क्या आपकी फूड हैबिट से आपके पार्टनर की गट हेल्थ हो जाती है खराब? रिसर्च में डराने वाला खुलासा

क्या आपकी फूड हैबिट से आपके पार्टनर की गट हेल्थ हो जाती है खराब? रिसर्च में डराने वाला खुलासा



कई बार ऐसा सोचा जाता है कि जो खाना आप रोज खाते हैं वो सिर्फ आपकी भूख या बॉडी को ही नहीं, बल्कि आपके पार्टनर के शरीर के अंदर भी कुछ बदल सकता है. सुनने में अजीब लगता है, लेकिन सच यह है कि आपके रोजमर्रा के फूड चॉइसेज आपके साथी के पेट के अंदर रहने वाले माइक्रोबायोम पर भी असर डालते हैं यानी आप सिर्फ प्यार, घर और जिम्मेदारियां ही नहीं, बल्कि माइक्रो ऑर्गेनिज्म भी शेयर कर रहे होते हैं.

वैज्ञानिकों की एक रिसर्च ने इस बात को काफी मजबूती से साबित भी किया है जो लोग एक साथ रहते हैं और साथ खाना खाते हैं, उनके आंत के माइक्रोबायोम एक-दूसरे से काफी हद तक मिल जाते हैं यानी, अगर आपका  खाना हेल्दी है, तो आपके पार्टनर को फायदा और अगर आपका खाना खराब है, तो नुकसान भी शेयर होता है. यह बात जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही सोचने पर मजबूर भी करती है क्योंकि हम अक्सर यह मानकर चलते हैं कि जो मैं खाता हूं वह सिर्फ मुझे प्रभावित करता है पर सच इससे कहीं आगे है. आपका खाना आपके बर्तन में खत्म नहीं होता वह आपके रिश्ते के अंदर भी अपनी जगह बना लेता है. 
 
आपकी फूड हैबिट और आपका पार्टनर कनेक्शन आखिर है क्या?

हमारे पेट में करोड़ों–अरबों छोटे-छोटे  माइक्रोबायोम रहते हैं. ये पाचन, एनर्जी, इम्यूनिटी, मूड और यहां तक कि नींद तक को प्रभावित करते हैं. इन्हें ही गट माइक्रोबायोम कहा जाता है. यह पूरा सिस्टम आपकी खाई हुई चीजों के हिसाब से बदलता रहता है.जैसे फाइबर, फल, सब्जियां और दालें माइक्रोबायोम को मजबूत और संतुलित बनाते हैं. वहीं चीनी, फास्ट फूड, प्रोसेस्ड आइटम माइक्रोबायोम को कमजोर और असंतुलित करते हैं. जब दो लोग लगातार एक जैसा खाना खाते हैं, एक जैसा किचन यूज करते हैं और एक जैसा लाइफस्टाइल जीते हैं, तो उनके माइक्रोबायोम भी धीरे-धीरे एक जैसे बनने लगते हैं. यही कारण है कि पार्टनर्स में आंत का स्वास्थ्य भी कई मामलों में आपस में मिलता है. 

साथ रहने वाले कपल्स में माइक्रोबायोम क्यों हो जाता है एक जैसा?

रिसर्च के अनुसार, इसके कई कारण हैं. जैसे साथ में खाना खाना, एक जैसी ग्रोसरी और रेसिपीज, एक ही किचन में पकाना, कभी-कभी एक ही प्लेट से टेस्ट करना, करीबी और शारीरिक संपर्क, एक जैसे पर्यावरणीय बैक्टीरिया और इन सब में सबसे बड़ा रोल डाइट का माना गया है. जिस तरह आप खाते हैं, वैसा ही बैक्टीरिया आपके अंदर बढ़ता है और जब आपका पार्टनर वही खाने की आदतें अपनाता है, तो उसके अंदर भी वही बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं. 

क्या खराब फूड हैबिट पार्टनर की गट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाती है?

बहुत हद तक खराब फूड हैबिट पार्टनर की गट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाती है. अगर आपकी लाइफस्टाइल में हर दूसरे दिन फास्ट फूड, मीठा ज्यादा, फाइबर वाली चीजें कम, देर रात खाना और खाना अनियमित है तो आप सिर्फ अपनी गट हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, बल्कि धीरे-धीरे अपने साथी की गट हेल्थ भी बिगाड़ रहे हैं. 
 
कमजोर माइक्रोबायोम से पेट फूलना या गैस, इम्यूनिटी कम होना, सूजन बढ़ना, वजन बढ़ना, ब्लड शुगर गड़बड़ होना, मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ना जैसे दिक्कतें हो सकती हैं और ये आदतें घर में एक से दूसरे तक जल्दी फैलती हैं, इसलिए एक की अनहेल्दी रूटीन पूरा घर प्रभावित कर सकती है. 

यह भी पढ़ें Constipation Relief Tips: टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं लेकिन नहीं होता पेट साफ, ये देसी नुस्खे अपनाएंगे तो 2 मिनट में हो जाएगा काम

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

किन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए खीरा? जानें इसके साइड इफेक्ट्स, एलर्जी और अन्य खतरे

किन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए खीरा? जानें इसके साइड इफेक्ट्स, एलर्जी और अन्य खतरे


खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. ज्यादा फाइबर कई लोगों के लिए भारी पड़ सकता है और इससे गैस, अपच, पेट फूलना या ऐंठन जैसी समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर हो, जिनको पहले से एसिडिटी या ब्लोटिंग होती है उन्हें खीरा कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है.

खीरे की तासीर ठंडी होती है. अगर किसी को पहले से कफ, सर्दी-जुकाम या गले में दर्द हो, तो खीरे का सेवन उनके लिए ठीक नहीं माना जाता है. ठंडी तासीर होने के कारण कफ और बढ़ सकता है और सर्दी देर तक रह सकती है इसलिए इस स्थिति में खीरा खाने से बचना बेहतर है.

खीरे की तासीर ठंडी होती है. अगर किसी को पहले से कफ, सर्दी-जुकाम या गले में दर्द हो, तो खीरे का सेवन उनके लिए ठीक नहीं माना जाता है. ठंडी तासीर होने के कारण कफ और बढ़ सकता है और सर्दी देर तक रह सकती है इसलिए इस स्थिति में खीरा खाने से बचना बेहतर है.

कुछ लोगों को खीरा खाने के बाद एलर्जी होती है. इसके कई लक्षण हो सकते हैं. जैसे होंठ या गले में खुजली, सूजन, पेट दर्द और उल्टी जैसा महसूस होना. अगर कभी खीरा खाने के बाद ये लक्षण दिखें, तो जल्द से जल्द इसका सेवन बंद कर दें.

कुछ लोगों को खीरा खाने के बाद एलर्जी होती है. इसके कई लक्षण हो सकते हैं. जैसे होंठ या गले में खुजली, सूजन, पेट दर्द और उल्टी जैसा महसूस होना. अगर कभी खीरा खाने के बाद ये लक्षण दिखें, तो जल्द से जल्द इसका सेवन बंद कर दें.

खीरा प्राकृतिक रूप से ड्यूरेटिक यानी पेशाब बढ़ाने वाला होता है. अगर किसी को पहले ही बार-बार पेशाब आने की समस्या रहती है, तो खीरा उनकी दिक्कत और बढ़ा सकता है. ऐसे लोग इसे बहुत सीमित मात्रा में ही खाएं या डॉक्टर से पूछकर खाएं.

खीरा प्राकृतिक रूप से ड्यूरेटिक यानी पेशाब बढ़ाने वाला होता है. अगर किसी को पहले ही बार-बार पेशाब आने की समस्या रहती है, तो खीरा उनकी दिक्कत और बढ़ा सकता है. ऐसे लोग इसे बहुत सीमित मात्रा में ही खाएं या डॉक्टर से पूछकर खाएं.

खीरा शरीर का तापमान कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी थोड़ा कम कर सकता है. अगर किसी को पहले से ही लो बीपी की समस्या है, तो खीरा ज्यादा खाने पर चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए लो बीपी वाले लोग इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं.

खीरा शरीर का तापमान कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी थोड़ा कम कर सकता है. अगर किसी को पहले से ही लो बीपी की समस्या है, तो खीरा ज्यादा खाने पर चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए लो बीपी वाले लोग इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं.

कुछ लोगों का शरीर जल्दी ठंड पकड़ लेता है. ऐसे लोगों को ठंडी तासीर वाले खाने जल्दी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आपका शरीर ठंड जल्दी पकड़ता है, हाथ-पैर ठंडे रहते हैं या पेट अक्सर ठंडा हो जाता है, तो खीरा आपके लिए सही नहीं है.

कुछ लोगों का शरीर जल्दी ठंड पकड़ लेता है. ऐसे लोगों को ठंडी तासीर वाले खाने जल्दी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आपका शरीर ठंड जल्दी पकड़ता है, हाथ-पैर ठंडे रहते हैं या पेट अक्सर ठंडा हो जाता है, तो खीरा आपके लिए सही नहीं है.

Published at : 01 Dec 2025 06:44 AM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी



Source link

Winter Hair Care: सर्दियों में बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या, नहाते समय न करें ये 10 गलतियां

Winter Hair Care: सर्दियों में बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या, नहाते समय न करें ये 10 गलतियां



Why Dandruff Increases in Winter: सर्दियां आते ही सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, आपकी स्किन और बाल भी इसका असर झेलने लगते हैं. खुजली, सफेद फलक, कंधों पर गिरती “शोल्डर स्नो” ये सब विंटर के साथ बढ़ने लगते हैं. ठंडी हवा और कमरे में चल रहे हीटर स्कैल्प को इतना सूखा बना देते हैं कि डैंड्रफ अचानक तेज हो जाती है और इससे आपको कई जगहों पर शर्मिंदा भी होना पड़ता है, क्योंकि लोग टोक देते हैं कि आपके बाल में काफी डैंड्रफ है. सर्द हवा में नमी बेहद कम होती है, जो स्कैल्प की मॉइस्चर बैरियर को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है. यही वजह है कि खुजली, जलन और फ्लेक्स दिखाई देने लगते हैं।

सर्दियों में डैंड्रफ बढ़ने की 10 बड़ी वजहें

ठंडी हवा 

विंटर एयर में ह्यूमिडिटी बहुत कम होती है. स्कैल्प की नमी तेजी से घटती है और त्वचा की सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है. कमजोर बैरियर पर मालासेजिया फंगस तुरंत सक्रिय हो जाता है और मोटे फ्लेक्स बनने लगते हैं।

बहुत गर्म पानी से नहाना

सर्दियों में गर्म पानी आराम देता है, लेकिन स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को हटाकर इसे और सूखा बना देता है. इसका परिणाम खुजली, लालपन और ज्यादा फ्लेक्स होता है.

बाल कम धोना

ठंड के कारण लोग शैम्पू टाल देते हैं. इससे, ऑयल जमा होता है, डेड स्किन बढ़ती है और फंगस को तेज़ी से फैलने का मौका मिलता है.

गलत तेल लगाना

विंटर में भारी तेल लगाने से फंगस को “खुराक” मिलती है. नतीजा ज्यादा खुजली, मोटे फ्लेक्स और बार-बार डैंड्रफ लौट आना होता है. 

पूरे दिन कैप या बीनी पहनना

टोपी के अंदर गर्मी और पसीना जमा होता है, यह फंगस के पनपने के लिए बिल्कुल सही माहौल होता है. 

तेज हीटिंग वाले कमरे में रहना

हीटर स्कैल्प को रेत जैसी सूखी अवस्था में बदल देता है, जिससे फ्लेकिंग बढ़ जाती है.

 बालों पर बहुत ज्यादा स्टाइलिंग या हीट टूल्स

ब्लो ड्रायर और स्ट्रेटनर स्कैल्प की नमी खींच लेते हैं, जिससे डैंड्रफ बढ़ जाती है. 

स्कैल्प को सही कंडीशनिंग न देना

लोग सिर्फ बालों को कंडीशन करते हैं, स्कैल्प को नहीं। इससे सिर की त्वचा और ज्यादा सूख जाती है।

पानी कम पीना

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर और स्कैल्प डिहाइड्रेट रहते हैं. इससे यह होता कि त्वचा छिलने लगती है और डैंड्रफ बढ़ती है.

Vitamin D की कमी

ठंड के मौसम में कम धूप से Vitamin D का स्तर गिरता है, जिससे स्कैल्प की इम्युनिटी कमजोर होती है और इंफेक्शन जल्दी बढ़ता है. 

सर्दियों में डैंड्रफ कैसे कंट्रोल करें?

  •  सही एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल
  •  गुनगुने पानी से नहाएं
  •  हफ्ते में 2–3 बार बाल धोएं
  • हल्का, नॉन-हेवी ऑयल इस्तेमाल करें
  • स्कैल्प को सांस लेने दें

इसे भी पढ़ें: Frequent Cold: सुबह उठते ही बार-बार क्यों होता है जुकाम? समझ जाएं बॉडी में इस चीज की है कमी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं लेकिन नहीं होता पेट साफ, ये देसी नुस्खे आएंगे काम

टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं लेकिन नहीं होता पेट साफ, ये देसी नुस्खे आएंगे काम



Natural Remedies for Constipation: अक्सर लोग टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं, लेकिन उनका पेट नहीं साफ होता है, इसके लिए वे दवा भी खूब खाते हैं, लेकिन उनको यह समस्या बना रहती है. क्या आपको भी अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है?. इसको लेकर गैस्ट्रोएन्टरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी जिन्होंने AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसी संस्थानों से ट्रेनिंग ली है, उन्होंने ने 19 सितंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कब्ज से राहत देने के चार आसान और असरदार तरीके बताए.  उन्होंने लिखा, “डाइट में रोज के छोटे-छोटे बदलाव आपकी आंतों की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं और पेट को नियमित रख सकते हैं।”

क्या कहा एक्सपर्ट ने?

अपने वीडियो में उन्होंने सबसे पहले टॉयलेट पर बैठने की पोजिशन बदलने की सलाह दी. उनका कहना है कि टॉयलेट सीट पर बैठते वक्त पैरों के नीचे एक छोटा स्टूल रखकर घुटनों को कूल्हों से ऊपर लाना चाहिए इससे एनोरैक्टल एंगल सीधा हो जाता है और मल त्याग करना काफी आसान हो जाता है. इसके बाद उनकी दूसरी सलाह थी कि पानी ज्यादा पीना. उन्होंने कहा कि रोज कम से कम आठ गिलास पानी पीने की कोशिश करें, इससे स्टूल नरम रहता है और आसानी से निकल जाता है.

 


एक्सरसाइज से सुधरती है आदत

तीसरी टिप में उन्होंने नियमित एक्सरसाइज गतिविधि बढ़ाने की बात कही. उनके मुताबिक, रोजाना चलना या हल्का-फुल्का व्यायाम करना खाने को बड़ी आंत में आगे बढ़ने में मदद करता है, जिससे कब्ज़ की परेशानी कम होती है. आखिर में उन्होंने साफ कहा कि अगर ये सभी खानपान और लाइफस्टाइल वाले उपाय काम न करें, तभी लैक्सेटिव यानी हल्के रेचक दवाओं का सहारा लें. ये दवाएं आंतों की सफाई को आसान बनाती हैं, लेकिन इन्हें सिर्फ अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए.

मसाज की विकल्प

कई एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर लंबे समय से कब्ज की परेशानी रहती है, तो पेट के निचले हिस्से की हल्की मालिश कई लोगों को राहत दे सकती है. धीरे-धीरे मसाज करने से आंतों की हरकत बढ़ती है और मल को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। अगर आप कर पाएं, तो घुटनों को हल्का उठाकर सीने की तरफ ले आएं और 1 से 2 मिनट इसी पोजिशन में रहें. यह आसन पेट के आसपास जमी हुई कसावट को ढीला करता है, जिससे दबाव कम होता है और मल त्याग आसान हो सकता है।।

कब्ज की हालत में इन चीजों से बचें

कुछ चीजें कब्ज को और खराब कर सकती हैं. अगर आपको पेट साफ़ करने में दिक्कत हो रही है, तो इनसे दूरी रखना बेहतर है

 बहुत प्रोसेस्ड खाना
पैकेज्ड स्नैक्स, फ्राइड फूड या फास्ट फूड में फाइबर बहुत कम होता है. ये आंतों की गति को धीमा कर देते हैं और कब्ज बढ़ा सकते हैं.

 लगातार बैठकर रहना
बहुत देर तक बैठे रहने से पाचन धीमा हो जाता है और आंतों की मूवमेंट कम हो जाती है. थोड़ी-थोड़ी देर में चलना, खड़े होना या हल्की स्ट्रेचिंग करना मददगार रहता है.

 जब जरूरत महसूस हो, तब भी रोकना
मल रोककर रखना कई बार कब्ज को और जटिल बना देता है. कोशिश करें कि जैसे ही इच्छा हो, तुरंत वॉशरूम जाएं.

कुछ दवाएं या सप्लीमेंट
कुछ दवाइयां कब्ज की समस्या बढ़ा सकती हैं. ऐसे में डॉक्टर से बात करके जरूरत पड़े तो दवाओं में बदलाव किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Frequent Cold: सुबह उठते ही बार-बार क्यों होता है जुकाम? समझ जाएं बॉडी में इस चीज की है कमी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator





Source link

सुबह उठते ही बार-बार क्यों होता है जुकाम? समझ जाएं बॉडी में इस चीज की है कमी

सुबह उठते ही बार-बार क्यों होता है जुकाम? समझ जाएं बॉडी में इस चीज की है कमी



Weak Immunity Symptoms: सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम सबसे आम समस्याओं में से एक माना जाता है. यह ऐसा मौसम ही होता है कि लोग आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं. लेकिन अगर आपको सिर्फ सर्दी ही नहीं, बल्कि बाकी मौसम में भी जुकाम की समस्या लगातार बनी रहती है, तो आपको सावधान होने की जरूरत हैं, क्योंकि आपका शरीर आपको किसी तरह की कमी की चेतावनी दे रहा है. बाकी बीमारियों के संकेतों की तरह शरीर जुकाम से भी लोगों को अगाह करता है कि उसे किसी चीज की कमी का सामना करना पड़ रहा है. अगर आपके साथ भी इस तरह की दिक्कत हर मौसम चाहे वह सर्दी हो या फिर गर्मी हो, बनी रहती है, तो चलिए बताते हैं कि किस चीज की दिक्कत है. 

क्यों हर दिन होता है जुकाम?

अब सवाल आता है कि हर दिन जुकाम क्यों होता है. यह सिर्फ मौसम का असर नहीं होता. कई बार वजह यह होती है कि शरीर में उन जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है जो इम्यून सिस्टम की सेना की तरह काम करते हैं. जब ये पोषक तत्व कम हो जाते हैं, तो शरीर वायरल इंफेक्शन का आसान निशाना बन जाता है, खासतौर पर सर्दी-जुकाम जैसे वायरस का. 

कौन से विटामिन्स और मिनरल्स की कमी?

इसके लिए  आम पोषक की कमी सबसे ऊपर रखा जाता है, जिसमें पहले नम्बर पर विटामिन सी का नाम आता है. विटामिन C आपकी इम्यून सिस्टम का ट्रेनर जैसा है. यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जो इंफेक्शन से लड़ने की पहली रक्षा होती हैं. यह एक एंटीऑक्सीडेंट भी है, यानी यह उन फ्री रेडिकल्स से लड़ता है जो शरीर को सेल स्तर पर नुकसान पहुंचाते हैं. 

इसकी कमी की संकेत

  • बार-बार सर्दी पड़ना
  • घावों का देर से भरना
  • मसूड़ों से खून आना
  • लगातार थकान
  • रूखी और सुस्त त्वचा

विटामिन डी की कमी

दूसरे नम्बर पर आता है विटामिन डी.  हम इसे ज्यादातर हड्डियों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह आपकी इम्यून सिस्टम के काम को कंट्रोल करने में गहरी भूमिका निभाता है. यह इम्यून सेल्स को सक्रिय करता है और बैक्टीरिया-वायरस से लड़ने में मदद करता है. अगर आप अक्सर बीमार पड़ते हैं, खासकर सर्दियों में या लंबे समय तक घर के अंदर रहने पर, तो संभव है आपका शरीर विटामिन D की कमी का संकेत दे रहा हो. 

इसकी कमी के संकेत

  • लगातार थकान
  • बार-बार सर्दी-खांसी 
  • हड्डियों या पीठ में दर्द
  • मूड बदलना या हल्का डिप्रेशन
  • मांसपेशियों में कमजोरी

जिंक 

जिंक को उतना महत्व नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए, लेकिन इम्यूनिटी में यह बेहद आवश्यक है. यह इम्यून सेल्स बनाता है और उन्हें सक्रिय रखता है, जो वायरस से लड़ने का काम करती हैं.

कमी के संकेत

  • बार-बार सर्दी या संक्रमण
  • घावों का देर से भरना
  • बालों का झड़ना या पतले होना
  • स्वाद या गंध कम महसूस होना
  • नाखूनों पर सफेद धब्बे

आयरन

अगर आपको बार-बार जुकाम की समस्या है, तो उसमें आयरन की कमी भी हो सकता है. आयरन का जिक्र अक्सर एनीमिया के साथ किया जाता है, लेकिन यह इम्यूनिटी पर भी बड़ा असर डालता है. आयरन कम होने पर शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बनाता, जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है और इम्यून सिस्टम धीमा पड़ जाता है. इस वजह से वायरस आसानी से हमला कर लेते हैं. 

कमी के लक्षण

  • थकान के साथ बार-बार बीमार होना
  • पीला चेहरा या डार्क सर्कल
  • नाखून टूटना, बाल झड़ना
  • सांस फूलना
  • ध्यान न लगना

इसकी कमी को पूरा करने के लिए पालक, मेथी, चौलाई, खजूर, किशमिश, गुड़, दालें, राजमा, सोयाबीन, रेड मीट, चिकन लीवर, अंडे और मछली को डाइट में शामिल किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 7 दिन सोशल मीडिया छोड़ने से 24 प्रतिशत तक कम हो जाता है डिप्रेशन, चौंका देगी यह रिपोर्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp