जडेजा ने दिखाया बल्ला तो कुलदीप यादव दिया धक्का, LIVE मैच में क्यों लड़ने लगे दो भारतीय खिलाड़ी

जडेजा ने दिखाया बल्ला तो कुलदीप यादव दिया धक्का, LIVE मैच में क्यों लड़ने लगे दो भारतीय खिलाड़ी


IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें DC ने RR को 7 विकेट से हराया. इस मैच में दिल्ली के गेंदबाज कुलदीप यादव और राजस्थान के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. ये तब हुआ जब जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आए थे.

रवींद्र जडेजा ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद 12वें ओवर में मैदान पर आए थे. जब वह आ रहे थे तो कुलदीप यादव उनके रास्ते में खड़े थे, उन्होंने कुलदीप के सामने बल्ला घुमाया. ये एक तरह का मजाक था और वह इशारा दे रहे थे कि आज तुम्हारे खिलाफ खूब रन बनाऊंगा. इस पर कुलदीप ने भी उन्हें पकड़ लिया, मजाक में उन्हें धक्का दिया. दोनों अच्छे दोस्त भी हैं, जो टीम इंडिया में एकसाथ खेलते हैं. दोनों के बीच इस मजाकिए लम्हे का वीडियो वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करके गुर्राया गेंदबाज, सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल

मैच का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम की शुरुआत खराब रही थी, यशस्वी जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) सस्ते में आउट हो गए. वैभव को काइल जेमीसन ने बोल्ड किया और यशस्वी को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया. इस मैच में रियान पराग का बल्ला चला, उन्होंने 50 गेंदों में 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 90 रन बनाए. उन्हें भी स्टार्क ने आउट किया. अंत में डोनोवन फेरीरा ने 14 गेंदों में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर राजस्थान के स्कोर को 225 तक पहुंचाया जो इस पिच पर अच्छा टोटल था.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni कब खेलेंगे IPL 2026 का अपना पहला मैच? CSK के कोच से मिला जवाब

लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (110) की. निसांका ने 33 गेंदों 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाए. राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए.

नितीश राणा ने 17 गेंदों में 33 रन बनाए. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों में 18 और आशुतोष श अरमा ने 15 गेंदों में 25 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 5 गेंद शेष रहते जीत दिलाई.





Source link

IPL 2026: KL Rahul, Pathum Nissanka power Delhi Capitals 7-wicket win over Rajasthan Royals

IPL 2026: KL Rahul, Pathum Nissanka power Delhi Capitals 7-wicket win over Rajasthan Royals


KL Rahul, Pathum Nissanka, and Nitish Rana powered a strong chase after Mitchell Starc’s timely wickets had kept the target within reach as Delhi Capitals (DC) beat Rajasthan Royals (RR) by seven wickets in a high-scoring Match 43 of the Indian Premier League (IPL) 2026 in Jaipur on Friday. 

Chasing a tough 226 after RR scored 225/6, Delhi started at a brisk pace, even though Jofra Archer continued his trend of opening the bowling. Archer gave up 11 runs in his first over, which was his second-most expensive first over this season. DC took advantage of this. They raced to 49 for 0 in four overs, one of the best starts against RR this season, and they did it without losing a wicket. This was different from previous blazing starts of 57/1 and 55/2.

Nissanka set the pace early, taking advantage of anything short. Of his half-century, 30 runs came from five pulls and four flicks, showing how RR’s bowlers struggled to find the right lengths against him. Delhi soared past 70 in the Power-play, something they hadn’t done even in their 264-run outing earlier this season.


Add Zee News as a Preferred Source



Rahul played a perfect supporting role before speeding up. He targeted Ravi Bishnoi, RR’s main wicket-taker, scoring 26 runs off just nine balls, a big leap from his earlier results against the leg-spinner. By the ninth over, DC were cruising at 108 for 0, clearly in control of the chase.

Nissanka reached a rapid 52 off 26 balls in the Power-play but slowed down once the field spread. He managed just 10 runs outside the powerplay before getting out at 110 for 1 in 9.3 overs while trying a reverse sweep off Ravindra Jadeja.

Rahul kept the energy high. He got to his fifty in 27 balls, scoring 32 off 14 deliveries outside the powerplay and ensuring the asking rate, close to two runs per ball, stayed under control. At 120 for 1 in 11 overs, DC were well ahead.

The scoring rate didn’t drop as Rana, batting at No. 3, played an important role. Starting cautiously at 6 off 6, he soon broke free, hitting Jadeja for two sixes in one over. His rapid 33 off 16 balls kept RR at bay, with DC needing just 60 runs off the last 10 overs, and the asking rate never exceeded 12.

Earlier, Rajasthan Royals set a solid total with skipper Riyan Parag leading them from the front with a superb 90 off 50 balls. RR stumbled early to 12 for 2, but Parag and Dhruv Jurel (42 off 30) rebuilt, moving to 56 for 2 in the Power-play and 91 for 2 in 10 overs.

Parag then sped up, overpowering Kyle Jamieson with 32 runs off 12 balls, pushing RR to 166 for 3 in 16 overs. However, Starc’s impact was key. He took out Jadeja and Parag in quick succession, slowing things down to 173 for 5.

A late flurry from Donovan Ferreira (47 off 14) helped RR reach 225 for 6, setting a challenging chase.

Despite a shaky moment towards the end when DC lost two well-set batters quickly, leaving 49 needed off 28 balls, the target remained manageable. Tristan Stubbs and Ashutosh Sharma made sure there were no hiccups in the later stages as DC cruised to a seven-wicket victory.

Brief scores: Rajasthan Royals 225/6 in 20 overs (Riyan Parag 90, Donovan Ferreira 47 not out; Mitchell Starc 3-40, Kyle Jamieson 1-48) lost to Delhi Capitals 226/3 in 19.1 overs (KL Rahul 75, Pathum Nissanka 62; Ravindra Jadeja 1-33) by seven wickets.  



Source link

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करके गुर्राया गेंदबाज, सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करके गुर्राया गेंदबाज, सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल


वैभव सूर्यवंशी के IPL करियर में अब तक ऐसे केवल 6 मौके रहे हैं, जब वो 20 या उससे कम रन बनाकर आउट हुए हों. अब तक कुछ ही गेंदबाज हैं, जो इस 15 वर्षीय लड़के को जल्दी आउट करने में कामयाब रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है. अब तक केवल भुवनेश्वर कुमार और काइल जैमीसन ही 2 गेंदबाज हैं, जिन्होंने सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड किया है. शुक्रवार को वैभव का विकेट लेने के बाद जैमीसन अपना आपा खो बैठे और उन्हें पवेलियन की राह दिखाई.

यह मामला राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर का है. ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल जैमीसन ने इन-स्विंग यॉर्कर गेंद फेंककर वैभव सूर्यवंशी को चारों खाने चित्त कर दिया. इससे पहले वैभव का बल्ला नीचे आ पाता, गिल्लियां बिखर चुकी थीं. वैभव निराशा में नॉन-स्ट्राइकिंग एंड की तरफ देख रहे थे, जबकि जैमीसन का जश्न देखने लायक रहा.

जैमीसन ने खोया आपा

यह सच है कि प्रत्येक गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का तोड़ निकालने में लगा है. शायद यही वजह रही कि वैभव को क्लीन बोल्ड करने के बाद काइल जैमीसन को 15 वर्षीय खिलाड़ी की ओर गुर्राते देखा गया. जैमीसन का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसका वीडियो खूब शेयर भी किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि जैमीसन एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज हैं, वहीं वैभव अभी 15 साल के बच्चे ही हैं.

यह भी पढ़ें: एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेगा MI का यह दिग्गज ऑलराउंडर, कैच लेते समय लगी थी चोट

रिकॉर्ड नहीं बना पाए वैभव

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास मौका था कि वे टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के पूरे करें. वैभव अब तक 593 गेंदों का सामना करके 99 छक्के लगा चुके हैं. टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में छक्कों का शतक पूरा किया था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट





Source link

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, 12 पर थे 2 विकेट, फिर रियान पराग ने मचाई तबाही; राजस्थान ने ठोके 225 रन

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, 12 पर थे 2 विकेट, फिर रियान पराग ने मचाई तबाही; राजस्थान ने ठोके 225 रन


राजस्थान रॉयल्स ने खराब शुरुआत के बावजूद स्कोरबोर्ड पर 225 रन लगा दिए हैं. राजस्थान की टीम ने महज 12 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान रियान पराग की 90 रनों की पारी ने महफिल लूटने का काम किया. ध्रुव जुरेल ने भी 40 रनों का योगदान दिया, लेकिन डेथ ओवरों में डोनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) ने जो तबाही मचाई, उसके आगे मिचेल स्टार्क की घातक स्पीड भी फेल हो गई. फरेरा ने 14 गेंद में 47 रन बनाए.

12 पर थे 2 विकेट, फिर रियान पराग चमके

पहले 12 रनों के भीतर राजस्थान रॉयल्स के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. यशस्वी जायसवाल ने 6 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी को 4 रन के स्कोर पर काइल जैमीसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया. IPL 2026 की अपनी पहली 9 पारियों में रियान पराग केवल 117 रन बना पाए थे, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उनकी फॉर्म वापस लौटी. यहां उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंद में 90 रन ठोक दिए. इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए.

रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 102 रनों की साझेदारी की. पराग ने उसके बाद रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर तेजतर्रार अंदाज में 53 रन जोड़े. 17वें ओवर में पराग 90 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद डोनोवन फरेरा नाम की आंधी आने वाली थी.

डोनोवन फरेरा ने मचाई तबाही

डोनोवन फरेरा 17वें ओवर में बैटिंग करने आए थे. उन्होंने 18वें ओवर में कुलदीप यादव के ओवर में तीन छक्के रसीद दिए. उसके बाद उन्होंने मिचेल स्टार्क को भी नहीं बख्शा, जिनके खिलाफ फरेरा ने एक चौका और एक छक्का लगाया. अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर टी नटराजन ने शुभम दुबे को आउट कर दिया था. दिल्ली के लिए आखिरी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अंत उतना ही बेकार. तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः चौक और छक्का आया. वहीं अंतिम गेंद पर अक्षर पटेल ने फरेरा का कैच छोड़ दिया, जो अक्षर के हाथ से लगकर छक्के में चली गई.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट



Source link

SRH suffer setback: Shivam Mavi ruled out of IPL 2026; U-19 World Cup winner named as replacement

SRH suffer setback: Shivam Mavi ruled out of IPL 2026; U-19 World Cup winner named as replacement


Sunrisers Hyderabad (SRH) have roped in promising seam-bowling all-rounder RS Ambrish as an injury replacement for Shivam Mavi for the remainder of IPL 2026. 

Right-arm medium pacer Mavi has been ruled out of the ongoing season due to a groin injury, forcing SRH to sign Ambrish as his replacement. “Ambrish, who is a right-arm medium pacer and a left-handed batter, will join SRH for INR 30 Lakh,” said a statement from the IPL on Friday. 

Chennai-based Ambrish was part of India’s triumphant ICC Men’s Under-19 World Cup-winning campaign earlier this year in Zimbabwe and Namibia, where he emerged as one of the standout performers in the tournament.


Add Zee News as a Preferred Source



He finished as the joint-highest wicket-taker for India by claiming 11 wickets, and played a crucial role in guiding the team to the title. His ability to contribute with both bat and ball has marked him out as one of the brightest young prospects in the Indian cricket talent pool.

Previously, SRH brought in Gerald Coetzee and Dilshan Madushanka as replacement players to strengthen their pace attack. South African pacer Coetzee joined the squad in April as a replacement for David Payne, who was ruled out with an ankle injury.

Payne, the fast bowler from England, himself had been signed as a replacement for Australia all-rounder Jack Edwards, who has been sidelined due to a foot injury. Sri Lankan left-arm quick Dilshan Madushanka was added to the SRH roster after Brydon Carse was ruled out due to suffering a hand injury in the nets.

The 2016 champions, are on a five-match winning streak and sit at third spot on the points table. The Pat Cummins-led side will next host three-time winners Kolkata Knight Riders in an afternoon clash at the Rajiv Gandhi International Stadium on Sunday.



Source link

IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट

IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट


IPL Controversies: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, इसलिए यहां एक छोटा सा विवाद भी बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है. IPL 2026 सीजन विशेष रूप से खराब अंपायरिंग के फैसलों के कारण चर्चा में रहा है. हाल ही में जेसन होल्डर ने रजत पाटीदार का कैच लपका था, लेकिन गेंद जमीन से टच हो गई थी फिर भी पाटीदार को आउट करार दिया गया. इस सीजन अंपायरों के ऐसे ही पांच फैसले बड़े विवाद का कारण बने हैं.

अंगकृष रघुवंशी के रन आउट पर विवाद

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में अंगकृष रघुवंशी को जब रन आउट दिया गया तब ‘ऑबस्ट्रकटिंग द फील्ड’ का नियम चर्चा में आया. मोहम्मद शमी ने थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप्स से टकराने से पहले ही रघुवंशी को जा लगी थी. थर्ड अंपायर ने इसे ‘ऑबस्ट्रकटिंग द फील्ड’ मानकर रघुवंशी को आउट करार दिया. इसपर खूब बवाल हुआ, लेकिन MCC ने इस मामले में अंपायरों के फैसले को सही बताया और कहा कि वापस भागते समय रघुवंशी का दिशा बदलना गलत था.

जेसन होल्डर का विवादित कैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के मैच में रजत पाटीदार ने हवाई शॉट लगाया. जेसन होल्डर ने भागते हुए डाइव लगाकर कैच लपका था, लेकिन वीडियो रिप्ले में ऐसा प्रतीत हुआ जैसे गेंद घास को छू रही थी. यहां तक कि जब होल्डर पैरों पर खड़े हो रहे थे, तब भी उन्होंने गेंद को पूरी तरह जमीन पर टिका दिया था. इसके बावजूद पाटीदार को आउट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

बाउंड्री से टच हुआ दिग्वेश राठी का पैर

इस सीजन जब कोलकाता और लखनऊ पहली बार आमने-सामने आए, तब फिन एलन का विकेट विवाद का कारण बना. प्रिंस यादव की गेंद पर एलन ने हवाई शॉट लगाया था, जहां बाउंड्री पर खड़े दिग्वेश राठी ने कैच लपका था. रिप्ले में जब अलग-अलग एंगल दिखाए गए तो साफ तौर पर दिग्वेश राठी का पैर बाउंड्री कुशन को छू रहा था. इसके बावजूद अंपायरों ने फिन एलन को आउट करार दिया था.

किसी ने नहीं देखी नो-बॉल

ग्राउंड अंपायर से कभी-कभी गलती हो सकती है, लेकिन उसे ठीक करना टीवी अंपायर का काम होता है. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में तेज गेंदबाज अरशद खान ने बहुत बड़ी नो-बॉल फेंकी थी. इस गेंद पर जेमी ओवरटन ने चौक जड़ दिया था. जब रिप्ले दिखाया गया तो पता चला कि वह नो-बॉल थी. चौंकाने वाली बात यह रही कि न तो ग्राउंड अंपायर और ना ही थर्ड अंपायर ने इस ओर ध्यान दिया.

क्या नॉट आउट थे हेनरिक क्लासेन?

IPL 2026 का सबसे पहला मैच, जिसमें RCB और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हुई थी. क्लासेन ने हवाई शॉट लगाया, वहीं बाउंड्री के नजदीक फिल साल्ट ने कैच पूरा किया, लेकिन रिप्ले में साफ देखा गया कि साल्ट का पैर बाउंड्री कुशन को टच कर रहा था. अंपायर को उसे छक्का करार देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें:

शादी का झांसा और…, मोहम्मद शमी के भाई पर धोखेबाजी के संगीन आरोप, लड़की ने किया बड़ा खुलासा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp