फ्लॉप पारी के बावजूद संजू सैंमसन ने नामीबिया मैच में बनाया खास रिकॉर्ड, कप्तान को भी छोड़ा पीछे

फ्लॉप पारी के बावजूद संजू सैंमसन ने नामीबिया मैच में बनाया खास रिकॉर्ड, कप्तान को भी छोड़ा पीछे


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला, क्योंकि ओपनर अभिषेक शर्मा फिट नहीं थे. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. दरअसल, नियमित ओपनर अभिषेक शर्मा फिट नहीं थे, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर सैमसन पर भरोसा जताया.

लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन इस मौके भूना नहीं पाए और 8 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनकी पारी में आक्रामकता जरूर दिखी, लेकिन वह इसे लंबा नहीं खींच पाए और जल्दी आउट हो गए. ऐसे में एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

डेब्यू मैच में ही बना दिया खास रिकॉर्ड

भले ही संजू बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन इस मैच में उन्होंने एक दिलचस्प उपलब्धि अपने नाम कर ली है. यह उनका टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला था. इसी के साथ सैमसन 31 साल और 93 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले भारत के दूसरे सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 31 साल और 40 दिन की उम्र में इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था.

भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अब भी अमित मिश्रा के नाम है, जिन्होंने 31 साल और 117 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था.

फॉर्म बना टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण

संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे.
वहीं, जब अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे, तो ओपनिंग की जिम्मेदारी फिर से उनके और ईशान किशन के कंधों पर आ सकती है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों में संजू के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है. 



Source link

बिहार के किस स्कूल में 10वीं के एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें A टू Z डिटेल

बिहार के किस स्कूल में 10वीं के एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें A टू Z डिटेल


Vaibhav Sooryavanshi 10th Class Exam Details: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करके फैंस को अपना दीवाना बनाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब पढ़ाई की पिच पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं. दरअसल इस साल वैभव 10वीं क्लास के एग्जाम देंगे. वैभव के एग्जाम पर पूरी डिटेल सामने आ चुकी है. तो आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर कब से और बिहार के किस स्कूल में परीक्षा के लिए पहुंचेंगे. 

बिहार के किस स्कूल में एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी?

तो आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में वैभव एग्जाम देने के लिए पहुंचेंगे. स्कूल के प्रधानाचार्य नील किशोर ने एएनआई से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की. इसके अलावा उन्होंने वैभव के लिए सुरक्षा के इंतजाम से लेकर बाकी चीजों पर भी बात की. 

आ चुका है एडमिट कार्ड

प्रिंसिपल ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी का यहां सेंटर है, मैं यह कंफर्म करता हूं. एडमिट कार्ड रिसीव हो चुका है, डिटेल्स हमारे पास हैं. एक सामान्य बच्चे की तरह हमने सारी व्यव्सथा कर ली है, क्योंकि वैभव हमारे लिए एक छात्र हैं. वह एक स्टूडेंट की तरह से एग्जाम देने आएंगे. यह क्रिकेट पिच नहीं, बल्कि पूरी तरह से एक एकेडमिक पिच है. वैभव सूर्यवंशी सहित सभी बच्चों के लिए सुविधाएं एक जैसी रहेंगी.”

वैभव के लिए सुरक्षा

उन्होंने आगे कहा, “जहां तक सुरक्षा की बात रही, तो पोदार ग्रुप सुरक्षा के लिए जाना जाता है. हमने प्रशासन को भी सूचित कर दिया है और अगर नहीं हुआ होगा तो हम कर देंगे, जिससे वो लोग बाहर की व्यव्सथा देख लेंगे. एक बात और बता दूं कि हम किसी भी बच्चे के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम नहीं करेंगे.”

कब से होंगे वैभव सूर्यवंशी के एग्जाम?

प्रिंसिपल ने बताया, “देखिए ये एग्जाम 17 तारीख (फरवरी) से शुरू होने वाले हैं. हमारे यहां 10वीं और 12वीं के सेंटर आए हैं.” अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव के एग्जाम के वक्त माहौल कैसा होता है.





Source link

क्रिकेटर रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परिवहन विभाग के नोटिस पर लगी रोक

क्रिकेटर रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परिवहन विभाग के नोटिस पर लगी रोक


भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिस की प्रभावी कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है. सवाई माधोपुर जिला परिवहन अधिकारी (DTO) द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाई है.

जिला परिवहन अधिकारी सवाई माधोपुर ने 18 दिसंबर 2025 को रवि बिश्नोई को उनके विंटेज स्कूटर (पंजीयन संख्या RNY-0056) के संबंध में नोटिस जारी किया था. रवि बिश्नोई ने इस नोटिस को चुनौती देते हुए याचिका दायर की, जिसपर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने परिस्थितियों का आकलन करते हुए नोटिस के प्रभाव एवं संचालन पर स्टे दे दिया.

कोर्ट ने डिफेंडेंट को यह भी निर्देश दिया कि संबंधित वाहन के पंजीयन प्रमाण-पत्र की स्थिति को वाहन सिटीजन सर्विस पोर्टल पर यथावत रखा जाए. ताकि याचिकाकर्ता को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा का सामना न करना पड़े. 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पूरे प्रदेश में पुरानी सीरीज के वाहन रजिस्ट्रेशन को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज हुई है. इसी वजह से कई वाहन धारकों को इसी तरह के नोटिस भेजे गए हैं. ऐसे में हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अन्य मामलों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

याचिकाकर्ता (रवि बिश्नोई) की ओर से अधिवक्ता मुक्तेश महेश्वरी, युवराज सिंह मेड़तिया एवं मनोज कुमार पंचारिया ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा। मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी।

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह का हैरान करने वाला बयान, किसे बताया टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा? जानें



Source link

पाकिस्तान अब जिम्बाब्वे के लेवल पर, PAK दिग्गज ने खुद माना, करवा ली बेइज्जती

पाकिस्तान अब जिम्बाब्वे के लेवल पर, PAK दिग्गज ने खुद माना, करवा ली बेइज्जती


2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पहला मैच खेल रहा था, नीदरलैंड्स ने एक बार के लिए पाक खिलाड़ियों की सांसे अटका ही दी थीं. जब एसोसिएट टीमों के खिलाफ पाक टीम के लिए जीत पाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में पाकिस्तान का एक दिग्गज क्रिकेटर बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहा है. साथ ही उसने पाकिस्तान टीम को जिम्बाब्वे के लेवल पर बताकर अपनी ही बेइज्जती करवाई है.

दरअसल 13 फरवरी का दिन जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के नाम रहा, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 29 रनों से हराकर बहुत बड़ा उलटफेर किया. बस फिर क्या था, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी कहने लगे कि अगर जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है तो पाकिस्तान, भारत को क्यों नहीं हरा सकता?

करवा ली बेइज्जती

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जैसे जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, क्या वैसे ही पाकिस्तान भी भारत को उलटफेर का शिकार बना पाएगा. उन्होंने बातों ही बातों में पाक टीम को जिम्बाब्वे के स्तर पर बताया कि पाकिस्तान अब ऐसे हालात में है, जहां वो टीम इंडिया को हराने का नहीं बल्कि उसके खिलाफ उलटफेर करने का सपना देख रहा है. 

मोहम्मद यूसुफ ने कहा, “जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हैरान कर दिया. ऑस्ट्रेलिया टीम, जिसमें उसके कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे और एक युवा टीम लेकर मैदान में उतरी. यह दर्शाता है कि विश्वास के साथ अच्छा खेलते हुए आप टॉप टीमों को भी हरा सकते हैं. क्या पाकिस्तान ऐसा ही जुनून दिखा कर भारत को उलटफेर का शिकार बना पाएगा. राइवलरी कागजों पर नहीं जीती जाती, बल्कि यह उसी क्षण में जीती जाती है.”

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह का हैरान करने वाला बयान, किसे बताया टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा? जानें





Source link

मुंबई के लड़के ने कमाल कर दिया, टी20 वर्ल्ड कप में USA को दिलाई बंपर जीत, NED को 93 रन से हराया

मुंबई के लड़के ने कमाल कर दिया, टी20 वर्ल्ड कप में USA को दिलाई बंपर जीत, NED को 93 रन से हराया


USA vs Netherlands Highlights: यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रनों से हरा दिया है. चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेले गए इस मैच में यूएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. लक्ष्य का पीछा करने आई नीदरलैंड्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 103 रनों पर ऑलआउट हो गई.

नीदरलैंड्स जब 197 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने आई तो भारतीय मूल के गेंदबाज हरमीत सिंह विरोधी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. मुंबई में जन्मे हरमीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन दिए और 4 विकेट लिए. शेडली वैन शाल्कविक इस बार भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेने में कामयाब रहे. वो अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट ले चुके हैं, जो सबसे ज्यादा हैं.

मुंबई के लड़के ने किया कमाल

यूएसए टीम में खेल रहे बाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हरमीत सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था. वो भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई और त्रिपुरा के लिए खेल चुके हैं, लेकिन बाद में अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 4 बहुमूल्य विकेट लिए. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए की सबसे पहली जीत है और अब उसका सिर्फ एक मैच बचा है, जो उसे 15 फरवरी को नामीबिया के साथ खेलना है.

इससे पहले बल्लेबाजी में यूएसए के लिए साइतेजा मुक्कम्मला ने 51 गेंदों में 79 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं शुभम रंजने ने भी अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए 48 रनों की तूफानी पारी खेली. बाकी काम गेंदबाजों ने कर दिया. हरमीत ने 4, शेडली वैन ने 3, मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट और नोशतुष केंजिगे ने एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह का हैरान करने वाला बयान, किसे बताया टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा? जानें

T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?



Source link

T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?


Indian Team Leaves For Sri Lanka, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है. बता दें कि टीम इंडिया ने शुरुआती दो लीग मैच भारत में खेले थे.

टीम इंडिया के श्रीलंका रवाना होने का वीडियो सामने आया, जिसमें एक जगह पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव गुस्से में नजर आए. तो आइए जानते हैं कि सूर्या को एयरपोर्ट पर गुस्सा क्यों आया. इसके अलावा भारत-पाकिस्तान मैच की टाइमिंग पर भी बात करेंगे. 

क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?

तो वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन सूर्या का हाथ छू लेता है, जिसके बाद भारतीय कप्तान बड़े गुस्से में उस शख्स को घूरते हुए आगे बढ़ जाते हैं. सूर्या के चेहरे पर गुस्सा साफतौर पर नजर आ रहा था. 

किस टाइम होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

बात करें मुकाबले की, तो श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की भारतीय समय के अनुसार, शाम 7 बजे से शुरुआत होगी. इससे पहले भी टीम इंडिया के दोनों मुकाबले शाम 7 बजे से ही खेले गए हैं. 

2-2 जीत के बाद आमने-सामने भारत-पाकिस्तान 

अब तक भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने 2-2 लीग मैच खेल चुकी हैं. दोनों ही टीमों ने जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने यूएसए और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने अपने दो मैचों में नीदरलैंड्स और यूएसए को शिकस्त दी. 

अब दोनों टीमें अपने-अपने तीसरे मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम अपना विजय रथ जारी रखते हुए टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाएगी. 

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड 

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में टीम इंडिया ने बढ़त हासिल करते हुए 7 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp