जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन; अब सचिन तेंदुलकर से इतने रन पीछे

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन; अब सचिन तेंदुलकर से इतने रन पीछे


इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रुट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपने 14,000 टेस्ट रन पूरे किए. वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 46 रन बनाए थे, वह अर्धशतक से चूक गए थे लेकिन दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

14 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 

जो रुट दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा छुआ है. उनके आलावा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ऐसा किया है, जो अभी टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में रुट दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 287 पारियों में कुल 13378 रन बनाए हैं.

सचिन से कितने रन पीछे

खबर लिखे जाने तक जो रुट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, वह 54 के स्कोर पर नाबाद हैं. उनके टेस्ट में कुल 14049 रन हो गए हैं. ये रुट का 165वां टेस्ट ओर 302वीं पारी है. वह इस फॉर्मेट में 41 शतक लगा चुके हैं. उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 262 का है.

यह भी पढ़ें- तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड; कई दिग्गज छूटे पीछे

सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 200 टेस्ट खेले, जिनकी 329 पारियों में उन्होंने 15921 रन बनाए. सचिन ने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए. वह अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 50 या इससे ज्यादा शतक लगाए हैं.

खबर लिखे जाने तक टेस्ट रनों के मामले में जो रुट अभी सचिन तेंदुलकर 1872 रन पीछे हैं. 35 वर्षीय रुट अभी 2-3 साल आराम से टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं, पूरी संभावना है कि वह सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें- तीसरे वनडे में भारत को क्यों फ्री में मिले 5 रन? आखिर अफगानिस्तान पर क्यों लगी पेनल्टी



Source link

तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड; कई दिग्गज छूटे पीछे

तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड; कई दिग्गज छूटे पीछे


भारत ने चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से बाजी मारी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में भारत के सामने 219 रनों का लक्ष्य था. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ 170 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित ने 69 गेंद में ताबड़तोड़ 79 रन बनाए. भारत ने सिर्फ 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के लिए उनकी पारियां बेहद अहम रहीं. दोनों बल्लेबाजों से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, और दोनों ने ही भारतीय टीम, चयनकर्ताओं और फैंस की उम्मीदों को पूरा किया. जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े. भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. 

रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली. इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर बनाए हैं. भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है. 

यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने. उनसे ज्यादा बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार), और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं. कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं. वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल द्वारा पहले विकेट के लिए की गई 170 रनों की साझेदारी चौथी बड़ी साझेदारी है. पहले नंबर पर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसकाद्जा और सिकंदर रजा हैं. दोनों ने 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी. दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं. 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे. तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है. दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी.

यह भी पढ़ें- 

भारत ने 9 विकेट से जीता तीसरा वनडे, अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ; चेपॉक में गरजे रोहित और जायसवाल



Source link

तीसरे वनडे में भारत को क्यों फ्री में मिले 5 रन? आखिर अफगानिस्तान पर क्यों लगी पेनल्टी

तीसरे वनडे में भारत को क्यों फ्री में मिले 5 रन? आखिर अफगानिस्तान पर क्यों लगी पेनल्टी


भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ. मेहमान टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी से एक ऐसी गलती हुई, जिसका खामियाजा उनकी टीम को उठाना पड़ा. इससे भारतीय टीम को फ्री के 5 रन मिल गए. क्रिकेट इतिहास में ऐसा बहुत कम बार देखने को मिला है, लेकिन चेन्नई में वह एक ही गलती कई बार कर रहे थे तो अंपायर को ये फैसला लेना पड़ा.

हश्मतुल्लाह शहीदी का ये पहला शतक इसलिए भी खास था क्योंकि एक समय लग रहा था कि कहीं पूरी टीम 100 रनों के अंदर ही ढेर न हो जाए. अफगानिस्तान के 4 विकेट 36 के स्कोर पर गिर गए थे, तब कप्तान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. लेकिन इस पारी में वह लगातार ‘डेंजर एरिया’ में दौड़ रहे थे. पिच के इस हिस्से को सुरक्षित रखना जरुरी होता है. अंपायर ने पहले वार्निंग दी थी.

वार्निंग के बाद पेनल्टी

पेनल्टी से पहले अंपायर ने हश्मतुल्ला शहीदी को 2 बार चेतावनी दी थी. इसके बाद अफगानिस्तान के कप्तान उस गलती को दोहराते रहे. 40वें ओवर में अंपायर के सब्र का बांध टूट गया. वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर शहीदी ने एक रन लिया, इसके बाद अंपायर ने उन्हें रोका और नियम के उल्लंघन की जानकारी देते हुए दंडित किया.

यह भी पढ़ें- पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे छूटे

अंपायर ने हश्मतुल्लाह की गलती पर टीम इंडिया को 5 रन पेनल्टी के दे दिए. इसके साथ वो रन भी नहीं गिना गया, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें रोककर दंडित किया था. जब 41वें ओवर में शहीदी ने स्ट्राइक नहीं ली, तब फैंस के साथ कमेंटेटर्स भी एक बार को सोच में पड़ गए.

फिर ये साफ हुआ कि पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर लिया गया रन मान्य नहीं था, इसलिए स्ट्राइक राशिद खान ने ली.

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, विराट कोहली पर भी आया अपडेट

भारत ने 9 विकेट से जीता मैच

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 28.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 79 रन बनाए, यशस्वी जायसवाल 110 रन बनाकर नाबाद रहें. इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की.





Source link

भारत ने 9 विकेट से जीता तीसरा वनडे, अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ; चेपॉक में गरजे रोहित और जायसवाल

भारत ने 9 विकेट से जीता तीसरा वनडे, अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ; चेपॉक में गरजे रोहित और जायसवाल


प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी (5 विकेट) और यशस्वी जायसवाल के शतक व रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 9 विकेट से तीसरा वनडे जीत लिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान की टीम पहले खेलने के बाद 44.2 ओवर में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. मेहमान टीम के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतकीय पारी खेली. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 21.2 ओवर पहले ही मैच जीत लिया. साथ ही तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ किया. भारत ने 3-0 से यह सीरीज अपने नाम की.

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंद में नाबाद 110 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके बल्ले से 14 चौके और तीन छक्के निकले. वहीं रोहित शर्मा ने 69 गेंद में ताबड़तोड़ 79 रन बनाए. हिटमैन ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. जायसवाल के साथ श्रेयस अय्यर 19 गेंद में दो छक्कों की मदद से 20 रनों पर नाबाद लौटे. इससे पहले गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल किया. उन्होंने सिर्फ 23 रन देकर पांच विकेट झटके.

शुभमन गिल की कप्तानी में पहली सीरीज जीता भारत 

टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली सीरीज जीती है. ऐसे में यह सीरीज कई मायनों में खास बन जाती है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में पांच विकेट झटके. यह वनडे क्रिकेट में उनका पहला फाइफ विकेट हॉल है. 

इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान का टॉप आर्डर पूरी तरह बिखर गया. शुरुआत के 4 विकेट उन्होंने पॉवरप्ले में ही ले लिए थे. रहमानुल्लाह गुरबाज (5), इब्राहिम जादरान (11), रहमत शाह (5) और अब्दुल रसूली (1) सस्ते में आउट हुए, जिसके बाद शाहिदी ने एक यादगार पारी खेली. 

36 पर 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. शाहिदी ने 131 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से 102 रनों की दमदार पारी खेली. यह वनडे क्रिकेट में उनका पहला शतक रहा. शाहिदी के विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने फाइव विकेट हॉल पूरा किया. इस तरह अफगानिस्तान ने पहले खेलने के बाद 218 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें-

IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा का ‘पंजा’, कप्तान शाहिदी का पहला शतक, 36-4 से 218 तक पहुंचा अफगानिस्तान



Source link

पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे

पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे


गुरनूर बराड़ ने अपनी डेब्यू सीरीज में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तीसरे मुकाबले में एक विकेट लेते ही उन्होंने डेब्यू सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया. यह कीर्तिमान केवल उन शृंखलाओं के लिए है, जिनमें तीन वनडे मैच खेले गए.

गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में कम से कम एक विकेट जरूर लिया. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. उसके बाद लखनऊ पहुंचे तो उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए तीन बल्लेबाजों को आउट किया. तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने मोहम्मद नबी को शिकार बनाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया.

डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट (भारत के लिए)

भारत के लिए डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेन्द्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम था. दोनों ने अपनी-अपनी डेब्यू वनडे सीरीज में 6 विकेट लिए थे. मगर गुरनूर बराड़ उन सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 7 विकेट लिए हैं.

युजवेन्द्र चहल की बात करें तो उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में 6 विकेट लिए थे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. उस सीरीज में प्रसिद्ध ने 6 विकेट चटकाए थे.

  • 7 विकेट – गुरनूर बराड़ (बनाम अफगानिस्तान)
  • 6 विकेट – युजवेन्द्र चहल (बनाम जिम्बाब्वे)
  • 6 विकेट – प्रसिद्ध कृष्णा (बनाम इंग्लैंड)

गुरनूर बराड़ 2025 सीजन से IPL में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अब तक गुजरात के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. मगर उससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन किया था. SMAT में उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट और विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैच खेलकर 11 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें:

सबसे तेज 50 छक्के, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रच दिया इतिहास



Source link

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, विराट कोहली पर भी आया अपडेट

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, विराट कोहली पर भी आया अपडेट


इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल में लगी चोट से उबर रहे हैं. किंग कोहली का 22 जून को फिटनेस टेस्ट होगा. इसके बाद उनपर फैसला लिया जाएगा. ये दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से बाहर रहे. 

विराट कोहली दाहिने पैर की मांसपेशियों की चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं और दोबारा जांच और आगे की योजना के लिए 22 जून को बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, सीओई की खेल विज्ञान टीम के एक सदस्य ने कोहली को रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम देने से पहले उनकी फिटनेस का जायजा लेने के लिए ब्रिटेन का दौरा किया था. कोहली अपने परिवार के साथ लंदन रहते हैं. उन्हें अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल के दौरान मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी.

सीओई की खेल विज्ञान टीम की ओर से चयन समिति और टीम प्रबंधन को भेजे गए फिटनेस अपडेट में कहा गया, आईपीएल में दाहिने पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद विराट कोहली अच्छी तरह उबर रहे हैं. लंदन में सीओई की टीम ने उनकी जांच की और उन्हें रिहैब के शुरुआती चरण के लिए कार्यक्रम दिया. वह दोबारा जांच, आगे की योजना और मंजूरी के लिए 22 जून को सीओई में रिपोर्ट करेंगे.

मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, विराट कोहली को सोमवार को बेंगलुरु में फिटनेस जांच के बाद फिटनेस मंजूरी मिलेगी. उससे पहले, वह रविवार को दिल्ली में एक प्रमोशनल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

इस बीच ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले लगी (क्वाड्रिसेप्स की) चोट से उबर नहीं पाए हैं. वह अपने पूरे कोटे के ओवर गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और उन्हें इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. पंड्या को पूरी तरह फिट होने में और समय लगेगा.

यह भी पढ़ें-

दादा की IPL में वापसी, इस टीम के हेड कोच बनेंगे सौरव गांगुली; जानें किस फ्रेंचाइजी में होंगे शामिल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp