सबसे तेज 50 छक्के, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय नह

सबसे तेज 50 छक्के, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय नह


भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अजमतुल्लाह उमरजई ने इतिहास रच दिया है. उमरजई अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 50 सिक्स पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 2 छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल किया. वनडे में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने के मामले में उमरजई तीसरे स्थान पर हैं.

अजमतुल्लाह उमरजई ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 56 गेंद खेलकर 50 रन बनाए और इस दौरान 2 छक्के लगाए. उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर 105 रनों की पार्टनरशिप की. उमरजई का विकेट प्रिंस यादव ने लिया.

वनडे में सबसे तेज 50 सिक्स

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के नाम है, जिन्होंने 32 पारियों में पचास छक्के लगाए थे. वहीं इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने पचास छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने में 34 पारी ली थीं.

वहीं अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और यूएई के मुहम्मद वसीम, दोनों ने अपने वनडे करियर की 36वीं पारी में 50 छक्के पूरे किए. लिस्ट फेहरिस्त में दूर-दूर तक किसी भारतीय का नाम नहीं है. 38-38 पारी खेलकर शिमरोन हेटमायर और हैरी ब्रूक ने यह मुकाम हासिल किया था.

  • 32 पारी – कोरी एंडरसन
  • 34 पारी – लियाम लिविंगस्टोन
  • 36 पारी – अजमतुल्लाह उमरजई
  • 36 पारी – मुहम्मद वसीम
  • 38 पारी – शिमरोन हेटमायर
  • 38 पारी – हैरी ब्रूक

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रच दिया इतिहास

कप्तान शाहिदी के बराबर पहुंचे

अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की बराबरी कर ली है. वनडे में दोनों ने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ दो-दो अर्धशतकीय पारी खेली हैं, जो सबसे ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें:

भारतीय लड़की पर आया इंग्लैंड के जैकब बेथेल का दिल, जानें गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ; वायरल हैं तस्वीरें

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को…



Source link

Paraguay's Matias Galarza creates history, scores fastest goal of the FIFA World Cup 2026 | Other Sports News | Zee News

Paraguay's Matias Galarza creates history, scores fastest goal of the FIFA World Cup 2026 | Other Sports News | Zee News


Paraguay midfielder Matias Galarza etched his name into the FIFA World Cup 2026 record books on Saturday, scoring the fastest goal of the tournament so far with a stunning strike just 64 seconds into his side’s Group Stage match against Türkiye in San Francisco. 

The 24-year-old missed Paraguay’s opening game but was handed a spot in the starting line-up and didn’t need much time to make an impact. In the second minute Galarza took advantage of an early attacking move and lashed a ferocious left-footed effort into the bottom corner to give Paraguay the perfect start, and eclipse the previous fastest goal of the tournament.

Earlier in the day, Morocco’s Ismael Saibari had the record, netting at 70 seconds in his team’s game against Scotland. But it was Galarza’s strike six seconds earlier that set a new tournament record. The midfielder who plays for MLS side Atalanta United had a dramatic start to the first few minutes. Galarza was booked just two minutes after his record-breaking goal after a mistimed challenge.

Turkey and Paraguay both entered Saturday’s Group D match searching for their first points at the FIFA World Cup 2026 after losing their opening matches.

Turkiye lost 2-0 to Australia while Paraguay fell 4-1 to the United States. Paraguay got the perfect start as Matias Galarza scored after just 65 seconds to give the South Americans the lead in a game with serious group implications. A Türkiye loss would also give the United States a win in Group D with a match to spare. Both sides needed a positive result badly to keep their hopes of progressing to the knockout stage alive.  

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

भारतीय लड़की पर आया इंग्लैंड के जैकब बेथेल का दिल, जानें गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ; वायरल है

भारतीय लड़की पर आया इंग्लैंड के जैकब बेथेल का दिल, जानें गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ; वायरल है


इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर जैकब बेथेल अपनी वायरल फोटो के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. वायरल फोटो में वह भारतीय लड़की के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जैकब के साथ नजर आ रही लड़की कौन है? चलिए आपको बताते हैं.

सोशल मीडिया पर जैकब बेथेल की भारतीय लड़की के साथ दो फोटो वायरल हो रही हैं. एक में वह गले लगाते हुए पोज दे रहे हैं, अन्य में कथित रूप से जैकब लड़की को किस कर रहे हैं. हालांकि तस्वीरों में चेहरे साफ नहीं है. दावा किया जा रहा है कि जैकब इस भारतीय लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या इससे आगे कुछ है? इसको लेकर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता.

कौन हैं जैकब बेथेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये तस्वीरें Houseofankita नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई. इस पेज के अनुसार लड़की का पूरा नाम अंकिता पटेल है और वह मुंबई में रहती हैं. उनके इंस्टा पर 4 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं. पेज के अनुसार अंकिता मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो सेलेब्रिटीज को तैयार करती हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को…

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भविष्य कहे जाने वाले जैकब बेथेल ने अभी 7 टेस्ट, 21 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 496, 603 और 697 रन बनाए हैं. 22 वर्षीय बेथेल IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, जिन्होंने लगातार अपना दूसरा खिताब जीता.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रच दिया इतिहास





Source link

रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रचा इतिहास

रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रचा इतिहास


भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. चेपॉक मैदान पर अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, लेकिन भीषण गर्मी में जब अफगानिस्तान के बल्लेबाज क्रीज पर आए तो एक-एक कर अपना विकेट खोते रहे. इसी बीच प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की गजब जुगलबंदी देखने को मिली.

रोहित और प्रसिद्ध ने लगाई हैट्रिक

दरअसल अफगानिस्तान टीम के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया. गजब का संयोग यह रहा कि इन तीनों बल्लेबाजों का कैच रोहित शर्मा के हाथों में गया. ऐसे कारनामे क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब किसी गेंदबाज की बॉलिंग पर एक ही फील्डर (विकेटकीपर से अलग) ने लगातार तीन कैच लपके हों.

प्रसिद्ध कृष्णा पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज को 5 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों स्लिप में कैच करवाया. उसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध ने रहमत शाह का विकेट लिया और इस बार भी रोहित शर्मा ने स्लिप में कैच लपका.

प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की जोड़ी पारी के आठवें ओवर में फिर से चर्चा में आई. इस बार भी रोहित स्लिप में खड़े थे और गेंदबाज पहले की तरह प्रसिद्ध ही थे, लेकिन बल्लेबाज बदल चुका था. इस बार उन्होंने इब्राहिम जादरान को अपना शिकार बनाया, जिन्होंने 11 रन बनाए.

बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान

रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस कारनामे के बलबूते रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. भारत ऐसे चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी पारी में विपक्षी टीम के पहले तीन बल्लेबाजों के आउट होने में भूमिका निभाई हो. उनसे पहले सौरव गांगुली (2002), मनोज तिवारी (2011) और सुरेश रैना (2013) ऐसा कर चुके हैं.

इसके अलावा रोहित ऐसे तीसरे भारतीय बने हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ही बॉलर की गेंदबाजी पर तीन कैच लपके हों. उनसे पहले 2002 में वीवीएस लक्ष्मण ने 2004 में इरफान पठान की बॉलिंग पर तीन कैच लपके थे. वहीं 2018 में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर शिखर धवन ने भी ऐसा किया था.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को…





Source link

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को


भारत और श्रीलंका की टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना चुकी हैं. इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 21 जून को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. यह कोई आम फाइनल मुकाबला नहीं होगा क्योंकि इसमें इमोशंस भी जुड़े होंगे. क्योंकि पिछली बार जब भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने आई थीं, तब वैभव सूर्यवंशी विपक्षी खिलाड़ियों से जा भिड़े और मामला धक्का-मुक्की तक आ पहुंचा था.

दरअसल वह मुकाबला सुपर ओवर तक चला था, जिसमें श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज की थी. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस हो गई और उन्होंने एक खिलाड़ी को धक्का भी दिया था. इस घटना पर खूब बवाल मचा और वैभव का कहना था कि श्रीलंकाई खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनपर तंज कसते रहे. मगर अब श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

श्रीलंकाई कप्तान ने दी सफाई

स्पोर्टस्टार के अनुसार रविवार को फाइनल मुकाबले से पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, “हमारे खिलाड़ी किसी पर निशाना नहीं साध रहे हैं, वे केवल अपना गेम इन्जॉय कर रहे हैं. सुपर ओवर जैसे करीबी मुकाबलों में भावनाएं जाहिर होना कोई चौंकाने वाला विषय नहीं. यह सामान्य है. इस टीम में कई सारे अनुभवी खिलाड़ी हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और कैसे खेलना है.”

वैभव ने लगाए थे आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार वैभव सूर्यवंशी का कहना था कि श्रीलंकाई प्लेयर पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें स्लेज करते रहे. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ने उनसे कहा था कि ये IPL नहीं है और उन्हें घर चले जाना चाहिए.

खैर अब भारतीय और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की नजर फाइनल पर होगी. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि वैभव सूर्यवंशी फाइनल में कुछ कमाल करके दिखाएं. वैभव अब तक पूरी सीरीज में एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं. ट्राई सीरीज की 4 पारियों में उन्होंने 117 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली कैपिटल्स का बदला मालिक, आते ही ऋषभ पंत पर इतने करोड़ लुटाने को तैयार; ट्रेड डील पर अपडेट

HELMET HISTORY: क्रिकेट हेलमेट का आइडिया कहां से आया, बाइक से जुड़ी है पूरी कहानी



Source link

तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में हुए 7 बड़े बदलाव, राहुल और अर्शदीप भी बाहर

तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में हुए 7 बड़े बदलाव, राहुल और अर्शदीप भी बाहर


भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने आएगी. एक तरफ अफगान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बड़े बदलाव किए हैं, वहीं टीम इंडिया ने भी 3 बहुत बड़े बदलाव किए हैं.

प्लेइंग इलेवन में 7 बदलाव

भारत और अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में मिलकर 7 बदलाव किए हैं. पहले भारतीय टीम की बात करें तो अर्शदीप सिंह, केएल राहुल और कुलदीप यादव के रूप में 3 मे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है.

दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम में मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. 

बता दें कि तीसरे वनडे मैच से पूर्व हर्षित राणा भारतीय स्क्वाड से जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है. हर्षित का ध्यान फिलहाल आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पर है. हर्षित टी20 वर्ल्ड कप 2026 और IPL 2026 मिस करने के बाद टीम इंडिया में वापस आए हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक

यह भी पढ़ें:

दिल्ली कैपिटल्स का बदला मालिक, आते ही ऋषभ पंत पर इतने करोड़ लुटाने को तैयार; ट्रेड डील पर अपडेट

अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp