किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेट

किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेट


These Five Cricketers Careers Ended Due To Controversies: क्रिकेट के दुनिया में अक्सर खिलाड़ी अपने टैलेंट से खेल में बुलंदियों तक पहुंचते हैं, लेकिन कभी-कभी मैदान के बाहर के विवाद या खेल के प्रति अनुशासनहीनता उनके शानदार क्रिकेट करियर को खत्म कर देती है. ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों ने अपने अच्छे-खासे करियर को खुद की गलतियों के वजह से बर्बाद कर लिया. यहां हम ऐसे ही 5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मैच फिक्सिंग या सेलेक्टर्स के साथ विवाद और अपने क्रिकेट बोर्ड से टकराव की वजह से अपना इंटरनेशनल करियर तबाह कर लिया.

वो 5 क्रिकेटर, जिनका करियर विवादों के कारण हुआ खत्म

1. मोमम्मद आमिर – मैच फिक्सिंग और मैनेजमेंट से विवाद

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को लॉर्ड्स टेस्ट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के कारण जेल की सजा और 5 साल का बैन झेलना पड़ा था. इसके बाद क्रिकेट में वापसी के करने के बाद भी आमिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), कोच और मैनेजमेंट के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए, जिसके बाद उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

2. एस. श्रीसंत – स्पॉट फिक्सिंग बनी वजह

भारत पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत 2007 टी-0 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे हैं, लेकिन साल 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसने के बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया. इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन बैन ने उनके शिखर पर चल रहे करियर को खत्म कर दिया. हालांकि सालों बाद उनका बैन बीसीसीआई ने हटा लिया था, लेकिन तब तक श्रीसंत अपनी लय और उम्र खो चुके थे.

3. केविन पीटरसन – ईसीबी के साथ जंग

इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक केविन पीटरसन का करियर विवादों में रहा. साल 2012 में साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान विपक्षी टीम को अपने ही कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बारे में अपमानजनक मैसेज भेजने के आरोप में पीटरसन विवादों में घिरे थे. इसके बाद कोच और बोर्ड के साथ उनके खराब रिश्ते की वजह से उन्हें साल 2014 में टीम से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद पीटरसन फिर टीम में वापसी नहीं कर पाए थे.

4. अंबाती रायुडू – सिलेक्टर्स के साथ विवाद

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू का इंटरनेशनल करियर उनकी टैलेंट से ज्यादा उनके गुस्से और विवादों के लिए चर्चा में रहा. साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन न होने पर उन्होंने सिलेक्टर एमएसके प्रसाद के ‘3D प्लेयर’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था कि उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए ‘3D चश्मा’ ऑर्डर किया है. इस मनमोटाव और बोर्ड के साथ तनाव के कारण उन्होंने जल्दबाजी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

5. एंड्रयू साइमंड्स – खेल प्रति अनुशासन की कमी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का करियर मंकीगेट विवाद के कारण चर्चा में रहा. इसके बाद टीम मीटिंग में न आना, शराब पीकर प्रैक्टिस पर पहुंचना और क्रिकेट बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करना उनके लिए भारी पड़ा. साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले अनुशासन की कमी की वजह से घर भेजे जाने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था.

यह भी पढ़ें

टेंशन में है अबरार अहमद? सनराइजर्स में चुने जाने के बाद हो रहे विवाद पर आया पाकिस्तानी स्पिनर का रिएक्शन

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

‘क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?’, पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना



Source link

RCB की बिक्री पर बड़ा अपडेट, 2 बिलियन डॉलर से ऊपर जा सकती है बोली, रेस में ये दो दावेदार

RCB की बिक्री पर बड़ा अपडेट, 2 बिलियन डॉलर से ऊपर जा सकती है बोली, रेस में ये दो दावेदार


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडियन प्रीमियर लीग की यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी अब बिकने के कगार पर है और इसकी बोली 2 बिलियन डॉलर (करीब 16 हजार करोड़ रुपये) तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. द  इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस रेस में सिर्फ दो बड़े दावेदार बचे हैं और यह डील जल्द ही फाइनल हो सकती है.

दो दिग्गज दावेदार आमने-सामने

इस रेस में एक तरफ स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी कंपनी EQT है, जिसने करीब 2 बिलियन डॉलर तक की बोली लगाई है. वहीं दूसरी ओर एक बड़ा कंसोर्टियम है, जिसमें रंजन पाई, कोहलबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी (Kohlberg Kravis Roberts & Co) और टेमासेक (Temasek) शामिल हैं.  इन दोनों के बीच अब सीधी टक्कर देखने को मिल रही है और अंतिम फैसला जल्द हो सकता है.

कई बड़े नाम हुए बाहर

इस डील में शुरुआत में कई बड़े नाम शामिल थे, लेकिन अब कुछ दिग्गज पीछे हट चुके हैं. ग्लेजर फैमिली जो की मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक हैं, उन्होंने भी इस रेस से खुद को अलग कर लिया है. इसके अलावा अदार पूनावाला ने भी इस टीम में दिलचस्पी दिखाने के बाद पीछे हटने का फैसला किया है. इससे अब मुकाबला और ज्यादा सीधा और रोमांचक हो गया है.

31 मार्च तक हो सकता है फैसला

RCB के मौजूदा मालिक डियाजियो )Diageo) ने इस डील को फाइनल करने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की है. ऐसे में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक हो सकती है.

राजस्थान रॉयल्स पर भी नजर

सिर्फ RCB ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स को लेकर भी बड़ी हलचल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है.  यहां आदित्य बिरला ग्रुप सबसे आगे माना जा रहा है. इसके अलावा अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर (David Blitzer) भी इस रेस में शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए 1.1 से 1.35 बिलियन डॉलर तक की बोली लगने की खबर है.

IPL की बढ़ती ब्रांड वैल्यू

इन सभी डील्स से एक बात साफ है कि आईपीएल लीग की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है. दुनिया भर के निवेशक अब आईपीएल टीमों में पैसा लगाने के लिए तैयार हैं, जिससे यह लीग खेल के साथ-साथ बिजनेस के लिहाज से भी और मजबूत होती जा रही है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर RCB का नया मालिक कौन बनता है. 

पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील

आईपीएल से पहले अर्जुन तेंदुलकर का खतरनाक फॉर्म! नेट्स सेशन में फेंके जसप्रीत बुमराह जैसे यॉर्कर



Source link

आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने जारी की साढ़े तीन घंटे वाला नियम, जानिए क्या है ये

आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने जारी की साढ़े तीन घंटे वाला नियम, जानिए क्या है ये


BCCI Issues Three And A Half Hour Rule For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नया गाइडलाइंस जारी किया है. इस गाइडला सभी 10 टीमों को एक सख्त चेतावनी भी भेजी है. बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन और वार्म-अप मैचों के लिए नए नियम बनाए हैं, ताकि सभी टीमों को तैयारी की बराबर मौका मिले सके और मैच के लिए पिच की क्वालिटी बनी रहे. इस नए गाइडलाइंस में खास बात ये है कि फ्लडलाइट्स के नीचे होने वाले प्रैक्टिस मैचों के लिए बीसीसीआई की ओर से समय भी तय किया गया है. अगर कोई टीम इस नियम को नहीं मानती है, तो उसे काफी भारी पड़ सकता है, क्योंकि बीसीसीआई ने इन गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

बीसीसीआई ने बनाई साढ़े तीन घंटे वाली नियम

आईपीएल 2026 के लिए साढ़े तीन घंटे वाले नियम के तहत बीसीसीआई का फोकस है कि मैच में फेयरनेस और पिच प्रोटेक्शन हो सके. बीसीसीआई के इस नए नियमों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा दो प्रैक्टिस मैच ही खेल सकती हैं, लेकिन इसके लिए पहले बीसीसीआई से परमिशन लेनी होगी. हालांकि, ये मुकाबले मैच पिच पर नहीं होंगे और अगर प्रैक्टिस मैच फ्लडलाइट्स के नीचे होगा, तो पूरा मैच साढ़े तीन घंटे से ज्यादा नहीं चलेगा. इसके पीछे की वजह है कि स्क्वायर पर ज्यादा टूट – फूट से बचा जा सके.

नेट्स और पिच के इस्तेमाल के लिए बीसीसीआई के नए नियम

बीसीसीआई के इस नए नियम के तहत कोई भी टीम विरोधी टीम के द्वारा इस्तेमाल की गई नेट्स या पिच का इस्तेमाल नहीं कर सकती है. हर टीम को पूरी तरह फ्रेश नेट्स और पिच उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा, अगर एक टीम पहले प्रैक्टिस कर रही है, तो दूसरी टीम उनकी नेट्स या रेंज-हिटिंग विकेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी. इतना ही नहीं, किसी भी फ्रेंचाइजी के पहले होम मैच से चार दिन पहले मेन स्क्वायर पर कोई प्रैक्टिस सेशन या मैच नहीं होगा.

इन नियमों से किसको होगा फायदा?

बीसीसीआई द्वारा ये नियम इसलिए लाए गए हैं, ताकि कोई टीम पिच की स्थिति से फायदा न उठा सके और सभी को एक समान तैयारी का मौका मिल सके. अब बीसीसीआई ने इसको लेकर सख्त कदम उठाए हैं. ऐसे में मेहमान टीम को बराबरी का मौका मिलेगा और मेजबान टीम को होम कंडीशन का ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा.



Source link

4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में अपनी शादी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है. कुलदीप ने अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और सिर्फ चार शब्दों में अपने प्यार का इजहार किया है. कुलदीप ने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- “Our Forever begins now, 14.03.2026”. यह छोटा लेकिन क्यूट कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

मसूरी में हुई शाही शादी

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में स्थित वेलकमहोटल द सवॉय में हुई. यह एक प्राइवेट लेकिन शानदार समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया. पोस्ट की गई शादी की तस्वीरों में वरमाला और सिंदूर जैसे खास पलों को कैद किया गया, जो फैंस के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं.

 

क्रिकेट सितारों ने बढ़ाई रौनक

इस खास मौके पर कई क्रिकेटर भी शामिल हुए. रिंकु सिंह, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी इस शादी में नजर आए. इन सभी ने कपल के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.

लखनऊ में हुआ भव्य रिसेप्शन

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम द सेंट्रम होटल में रखा गया था, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए. इस रिसेप्शन में भी कपल का शानदार अंदाज देखने को मिला.

बचपन की दोस्ती बनी जीवनसाथी

कुलदीप और वंशिका की कहानी भी काफी दिलचस्प है. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और कानपुर में एक-दूसरे के करीब रहते थे. वंशिका चड्ढा एलआईसी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हैं और जून 2025 में दोनों ने लखनऊ में सगाई की थी. इसके बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.

कुलदीप यादव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इस नई जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.  

यह भी पढ़ें

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

‘क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?’, पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना





Source link

‘क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?’, पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर

‘क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?’, पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर


सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी की आलोचना की थी क्योंकि उन्होंने ‘द हंड्रेड’ लीग के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा था. इसके बाद पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश खिलाड़ी अजीम रफीक ने भारतीय दिग्गज पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि क्या ‘कभी गावस्कर ने किसी मैच में कमेंट्री का बहिष्कार किया है?’ लेकिन इसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी को अपनी प्रतिक्रिया के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक रखने वाला सन ग्रुप ही द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स की मालिक है. काव्या मारन भी ऑक्शन के दौरान मौजूद थी, जब लीड्स ने पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को 2.35 करोड़ रुपये में खरीदा. सुनील गावस्कर ने मिड-डे पर अपने कॉलम में इसकी आलोचना करते हुए लिखा था कि भारतीय मालिकों को स्थिति समझना चाहिए और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को खरीदने से बचना चाहिए. गावस्कर का मानना है कि ये पैसा अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश खिलाड़ी अजीम रफीक ने गावस्कर के बयान को लेकर एक्स पर लिखा, “ये हास्यपद है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितने रन बनाए हैं.” एक अन्य पोस्ट में रफीक ने लिखा, “क्या गावस्कर ने किसी भी मैच में कमेंट्री करने का बहिष्कार किया है?. मुझे नहीं लगता.” 

सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि ‘क्या इस टूर्नामेंट को जीतने भारतीय लोगों की जानों से ज्यादा महत्वपूर्ण है?’ उन्होंने कहा था कि अगर टीम के मालिक भारतीय हैं तो वह अप्रयक्ष रूप से उस सिस्टम को पैसा दे रहे हैं जो भारतीय सैनिक और लोगों की मौत का कारण बन सकता है.

इंग्लिश खिलाड़ी हुए ट्रोल

गावस्कर पर किए गए पोस्ट के बाद रफीक को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. एक यूजर ने लिखा, ”उन्हें बॉयकॉट क्यों करना चाहिए? वह पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर्स से पैसे नहीं ले रहे हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रोना-धोना बंद करो और उनके तथ्यों पर बहस करो. क्या वह गलत है? जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के तौर पर इस्तेमाल करना बंद नहीं कर देता, तब तक वह भारत या भारतीयों से सामान्य संबंधों की उम्मीद नहीं कर सकता. दूसरों से मान्यता की भीख माँगना बंद करो.’



Source link

Abrar Ahmed unbothered by backlash over The Hundred deal with Sunrisers? Report makes BIG claim

Abrar Ahmed unbothered by backlash over The Hundred deal with Sunrisers? Report makes BIG claim


Pakistan’s mystery spinner Abrar Ahmed is not losing sleep over the possible backlash, specifically comments from former Indian great Sunil Gavaskar, on his signing by an Indian-owned franchise, Sunrisers Leeds, in the auction for the upcoming edition of The Hundred, a news report said on Tuesday. 

Abrar, ranked as high as number two in the ICC rankings until last month and now third, was signed by Sunrisers Leeds, which owns Sunrisers Hyderabad in the Indian Premier League, for 190k Pounds Sterling last week. The franchise owners are facing severe backlash in India over the signing, but Abrar is not worried by comments over the move, Telecom Asia Sport said in a report.

Gavaskar called the signing an indirect way to fund the Pakistan military, which, in turn, kills Indian soldiers.


Add Zee News as a Preferred Source



While the Pakistan Cricket Board and Abrar are tight-lipped on the backlash, sources said there are no concerns as the matter is between England and Wales Cricket Board (ECB) and the franchise.

“The noise on Abrar’s signing is not unexpected, but he is not losing sleep over the uproar,” Pakistan Cricket Board (PCB) sources told www.telecomasia.net.

“Abrar registered for The Hundred as he is ready to ply his trade in the leagues around the world and was signed as one of the top three bowlers in T20I rankings, which is well deserved,” the report said, quoting sources.

“The coach of Sunrisers Leeds, Daniel Vettori, conveyed the signing to Abrar and advised him to be in touch and prepared to give his best,” the sources said.

Vettori, himself a spinner of repute who played 442 internationals for New Zealand across formats, backed the signing.

“Once we missed out on Adil Rashid [to Southern Brave], who was a priority early on, then we obviously jumped into the overseas spinner. There were four or five guys that we were looking at, and Abrar was one of them. Very pleased to get him,” Daniel Vettori said after the conclusion of the auction.

Abrar’s signing comes after the ECB threatened that The Hundred sides could face disciplinary action if there is evidence that Pakistan players are overlooked in the auction based on nationality, the Telecom Asia Sport report said on Tuesday.

The warning followed after the BBC reported that the four Indian-owned teams – Manchester Super Giants, MI London, Southern Brave, and Sunrisers Leeds – will not consider Pakistan cricketers over a blanket ban on them due to strained relations between the two countries.

The relations between the two countries hit their lowest point after the terrorist attack in Pahalgam in Jammu and Kashmir in April last year.

New Delhi accused the attacks of having the backing of Islamabad, a claim Pakistan denied. A four-day military conflict followed, with both sides claiming victory.

Former Pakistan Under-19 skipper and a Yorkshire player based in Leeds, Azeem Rafiq, criticised Gavaskar for his unacceptable comments. 

“This is absolutely ridiculous & should be condemned. How are these comments acceptable? I don’t care how many runs you have scored. Vile stuff from Gavaskar,” Rafiq wrote on social media platform X. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp