Big blow for Germany! Nico Schlotterbeck ruled out of FIFA World Cup 2026 | Other Sports News | Zee News

Big blow for Germany! Nico Schlotterbeck ruled out of FIFA World Cup 2026 | Other Sports News | Zee News


Germany’s FIFA World Cup 2026 campaign has suffered a major setback as central defender Nico Schlotterbeck has been ruled out for the remainder of the tournament after sustaining a medial ankle ligament injury.

The Injury Against Ivory Coast

Schlotterbeck sustained the injury during Saturday’s hard-fought 2-1 victory over the Ivory Coast. The defender went down early in the first half following a heavy challenge from Amad Diallo. Showing immense grit, he received treatment and pushed through until half-time before being replaced by Real Madrid’s Antonio Rüdiger.  

While Germany went on to secure the win and guarantee their progression to the knockout stage thanks to a late winner from Deniz Undav, the post-match mood was dampened by the looming reality of Schlotterbeck’s condition.  

A scan on Sunday revealed Schlotterbeck had torn a ligament in his ⁠left ankle.

Germany head coach Julian Nagelsmann did not hide his disappointment regarding the loss of one of his most trusted tactical assets. 

“Schlotti will be greatly missed on the pitch as an ‌outstanding ⁠defender, especially his excellent build-up play. It could have been his World Cup. Yesterday, we all tried to lift his spirits – fortunately, he is a very positive character who is already looking ahead again,” Nagelsmann said. 

In a show of solidarity and team chemistry, Schlotterbeck has chosen to remain with the squad in the United States for the time being rather than flying home immediately. 

“It is a very positive ⁠sign that he will initially remain here within the team, because he also has an influence off the pitch,” Nagelsmann added.  

Tactical Repercussions Of Schlotterbeck’s Injury

Notably, Schlotterbeck had been a vital pillar in Nagelsmann’s system, starting both of Germany’s opening Group E matches – the 7-1 demolition of Curacao and the 2-1 victory against Ivory Coast. 

His absence leaves Germany without their premier left-footed, ball-playing center-back, a profile that is notoriously difficult to replicate in modern football. However, the four-time world champions remain heavily stacked in the defensive department. 

Antonio Rudiger is expected to slot permanently into the starting lineup alongside Bayer Leverkusen’s Jonathan Tah. Germany also boasts capable depth with Dortmund teammate Waldemar Anton and Newcastle United’s Malick Thiaw waiting in the wings.  

Having already secured a spot in the Round of 32 with a game to spare, Germany will wrap up their group stage against Ecuador on Thursday in East Rutherford, New Jersey, before heading to Boston for their knockout opener on June 29.   

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, चुने गए 17 खिलाड़ी; अनकैप्ड प्लेयर भी शाम

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, चुने गए 17 खिलाड़ी; अनकैप्ड प्लेयर भी शाम


भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की सीनियर पुरुष टीम के सिलेक्शन पैनल ने सोमवार को 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. हैरी ब्रूक कप्तान हैं, साकिब महमूद समेत कई प्लेयर्स की वापसी हुई है. जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर जैसे अनुभवी प्लेयर के साथ जेम्स कोल्स के रूप में नया चेहरा भी टीम में है.

सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है. ये तीनों खिलाड़ी इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे. ब्राइडन कार्स और जेमी ओवरटन चोटिल होने के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं.

जेम्स कोल्स की होगी पहली सीरीज

अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स पहली बार इंग्लैंड की नेशनल टीम में चुने गए हैं. सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा, “जेम्स कोल्स शानदार प्लेयर हैं और उन्होंने पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड लायंस और देश-विदेश में टी20 प्रतियोगिताओं में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में अपनी जगह बनाई है.” 17 खिलाड़ियों की चुनी गई बड़ी टीम को लेकर उन्होंने कहा, “हमने एक बड़ी टीम चुनी है क्योंकि यह सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगी, जिससे हमें टीम चुनने में लचीलापन मिलता है.”

यह भी पढ़ें- सिर्फ एशियन गेम्स तक श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान? शुभमन गिल के टी20 भविष्य से उठा पर्दा; रिपोर्ट

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी को लेकर ICC ने बनाई नई गाइडलाइंस, यहां जानिए पूरी डिटेल

इंग्लैंड बनाम भारत टी20 शेड्यूल

  • 1 जुलाई, डरहम (10 PM IST)
  • 4 जुलाई, स्ट्रेटफोर्ड (7 PM IST)
  • 7 जुलाई, वेस्ट ब्रिजफोर्ड (10 PM IST)
  • 9 जुलाई, ब्रिस्टल (10 PM IST)
  • 11 जुलाई, वेस्ट एंड (7 PM IST)



Source link

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का एलान, नया खिलाड़ी बना कप्तान

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का एलान, नया खिलाड़ी बना कप्तान


Ireland Squad For IRE vs IND T20I Series 2026: आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार (22 जून) को भारत के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. आयरिश बोर्ड ने सीरीज के लिए नए कप्तान को जिम्मेदारी सौंपी है. टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसके अलावा बोर्ड ने बताया कि पॉल स्टर्लिंग सहित 6 खिलाड़ी इंजरी के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. सीरीज की शुरुआत 26 जून से होगी. 

स्क्वॉड का एलान करते वक्त बोर्ड ने बताया कि लोर्कन टकर को आयरलैंड का नया स्थाई टी20 कप्तान बनाया गया है. लोर्कन टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. इससे पहले टकर ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड की कमान संभाली है. 

तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह

टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिसमें मैथ्यू होलार्ड, जय मूंदड़ा और रूबेन विल्सन शामिल हैं. मैथ्यू होलार्ड और जय मूंदड़ा को पहली बार टीम में शामिल किया है, जबकि विल्सन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वह सिर्फ टी20 इंटरनेशनल के लिए अनकैप्ड हैं. 

6 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं, इंजरी ने बढ़ाई टेंशन

जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), पॉल स्टर्लिंग (रेक्टस मांसपेशी का फटना), मार्क अडायर (पिंडली की मांसपेशी फटना), कर्टिस कैम्फर (हाथ फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (ACL पूरी तरह से फट गया) और जॉर्डन नील (कंधे और पैर की चोट) सहित 6 खिलाड़ी इंजरी के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड 

लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल 

पहला मैच, 26 जून (शुक्रवार)- शाम 6:00 बजे (भारतीय समय के अनुसार), स्टोरमॉन्ट

दूसरा मैच, 28 जून (रविवार)- शाम 6:00 बजे (भारतीय समय के अनुसार), स्टोरमॉन्ट

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ एशियन गेम्स तक श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान? शुभमन गिल के टी20 भविष्य से उठा पर्दा; रिपोर्ट





Source link

प्रेगनेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी को लेकर ICC ने बनाई नई गाइडलाइंस, यहां जानिए पूरी डिटेल

प्रेगनेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी को लेकर ICC ने बनाई नई गाइडलाइंस, यहां जानिए पूरी डिटेल


महिला क्रिकेट पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रिय हुआ है. अधिकतर देशों ने अपनी महिला क्रिकेटर्स का वेतन पुरुष वेतन के बराबर किया हुआ है. अब करियर के मौके भी बढ़े हैं. कई प्लेयर्स अपने करियर के दौरान बच्चे को जन्म देने के बाद क्रिकेट में वापसी करने सोचने लगी हैं. इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल ने प्रेगनेंसी के बाद खेल में वापसी करने को लेकर महिला क्रिकेटर्स के लिए गाइडलाइंस जारी की है.

ICC ने गाइडलाइंस के जरिए सभी सदस्य बोर्ड के लिए अपना सिस्टम बताया है. इससे बोर्ड महिला प्लेयर्स को बच्चे के जन्म के बाद क्रिकेट में वापसी करने में मदद कर सकें. बच्चे के जन्म के 16 हफ्तों में रिकवरी, अनुकूलन और सुनियोजित अभ्यास होगा.

मेडिकल एडवाइजरी कमेटी द्वारा बनाई गई गाइडलाइंस के अनुसार बोर्ड हर प्लेयर के लिए एक खास मैनेजर नियुक्त करे, ट्रेंनिंग आसान करें, बच्चों की देखरेख और ट्रेवेल में मदद करें और सुनिश्चित करें कि प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद मेडिकल सुविधाएं खिलाड़ी तक पहुंचे. ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर फिलिप्पा इंगे ने गाइडलाइंस बनाने वाली कमेटी की अगुवाई की.

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने खुद नहीं छोड़ी कप्तानी, LSG ने किया बर्खास्त! इंसाइड स्टोरी आई सामने

6 चरणों का मॉडल

रेडी, रिव्यू, रिस्टोर, रीकंडीशन, रिटर्न और रिफाइन के रूप में इसके 6 चरण हैं. इसमें महिला खिलाड़ी द्वारा बच्चे के जन्म के बाद रिकवरी और वापसी तक लगातार निगरानी के इरादे से प्रक्रिया बनाई है.

ICC चेयरमैन जय शाह ने इसको लेकर कहा, “महिला क्रिकेट की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को मौके, सबको साथ लेकर चलने और खिलाड़ियों के जीवन और करियर के हर पड़ाव पर उनकी देखभाल के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए. किसी भी खिलाड़ी को मां बनने और देश के लिए सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- सिर्फ एशियन गेम्स तक श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान? शुभमन गिल के टी20 भविष्य से उठा पर्दा; रिपोर्ट

“ICC की ‘प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी’ से जुड़ी गाइडलाइंस, खेल जगत में ज़्यादा सपोर्टिव और जानकारीपूर्ण माहौल बनाने की दिशा में एक अहम कदम हैं. सदस्यों को प्रैक्टिकल गाइडेंस देकर, हम यह पक्का करना चाहते हैं कि महिला क्रिकेटरों को प्रेग्नेंसी के दौरान सपोर्ट मिले और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ क्रिकेट में वापसी कर सकें.”



Source link

इंग्लैंड सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, खेलने पर मंडरा रहा खतरा

इंग्लैंड सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, खेलने पर मंडरा रहा खतरा


भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते रविवार (21 जून) इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया, जिसमें विराट कोहली भी शामिल रहे. लेकिन बोर्ड की तरफ से बताया गया कि कोहली की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी. अब किंग कोहली फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे. 

कोहली के बेंगलुरु पहुंचे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. अब कोहली बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट होगा. कोहली इस दौरान प्लेन ब्लैक शर्ट में दिखे. उनके हाथ में एक बैग था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने लंदन में शुरुआती फिटनेस टेस्ट लंदन में पूरा किया था. लेकिन अब उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए बेंगलुरु में जरूरी फिटनेस टेस्ट देना होगा. 

IPL 2026 में लगी थी चोट 

कोहली को आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्हें बैटिंग के दौरान परेशानी में देखा गया था. 

अफगानिस्तान सीरीज हुई मिस 

हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हुई. इस सीरीज में भी कोहली टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे. 

इंग्लैंड में कोहली से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद 

इंग्लिश टीम के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इससे पहले कोहली ने मेन इन ब्लू के लिए पिछला वनडे साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (खेलना फिटनेस पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ एशियन गेम्स तक श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान? शुभमन गिल के टी20 भविष्य से उठा पर्दा; रिपोर्ट





Source link

सिर्फ एशियन गेम्स तक श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान? शुभमन गिल के टी20 भविष्य से उठा पर्दा; रि

सिर्फ एशियन गेम्स तक श्रेयस अय्यर बने भारत के कप्तान? शुभमन गिल के टी20 भविष्य से उठा पर्दा; रि


आयरलैंड दौरे के साथ टी20 इंटरनेशनल का नया साइकल शुरू हो रहा है, इसके बाद भारत इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. सूर्यकुमार यादव के बाद BCCI ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया, जबकि वनडे और टेस्ट के कप्तान शुभमन गिल को इस छोटे फॉर्मेट के लिए टीम में भी शामिल नहीं किया. वह एशियन गेम्स के स्क्वॉड में भी नहीं हैं, तो क्या वह टी20 की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं? रिपोर्ट के अनुसार ऐसा नहीं है.

रेव स्पोर्ट्ज ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि सिलेक्शन कमिटी ने शुभमन गिल को टी20 सेटअप में वापस लाने और उन्हें कप्तानी सौंपने पर भी विचार किया था. सूत्र ने बताया कि श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के रूप में कप्तानी के लिए 2 विकल्प थे, दोनों के नाम पर चर्चा हुई. रिपोर्ट के अनुसार सेलेक्टर्स ने अंतिम फैसला ये लिया कि श्रेयस अय्यर को सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियन गेम्स तक कप्तानी सौंपी जाए.

बेशक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है, लेकिन चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम ऐलान के दौरान कहा था कि ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते श्रेयस अय्यर कप्तानी के लिए बेहतर हैं.

यह भी पढ़ें- ‘राजा जी के दिलवा टूट जाए’, भोजपुरी गाने पर जमकर नाचे आकाश दीप; अपने ही तिलक पर ढाया कहर

जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए सेकंड-स्ट्रिंग टीम भेजी जा सकती है, जिसमें कप्तान भी अलग हो सकता है. IPL के प्रदर्शन को देखें तो श्रेयस अय्यर बेहतर कप्तान हैं, जो बात अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस में भी कही थी लेकिन रिपोर्ट के अनुसार सेलेक्टर्स ने गिल के बारे में अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है. वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में होने वाले अगले T20 वर्ल्ड कप के अलावा LA28 ओलंपिक्स भी शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ बैठे नजर आए रविचंद्रन अश्विन, एक टीम में शामिल; फोटो वायरल

श्रेयस अय्यर से उम्मीदें हैं कि वह भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में और आगे ले जाएं, उनके ऊपर अधिक प्रेशर इसलिए भी होगा क्योंकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा और टीम लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp