अपनी ही गलती से हारा पाकिस्तान, कप्तान सूर्यकुमार ने मैच के बाद किया खुलासा, बताया जीत का राज

अपनी ही गलती से हारा पाकिस्तान, कप्तान सूर्यकुमार ने मैच के बाद किया खुलासा, बताया जीत का राज


भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर पर नहीं खेल रही थी, फिर भी श्रीलंका जाकर उसने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाई है. पूरे मैच में शुरू से लेकर अंत तक पाक टीम जीत की रेस में दूर-दूर तक दिखी ही नहीं. भारत की ये टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर आठवीं जीत रही, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा एक ही प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हैं. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को भारतीय फैंस को समर्पित किया.

पाकिस्तानी अपनी गलती से हारा

मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत भारतीय फैंस के लिए है. उन्होंने बताया कि पाक टीम कैसे अपनी ही गलती की वजह से हारी. सूर्यकुमार ने कहा कि टीम इंडिया वैसा ही क्रिकेट खेली, जैसा वो खेलना चाहती थी. साथ ही उन्होंने बताया कि कोलंबो की पिच पर पहले बल्लेबाजी करना ही सही निर्णय होता, जबकि पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनकर सबको चौंका दिया था.

ईशान की सोच को सलाम

सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि ईशान किशन एक अलग सोच के साथ उतरे. 0 पर एक विकेट गिरने के बाद पावरप्ले में किसी ना किसी को जिम्मेदारी लेनी थी. ईशान ने उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. मेरी मानें तो हम पावरप्ले में बहुत आगे निकल गए थे.”

अभिषेक शर्मा को पहले ही ओवर में सलमान आगा ने ‘शून्य’ के स्कोर पर आउट कर दिया था. दूसरे ओवर में शाहीन अफरीदी आए, तो ईशान ने छक्के के साथ उनका स्वागत किया. यहां से उन्होंने रुकने का नाम ही नहीं लिया और 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए. वहीं बाकी टीम 80 गेंदों में 98 रन ही जोड़ पाई. इस तरह भारतीय टीम ने अपनी पारी में 175 रन बनाए थे. जवाब में शानदार गेंदबाजी के बलबूते उसने पाकिस्तान को 114 रनों पर ही रोक दिया.

यह भी पढ़ें:

ना स्पिनर चले और ना बल्लेबाजों ने दिया साथ, कोलंबो में पाकिस्तान की शर्मनाक हार; टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 8-1 की बढ़त



Source link

ना स्पिनर चले और ना बल्लेबाजों ने दिया साथ, कोलंबो में पाकिस्तान की शर्मनाक हार; बढ़त 8-1 की

ना स्पिनर चले और ना बल्लेबाजों ने दिया साथ, कोलंबो में पाकिस्तान की शर्मनाक हार; बढ़त 8-1 की


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी और बढ़त को 8-1 पर पहुंचा दिया. श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह भारत के लिए एकतरफा जीत रही, लेकिन मैच से पहले माहौल बिल्कुल अलग ही नजर आ रहा था. ऐसा लग रहा था कि मैच में पाकिस्तान की तरफ से (खासकर स्पिन डिपार्टमेंट से) भारत को कड़ी चुनौती पेश की जाएगी. 

पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों और तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी इस बात पर जोर दिया था कि पाकिस्तान के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेंगे. आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले तीन मुकाबले खेले गए थ, जिसमें स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला था. वहीं भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कंडीशन भी स्पिनरों के पक्ष में थी. 

पाकिस्तान ने कंडीशन को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 में 5 स्पिनर शामिल किए. वहीं कप्तान सलमान आगा सहित पाकिस्तान के लिए 6 स्पिनरों ने गेंदबाजी करवाई. पाकिस्तान की तरफ से 18 ओवर स्पिन के देखने को मिले, जबकि बाकी के 2 ओवर तेज गेंदबाज ने फेंके. 

भारत के सामने नहीं चले पाकिस्तान के स्पिनर

पाक के स्पिनरों को लेकर जितनी चर्चा हुई, असल मैच में वो उनते ही फ्लॉप नजर आए. मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यहां से ऐसा लगा कि पाकिस्तान अपने स्पिन डिपार्टमेंट का फायदा उठाते हुए भारत को लो स्कोर पर रोकने में कामयाब हो जाएगा. टीम को शुरुआत भी अच्छी मिली. अभिषेक शर्मा को पहले ही ओवर में आउट कर लिया. 

लेकिन फिर ईशान ने आउट ऑफ सिलेबस बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए. ईशान की इस पारी ने टीम इंडिया के लिए टोन सेट कर दी. फिर यहां से भारत ने खुद को संभालते हुए 20 ओवर में 175/7 रन के टोटल पर पहुंचा दिया. देखते ही देखते यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा टोटल बन गया. 

पाकिस्तान के लिए स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. वहीं भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताए गए उस्मान तारिक कुछ खास नहीं कर सके. उस्मान ने रन तो कम दिए, लेकिन सिर्फ एक ही विकेट ले पाए. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्चे.  

रन चेज में पाकिस्तान का पटाखा फुस्स

रन चेज के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ एक फुस्स पटाखे की तरह नजर आई. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ढेर पर हो गई. इस तरह भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. पहले पाकिस्तान के स्पिनर फ्लॉप हुए और फिर बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके. जहां पाकिस्तान के स्पिनर कामयाब रहे, वहीं भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले. बाकी 1-1 विकेट तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने अपने नाम किया. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 3 सबसे बड़े हीरो, PAK को घुटनों पर ले आए

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 3 सबसे बड़े हीरो, PAK को घुटनों पर ले आए


भारत और पाकिस्तान की अब कोई राइवलरी नहीं रह गई है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का पुराना बयान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सच साबित हुआ है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में पाक टीम केवल 114 रन ही बना सकी.

बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक, भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में पाक टीम को मात दी. इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यहां जान लीजिए कौन से 3 खिलाड़ी भारत की जीत के हीरो बने.

भारत की जीत के 3 हीरो

ईशान किशन- भारतीय टीम की जीत की नींव ईशान किशन रख चुके थे. पारी के पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे. अभिषेक के आउट होने के अगली ही गेंद पर ईशान किशन ने पाक गेंदबाजों पर काउंटर अटैक करते हुए बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए. उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया था. मैच में उन्होंने 40 गेंद में 77 रन की पारी खेली. ईशान ने ना केवल तेजी से रन बनाए बल्कि पावरप्ले का भी भरपूर फायदा उठाया.

वरुण चक्रवर्ती- ‘मिस्ट्री स्पिनर’ का टैग, वरुण चक्रवर्ती पर सटीक बैठता है. यह गेंदबाज ऐसे मौकों से मैच को निकालना जानता है, जहां विरोधी टीम हावी हो रही होती है. पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 3 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उन्होंने लगातार 2 गेंदों पर फहीम अशरफ और अबरार अहमद का विकेट लेकर पाकिस्तान की वापसी की सारी उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया था.

हार्दिक पांड्या- बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. मगर इसकी भरपाई उन्होंने गेंदबाजी में की. बल्लेबाजी की दृष्टि से साहिबजादा फरहान टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते थे, लेकिन हार्दिक ने उन्हें खाता तक नहीं खोलने दिया. हार्दिक ने मैच में कुल 2 विकेट लिए. 



Source link

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ईशान किशन; जानें कौन है दुल्हनिया

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ईशान किशन; जानें कौन है दुल्हनिया


Ishan Kishan Future Wife Name: ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन स्कोर किए. ईशान की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. वहीं अब टूर्नामेंट के बीच ईशान की शादी की खबर सामने आई. 

दरअसल भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने अपने पोते की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया. नवभारत टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि ईशान के दादा ने कहा कि उनका पोता मॉडल अदिति हुंडिया को पसंद करता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईशान और अदिति की जल्द ही शादी होने वाली है. 

कौन हैं अदिति हुंडिया 

अगर आप भी अदिति हुंडिया के नाम से वाकिफ नहीं हैं, तो आपको बता दें कि वह राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने मॉडलिंग में अपना एक अलग ही नाम बनाया है. मॉडलिंग के अलावा आदिति ने अपना एक फैशन ब्रांड भी बनाया है. उनके ब्रांड का नाम ‘लेबल अदिति हुंडिया’ है. कथित तौर पर आदिति के पिता भी जयपुर के एक कारोबारी हैं. उन्होंने अपने पिता की राह चुनते हुए बिजनेस की दुनिया में कदम रखा. 

मॉडलिंग में खूब कमाया नाम

गौरतलब है कि आदिति ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2016 में की थी. इसके अगले साल यानी 2017 में उन्होंने ‘एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ का टाइटल जीता. फिर 2018 में आदिति ने ‘मिस दीवा सुप्रानेशनल’ का खिताब अपने नाम किया. 

सोशल मीडिया पर एक्टिव 

अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह अक्सर अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. गौर करने वाली बात यह है कि आदिती की फॉलोइंग लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी मौजूद है. वहीं ईशान किशन की इंस्टा फॉलोइंग लिस्ट में भी अदिति का नाम शामिल है. 





Source link

भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया, टी20 वर्ल्ड कप में ईशान की तबाही, फिर गेंदबाजों का धमाल

भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया, टी20 वर्ल्ड कप में ईशान की तबाही, फिर गेंदबाजों का धमाल


India vs Pakistan Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाक टीम को 114 रनों पर ढेर कर दिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जवाब में पाक टीम केवल 114 रन ही बना सकी. ईशान किशन ने 77 रनों की मैच विजेता पारी खेली, उसके बाद अक्षर पटेल और अन्य सभी गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया.

यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं बार है जब भारत ने पाकिस्तान टीम को धो डाला. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए तूफानी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, वहीं अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए भारत को 170 के पार पहुंचाया.

पाकिस्तान का निकला दम

भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाक बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए. पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांडया ने चलता किया. उसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह पाकिस्तानी बल्लेबाजी पर कहर बनकर टूटे. बुमराह ने एक ही ओवर में सैम अयूब और सलमान आगा को आउट करके पाक बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी.

बाबर आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो टी20 टीम में जगह के हकदार नहीं हैं. बाबर ने सिर्फ 5 रन बनाए.  उस्मान खान ने 44 रन बनाए, वहीं शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. पाकिस्तान टीम का इतना बुरा हाल रहा कि उस्मान और शाहीन के अलावा पाक टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया.

यह भी पढ़ें:

Ishan Kishan ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाकर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड 



Source link

कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ईशान ने उड़ाई धज्जियां

कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ईशान ने उड़ाई धज्जियां


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बोर्ड पर लगाए. यह भारत बनाम पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मैचों में सबसे बड़ा टोटल है. इस दौरान टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. 

पिच को मद्दे नजर रखते हुए पाकिस्तान की तरफ से मुख्यत: स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली. टीम के लिए 18 ओवर स्पिनरों ने डाले. बाकी के 2 ओवर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने डाले. टीम के लिए कुल 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग की, जिसमें 6 स्पिनर शामिल रहे. 

पाकिस्तान ने जीता टॉस 

बता दें कि मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के लिए यह फैसला कितना सही साबित होता है.

भारत को मिली खराब शुरुआत 

पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने पहला विकेट पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. 

हालांकि अभिषेक के आउट होने ईशान किशन ने पारी संभालते हुए तिलक वर्मा के साथ मिलकर 87 (46 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को देखकर ऐसा लगने लगा कि टीम इंडिया आसानी से 200 रन के आंकड़े तक पहुंच जाएगी. लेकिन 9वें ओवर में ईशान ने आउट होने के बाद भारतीय पारी धीमी पड़ गई. ईशान के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 158.82 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए.

पाकिस्तान की गेंदबाजी 

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इसके अलावा कप्तान सलमान आगा, उस्मान तारिक और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp