआती संकेत देते हैं. इस तरह के वायरस पहले पक्षियों में फैलते हैं और अचानक मौतों के जरिए सामने आते हैं। जब ऐसा होता है, तो स्वास्थ्य एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो जाती हैं.

क्या है एवियन इन्फ्लूएंजा?

एवियन इन्फ्लूएंजा एक ऐसा इंफेक्शन है जो जानवरों से इंसानों में फैल सकता है. भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, इंसानों में इसके मामले आमतौर पर इंफेक्शन पक्षियों या उनके आसपास के वातावरण के संपर्क में आने से होते हैं. यही कारण है कि किसी एक इलाके में भी इसका प्रकोप राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन जाता है.

क्या होते हैं इसके संकेत?

इंसानों में इसके इंफेक्शन के मामले कम होते हैं, लेकिन जब होते हैं तो गंभीर हो सकते हैं. शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं, बुखार, खांसी, गले में खराश और शरीर दर्द. लेकिन कुछ मामलों में यह तेजी से लंग्स को प्रभावित कर सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया और गंभीर श्वसन समस्या हो सकती है.  वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन भी मानता है कि ज्यादातर मामलों में इंफेक्टेड पक्षियों के साथ सीधे संपर्क के कारण ही यह इंफेक्शन फैलता है. इंसान से इंसान में इसका फैलाव बहुत सीमित है, फिर भी इसकी गंभीरता के कारण सावधानी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें-Healthy Diet After 60 : 60 साल के बाद कैसे रखें दिल-किडनी और लिवर का ख्याल? इस डाइट से 100 साल होगी उम्र

प्रशासन ने क्या कहा?

तुमकुरु में प्रशासन ने तेजी से कदम उठाए हैं. इंफेक्शन क्षेत्र को 0 से 3 किलोमीटर और निगरानी क्षेत्र को 3 से 10 किलोमीटर तक चिन्हित किया गया है. इस दायरे में आने वाले 38 गांवों और करीब 20 हजार लोगों पर नजर रखी जा रही है. स्वास्थ्य टीमें लगातार फ्लू जैसे लक्षणों और गंभीर सांस के इंफेक्शन के मामलों की निगरानी कर रही हैं. लोगों के लिए फिलहाल खतरा कम है, लेकिन सावधानी जरूरी है. बीमार या मृत पक्षियों को छूने से बचना चाहिए, हाथों की साफ-सफाई बनाए रखना चाहिए और पोल्ट्री से जुड़े खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-Smoking Side Effects: सालों स्मोकिंग के बाद भी आप क्यों हैं ‘ठीक’? डॉक्टरों का ये जवाब कर देगा हैरान

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

बच्चों में डायबिटीज पर सरकार का बड़ा कदम, फ्री स्क्रीनिंग और इलाज के लिए नई गाइडलाइन जारी

बच्चों में डायबिटीज पर सरकार का बड़ा कदम, फ्री स्क्रीनिंग और इलाज के लिए नई गाइडलाइन जारी


Symptoms Of Diabetes In Children: भारत में बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. देश में पहली बार बच्चों में डायबिटीज के इलाज और देखभाल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में पब्लिक हेल्थ सर्विस से जुड़े राष्ट्रीय सम्मेलन में गाइडेंस डॉक्यूमेंट ऑन डायबिटीज मेलिटस इन चिल्ड्रेन पेश किया. यह डॉक्यूमेंट बच्चों में डायबिटीज की पहचान, जांच, इलाज और लंबे समय तक देखभाल के लिए एक साफ और व्यवस्थित तरीका तय करता है. इससे पहली बार बच्चों की डायबिटीज देखभाल को देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सिस्टम से जोड़ा गया है. 

भारत में डायबिटीज की समस्या

भारत में डायबिटीज पहले से ही एक बड़ी समस्या है. देश को अक्सर डायबिटीज की राजधानी भी कहा जाता है, जहां करोड़ों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं. अब बच्चों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. टाइप 1 डायबिटीज आमतौर पर बच्चों में देखने को मिलती है, जिसमें शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है. इसके पीछे जेनेटिक कारण, इंफेक्शन और बेहतर पहचान जैसी वजहें हो सकती हैं, वहीं टाइप 2 डायबिटीज में खानपान, जीवनशैली और शारीरिक गतिविधि की कमी बड़ी भूमिका निभाती है. 

गंभीर समस्याओं का कारण

अगर बच्चों में डायबिटीज का सही समय पर इलाज न हो, तो यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. किडनी फेल होना, आंखों की रोशनी पर असर, दिल से जुड़ी बीमारी और कई मामलों में जान का खतरा भी हो सकता है. 

पूरे देश में एक समान व्यवस्था 

नई गाइडलाइन के जरिए अब पूरे देश में एक समान व्यवस्था लागू की जाएगी. इसमें जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों की स्क्रीनिंग पर जोर दिया गया है. स्कूलों और समुदाय स्तर पर शुरुआती पहचान की जाएगी. अगर किसी बच्चे में लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत ब्लड शुगर की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा जाएगा, जहां सही इलाज शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

सरकारी अस्पतालों में बच्चों को मुफ्त इलाज 

इस योजना की खास बात यह है कि सरकारी अस्पतालों में बच्चों को मुफ्त इलाज मिलेगा. इसमें जरूरी जांच, इंसुलिन, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप और नियमित फॉलोअप शामिल हैं. इससे खासतौर पर गरीब परिवारों को राहत मिलेगी, क्योंकि डायबिटीज का इलाज लंबे समय तक चलता है और खर्च भी ज्यादा होता है. नई व्यवस्था में इलाज की पूरी प्रक्रिया को आपस में जोड़ा गया है, ताकि कहीं भी रुकावट न आए. गांव और स्कूल स्तर से शुरू होकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इससे बच्चों को लगातार देखभाल मिलती रहेगी, जो इस बीमारी में बहुत जरूरी है.

 4टी पर भी जोर 

जल्दी पहचान के लिए 4टी पर भी जोर दिया गया है. इसमें बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, लगातार थकान और अचानक वजन कम होना शामिल है. ये संकेत माता-पिता और शिक्षकों को समय रहते सतर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही परिवार और देखभाल करने वालों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे बच्चों की सही देखभाल कर सकें. इंसुलिन देना, शुगर की जांच करना और इमरजेंसी में क्या करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें –Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

लू लगने से पहले ये संकेत देता है हमारा शरीर, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लू लगने से पहले ये संकेत देता है हमारा शरीर, भूलकर भी न करें नजरअंदाज


Early Signs Of Heat Stroke In Summer: गर्मी बढ़ते ही शरीर कई बार ऐसे संकेत देने लगता है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यही छोटे-छोटे संकेत आगे चलकर लू जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकते हैं. लू तब लगती है जब शरीर का तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता. ऐसी स्थिति में समय रहते सावधानी बेहद जरूरी हो जाती है. 

लू लगने से पहले शरीर में क्या होते हैं बदलाव?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था clevelandclinic के अनुसार, लू लगने से पहले शरीर कई तरह के बदलाव दिखाता है. शुरुआत में हल्का चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना और सिर भारी लगना जैसे संकेत सामने आते हैं. कई बार व्यक्ति को उल्टी जैसा महसूस होता है या पेट भी खराब हो सकता है. यह वह समय होता है जब शरीर पहले ही चेतावनी दे रहा होता है कि अब ज्यादा देर तक गर्मी सहन करना मुश्किल हो रहा है. 

धीरे-धीरे गंभीर होती है स्थिति

धीरे-धीरे ये लक्षण और गंभीर हो सकते हैं. शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है और सांस भी सामान्य से तेज चलने लगती है. कुछ लोगों को पसीना आना बंद हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में अत्यधिक पसीना भी देखा जाता है. त्वचा लाल या असामान्य रूप से सूखी लग सकती है. सबसे खतरनाक संकेत तब होते हैं जब इसका असर दिमाग पर पड़ने लगता है. व्यक्ति को भ्रम होने लगता है, बात करने में परेशानी होती है या वह सामान्य तरीके से सोच नहीं पाता. कुछ मामलों में बेहोशी भी आ सकती है. यही वह स्थिति है, जब लू जानलेवा बन सकती है और तुरंत इलाज की जरूरत होती है.

लू लगने के क्या होते हैं कारण?

अब बात करते हैं इसके कारण की, तो  लू लगने के पीछे कई कारण होते हैं. तेज धूप में लंबे समय तक रहना, बंद और गर्म जगहों में रहना या बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत करना इसका मुख्य कारण बनता है. जब शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है और पसीने के जरिए खुद को ठंडा नहीं कर पाता, तब यह समस्या पैदा होती है.

इसे भी पढ़ें – Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

किन लोगों को होती है सबसे ज्यादा दिक्कत?

कुछ लोग दूसरों की तुलना में ज्यादा जोखिम में होते हैं. छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार लोग जल्दी प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा जो लोग खुले में काम करते हैं या गर्मी में ज्यादा मेहनत करते हैं, उन्हें भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है.

इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

इससे बचने के लिए जरूरी है कि शरीर को समय-समय पर आराम दिया जाए. पर्याप्त पानी पीना, हल्के और ढीले कपड़े पहनना और तेज धूप से बचना बहुत जरूरी है. अगर किसी में शुरुआती लक्षण दिखें, तो तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं और शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें. लू कोई मामूली समस्या नहीं है. अगर शरीर के संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए, तो इससे बचा जा सकता है. लेकिन अगर इन्हें नजरअंदाज किया गया, तो यह स्थिति तेजी से गंभीर हो सकती है. इसलिए शरीर जो संकेत दे रहा है, उसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें –Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

दिल्ली में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए स्पेशल यूनिट, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा?

दिल्ली में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए स्पेशल यूनिट, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा?


उत्तर भारत में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे के बीच दिल्ली के Dr. Ram Manohar Lohia Hospital ने गंभीर हीट स्ट्रोक मरीजों के इलाज के लिए विशेष यूनिट तैयार की है. यहां मरीजों का शरीर का तापमान तेजी से कम करने के लिए ‘कोल्ड वॉटर इमर्शन’ तकनीक अपनाई जा रही है. माना जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ सकती है. ऐसे में यह व्यवस्था गर्मी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत और जीवन बचाने की अहम कोशिश बन रही है.

गर्मी के बीच अस्पताल की तैयारी

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में खास इंतजाम किए गए हैं. स्पेशल यूनिट में बर्फ से भरे टब, मॉनिटरिंग मशीनें और जरूरी मेडिकल उपकरण मौजूद हैं. 

कैसे काम करती है ‘कोल्ड वॉटर इमर्शन’ तकनीक?

हीट स्ट्रोक मरीजों के इलाज के लिए ‘कोल्ड वॉटर इमर्शन’ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें टब में तेजी से पानी भरा जाता है और करीब 50 किलो बर्फ डाली जाती है. मरीज को ठंडे पानी में रखा जाता है, ताकि शरीर का तापमान जल्दी कम किया जा सके. डॉक्टरों के अनुसार, यह तकनीक गंभीर मरीजों के लिए बेहद असरदार मानी जाती है.

डेमो और इलाज की प्रक्रिया

इस तकनीक को समझाने के लिए वॉलंटियर के साथ डेमो भी किया गया है. डेमो में दिखाया गया है कि मरीज को किस तरह टब में रखा जाता है. मरीज की गर्दन का हिस्सा बाहर रहता है, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा पानी के अंदर रखा जाता है. इलाज के दौरान लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, ताकि मरीज की स्थिति पर नजर रखी जा सके.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

Dr. Amlendu Yadav बताते हैं कि हीट स्ट्रोक में हर मिनट बेहद जरूरी होता है. मरीज का इलाज घर से शुरू किया जा सकता है, लेकिन शरीर का तापमान 104–105 डिग्री फॉरेनहाइट तक पहुंचने पर अस्पताल में इलाज जरूरी हो जाता है.  इस स्थिति में शरीर तापमान नियंत्रित करने की क्षमता खो देता है. मरीज को तेजी से हाइड्रेट किया जाता है और शरीर का तापमान कम करने की कोशिश की जाती है. इलाज में देरी होने पर मल्टी ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ जाता है.

अस्पताल में कैसे किया जाता है इलाज?

इलाज के दौरान हार्ट रेट, ऑक्सीजन सैचुरेशन, कोर बॉडी टेम्परेचर और पानी के तापमान पर लगातार नजर रखी जाती है. पानी का तापमान 1 से 5 डिग्री के बीच रखा जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज के शरीर का तापमान 38 डिग्री तक लाना जरूरी होता है।. हर मरीज को लगभग 25 से 35 मिनट तक इस थैरेपी में रखा जाता है. डॉक्टरों के अनुसार, हीट स्ट्रोक बेहद खतरनाक स्थिति है. अगर समय पर इलाज न मिले तो मृत्यु दर 80 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

फील्ड और एम्बुलेंस में ऐसे किया जाता है शुरुआती इलाज

अस्पताल में इन्फ्लेटेबल टब की सुविधा भी मौजूद है, जिसमें जरूरत पड़ने पर मरीज का इलाज किया जा सकता है. इसके अलावा तिरपाल के जरिए ‘टाको तकनीक’ का इस्तेमाल भी किया जाता है. इसमें मरीज को 20–25 किलो बर्फ के साथ रखा जाता है. इस तकनीक का इस्तेमाल एम्बुलेंस और फील्ड में भी किया जा सकता है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

डॉक्टरों के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड, कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रेग्नेंट महिलायें , पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी जैसे लोग ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं. इस वजह से इन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है.

ये भी पढ़ें: बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

रामपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज, जानें गर्मी के मौसम में क्यों होती है दिक्कत?

रामपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज, जानें गर्मी के मौसम में क्यों होती है दिक्कत?


भीषण गर्मी की वजह से आंखों से संबंधित बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच रामपुर के जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 40-50 मरीज आंखों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. बढ़ते तापमान को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर आ गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

कैसे नजर आ रहे लक्षण?

मौसम में बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की आंखों पर साफ दिखाई देने लगा है. रामपुर जिला अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आंखों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मरीजों में आंखों से पानी आना, खुजली, सूजन, लालिमा और दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं.

डॉक्टर ने बताई वजह

डॉ. संजय कपूर का कहना है कि तेज धूप, धूल और गर्म हवाओं की वजह से आंखों में संक्रमण और एलर्जी के मामले बढ़ रहे हैं. अस्पताल प्रशासन ने इन मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए हैं और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

गलती से भी न बरतें लापरवाही

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि गर्मियों में आंखों की समस्याएं बढ़ना आम बात है, लेकिन लापरवाही खतरनाक हो सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवा न लें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल या सीएचसी/पीएचसी में जाकर जांच कराएं. उन्होंने बताया कि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को भी अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है, ताकि आंखों की इन समस्याओं से बचा जा सके.

गर्मियों में तेजी से होती हैं आंखों की ये बीमारियां

कंजंक्टिवाइटिस: यह गर्मियों में होने वाली सबसे कॉमन प्रॉब्लम है. यह बैक्टीरियल, वायरल या एलर्जी के कारण हो सकती है. पसीना, धूल और एक-दूसरे के संपर्क में आने से यह तेजी से फैलती है. इसमें आंखें लाल होना, सूजन आना, पानी गिरना, खुजली होना, दर्द, आंखों में पीला या सफेद कीचड़ आना जैसे लक्षण नजर आते हैं.

आंखों में एलर्जी: गर्मियों में लू, धूल के कण, प्रदूषण और परागकण आंखों में एलर्जी पैदा करते हैं. इसकी वजह से आंखों में तेज खुजली, लालिमा, जलन और बार-बार पानी आने की दिक्कत होती है.

ड्राई आई सिंड्रोम: चिलचिलाती धूप, लू और लंबे समय तक एसी बैठने के कारण आंखों की नमी कम हो जाती है और आंसू जल्दी सूख जाते हैं. इस दिक्कत में आंखों में सूखापन महसूस होने, जलन, आंखों में रेत या किरकिरी पड़ने और थकान जैसे लक्षण होते हैं. 

स्टाई या गुहेरी: गर्मियों में पसीने और गंदगी के कारण पलकों की ग्रंथियों में बैक्टीरिया का इंफेक्शन हो जाता है, जिससे पलक के किनारे पर छोटी फुंसी निकल आती है. पलक के किनारे पर लाल सूजन, दर्द, चुभन और छूने पर तकलीफ होना इसके लक्षण हैं.

यूवी किरणों से नुकसान: सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें सीधे आंखों पर पड़ने से कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है. इसे ‘आंखों का सनबर्न’ भी कह सकते हैं. तेज रोशनी से परेशानी, आंखों में लालिमा, तेज दर्द और पानी आना इसके लक्षण हैं.

कॉर्नियल अल्सर: अगर एलर्जी या ड्राई आई के कारण आंखों को बहुत ज्यादा रगड़ा जाए या कॉन्टैक्ट लेंस साफ न रखे जाएं तो कॉर्निया पर घाव हो सकता है. यह गर्मियों में बैक्टीरिया पनपने के कारण बढ़ सकता है.

गर्मियों में आंखों को बचाने के तरीके

  • बाहर निकलते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी के UV-प्रोटेक्टेड सनग्लासेस पहनें.
  • आंखों को दिन में 2-3 बार ठंडे और साफ पानी से धोएं.
  • गंदे हाथों से आंखों को छूने या रगड़ने से बचें.
  • अगर आप एसी में ज्यादा रहते हैं या कंप्यूटर पर काम करते हैं तो डॉक्टर की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
  • आई फ्लू या इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. खुद से कोई दवा न डालें.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर और आंखों में नमी बनी रहे.

ये भी पढ़ें: बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार

दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार


राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और स्वास्थ्य पर खतरा भी बढ़ा दिया है.

लू के बढ़ते असर ने बढ़ाई चिंता

पिछले कई दिनों से दिल्ली में हीट वेव का असर साफ देखा जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

हीट स्ट्रोक बन सकता है जानलेवा

डॉक्टरों के अनुसार हीट स्ट्रोक एक बेहद गंभीर स्थिति है, जिसमें समय पर इलाज न मिले तो जान जाने का खतरा काफी ज्यादा रहता है. आंकड़ों के मुताबिक ऐसे मामलों में मृत्यु दर 60 से 80 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. इसी खतरे को देखते हुए अस्पतालों ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है.

आरएमएल अस्पताल में विशेष वॉर्ड तैयार

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इस साल भी हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड शुरू किया गया है. इस वार्ड की जिम्मेदारी डॉ. अजय चौहान को दी गई है. यहां प्राथमिक इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि मरीजों को तुरंत राहत मिल सके.

बर्फ और पानी से किया जाता है शुरुआती इलाज

वार्ड में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए दो बेड रिजर्व रखे गए हैं. साथ ही बड़े टब में ठंडे पानी और बर्फ का इंतजाम किया गया है. मरीज के आते ही उसे ठंडे पानी में डालकर शरीर का तापमान कम किया जाता है. इसके बाद उसे बेड पर रखकर आगे का इलाज शुरू किया जाता है. स्थिति स्थिर होने पर मरीज को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया जाता है. फिलहाल इस साल अभी तक कोई मरीज यहां नहीं पहुंचा है.

डॉक्टरों का कहना है कि हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा असर मजदूरों और बाहर काम करने वाले लोगों पर पड़ता है. ऐसे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो बीच-बीच में छांव में आराम करें और लगातार पानी पीते रहें.

बचाव ही सबसे कारगर उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें. हल्के कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें. थोड़ी-थोड़ी देर में आराम करना भी जरूरी है ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे.

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों में शरीर का अत्यधिक गर्म होना, उल्टी, दस्त और चक्कर आना शामिल हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत ठंडा करने की कोशिश करनी चाहिए. गर्दन के नीचे पानी डालें और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाएं. समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है. डॉ. अजय चौहान के अनुसार साल 2024 में इस वार्ड में 75 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें से 27 की मौत हो गई थी. ये आंकड़े बताते हैं कि हीट स्ट्रोक को हल्के में लेना कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: अचार में इस वजह से लग जाती है फफूंदी, जानें इसे बचाने के तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp