तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, तीसरा मैच जीतकर भारत की निगाहें सीरीज वाइटवॉश करने पर होंगी. इस मैच से पहले भारतीय स्क्वॉड में एक बदलाव हुआ और हर्षित राणा को शामिल किया गया है, जो चोट के कारण लंबे समय से बाहर हैं. उन्हें तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, लेकिन फिर सवाल उठता है कि बाहर कौन होगा? जानिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन और पिच रिपोर्ट. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का बर्ताव बदल सकता है, क्योंकि चेन्नई में शनिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है.

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे शनिवार, 20 जून को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 1 बजे होगा. पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच में बारिश की संभावना को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं.

IND vs AFG 3rd ODI में बारिश डाल सकती है खलल

शनिवार को चेन्नई में बारिश की संभावना है. भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा मैच 1:30 बजे शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है. मैच के दौरान अधिकतर समय बदल छाए रहने के आसार हैं, बारिश के कारण संभावना है कि कई बार खेल रुके.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर

IND vs AFG 3rd ODI की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन IPL के दौरान देखा गया था कि यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलने लगी. मौसम रिपोर्ट को देखें तो यहां तेज गेंदबाजों को भी मिलने के आसार हैं, गेंद स्विंग हो सकती है जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ा करेगा.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बरार.

अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को तीसरे वनडे में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह जुर्माते, अब्दुल रसूली, हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), नांगेलिया खरोटे, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम, बिलाल सामी.

यह भी पढ़ें- एक टेस्ट के लिए डबल सैलरी, ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा; PAK क्रिकेटरों के लिए PCB ने खेली तिजोरी

मैच प्रेडिक्शन

होम कंडीशन और इतिहास को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस मैच में भी टीम इंडिया का दबदबा रहेगा. आज तक किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ जीत नहीं पाई है.



Source link

ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक

ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक


ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 7 रनों से हराकर इतिहास में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली. हालांकि इस करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश जीत सकती थी, क्योंकि 197 के लक्ष्य का पीछा करते उनकी शुरुआत शानदार हुई थी. पॉवरप्ले में 72 रन बने थे और सिर्फ 1 विकेट गिरा था. 12 ओवरों में स्कोर 122 था, जीत के लिए 48 गेंदों में 75 रन चाहिए थे और 8 विकेट हाथ में थे. एक समय बांग्लादेश की जीत संभावना 34 प्रतिशत थी. लेकिन अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जीत गया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे. बांग्लादेश के ओपनर्स तंजिद हसन और सैफ हसन ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी की. मैट रेंशॉ ने तंजिद के रूप में पहला विकेट लिया, इसके बाद आए सौम्या सरकार 15 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार हुए. 

परवेज हुसैन एमोन और सैफ के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद लगने लगा था कि बांग्लादेश इस मैच को जीत जाएगी. इस जोड़ी को आरोन हार्डी ने तोड़ा, उन्होंने एमोन (36) को आउट किया.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया का हेलमेट पहनकर क्यों खेल रहे हैं कुमार संगाकारा? क्या है वजह? हो गया खुलासा

तौहीद हिरदॉय का संघर्ष, लेकिन नहीं दिला पाए जीत

इसके बाद सैफ हसन भी अगले ओवर (13.2) ओवर में आउट हो गए, उन्हें जोएल डेविस ने आउट किया. सैफ ने 33 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. अंत में कप्तान तौहीद हिरदॉय ने संघर्ष किया और 22 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं रहा. अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 23 रन बनाने थे, आरोन हार्डी ने इस ओवर में हिरदॉय के रूप में एक विकेट लिया और 15 रन दिए. ऑस्ट्रेलिया 7 रन से मुकाबले को जीत गई.

यह भी पढ़ें- अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’; जानें किस फ्रेंचाइजी में होंगे शामिल

मैट रेशों को मिला POTM

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे, जिसमें मैट रेशों ने 89 रनों की शानदार पारी खेली. वह नाबाद रहे. उन्होंने 52 गेंदों में खेली इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. इसके आलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण विकेट लिया और 2 ओवरों में सिर्फ 13 रन दिए. इसके आलावा टिम डेविड ने भी 26 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े थे.



Source link

फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, अफगानिस्तान को 103 रनों से हराकर किया बाहर; अब भारत खिताबी भिड़ंत

फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, अफगानिस्तान को 103 रनों से हराकर किया बाहर; अब भारत खिताबी भिड़ंत


इन दिनों श्रीलंका की सरजमीं पर खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज में श्रीलंका-ए फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी. श्रीलंका ने सीरीज के आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान-ए को 103 रन से हराकर फाइनल में कदम रखा. अब खिताबी मुकाबला इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच 21 जून (रविवार) को दांबुला में खेला जाएगा. 

बात करें श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेले गए मुकाबले की, तो श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 322 रन बनाए. टीम के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 97 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 110 रन स्कोर किए. इसके अलावा निरोशन डिकवेला ने 12 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 गेंदों में 133 रनों की साझेदारी की. इस दौरान अफगानिस्तान के लिए फरीदून दाऊदजई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

चेज में फुस्स हुई अफगानिस्तान 

चेज के लिए मैदान पर उतरी अफगान टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए हसन ईसाखिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 78 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. टीम के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें 2 बिना खाता खोले डक पर आउट हुए. इस दौरान श्रीलंका के लिए दुलाज समुदिथा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. बाकी कुगाथास मथुलन ने 3 विकेट अपने खाते में डाले. इसके अलावा रविंदु फर्नांडो और विजयकांत वियासकांत ने 1-1 विकेट चटकाया. 

कितने बजे शुरू होगा फाइनल?

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. मैच में भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी. अब तक सीरीज में चार मैच खेल चुके वैभव के बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली है. उन्होंने 4 मैचों में की 4 पारियों में 29.25 की औसत से 117 रन बनाए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल वैभव कैसा परफॉर्म करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: 2026 फीफा वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल; हॉट लुक से मचाया तहलका



Source link

एक टेस्ट के लिए डबल सैलरी, ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा; PCB ने खेली तिजोरी

एक टेस्ट के लिए डबल सैलरी, ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा; PCB ने खेली तिजोरी


PCB New Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2026-27 सत्र में खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है. बोर्ड अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के सिस्टम में ऐतिहासिक बदलाव की तरफ देख रहा है. पीसीबी पहली बार खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देगी. इस सिस्टम के तहत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. एक टेस्ट के लिए लगभग डबल सैलरी मिलेगी. इसके अलावा आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा होगा. 

मीडिया रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के विश्वसनीय सूत्र के हवाले से कहा गया कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का यह ड्रॉफ्ट टेस्ट क्रिकेट के हेड कोच सरफराज अहमद और व्हाइट बॉल कोच माइक हेसन की देखरेख में तैयार किया जा रहा है. इसके तहत टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने की बात की जा रही है. टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को खास इनाम मिलेगा. 

टेस्ट मैच के लिए दोगुनी फीस 

रिपोर्ट्स में सूत्रों के अनुसार कहा गया कि ‘ए’ केटेगिरी में आने वाले खिलाड़ियों को एक टेस्ट के लिए 15 लाख पाकिस्तानी रुपये मिलेंगे. पहले एक टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को 8 लाख रुपये दिए जाते थे. अब लगभग टेस्ट क्रिकेटरों को दोगुनी फीस मिलेगी. टेक्स कटने से पहले उनका मासिक रिटेनर 40 लाख रुपये के दायरे में होगा. 

बी-केटेगिरी व्हाइट बॉल क्रिकेटरों के लिए बनाया गया है, जिसमें वनडे और टी20 क्रिकेट आएगा. इसके बाद सी-केटेगिरी में उन खिलाडियों को रखा जाएगा, जो सिर्फ टी20 इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी लीग खेलेंगे. 

ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा

पाक खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा ICC ट्रॉफी जीतने पर होगा. ट्रैक-ए और ट्रैक-बी के खिलाड़ियों को आईसीसी का खिताब जीतने पर मैच फीस का 500% ज्यादा पैसा दिया जाएगा. वहीं एशिया कप जीतने पर 300% का फायदा पहुंचेगा. बताया यह भी गया कि पाकिस्तान बोर्ड की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. वहीं पाकिस्तान बोर्ड की तरफ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

 

यह भी पढ़ें: LSG में शामिल होगा यह खिलाड़ी, ऋषभ पंत से होगी अदला-बदली; IPL 2027 पर आई बड़ी रिपोर्ट



Source link

टीम इंडिया का हेलमेट पहनकर क्यों खेल रहे हैं कुमार संगाकारा? क्या है वजह? हो गया खुलासा

टीम इंडिया का हेलमेट पहनकर क्यों खेल रहे हैं कुमार संगाकारा? क्या है वजह? हो गया खुलासा


श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब शिलिंग्स्टोन के लिए खेल रहे हैं. एक मुकाबले में जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो सभी का ध्यान उनके हेलमेट पर गया ओर ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. उनके हेमलेट पर BCCI का लोगो था, लेकिन सभी सोच में पड़ गए कि आखिरी संगाकारा भारतीय क्रिकेट टीम का हेलमेट पहनकर क्यों खेल रहे हैं और उनके पास ये कहां से आया. इसका खुलासा उन्होंने खुद कर दिया.

इंग्लैंड में खेल रहे कुमार संगाकारा ने शिलिंग्स्टोन के लिए ब्रोडस्टोन के खिलाफ 168 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 16 चौके लगाए, यानी सिर्फ छक्के-चौकों से उन्होंने 130 रन बना दिए. इंग्लैंड में खेलने से पहले वह भारत में थे, वह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच थे. उनकी कोचिंग में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी. अब संगाकारा को क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए देखना भी फैंस को पसंद आ रहा है, लेकिन इस बीच उनके हेलमेट पर चर्चा होने लगी. इस पर बीसीसीआई का लोगो और तिरंगा झंडा था, ये टीम इंडिया का हेलमेट था.

भारतीय क्रिकेटर ने दिया गिफ्ट

कुमार संगाकारा ने इसके बाद एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि टीम इंडिया का ये हेलमेट उन्हें यशस्वी जायसवाल ने गिफ्ट किया. यशस्वी IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले, जिसके कोच संगाकारा थे. 2020 में यशस्वी RR टीम में शामिल हुए थे, जायसवाल और संगाकारा के बीच अच्छा बॉन्ड है. आईपीएल के पिछले संस्करण में यशस्वी के बारे में बात करते हुए संगकारा ने उनके किसी भी परिस्थिति में रन बनाने कि कला की जमकर तारीफ की थी.

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में पिता ने खेला 65 हजार का दांव, अब बेटा बना भारत की U19 टीम का कप्तान; इमोशनल कर देगी कहानी

कुमार संगाकारा की बात करें तो वह 2021 में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे, वह डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में नियुक्त हुए थे. राहुल द्रविड़ के हटने के बाद RR ने पिछले संस्करण के लिए संगाकारा को हेड कोच नियुक्त किया था.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का कल आखिरी मैच, फिर वनडे से भी रिटायरमेंट; BCCI का यह प्लान बना संन्यास की वजह

संगाकारा का इंटरनेशनल करियर

कुमार संगाकारा ने श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट, 404 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश 12400, 14234 और 1382 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट में 38 और और वनडे में 25 शतक हैं.



Source link

Manuel Neuer retirement: Germany goalkeeper confirms 2026 FIFA World Cup will be his final international tournament | Other Sports News | Zee News

Manuel Neuer retirement: Germany goalkeeper confirms 2026 FIFA World Cup will be his final international tournament | Other Sports News | Zee News


Manuel Neuer retirement news has officially ended speculation over the future of Germany’s legendary goalkeeper. The 40-year-old has confirmed that the 2026 FIFA World Cup will be the final chapter of his international career, bringing an end to a remarkable journey with the German national team.

Having returned from international retirement to represent Germany at the World Cup, Neuer has now made it clear that there will be no further comeback after the tournament.

Manuel Neuer confirms retirement after FIFA World Cup 2026

Speaking ahead of Germany’s Group E clash against Ivory Coast, Neuer revealer that he had already come to terms with the fact that these would be his final matches in a Germany shirt. “For me it is clear that this is my last tournament. I do not plan to be there in two years’ time for the next Euro,” Neuer said.

The Bayern Munich goalkeeper had initially retired from international football following Germany’s quarter-final exit at Euro 2024. 

However, after impressing at club level, he was recalled to Julian Nagelsmann’s World Cup squad and returned as Germany’s first-choice goalkeeper for the tournament.

Neuer insisted that stepping away after Euro 2024 felt like the right decision at the time and admitted that continuing with the national team beyond this World Cup would have been too demanding physically and mentally.

Germany legend continues to rewrite history

Despite being 40 years old, Neuer continues to set new records on football’s biggest stage. During Germany’s emphatic 7-1 victory over Curaçao, the veteran goalkeeper became the oldest German player ever to appear at a major international tournament. The match also marked his 20th FIFA World Cup appearance, making him only the second goalkeeper in history to reach that milestone.

The former World Cup winner has now amassed 40 appearances at major tournaments for Germany.

Germany focused on knockout qualification

While retirement news continues to dominate discussions around Neuer, the goalkeeper remains fully centered on helping Germany progress deep into the tournament. Germany made an explosive start to their World Cup campaign with a commanding win over Curacao and can secure a place in the knockout stages with victory against Ivory Coast.

Neuer stressed that the current squad is not dwelling on Germany’s disappointing group-stage exits in the 2018 and 2022 FIFA World Cups. “We have everything in our own hands. We don’t want to look back at past World Cups. The next step is Ivory Coast,” he said.

Can Neuer end with another World Cup title?

Neuer was a key member of Germany’s triumphant 2014 FIFA World Cup-winning side and now has one final opportunity to add another global crown to his glittering career.  If Germany lift the trophy in 2026, the veteran goalkeeper will complete one of the most remarkable farewell stories in World Cup history.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp