बिहार की बेटी का धमाका, 126 गेंदों में ठोके 306 रन; 55 चौके और 8 छक्कों से मचाई तबाही

बिहार की बेटी का धमाका, 126 गेंदों में ठोके 306 रन; 55 चौके और 8 छक्कों से मचाई तबाही


बिहार क्रिकेट लगातार नई प्रतिभाओं को देश के सामने ला रहा है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अब बिहार की एक और युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया है. पूर्वी चंपारण की 19 साल की बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर सनसनी फैला दी है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में अक्षरा ने ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने सिर्फ 126 गेंदों में 306 रन बनाकर विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

55 चौके और 8 छक्कों से सजाई ऐतिहासिक पारी

18 जून को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अक्षरा गुप्ता ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया. टीम-ए की ओर से ओपनिंग करने उतरी इस युवा बल्लेबाज ने पहली ही गेंद से रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया. अक्षरा ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने केवल 34 गेंदों में शतक जड़कर अपनी मंशा साफ कर दी. शतक के बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और वह लगातार बड़े शॉट खेलती रहीं. 126 गेंदों की अपनी यादगार पारी में अक्षरा ने 306 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 55 चौके और 8 छक्के निकले. मैदान के हर कोने में लगाए गए उनके शॉट्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया.

टीम-ए ने बनाया 450 रन का विशाल स्कोर

अक्षरा के तिहरे शतक के अलावा सलोनी कुमारी ने भी उपयोगी योगदान दिया. उन्होंने 57 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से टीम-ए ने निर्धारित ओवरों में 450 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-सी शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी. बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहीं और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे.

329 रन से दर्ज की एकतरफा जीत

विशाल लक्ष्य के सामने टीम-सी की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. पूरी टीम 21.3 ओवर में सिर्फ 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह टीम-ए ने मुकाबला 329 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. अक्षरा की रिकॉर्डतोड़ पारी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही. मैच के बाद अक्षरा गुप्ता ने अपनी क्रिकेट यात्रा के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलने की प्रेरणा उन्हें अपने भाई से मिली थी. भाई को खेलते देख उनकी भी खेल में रुचि बढ़ी और बाद में परिवार के सहयोग से उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया. अक्षरा पिछले दो वर्षों से बिहार की राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस मुकाबले से पहले उनका सर्वोच्च स्कोर अंडर-15 क्रिकेट में 75 रन और अंडर-19 स्तर पर 60 रन था.

यह भी पढ़ें- कभी नंबर 5, कभी 6 तो कभी 7… केएल राहुल की भूमिका पर चिंतित हुए पूर्व चयनकर्ता, उठाए बड़े सवाल

भविष्य के लिए बढ़ी उम्मीदें

306 रन की इस विस्फोटक पारी ने अक्षरा गुप्ता को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. कम उम्र में उनकी बल्लेबाजी क्षमता और बड़े स्कोर बनाने की भूख को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य की संभावित स्टार के रूप में देख रहे हैं. अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं और स्मृति मंधाना तथा हरमनप्रीत कौर जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की राह पर आगे बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें- MLC T20 LEAGUE: आईपाएल 2026 में 0,0 पर आउट,अब MLC टी20 लीग में पहुंचते ही लगाया शतक, ठोक दिए इतने रन



Source link

IND-AFG तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली के रिटर्न पर ताजा अपडेट, वापसी की तारीख पर बड़ा खुलासा

IND-AFG तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली के रिटर्न पर ताजा अपडेट, वापसी की तारीख पर बड़ा खुलासा


विराट कोहली बहुत जल्द टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. हैंस्ट्रिंग इंजरी के चलते विराट अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. यह अपडेट ऐसे समय पर आया है जब गुरुवार को BCCI सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि इंग्लैंड टूर के लिए वनडे स्क्वाड का एलान अगले 3-4 दिन बाद किया जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि विराट कोहली ने रिहैब शुरू कर दिया है और चोट से जल्दी रिकवर कर रहे हैं. विराट बहुत जल्द फिटनेस परीक्षण के लिए बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में आ सकते हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो विराट इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट के बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने उनकी जगह ली थी. हालांकि तीसरे क्रम पर कोहली की जगह ईशान किशन को मौका मिला है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ईशान ने 34 रन बनाए और दूसरे मैच में 125 रनों की शतकीय पारी खेली.

जल्द होगी स्क्वाड की घोषणा

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा. पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और 14-19 जुलाई तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि अगले 3-4 दिन के अंदर वनडे स्क्वाड की घोषणा कर दी जाएगी. आपको याद दिला दें कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी हिंट देकर कहा था कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापस आ सकते हैं.

 



Source link

FIFA WC 2026 Day 8 highlights: Mexico becomes first team to qualify for knockouts, Canada thrash Qatar 6-0 and all the action you missed | Other Sports News | Zee News

FIFA WC 2026 Day 8 highlights: Mexico becomes first team to qualify for knockouts, Canada thrash Qatar 6-0 and all the action you missed | Other Sports News | Zee News


Day 8 of the FIFA World Cup 2026, played on Thursday, June 18, delivered some lopsided results, with Switzerland putting in a commanding display against Bosnia and Herzegovina, co-hosts Canada running riot past Qatar, the previous edition’s hosts, and South Africa battling hard to salvage a draw against Czechia. Every side involved was playing its second group stage fixture, with one match remaining for each before the lineup for the Round of 32 is finalized. 

Image Credit: Credits – IANS



Source link

कभी नंबर 5, कभी 6 तो कभी 7… केएल राहुल की भूमिका पर चिंतित हुए पूर्व चयनकर्ता, उठाए बड़े सवाल

कभी नंबर 5, कभी 6 तो कभी 7… केएल राहुल की भूमिका पर चिंतित हुए पूर्व चयनकर्ता, उठाए बड़े सवाल


अफगानिस्तान के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. सीरीज अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर टिकी हैं. हालांकि टीम की जीत के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्लेबाजी क्रम चर्चा का विषय बना हुआ है. सीरीज के पहले मुकाबले में राहुल को नंबर 5 पर बल्लेबाजी का मौका मिला था, जहां उन्होंने 19 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर मैच खत्म किया. वहीं दूसरे वनडे में उन्हें नंबर 6 पर भेजा गया, लेकिन वह खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. लगातार बदलते बैटिंग ऑर्डर को लेकर अब पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष श्रीकांत ने चिंता जाहिर की है.

राहुल के बल्लेबाजी क्रम पर बोले कृष श्रीकांत

कृष श्रीकांत का मानना है कि केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज को लगातार नीचे के क्रम में भेजना सही फैसला नहीं है. उनके अनुसार इससे न सिर्फ राहुल के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है, बल्कि टीम को भी नुकसान हो सकता है. अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान श्रीकांत ने कहा, ‘अगर केएल राहुल नंबर छह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो यह न तो उनके लिए अच्छा है और न ही टीम के लिए. मेरी राय में उन्हें हर हाल में नंबर चार या अधिकतम नंबर पांच पर ही खेलना चाहिए. मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट को रोटेशन पॉलिसी अपनानी चाहिए. जो खिलाड़ी टीम में पूरी तरह सेट हैं उन्हें कुछ मैचों में आराम देकर दूसरों को मौके दें और फिर प्लेइंग 11 का चयन करें.’

लगातार बदल रही है राहुल की भूमिका

हाल के समय में केएल राहुल को भारतीय टीम में अलग-अलग स्थानों पर बल्लेबाजी करते देखा गया है. कभी वह मध्यक्रम में नजर आते हैं तो कभी निचले क्रम में. ऐसे में उनकी निश्चित भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पूर्व चयनकर्ता का मानना है कि राहुल को ऐसी जगह बल्लेबाजी करनी चाहिए जहां उन्हें पारी बनाने के लिए पर्याप्त समय और गेंदें मिल सकें. निचले क्रम में आने से उन्हें अक्सर तेजी से रन बनाने का दबाव झेलना पड़ता है.

चेन्नई में क्लीन स्वीप का लक्ष्य

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है और अब उसकी कोशिश मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने की होगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- PAK New Central Contract 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लगी लॉटरी! PCB के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियमों से बढ़ी कमाई, अब मिलेगा इतना पैसा

राहुल को किस नंबर पर मौका मिलेगा?

चूंकि सीरीज का फैसला हो चुका है, इसलिए भारतीय टीम प्रबंधन अंतिम मुकाबले में कुछ बदलाव और प्रयोग कर सकता है. ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर रहेंगी कि केएल राहुल को किस बल्लेबाजी क्रम पर भेजा जाता है. क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या टीम मैनेजमेंट राहुल को उनकी पसंदीदा भूमिका में वापसी का मौका देगा या फिर उन्हें एक बार फिर निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ेगी. चेन्नई वनडे में इसका जवाब मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- फाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? आज हो जाएगा खिताबी जंग पर अंतिम फैसला



Source link

Virat Kohli's RCB journey to continue beyond IPL retirement, CEO drops bombshell revelation | Cricket News | Zee News

Virat Kohli's RCB journey to continue beyond IPL retirement, CEO drops bombshell revelation | Cricket News | Zee News


The corporate leadership of Royal Challengers Bengaluru (RCB) has put an end to rumors regarding Virat Kohli’s immediate retirement. Chief Executive Officer Rajesh Menon confirmed that the iconic batsman is anticipated to maintain his playing commitment with the franchise for another four seasons. The link between Kohli and RCB stands as a unique partnership in the history of the Indian Premier League (IPL). The veteran batsman holds the distinction of being the sole cricketer to participate in all 19 seasons of the competition for one single team since the league was established. Kohli has explicitly stated on numerous occasions that he intends to conclude his entire IPL career with the Bengaluru based franchise.

This corporate reassurance follows an era of unprecedented success for the team. RCB broke its long standing championship drought by claiming its first ever IPL title in 2025. The franchise then successfully retained its crown in 2026, registering a five wicket victory over the Gujarat Titans during the final match held at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad. This triumph established Bengaluru as just the third franchise in IPL history to secure consecutive championships, matching the records of the Chennai Super Kings and Mumbai Indians. Throughout this 2026 title defense, Kohli emerged as RCB’s top performing batsman.

Leadership Beyond the Pitch

CEO Rajesh Menon discussed the deep connection binding the organization to its primary sporting icon during an interview with CNBC TV18, stating:

“RCB and Virat are different sides of the same coin,” Rajesh Menon told CNBC TV18. “He has been the constant factor for RCB throughout. We have not seen him not being part of RCB even if he moves out of his cricketing career. We have to figure out.”

Menon expressed complete confidence in Kohli’s ability to compete at the highest level for the next four years. He referenced the player’s elite physical conditioning, competitive drive, and overall game impact during the twilight phase of his professional career as evidence that the batsman remains a major asset to the team.

“That said, next three-four years, am sure he’ll be playing…for at least four years. He is fit, the hunger never dies. You saw him this IPL season bring on the energy, runs, attitude….everything was there. Three-four years, absolutely no problem.” he added

Virat’s emotional message

Following the conclusion of the 2026 season, Kohli published a video alongside an emotional message on the social media platform X to celebrate the historic back to back championships with the fans, writing:

“Started the season with belief. Ended with back to back titles. This team lived every emotion together. The highs, the pressure, the hurdles, and the unwavering support. It feels extra special because… this place is HOME!”

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

CSK की टीम ने मचाई तबाही, फाफ डु प्लेसिस ने ऐतिहासिक शतक ठोक रचा इतिहास; DC की टीम को हराया

CSK की टीम ने मचाई तबाही, फाफ डु प्लेसिस ने ऐतिहासिक शतक ठोक रचा इतिहास; DC की टीम को हराया


मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में CSK फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स ने सिएटल ओरकास को 6 विकेट से हरा दिया है. सुपर किंग्स की टीम ने 9 गेंद पहले ही 221 रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज कर लिया. मार्कस स्टोइनिस की कप्तानी वाली सिएटल ओरकास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए थे. इसके जवाब में फाफ डुप्लेसिस की शतकीय पारी के दम पर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.

बताते चलें कि मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओरकास का मालिकाना हाल दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के पास है. ओरकास के लिए टिम साइफर्ट ने तूफानी अंदाज में 66 गेंद में 104 रन बनाए. उनके ओपनिंग जोड़ीदार शयन जहांगीर ने भी 78 रन बनाए. जहांगीर और साइफर्ट के बीच 191 रनों की ऐतिहासिक पार्टनरशिप हुई.

टेक्सास सुपर किंग्स की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई तो पारी की दूसरी ही गेंद पर साईतेजा मुकम्मला आउट बिना खाता खोले आउट हो गए. मगर फाफ डुप्लेसिस और राइली रूसो एक अलग ही मूड में थे, जिनके बीच 37 गेंद में 95 रनों की पार्टनरशिप हुई. राइली रूसो फिफ्टी लगाने से चूक गए, लेकिन डुप्लेसिस 52 गेंद में 113 रन बनाकर नाबाद लौटे.

7 छक्के और 9 चौके

टेक्सास सुपर किंग्स के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 45 गेंद में सेंचुरी पूरी कर ली थी. मेजर लीग क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले से डुप्लेसिस के नाम है, लेकिन अब उन्होंने अपनी लीड को बढ़ा लिया है. MLC में यह उनका चौथा शतक रहा, जबकि फिन एलन, आन्द्रे फ्लेचर और निकोलस पूरन दो-दो शतक जड़ चुके हैं.

113 रनों की शतकीय पारी के लिए डुप्लेसिस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला. उनके अलावा टेक्सास सुपर किंग्स के लिए वियान मुल्डर ने भी तबाही मचाई जिन्होंने 15 गेंद में 31 रन बनाए. यह टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच था.

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलेंगे हर्षित राणा! BCCI ने स्क्वाड में अचानक किया बदलाव

ICC WOMENS WORLD CUP:12 गेंदों में कैसे पलटी बाजी, स्कॉटलैंड के हाथों हारते-हारते बची वेस्टइंडीज की टीम



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp