BCCI ने शुभमन गिल को बनाया नया टी20 कप्तान, सूर्यकुमार को हटाया? जानें वायरल दावे का पूरा सच

BCCI ने शुभमन गिल को बनाया नया टी20 कप्तान, सूर्यकुमार को हटाया? जानें वायरल दावे का पूरा सच


BCCI ने शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. यह दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है और गिल को नया टी20 कप्तान नियुक्त किए जाने का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट के अनुसार बताया गया कि चयन समिति तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को एक कप्तान देना चाहती थी, इसलिए गिल को नया कप्तान बनाया गया है. बताते चलें कि यह पोस्ट पूरी तरह फेक है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा गया कि BCCI ने शुभमन गिल को नया टी20 कप्तान बनाने का फैसला लिया है. चयनकर्ता चाहते हैं कि तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का एक ही कप्तान हो और गिल को इस रोल के लिए सबसे बढ़िया विकल्प बताया गया. पोस्ट में बताया गया कि शुभमन गिल IPL 2026 के बाद टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगे.

जब एबीपी लाइव ने इस दावे की जांच की तो पता चला कि यह खबर पूरी तरह गलत है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है और ना ही इस संबंध में शुभमन गिल का कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. यह खबर पूरी तरह फेक है और सूर्यकुमार यादव अब भी भारत की टी20 टीम के कप्तान बने हुए हैं. हालांकि कुछ हालिया रिपोर्ट्स में यह दावा जरूर सामने आया कि खराब व्यक्तिगत फॉर्म के कारण सूर्यकुमार को टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

शुभमन गिल अभी भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. बतौर कप्तान वनडे और टेस्ट में गिल का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. वहीं खराब फॉर्म की वजह से गिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर हो गए थे. खराब फॉर्म के बावजूद गिल को नया टी20 कप्तान बनाया जाना विवादित फैसला हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, जानें कितनी मिली रकम





Source link

IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, जानें कितनी मिली रकम

IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, जानें कितनी मिली रकम


IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को नई टीम ने खरीद लिया है. अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में वो बेंच पर बैठने के अलावा कुछ नहीं कर रहे थे. अब टी20 मुंबई लीग ऑक्शन में अर्जुन को ARCS अंधेरी टीम ने खरीदा है. अर्जुन पेशे से ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, 2021 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन 6 साल में उन्हें केवल 5 मुकाबले खेलने का अवसर मिला है. अब मुंबई लीग के ऑक्शन में उन्हें बेस प्राइस से 400 गुना ज्यादा रकम मिली है.

ऑक्शन में मिली इतनी रकम

टी20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 2 लाख रुपये थे. उनको लेकर नीलामी में जबरदस्त बिडिंग वॉर देखा गया और अंत में एआरसीएस अंधेरी टीम ने अर्जुन को 10 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा, जो उनके बेस प्राइस से 400 गुना अधिक रहा.

अंधेरी की टीम में अर्जुन, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ खेलेंगे. इस टीम ने दुबे को 20 लाख रुपये में रिटेन किया था. ये पहली बार होगा जब अर्जुन इस लीग में खेल रहे होंगे. इसी टीम में मुशीर खान भी खेलेंगे, जिन्हें अंधेरी की टीम ने 11 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा.

अर्जुन को मिली है खास परमिशन

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत नहीं आते हैं, क्योंकि वे अब मुंबई टीम के लिए नहीं खेलते हैं. 2022-2023 डोमेस्टिक सीजन से वे गोवा टीम के लिए खेल रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें MCA द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग में खेलने का अवसर मिला है. इस टूर्नामेंट का आयोजन ठीक IPL 2026 के समापन के बाद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 में बदल जाएंगे इन 3 टीमों के कप्तान! लगातार हार से टीम का है बुरा हाल

अर्जुन को इस लीग में खेलने की परमिशन इस आधार पर मिली कि उनका जन्म मुंबई में हुआ था और पिछले एक साल के भीतर उन्होंने किसी भी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग में भाग नहीं लिया है. BCCI के नियमों के मुताबिक कोई खिलाड़ी सालभर में IPL के अलावा सिर्फ एक और लीग में खेल सकता है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका



Source link

IPL 2026 MI vs CSK: Is Rohit Sharma or MS Dhoni playing today’s El Classico? Check playing 11 of both teams

IPL 2026 MI vs CSK: Is Rohit Sharma or MS Dhoni playing today’s El Classico? Check playing 11 of both teams


The biggest rivalry in IPL history, often dubbed the “El Clasico” of cricket, returns today as Mumbai Indians (MI) take on Chennai Super Kings (CSK). However, as the 2026 season unfolds, fans tuning in for the nostalgia of the Rohit-Dhoni era are meeting a starkly different reality.

The End of an Era: Are Rohit and Dhoni Playing?

The short answer is no. For the first time in over a decade, neither Rohit Sharma nor MS Dhoni features in the starting XI for this high-stakes encounter.

While the transition began seasons ago, the 2026 lineups confirm that both franchises have officially moved into their “New Era.” Hardik Pandya continues to lead the Mumbai Indians, while Ruturaj Gaikwad remains at the helm for the Yellow Army. The absence of the two stalwarts marks a significant shift in the rivalry’s identity, moving away from the tactical chess match of the veteran captains to a more explosive, youth-driven contest.


Add Zee News as a Preferred Source



ALSO READ – Meet all IPL owners of RCB, CSK, MI, PBKS, SRH, KKR, RR, DC, LSG, GT; Ananya Birla to Preity Zinta – In pics

Team News and Toss Update

Mumbai Indians captain Hardik Pandya won the toss and elected to bat first. Despite a challenging season, Pandya emphasized playing for pride and seizing the “big moments” that have slipped away from them in previous matches.

Chennai Super Kings: Playing XI

CSK’s lineup shows a fascinating mix of tactical shifts, including the inclusion of Sanju Samson behind the stumps.

Sanju Samson (wk)

Ruturaj Gaikwad (c)

Urvil Patel

Dewald Brevis

Shivam Dube

Jamie Overton

Ramakrishna Ghosh

Prashant Veer

Noor Ahmad

Anshul Kamboj

Mukesh Choudhary

Key Changes: Captain Gaikwad noted the pitch looks dry. Ramakrishna Ghosh replaces Gurjapneet Singh, and Prashant Veer comes in for Akeal Hosein to bolster the local spin contingent.

Mumbai Indians: Playing XI

MI enters the fray with an aggressive top order featuring international stars like Will Jacks and Ryan Rickelton.

Will Jacks

Ryan Rickelton (wk)

Suryakumar Yadav

Naman Dhir

Tilak Varma

Hardik Pandya (c)

Robin Minz

Trent Boult

Krish Bhagat

Jasprit Bumrah

AM Ghazanfar

Key Changes: MI handed a debut to leg-spinner Raghu Sharma, hoping to find a breakthrough on the dry surface, while Krish Bhagat returns to the side in place of Ashwani.

What to Expect

With Jasprit Bumrah and Trent Boult leading the attack for MI against the likes of Gaikwad and Dube, the powerplay will likely decide the momentum. While the names on the back of the jerseys have changed, the intensity of MI vs. CSK remains the gold standard of the IPL.



Source link

IPL 2027 में बदल जाएंगे इन 3 टीमों के कप्तान! लगातार हार से टीम का है बुरा हाल

IPL 2027 में बदल जाएंगे इन 3 टीमों के कप्तान! लगातार हार से टीम का है बुरा हाल


IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल संकेत देने लगी है कि कौन सी टीम प्लेऑफ में जाएगी और कौन बाहर हो सकता है. मौजूदा टेबल (IPL Points Table 2026) पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे है, जो 8 मैच खेलकर सिर्फ 4 अंक बटोर सकी है. मगर यहां व्यक्ति विशेष पर चर्चा होगी, क्योंकि खराब कप्तानी ने कुछ टीमों की लुटिया डुबोने का काम किया है. इनमें मुंबई इंडियंस भी एक है, जिसके कप्तान हार्दिक पांड्या निरंतर आलोचकों के निशाने पर बने हैं. यहां जान लीजिए उन 3 टीमों के बारे में, जिनका IPL 2027 में कप्तान बदल सकता है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. IPL 2024 में मुंबई टेबल में सबसे नीचे रही और अब 2026 में भी प्लेऑफ की राह मुश्किल लग रही है. 2025 सीजन में MI प्लेऑफ में तो पहुंची, लेकिन उसने कोई कमाल का प्रदर्शन करके नहीं दिखाया था. अगर 2026 में भी मुंबई प्लेऑफ से बाहर होती है, तो यह हार्दिक की कप्तानी में लगातार तीसरा सीजन होगा जब टीम खिताब से वंचित रह जाएगी. वहीं हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है. ये सभी बातें, MI मैनेजमेंट को कप्तान बदलने को मजबूर कर सकती हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन था, जब संजीव गोयनका ने इशारा किया कि वे ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीद रहे हैं. IPL 2025 में LSG निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अंक तालिका में सातवें नंबर पर रही. IPL 2026 में प्रदर्शन का स्तर बहुत अधिक नीचे गिर चुका है, क्योंकि टीम टेबल में अंतिम स्थान पर है. कप्तान बनने के बाद पंत का भी वही हाल है, जो मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या का है. 2025 और 2026 सीजन में अब तक खेले 22 मैचों में पंत केवल 458 रन बना सके हैं.

यह भी पढ़ें: सैलरी 15 करोड़ से ज्यादा, लेकिन परफॉर्मेंस ‘जीरो’… IPL 2026 में फ्लॉप हुए ये 5 स्टार; जान लीजिए नाम

कोलकाता नाइट राइडर्स

पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के पास अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. रहाणे ने 2025 सीजन में व्यक्तिगत तौर पर ठीकठाक प्रदर्शन करते हुए 390 रन बनाए थे. IPL 2026 में ना केवल उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन गिरा है बल्कि KKR टीम टेबल में वहीं है जहां पिछले सीजन थी. यह समझा जा सकता है कि 3 मुख्य तेज गेंदबाजों के ना खेलने से कोलकाता टीम को झटका लगा है, लेकिन सीजन के पहले 6 मैचों में एक भी जीत ना आना, इससे रहाणे की कप्तानी पर सवाल उठने लाजिमी हैं. हालांकि उसके बाद कोलकाता ने लगातार 2 मैच जीते हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में चीयरलीडर्स की सैलरी? जानें एक मैच के लिए कौन सी टीम देती है कितनी रकम



Source link

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका


BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच यह रेड बॉल मैच 10 से 13 जुलाई के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. मुकाबले के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना का सौंपी गई है. 

15 सदस्यीय स्क्वॉड में तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा और बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चरानी को शामिल किया गया है. नंदनी ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है. दूसरी तरफ श्री चरानी ने भारत के लिए एक भी टेस्ट नहीं खेला है. 

वहीं टीम में स्नेह राणा, हरलीन देयोल और प्रतीका रावल की वापसी हुई है. तीनों ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा लंबे वक्त से इंजरी के चलते बाहर रहने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया की भी वापसी हुई है. 

टीम में हुए तीन बदलाव 

बताते चलें कि मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए इकलौत टेस्ट के लिए चुनी गई टीम की तुलना में इस बार स्क्वॉड में 3 बदलाव किए गए हैं. वैष्णवी शर्मा, उमा छेत्री और अमनजोत कौर की जगह नंदनी, यस्तिका और श्री चरानी को टीम का हिस्सा बनाया गया है. 

इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा. 

भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड (महिला टीम)

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारत ने बढ़त हासिल करते हुए 3 में जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने सिर्फ 1 मुकाबला ही अपने नाम किया है. दोनों के बीच बाकी के 11 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए. 

 

BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp