IPL 2026 के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन? दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर

IPL 2026 के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन? दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कई रिकॉर्ड और आंकड़े सामने आ रहे हैं. इसी बीच हम आपको बताएंगे कि इस सीजन आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं. दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर है. 

सबसे युवा खिलाड़ी 

तो आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी होंगे, जिनकी मौजूदा उम्र 14 साल है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल की शुरुआत से एक दिन पहले वैभव 15 साल के हो जाएंगे. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि वैभव 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. 

वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. उन्हें फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन यानी 2025 के ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. पहले ही सीजन ने वैभव ने अपने खेल से लोगों को प्रभावित किया था. 

सबसे उम्रदराद खिलाड़ी

बात करें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की, तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं. मौजूदा वक्त में माही की उम्र 44 साल है. धोनी और वैभव की उम्र को देखा जाए, तो दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर नजर आता है.

एमएस धोनी और वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

एमएस धोनी: माही ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा. 

वैभव सूर्यवंशी: युवा वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है, जिसमें हाई स्कोर 101 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले LSG को मिली बड़ी खुशखबरी, 156 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले बॉलर हुआ फिट



Source link

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!


इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब बस शुरू होने ही वाला है. सीजन के सबसे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होने वाली है. विराट कोहली से लेकर क्रिस गेल और एमएस धोनी तक, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन्हीं में से कुछ ऐसे नाम हो सकते हैं जो IPL के 20वें सीजन में ना खेलें. ये रहे ऐसे 7 खिलाड़ी, जो IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं.

एमएस धोनी
सबसे पहला नाम दिमाग में एमएस धोनी का ही आता है, जो 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं. अब धोनी के कंधों से कप्तानी का भार जा चुका है क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान अच्छा करके दिखाया है। वहीं संजू सैमसन के आने से CSK को वो विकेटकीपर भी मिल गया है, जो धोनी के बाद जिम्मेदारी संभाल सकता है. संभव है कि इस बार धोनी केवल एक मेंटॉर के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में खेलेंगे और सबकुछ सेट करते हुए आईपीएल को अलविदा कह देंगे.

अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि कर चुकी है कि अजिंक्य रहाणे ही IPL 2026 में KKR टीम की कप्तानी करेंगे. मगर रहाणे का व्यक्तिगत प्रदर्शन खराब रहा तो उनके लिए मुश्किल बढ़ सकती है. IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद शायद ही कोई टीम उनमें अपना समय इन्वेस्ट करना चाहेगी, क्योंकि जब मेगा ऑक्शन हुआ तब पहले राउंड में रहाणे बिके तक नहीं थे. फिर भी KKR ने उनमें भरोसा दिखाया था.

ईशांत शर्मा 
37 साल के ईशांत शर्मा IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 7 मैच खेलकर सिर्फ 4 विकेट ले पाए थे. वो इस बार भी गुजरात टीम का हिस्सा हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा तो शायद यह उनके लिए आखिरी सीजन हो सकता है.

मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक रहे हैं और पिछले 2 सीजन में कुल मिलाकर 31 विकेट ले चुके हैं. स्टार्क नई गेंद से बहुत घातक सिद्ध होते हैं और डेथ ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए स्टार्क शायद फ्रेंचाइजी क्रिकेट छोड़ सकते हैं.

डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर डेविड मिलर IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. 36 वर्षीय मिलर के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां वो 11 मैचों में केवल 153 रन बना पाए थे। उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई थी. हर साल आईपीएल में कम्पटीशन बढ़ रहा है, ऐसे में मिलर का बल्ला 2026 में भी नहीं चला तो संभव है कि उनका आईपीएल करियर अगले सीजन का मुंह ना देख पाए.

सुनील नरेन
हाल ही में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट ली थी. 37 वर्षीय नरेन के लिए IPL 2026 अच्छा नहीं गुजरा, तो वो भी रसेल वाली राह पर निकल सकते हैं. नरेन अब तक 140 मैचों के आईपीएल करियर में 192 विकेट लेने के अलावा 1780 रन भी बना चुके हैं.

ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अभी सक्रिय हैं. वो आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि वो भी बहुत जल्द 37 के हो जाएंगे.



Source link

बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका, टी20 में न्यूजीलैंड ने बुरी तरह रौंदा, लॉकी फर्ग्यूसन का कहर

बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका, टी20 में न्यूजीलैंड ने बुरी तरह रौंदा, लॉकी फर्ग्यूसन का कहर


New Zealand vs South Africa T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया है. टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कीवी गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि अफ्रीकी बल्लेबाज एक-एक रन को तरसते दिखे. हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था. डेवोन कॉनवे ने 60 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 107 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गई.

पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका एक-एक से बराबरी पर आ गए हैं. पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने 60 रन बनाए. कप्तान मिचेल सैंटनर ने 20 रन और निक कैली ने 12 गेंदों में 21 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. मगर सबसे ज्यादा प्रभावित जोश क्लार्कसन ने किया, जिन्होंने अंतिम ओवरों में आकर 9 गेंद में 26 रन जड़ दिए.

बुरी तरह पिटी दक्षिण अफ्रीका

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरू से ही संघर्ष करती दिखी. 31 के स्कोर तक दक्षिण अफ्रीका के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अपना विकेट खो चुके थे. रूबिन हरमन ने 19 रन बनाए और जॉर्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 12 गेंद में 33 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया.

दक्षिण अफ्रीका की पारी में एक ऐसा भी समय आया जब टीम ने 4 ओवरों के अंतराल में 32 रन बनाए और 6 विकेट खो दिए. यहां से उसके लिए वापसी कर पान असंभव था. अंत में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर ही खेल पाइ और 107 रन पर सारे बल्लेबाज आउट हो गए.

न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहर बरपाते हुए 3.3 ओवरों में सिर्फ 16 रन दिए और 3 विकेट भी लिए. उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका, जो टी20 क्रिकेट में बहुत मुश्किल से देखने को मिलता है.



Source link

IPL 2026 में विकटों का दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 गेंदबाज, देखें आंकड़े

IPL 2026 में विकटों का दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 गेंदबाज, देखें आंकड़े


इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL 2026) में जसप्रीत बुमराह समेत 3 गेंदबाज 200 आईपीएल विकेट के आंकड़े को छू सकते हैं. बता दें कि सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं, जो अभी तक आईपीएल में 200 से अधिक विकेट ले चुके हैं. आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है.

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में खेले 174 मैचों में 221 विकेट लिए हैं. वह 1 बार 5 विकेट हॉल और 8 बार एक पारी में 4 विकेट ले चुके हैं. चहल के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जो पहले ही मैच में 200 आईपीएल विकेट पूरे कर सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार (198)

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. 2014 में वह सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए. इस फ्रेंचाइजी के लिए वह 2024 तक खेले, लेकिन पिछले सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हुए. बता दें कि लीग क्रिकेट की शुरुआत भुवनेश्वर ने आरसीबी के लिए खेलते हुए ही की थी. चैंपियंस लीग टी20 (2008/09) में वह आरसीबी के लिए एक मैच खेले थे.

भुवनेश्वर कुमार के नाम आईपीएल में 190 मैचों में 198 विकेट हैं. वह 200 के आंकड़े को छूने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं. आईपीएल में भुवनेश्वर 2 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं.

सुनील नरेन (192)

वेस्टइंडीज के स्पिनर गेंदबाज सुनील नरेन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 189 मैचों में 192 विकेट लिए हैं, वह 200 के आंकड़े को छूने से 8 विकेट दूर हैं. 

सुनील नरेन 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेल रहे हैं. तब से वेस्टइंडीज स्पिनर केकेआर के मुख्य खिलाड़ी हैं, जो बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

जसप्रीत बुमराह (183)

यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को 200 का आंकड़ा छूने के लिए 17 विकेट चाहिए, जो उनके लिए बहुत मुश्किल काम नहीं है. बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने एमआई के लिए खेले 145 मैचों में 183 विकेट लिए हैं. वह 2 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा नहीं, पैट कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा IPL 2026 में SRH टीम की कमान



Source link

एमएस धोनी ने इस खिलाड़ी को दी पैसे बचाने की सलाह, ऑक्शन में लगी थी 14.2 करोड़ की बोली

एमएस धोनी ने इस खिलाड़ी को दी पैसे बचाने की सलाह, ऑक्शन में लगी थी 14.2 करोड़ की बोली


आईपीएल 2026 को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक ऐसे खिलाड़ी को पैसे बचाने की सलाह दी, जिसे ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा गया था. तो आइए जानते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और धोनी ने उसे ऐसी सलाह क्यों दी. 

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 20 साल के अनकैप्ड युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर है. प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ी रकम देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था. इतनी कम उम्र में करोड़पति बनने वाले प्रशांत को धोनी ने अहम सलाह देते हुए उन्हें फिजूल खर्च से बचने की सलाह दी. 

धोनी की प्रशांत वीर को सलाह 

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए प्रशांत ने कहा कि अभी हमने (धोनी और हमने) क्रिकेट को लेकर ज्यादा बात नहीं की. उन्होंने मुझसे पैसा बचाने और बेवजह खर्च न करने के लिए कहा है. 

आईपीएल में पहली बार मिला मौका

यह पहला मौका है कि जब प्रशांत को किसी टीम ने आईपीएल में अपना हिस्सा बनाया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इतनी मोटी रकम खर्च करने के बाद क्या प्रशांत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं. 

प्रशांत वीर का करियर 

बात करें प्रशांत के करियर की, तो उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रशांत ने अब तक 3 फर्स्ट क्लास, 8 लिस्ट-ए और 9 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. लेफ्ट ऑर्म स्पिनर प्रशांत बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग करने की भी काबीलियत रखते हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 2 विकेट चटकाए और बैटिंग में 7 रन बनाए. इसके अलावा लिस्ट-ए में 10 विकेट लिए और 133 रन बनाए. बाकी टी20 में प्रशांत ने 12 विकेट लिए और 112 रन बनाए. 

आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल आना बाकी 

फिलहाल आईपीएल के सिर्फ पहले फेज का ही शेड्यूल सामने आया है, जिसमें शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम जारी हुआ है. इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के चलते शेड्यूल का पहला फेज जारी किया गया था. हालांकि चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. ऐसे में दूसरे फेज का शेड्यूल कभी भी आ सकता है.

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा नहीं, पैट कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा IPL 2026 में SRH टीम की कमान



Source link

काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- ‘पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं…’

काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- ‘पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं…’


पाकिस्तान द्वारा सोमवार को अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की गई, इसमें काबुल के नशा मुक्ति वाले एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. IPL खेल चुके अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक का इसपर गुस्सा फूटा है, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर किए गए पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं है.

नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, “इजराइल और पाकिस्तानी शासन के बीच कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है.” 26 वर्षीय नवीन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं. नवीन ने 15 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. चोटिल होने के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे.

रमजान के पाक महीने के दौरान पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए इस हमले के बाद राशिद खान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है. आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है.”

राशिद ने आगे लिखा, “इंसानी जानों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वह बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है. इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी. मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस ज़ुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं. इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं. हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे. हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं. इंशाअल्लाह.”

पाकिस्तान ने अस्पताल पर हमले को किया खारिज

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा कहा जा रहा है कि अस्पताल पर हमले का दावा झूठा और गुमराह करने वाला है. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि ये हमला सिर्फ इसमें सिर्फ आतंकवादी सहायता ढांचों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें गोला बारूद और तकनीकी उपकरण के भंडार थे.

यह भी पढ़ें

CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp