भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद गेंदबाज

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद गेंदबाज


India Biggest Win T20 World Cup: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. इसके जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन ही बना पाई.

इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने आई तो संजू सैमसन और ईशान किशन ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. सैमसन ने 8 गेंद में 22 रन, वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रन बनाए. वहीं हार्दिक पाण्ड्या ने 52 रनों की तेजतर्रार पारी खेल, भारत को 209 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि भारत के आखिरी 5 विकेट महज 11 गेंदों के भीतर गिर गए थे. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया. यह रनों के लिहाज से भारत की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत 90 रनों की थी. भारत ने 2012 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था. टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के मामले में भारत 10वें नंबर पर है.

इसी के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत रही.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

  • 93 रन – बनाम नामीबिया (2026)
  • 90 रन – बनाम इंग्लैंड  (2012)
  • 73 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014)
  • 71 रन – बनाम जिम्बाब्वे (2022)
  • 68 रन – बनाम इंग्लैंड (2024)

गेंदबाजों ने दिखाया दम

ईशान किशन और हार्दिक पाण्ड्या के तूफानी अर्धशतकों के बाद टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी भी की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, उन सभी को काम से काम एक विकेट जरूर मिला. भारत के सबसे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने 2 ओवर में केवल 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें:

बुमराह के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? यॉर्कर पर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, पर अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें इसके पीछे ICC का नियम

 



Source link

बुमराह के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? यॉर्कर पर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, पर अंपायर ने नहीं दिया आउट

बुमराह के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? यॉर्कर पर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, पर अंपायर ने नहीं दिया आउट


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. जब नामीबिया की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई, तो जसप्रीत बुमराह ने एक मौके पर बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया था, फिर भी बल्लेबाज ने आउट का इशारा नहीं किया. आखिर आईसीसी के किस नियम की वजह से क्लीन बोल्ड होने पर भी बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

अंपायर ने क्यों नहीं दिया OUT?

नामीबिया की टीम 210 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. यह मामला नामीबिया की पारी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद का है. सामने लॉरेन स्टीनकैंप बल्लेबाजी कर रहे थे, बुमराह ने सटीक यॉर्कर फेंकी और स्टीनकैंप क्लीन बोल्ड हो गए. फिर भी बल्लेबाज एक रन के लिए दौड़ पड़े. क्या बुमराह के साथ बीच मैदान में नाइंसाफी हुई.

दरअसल बुमराह इससे पहले नो-गेंद कर बैठे थे, इस कारण बल्लेबाज को फ्री-हिट मिली थी. फ्री-हिट पर बुमराह ने स्टीनकैंप को क्लीन बोल्ड किया था, इसलिए अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया. फ्री-हिट पर बल्लेबाज केवल रन आउट हो सकता है.

भारतीय बल्लेबाजी का निकला दम

इस मैच में भारत ने चाहे 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया हो, लेकिन अंतिम 2 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजी का दम निकल गया था. 18.1 ओवर तक भारत 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना चुका था. उससे अगली गेंद पर हार्दिक पाण्ड्या आउट हो गए. इसके बाद अगली 11 गेंदों पर भारतीय टीम केवल 4 रन जोड़ पाई और इस दौरान 5 विकेट गंवा दिए.

यह भी पढ़ें:

Fastest Century: टीम इंडिया ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, भारत से पहले कोई नहीं कर पाया ऐसा



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?


संजू सैमसन को 11 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने करियर का पहला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेलने का मौका मिला. हालांकि वह इस मौके को बिल्कुल भी भुना नहीं सके और सिर्फ 08 गेंद खेलकर ही आउट हो गए. संजू ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच के जरिए टी20 विश्व कप में डेब्यू किया. 

डेब्यू मैच में संजू को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वह क्रीज पर ज्यादा वक्त नहीं बिता सके. वह 8 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बताते चलें कि पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व कप में भी संजू टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उस सीजन उन्हें किसी भी मुकाबले की प्लेइंग इलवेन में मौका नहीं मिल सका था. 

अभिषेक शर्मा की जगह मिला मौका

नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया. अभिषेक पेट में किसी दिक्कत के कारण मुकाबले की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो सके. संजू को मौका मिलते ही फैंस ने उम्मीद लगानी शुरू कर दी थी कि वह इस मौका का पूरा फायदा उठाते हुए बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

11 साल बाद मिला टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू का मौका 

संजू ने 2015 में अंतर्राष्ट्र्रीय डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से यह संजू के लिए पहला मौका था कि जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. 11 साल के लंबे इंतजार के बाद मौका मिलने पर संजू 11 गेंद भी नहीं खेल सके. 

करियर खत्म होने का मंडराया संकट 

वर्ल्ड कप में फ्लॉप होने के साथ संजू पर जाहिर तौर पर करियर खत्म होने का संकट मंडराने लगा है. अगर संजू के पिछले 5 अंतर्राष्ट्रीय मैचों पर नजर डालें तो वह फ्लॉप ही नजर आए हैं. पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में संजू ने क्रमश: 06, 00, 24, 06 और 22 रन ही बनाए. इस लिहाज से संजू पर करियर समाप्त होने का खतरा मंडराने लगा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टी20 विश्व कप के बाद संजू को कितने मौके मिलते हैं.



Source link

‘धोनी को ही देने होंगे 10 लाख’, ना कोई आरोप नया कोई सजा, फिर हाईकोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश

‘धोनी को ही देने होंगे 10 लाख’, ना कोई आरोप नया कोई सजा, फिर हाईकोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश


मद्रास हाई कोर्ट ने क्रिकेटर एमएस धोनी को 10 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. दरअसल उन्होंने रिटायर्ड आईपीएस अफसर जी संपतकुमार के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था. उसी मामले से जुड़ी एक सीडी के कंटेन्ट के अनुवाद और ट्रांसक्रिप्शन के लिए धोनी को 10 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. न्यायमूर्ति आरएन मंजुला ने अंतरिम आदेश देते हुए धोनी को यह निर्देश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी.

पूर्व आईपीएस अधिकारी जी संपतकुमार ने 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी स्कैम के साथ एमएस धोनी का नाम जोड़ा था. इसके जवाब में धोनी ने उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि हर्जाने का दावा किया था. हाईकोर्ट ने माना कि मामले से संबंधित सीडी में मौजूद कंटेन्ट का ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद करना आवश्यक है.

न्यायमूर्ति आर एन मंजुला ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 के आदेश के तहत कोर्ट के इंटरप्रेटर (दुभाषिया) ने संबंधित सीडी के कंटेन्ट का अनुवाद और उसे लिखित रूप में उतारने का काम शुरू कर दिया है. इंटरप्रेटर ने अदालत को बताया कि इस प्रक्रिया में 3 से 4 महीने का समय लग सकता है. इसके लिए एक और इंटरप्रेटर और एक टाइपिस्ट की आवश्यकता पड़ेगी.

अदालत ने याद दिलाया कि प्लेन्टिफ (वादी) को ही डॉक्यूमेंट्स अदालत में पेश करने होते हैं. चूंकि वादी एमएस धोनी हैं, इसलिए इसकी कीमत (10 लाख रुपये) उन्हीं को चुकानी होगी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को यह राशि 12 मार्च तक जमा करनी होगी. यह राशि मुख्य न्यायाधीश राहत कोष खाते में जमा होगी. अदालत ने इंटरप्रेटर को मार्च महीने के तीसरे सप्ताह तटाक अनुवाद और ट्रांसक्रिप्शन का काम करने का आदेश दिया है. 

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट



Source link

ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद नामीबिया का जबरदस्त कमबैक, भारतीय बल्लेबाजों के छूटे पसीने

ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद नामीबिया का जबरदस्त कमबैक, भारतीय बल्लेबाजों के छूटे पसीने


Namibia vs India Score: भारत ने नामीबिया के खिलाफ 209 रन बना दिए हैं. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है. मगर डेथ ओवरों में नामीबियाई गेंदबाज पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों पर हावी हो गए. आखिरी 4 ओवर में टीम इंडिया सिर्फ 25 ही रन जोड़ पाई. भारतीय पारी में ईशान किशन और हार्दिक पाण्ड्या ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.

ईशान किशन और हार्दिक पाण्ड्या की अर्धशतकीय पारियों के बाद नामीबिया ने गेंदबाजी में जबरदस्त कमबैक किया और अंतिम 11 गेंद में भारत के 5 विकेट चटका डाले. विशेष रूप से नामीबिया के कप्तान जेरहार्ड इरासमस ने 4 विकेट लेते हुए भारतीय बैटिंग लाइन-अप को तहस नहस करने का काम किया.

ईशान-हार्दिक का तूफान

संजू सैमसन 8 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इस मैच में उन्होंने 61 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया पावरप्ले में ही 86 रन बना चुकी थी और 7 ओवर समाप्त होने से पहले ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी थी.

उनके अलावा हार्दिक पाण्ड्या ने भारतीय पारी को संभाला और 28 गेंदों में 52 रनों की तेज और सधी हुई पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव केवल 12 रन और तिलक वर्मा 25 रन ही बना पाए.

11 गेंद में 5 विकेट

जब तक हार्दिक पाण्ड्या क्रीज पर डटे रहे, तब तक लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 235-240 रन बना सकती है. मगर अंतिम 11 गेंदों में भारत के 5 विकेट गिर गए. हालांकि ये पहली बार है जब टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में 200 रनों से ज्यादा स्कोर बनाया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह कुल चौथी बार है जब टीम इंडिया ने 200 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया है. इससे पहले वो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट



Source link

टीम इंडिया ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, भारत से पहले कोई नहीं कर पाया ऐसा

टीम इंडिया ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, भारत से पहले कोई नहीं कर पाया ऐसा


Fastest Team Hundred in T20I: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सबसे तेज शतक जड़ दिया है. नामीबिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में 100 रन पूरे कर दिए. ईशान किशन और संजू सैमसन ने तबाही मचाते हुए नामीबिया के गेंदबाजों का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं. 

इसी मैच में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी बनाया है. ईशान किशन पावरप्ले के भीतर ही अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने महज 20 गेंदों में पचास पूरा कर लिया था. 

टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

-भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं.

-भारत ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले के भीतर 86 रन बना लिए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है.

-वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है.

ईशान-संजू की तूफानी शुरुआत

ईशान किशन और संजू सैमसन ने इस मैच में भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. सैमसन केवल 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन ये 22 रन उन्होंने महज 8 गेंदों में बनाए. वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया था.

ईशान किशन ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक पूरा किया हो. उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp