'Everyone could hear the bone snap': Jesse Marsch reacts to Ismael Kone's horror injury in Canada's 6-0-win over Qatar | Other Sports News | Zee News

'Everyone could hear the bone snap': Jesse Marsch reacts to Ismael Kone's horror injury in Canada's 6-0-win over Qatar | Other Sports News | Zee News


Canada’s 6-0 thrashing of Qatar on Friday (IST) was marred by a horrific injury to Ismael Kone, who had to be carried off on a stretcher following a dreadful challenge from Qatar’s Assim Madibo, who was sent off for the challenge. 

Speaking after the game, Canada coach Jesse Marsch admitted the shock caused by the injury, but insisted that Kone’s broken leg will only serve to unite his players even more to claim the country’s first-ever World Cup win.

“It was right in front of us, and everyone could hear the bone snap,” said Marsch, who was shown to be in tears minutes after the incident, as reported by Xinhua.

“Everybody’s a little shaken by the whole experience because of the nature of the injury, and also because Ismael is a big part of the heart of our team. It will be a big loss for us,” he added, explaining Kone was “at the hospital. He will prepare for surgery.”

Kone waved to fans in Vancouver as he was carried off the pitch, and Marsch said it was “a statement about Ismael, but also this is an incredible team. I have been telling people for years about the character of this group.”

“You can see the brotherhood; It is one of the first things I noticed when I took on this role, how close they are and how connected they are.”

“You’ve got to see how everyone was crushed, but we had to find a way to stay focused. I said at the water break that he would want us to finish this game – and that is what the guys did,” continued the Canadian boss, who added that Madibo had gone to the Canadian dressing room after the game to apologize for his tackle.

“I don’t think he meant such a gruesome tackle; I don’t fault him for that,” he concluded.

Canada’s win gives the joint host four points from its opening two matches, which should be enough to book a place in the last-32, but a win in the last game will ensure Canada wins its group, ensuring its last-32 game will be on home soil.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

ट्रेड डील से ऋषभ पंत को होगा कितने करोड़ का नुकसान? इस खिलाड़ी के साथ हो रही है अदला-बदली!

ट्रेड डील से ऋषभ पंत को होगा कितने करोड़ का नुकसान? इस खिलाड़ी के साथ हो रही है अदला-बदली!


ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ खरीदा था, जो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. हालांकि 2 लगातार सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, न ही उनकी कप्तानी में LSG कुछ अच्छा कर पाई. अब 19वें सीजन को खत्म हुए एक महीना भी नहीं हुआ, पंत को लेकर ट्रेड शुरू हो गया है. वह दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौटेंगे, लेकिन सैलरी के लिहाज से उन्हें बड़ी रकम का घाटा होने वाला है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत ट्रेड के जरिए दिल्ली कैपिटल्स लौट रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार पार्थ जिंदल की JSW के अगले 2 सालों तक फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के साथ ही DC ने LSG के साथ ट्रेड शुरू कर दिया है. इसके तहत पंत दिल्ली में लौटेंगे, जो 9 सीजन दिल्ली के लिए खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं.

LSG में जाएंगे कुलदीप यादव

रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड डील में ऋषभ पंत DC आएंगे तो कुलदीप यादव LSG में जाएंगे, ये दोनों खिलाड़ियों के लिए घर वापसी जैसा होगा क्योंकि डोमेस्टिक में कुलदीप उत्तर प्रदेश और पंत दिल्ली के लिए खेलते हैं. पंत के ट्रेड को लेकर सबसे बड़ी समस्या उनकी सैलरी थी, किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए 27 करोड़ के साथ उन्हें लेना मुश्किल था. दिल्ली में लौटने पर भी पंत को सैलरी में बड़ी रकम का घाटा होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें- क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट-रोहित को मिलेगी जगह? BCCI से आया घुमाने वाला जवाब; सुनकर पकड़ लेंगे सिर

IPL 2027 में कितनी होगी ऋषभ पंत की सैलरी?

रिपोर्ट के अनुसार इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी सैलरी पिछले संस्करण की तुलना में आधे से थोड़ी ही ज्यादा होगी. क्रिकबज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऋषभ पंत लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस पर सहमत हो गए हैं. कुलदीप यादव की फीस लखनऊ सुपर जायंट्स में 13.25 करोड़ रुपये ही रहेगी.

यह भी पढ़ें- फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, अफगानिस्तान को 103 रनों से हराकर किया बाहर; अब भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स ने लीडरशिप में भी बदलाव का फैसला किया है, जिसके बाद संभावना बढ़ गई है कि ऋषभ पंत की फ्रेंचाइजी में वापसी बतौर कप्तान के तौर पर हो, जो पहले भी इस टीम की कमान संभाल चुके हैं.



Source link

क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट-रोहित को मिलेगी जगह? BCCI से आया घुमाने वाला जवाब

क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट-रोहित को मिलेगी जगह? BCCI से आया घुमाने वाला जवाब


विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में उपलब्ध हैं. हिटमैन इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं, जबकि कोहली इंजरी के चलते बाहर हैं. दोनों ही खिलाड़ी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी सवाल यही है कि क्या दोनों दिग्गजों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी? इस पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा ही घुमाने वाला जवाब दिया. 

सैकिया ने साफ कर दिया कि इस तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा कि टीम इंडिया को लेकर समीक्षा होती रहती हैं. सिलेक्शन कमेटी, क्रिकेट कमेटी, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच लगातार बातचीत होती रहती है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमारा सिस्टम बहुत मजबूत है और तमाम विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं. 

कोहली और रोहित के खेलने पर दिया घुमाने वाला जवाब

जब देवजीत सैकिया से विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि मीडिया या फिर जनता के सामने ऐसी चीजों का खुलासा करना चाहिए. यह रणनीतिक फैसले हैं और इन पर बोर्डरूम के अदंर ही चर्चा होनी चाहिए.” इससे एक बात तो साफ हो गई कि बीसीसीआई की तरफ से रोहित और विराट के खेलने को कोई अपडेट नहीं मिलने वाला है. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलना चाहते हैं वर्ल्ड कप 

विराट कोहली और रोहित शर्मा कई मौकों पर ऐसे संकेत दे चुके हैं कि वे आगामी वनडे वर्ल्ड कप खेलने चाहते हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद दोनों ने अपने-अपने खेल को जारी रखने की बात कही थी. लेकिन बीसीसीआई, कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की तरफ से दोनों के खेलने पर कोई साफ बात नहीं की जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप में खेल पाते हैं या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!



Source link

हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! 

हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! 


India Probable Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें हर्षित राणा की एंट्री भी शामिल है. वहीं कुछ खिलाड़ियों की बैटिंग पोजिशन भी बदल सकती है. तो आइए जानते हैं कि प्लेइंग 11 कैसी दिख सकती है. 

किसकी जगह हो सकती है हर्षित की एंट्री?

हर्षित को अर्शदीप सिंह की जगह अंतिम एकादश में जोड़ा जा सकता है. दूसरे वनडे में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 9 ओवर में 45 रन खर्चे थे. लिहाजा अर्शदीप को तीसरे वनडे से आराम दिया जा सकता है. 

लंबे वक्त बाद हार्षित राणा की वापसी, टी20 वर्ल्ड कप और IPL किया मिस 

हर्षित ने पिछला मुकाबला जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद उन्हें 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया था. उन्होंने टूर्नामेंट से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच भी खेला, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंजरी के चलते बाहर हो गए. इसके बाद हर्षित ने आईपीएल का सीजन भी मिस किया. अब देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद हार्षित कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

नंबर-3 पर केएल राहुल 

लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में राहुल नंबर छह पर बैटिंग करते हुए दिखे थे. अब तीसरे मुकाबले में राहुल तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. गिल तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक सकते हैं. इसके साथ ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का भी एक-एक पायदान खिसक जाएगा. इस तरह राहुल टॉप ऑर्डर में शामिल हो सकते हैं. 

तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बराड़. 

 

यह भी पढ़ें: BAN vs AUS 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर



Source link

तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, तीसरा मैच जीतकर भारत की निगाहें सीरीज वाइटवॉश करने पर होंगी. इस मैच से पहले भारतीय स्क्वॉड में एक बदलाव हुआ और हर्षित राणा को शामिल किया गया है, जो चोट के कारण लंबे समय से बाहर हैं. उन्हें तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, लेकिन फिर सवाल उठता है कि बाहर कौन होगा? जानिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन और पिच रिपोर्ट. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का बर्ताव बदल सकता है, क्योंकि चेन्नई में शनिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है.

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे शनिवार, 20 जून को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 1 बजे होगा. पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच में बारिश की संभावना को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं.

IND vs AFG 3rd ODI में बारिश डाल सकती है खलल

शनिवार को चेन्नई में बारिश की संभावना है. भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा मैच 1:30 बजे शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है. मैच के दौरान अधिकतर समय बदल छाए रहने के आसार हैं, बारिश के कारण संभावना है कि कई बार खेल रुके.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर

IND vs AFG 3rd ODI की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन IPL के दौरान देखा गया था कि यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलने लगी. मौसम रिपोर्ट को देखें तो यहां तेज गेंदबाजों को भी मिलने के आसार हैं, गेंद स्विंग हो सकती है जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ा करेगा.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बरार.

अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को तीसरे वनडे में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह जुर्माते, अब्दुल रसूली, हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), नांगेलिया खरोटे, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम, बिलाल सामी.

यह भी पढ़ें- एक टेस्ट के लिए डबल सैलरी, ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा; PAK क्रिकेटरों के लिए PCB ने खेली तिजोरी

मैच प्रेडिक्शन

होम कंडीशन और इतिहास को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस मैच में भी टीम इंडिया का दबदबा रहेगा. आज तक किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ जीत नहीं पाई है.



Source link

ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक

ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक


ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 7 रनों से हराकर इतिहास में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली. हालांकि इस करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश जीत सकती थी, क्योंकि 197 के लक्ष्य का पीछा करते उनकी शुरुआत शानदार हुई थी. पॉवरप्ले में 72 रन बने थे और सिर्फ 1 विकेट गिरा था. 12 ओवरों में स्कोर 122 था, जीत के लिए 48 गेंदों में 75 रन चाहिए थे और 8 विकेट हाथ में थे. एक समय बांग्लादेश की जीत संभावना 34 प्रतिशत थी. लेकिन अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जीत गया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे. बांग्लादेश के ओपनर्स तंजिद हसन और सैफ हसन ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी की. मैट रेंशॉ ने तंजिद के रूप में पहला विकेट लिया, इसके बाद आए सौम्या सरकार 15 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार हुए. 

परवेज हुसैन एमोन और सैफ के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद लगने लगा था कि बांग्लादेश इस मैच को जीत जाएगी. इस जोड़ी को आरोन हार्डी ने तोड़ा, उन्होंने एमोन (36) को आउट किया.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया का हेलमेट पहनकर क्यों खेल रहे हैं कुमार संगाकारा? क्या है वजह? हो गया खुलासा

तौहीद हिरदॉय का संघर्ष, लेकिन नहीं दिला पाए जीत

इसके बाद सैफ हसन भी अगले ओवर (13.2) ओवर में आउट हो गए, उन्हें जोएल डेविस ने आउट किया. सैफ ने 33 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. अंत में कप्तान तौहीद हिरदॉय ने संघर्ष किया और 22 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं रहा. अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 23 रन बनाने थे, आरोन हार्डी ने इस ओवर में हिरदॉय के रूप में एक विकेट लिया और 15 रन दिए. ऑस्ट्रेलिया 7 रन से मुकाबले को जीत गई.

यह भी पढ़ें- अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’; जानें किस फ्रेंचाइजी में होंगे शामिल

मैट रेशों को मिला POTM

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे, जिसमें मैट रेशों ने 89 रनों की शानदार पारी खेली. वह नाबाद रहे. उन्होंने 52 गेंदों में खेली इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. इसके आलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण विकेट लिया और 2 ओवरों में सिर्फ 13 रन दिए. इसके आलावा टिम डेविड ने भी 26 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े थे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp