भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया, टी20 वर्ल्ड कप में ईशान की तबाही, फिर गेंदबाजों का धमाल

भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया, टी20 वर्ल्ड कप में ईशान की तबाही, फिर गेंदबाजों का धमाल


India vs Pakistan Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाक टीम को 114 रनों पर ढेर कर दिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जवाब में पाक टीम केवल 114 रन ही बना सकी. ईशान किशन ने 77 रनों की मैच विजेता पारी खेली, उसके बाद अक्षर पटेल और अन्य सभी गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया.

यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं बार है जब भारत ने पाकिस्तान टीम को धो डाला. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए तूफानी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, वहीं अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए भारत को 170 के पार पहुंचाया.

पाकिस्तान का निकला दम

भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाक बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए. पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांडया ने चलता किया. उसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह पाकिस्तानी बल्लेबाजी पर कहर बनकर टूटे. बुमराह ने एक ही ओवर में सैम अयूब और सलमान आगा को आउट करके पाक बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी.

बाबर आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो टी20 टीम में जगह के हकदार नहीं हैं. बाबर ने सिर्फ 5 रन बनाए.  उस्मान खान ने 44 रन बनाए, वहीं शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. पाकिस्तान टीम का इतना बुरा हाल रहा कि उस्मान और शाहीन के अलावा पाक टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया.

यह भी पढ़ें:

Ishan Kishan ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाकर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड 



Source link

कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ईशान ने उड़ाई धज्जियां

कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ईशान ने उड़ाई धज्जियां


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बोर्ड पर लगाए. यह भारत बनाम पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मैचों में सबसे बड़ा टोटल है. इस दौरान टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. 

पिच को मद्दे नजर रखते हुए पाकिस्तान की तरफ से मुख्यत: स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली. टीम के लिए 18 ओवर स्पिनरों ने डाले. बाकी के 2 ओवर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने डाले. टीम के लिए कुल 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग की, जिसमें 6 स्पिनर शामिल रहे. 

पाकिस्तान ने जीता टॉस 

बता दें कि मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के लिए यह फैसला कितना सही साबित होता है.

भारत को मिली खराब शुरुआत 

पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने पहला विकेट पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. 

हालांकि अभिषेक के आउट होने ईशान किशन ने पारी संभालते हुए तिलक वर्मा के साथ मिलकर 87 (46 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को देखकर ऐसा लगने लगा कि टीम इंडिया आसानी से 200 रन के आंकड़े तक पहुंच जाएगी. लेकिन 9वें ओवर में ईशान ने आउट होने के बाद भारतीय पारी धीमी पड़ गई. ईशान के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 158.82 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए.

पाकिस्तान की गेंदबाजी 

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इसके अलावा कप्तान सलमान आगा, उस्मान तारिक और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.





Source link

आर प्रेमदासा स्टेडियम में कितने रन आसानी से डिफेंड कर सकती है टीम इंडिया?

आर प्रेमदासा स्टेडियम में कितने रन आसानी से डिफेंड कर सकती है टीम इंडिया?


Highest Successful T20I Run Chase at Colombo: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे, लेकिन ईशान किशन ने 77 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले जाने की नींव रखी.

पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हावी होते हुए ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन बनाए. उन्होंने तो अपना काम कर दिया, लेकिन कोलंबो में जीत के लिए आखिर टीम इंडिया को कितने रन बनाने होंगे? यहां देख लीजिए कोलंबो के मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज कितना है. कितने रन बनाने पर भारतीय टीम आसान जीत के बारे में सोच सकती है.

कोलंबो में सबसे बड़ा रन चेज

यह टीम इंडिया के लिए चिंता भरी खबर हो सकती है कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर 215 रनों का टारगेट भी चेज हो चुका है. बांग्लादेश ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 215 चेज कर दिए थे. यह इस मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है.

आर प्रेमदासा स्टेडियम में सबसे बड़े टी20 रन चेज के मामले में दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे आता है. जिम्बाब्वे ने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 174 रनों का लक्ष्य चेज किया था.

भारत कितने रन आसानी से डिफेंड कर लेगी

चूंकि आज टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को टारगेट चेज करना है. उसके आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 175 रन का है. यहां पाकिस्तान का सबसे बड़ा रन चेज 173 रनों का है, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ किया था. पाकिस्तान यहां पर कभी 180 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका है. इसलिए टीम इंडिया यह आंकड़ा पार कर लेती है, तो उसके लिए जीत दर्ज कर पाना काफी आसान हो सकता है. 



Source link

Ishan Kishan ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाकर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड 

Ishan Kishan ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाकर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड 


Ishan Kishan Record In IND vs PAK T20 WC 2026: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाकर 77 रन बनाए. इस दौरान ईशान ने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. इस अर्धशतक के साथ बाएं हाथ के ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

दरअसल अब ईशान भारत-पाकिस्तान के टी20 इंटरनेशनल मैच में युवराज सिंह से तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. जहां ईशान ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, वहीं युवराज सिंह ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले में 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. 

तीसरे पायदान पर पहुंचे ईशान

अब ईशान किशन भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि युवी चौथे पायदान पर खिसक गए हैं. लिस्ट में युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर, जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज पहले नंबर पर काबिज हैं. 

भारत-पाक मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के लिहाज से)

23 गेंद में- मोहम्मद हाफिज, अहमदाबाद (2012)
24 गेंद में- अभिषेक शर्मा, दुबई (2025)
27 गेंद में- ईशान किशन, कोलंबो, आरपीएस (2026) 
29 गेंद में- युवराज सिंह, अहमदाबाद (2012)

ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए 52.66 की औसत और 197.50 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 77 रनों का रहा. 

लिस्ट में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 83.50 की औसत और 179.56 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकली. वहीं उनका हाई स्कोर 89* रनों का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट में ईशान कब सीफर्ट को ओवरटेक करते हैं. 



Source link

इस शर्मनाक रिकॉर्ड की फेहरिस्त में अभिषेक शर्मा का नाम, लिस्ट में पहले से मौजूद भारतीय दिग्गज

इस शर्मनाक रिकॉर्ड की फेहरिस्त में अभिषेक शर्मा का नाम, लिस्ट में पहले से मौजूद भारतीय दिग्गज


टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो खाता तक नहीं खोल पाए. अभिषेक का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है, जो अपने पहले 2 टी20 मैचों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं. वो दुनिया के ऐसे तीसरे और भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं, जो अपने पहले दो टी20 वर्ल्ड कप मैचों में खाता तक नहीं खोल सके हों.

अभिषेक शर्मा दुनिया के ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने पहले दो टी20 वर्ल्ड कप मैचों में कोई रन नहीं बनाया. उनसे पहले भारत के आशीष नेहरा और बांग्लादेश के इमरुल काएस के साथ ऐसा हो चुका है. आशीष नेहरा और इमरुल काएस तो अपने टी20 वर्ल्ड कप में कोई रन भी नहीं बना सके. अभी तक अभिषेक भी ऐसा नहीं कर पाए हैं.

अभिषेक शर्मा ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच यूएसए के साथ खेला था, जिसमें वो अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. उसके बाद बीमार होने के कारण वो नामीबिया के साथ मैच में नहीं खेल पाए. उसके बाद उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी हुई, लेकिन यहां वो 4 गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए.

अभिषेक शर्मा बनाम पाकिस्तान

पाकिस्तान के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों में अभिषेक 52.50 के शानदार औसत से 105 रन बना चुके थे. मगर 4 पारियों में अब उनके नाम पाक टीम के खिलाफ 110 रन हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनका औसत गिरकर 27.5 पर आ गया है. पिछली 5 टी20 पारियों में अभिषेक शर्मा केवल 98 रन बना सके हैं और तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने मिस्बाह उल हक को लगाई वीडियो कॉल, जानें क्या हुई बातचीत

भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ



Source link

भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, टॉस के समय सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, टॉस के समय सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ


India vs Pakistan No Handshake: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी को कायम रखा है. 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकमुमर यादव ने सलमान आगा को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. 

मेंस क्रिकेट की बात करें, तो यह पहली बार है जब भारतीय कप्तान ने विरोधी कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया. यह सिलसिला एशिया कप 2025 से चला आ रहा है, लेकिन किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने ऐसा पहली बार किया है. पिछली शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार से हैंडशेक के संबंध में सवाल पूछा गया था. सूर्या का कहना था कि इसके लिए कल (15 फरवरी) का इंतजार करना बेहतर होगा . अब हाथ नया मिलाकर उन्होंने कल पूछे गए सवाल का असली जवाब दिया है. 

भारत की पहले बल्लेबाजी, सूर्यकुमार ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हमें पहले बल्लेबाजी करने से कोई दिक्कत नहीं है. असल में हम ऐसा ही करना चाहते थे. हमने यहां के परिणाम देखे हैं, पिछले 2 मैचों में हमने डिफेंड करते हुए मैच जीता है. इसलिए हम कुछ बदलाव नहीं करना चाहते हैं.”

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक

पिछला मैच मिस करने के बाद अभिषेक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. वहीं कंडीशंस को देखते हुए टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम-11 में रखा है.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, भारतीय ओपनर ने मचाई तबाही, 61 गेंद में चेज किया टारगेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp