4,4,4,4,4… विराट कोहली ने एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में बनाई जगह

4,4,4,4,4… विराट कोहली ने एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में बनाई जगह


विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने कगिसो रबाड़ा के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके लगाए, इस ओवर में विराट ने कुल 21 रन बटोरे. इससे पहले कई बल्लेबाज IPL मैच के एक ही ओवर में 5 या उससे अधिक चौके लगाने का कारनामा कर चुके हैं. मगर RCB के लिए अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए थे.

विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा

IPL के इतिहास में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के ऐसे केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने एक ही ओवर में पांच या उससे अधिक चौके लगाए हों. उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल और शेन वॉटसन ऐसा कर पाए थे. विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर में यह कमाल का कारनामा किया. उन्होंने कगिसो रबाड़ा की पहली 5 गेंदों पर लगातार पांच चौके लगाए.

लगातार 5 या अधिक चौके लगाने वाले RCB के बल्लेबाज

  • 5 चौके – क्रिस गेल
  • 5 चौके – शेन वॉटसन
  • 5 चौके – विराट कोहली

रबाड़ा जीते दिग्गजों की जंग

विराट कोहली ने चाहे कगिसो रबाड़ा के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके लगा दिए हों, लेकिन दिग्गजों की इस जंग में रबाड़ा को विजय मिली. क्योंकि अगले ही ओवर में रबाड़ा ने विराट कोहली को राशिद खान के हाथों कैच करवाया था. विराट इस मुकाबले में 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए.

किंग कोहली के पास फिर मौका था कि वे ऑरेंज कैप हासिल कर लें. हालांकि ऐसा करने के लिए उन्हें दमदार अर्धशतकीय पारी खेलने की जरूरत थी. विराट अब भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं और 9 मुकाबलों में 379 रन बना चुके हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट अभी चौथे स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा (425 रन) के पास है.

यह भी पढ़ें:

क्या है वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी? दिग्गज का जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे आप



Source link

क्या है वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी? दिग्गज का जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे आप

क्या है वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी? दिग्गज का जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे आप


वैभव सूर्यवंशी, IPL में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने की ओर अग्रसर हैं. 15 साल के इस लड़के ने खूंखार बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में सनसनी मचाई हुई है. जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों को छक्का जड़ चुके हैं. फिलहाल हर एक गेंदबाज इसी सवाल का जवाब जानना चाहता है कि वैभव की कमजोरी क्या है और उन्हें कैसे आउट किया जा सकता है? वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने इस सवाल पर चौंकाने वाला जवाब दिया है.

वैभव सूर्यवंशी अब तक IPL 2026 में 400 रन बना चुके हैं. वो इस बार ऑरेंज कैप जीतने के दावेदारों में से एक हैं. इस सीजन में 36 गेंद में शतक भी लगा चुके हैं, इसके अलावा उन्होंने दो फिफ्टी भी लगाई हैं.

क्या है वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी?

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी के सवाल पर कहा कि गुड लेंथ से थोड़ा पीछे टप्पा खाने वाली गेंदों ने उन्हें परेशान किया है, लेकिन एक बार सेट होने पर ऐसी ही गेंद को वे मैदान के बाहर भेज देते हैं. 

उन्होंने कहा, “तकनीकी रूप से उनका बैट स्विंग बहुत अनोखा है, वो बेसबॉल स्टाइल में बल्ला घुमाते हैं. उनकी कमजोरी क्या है, इस पर कुछ कह पाना मुश्किल है. बैक ऑफ ए लेंथ डिलीवरी ने उन्हें परेशान किया है, लेकिन आप इस गेंद पर उन्हें जल्दी आउट नहीं कर पाए तो ऐसी ही गेंद को वैभव बाउंड्री के पार भेज देते हैं. मुझे नहीं लगता कि अभी तक वैभव की ऐसी कोई कमजोरी है.”

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया, BCCI का सबसे बड़ा प्लान हुआ लीक! नया अपडेट चौंका देगा

भगवान ने AI चिप लगाकर दी है

हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने वैभव सूर्यवंशी पर आरोप लगाए थे कि वे बल्ले में AI चिप लगाकर आते हैं, जिससे ज्यादा पावर के साथ शॉट खेल सकें. इस दावे का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक भी बना. वैभव सूर्यवंशी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देकर कहा था कि भगवान ने पहले से उनके बैट में AI चिप लगाकर दी है, जिसका वे सदुपयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण



Source link

2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया, BCCI का सबसे बड़ा प्लान हुआ लीक!

2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया, BCCI का सबसे बड़ा प्लान हुआ लीक!


भारत की वनडे टीम से ऋषभ पंत का पत्ता कट सकता है. पंत, जिन्होंने अगस्त 2024 के बाद टीम इंडिया के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है. वो IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जहां उन्होंने 8 मैचों में 189 रन बनाए हैं. इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है, जिसमें दावा किया गया कि चयनकर्ता आगामी वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को हटाकर संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं.

अभी वनडे टीम में केएल राहुल विकेटकीपर के रूप में चयनकर्ताओं की पहली पसंद हैं. वहीं ऋषभ पंत को वनडे टीम में बैकअप विकेटकीपर के तौर पर रखा गया था. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयन समिति संजू सैमसन को वनडे टीम में मौका देने के प्रति दिलचस्पी दिखा सकती है. ऐसे में पंत की टीम में जगह खतरे में पड़ती दिख रही है.

यह खबर ऐसे समय में आई है, जब 2027 वनडे वर्ल्ड कप ज्यादा दूर नहीं है. टीम इंडिया मैनेजमेंट का ध्यान वर्ल्ड कप की टीम तैयार करने पर है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने की पूरी संभावना है. बता दें कि 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 20 वनडे मैच खेलने हैं.

वर्ल्ड कप और फिर IPL 2026 में संजू का धमाका

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन शुरुआत में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं थी. मगर जब संजू को मौका मिला तो उन्होंने लगातार तीन मैचों में अर्धशतक लगाकर सुनिश्चित किया कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सफलतापूर्वक डिफेंड करे.

उसके बाद सैमसन IPL 2026 के अभियान की अच्छी शरुआत नहीं कर पाए, लेकिन अब उन्होंने रफ्तार पकड़ ली है और सीजन में 2 शतक जड़ चुके हैं. सैमसन 8 मैचों में 304 रन बना चुके हैं और अभी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. रिपोर्ट अनुसार चयनकर्ता उनके इस प्रदर्शन से खुश हैं और सैमसन को आने वाली वनडे शृंखलाओं में खेलने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:

अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण



Source link

गुजरात ने खोला जीत का ‘पंजा’, बेंगलुरु को 4 विकेट से 25 गेंद पहले दी शिकस्त

गुजरात ने खोला जीत का ‘पंजा’, बेंगलुरु को 4 विकेट से 25 गेंद पहले दी शिकस्त


आईपीएल 2026 के 42वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु को 4 विकेट से हरा दिया. गुजरात ने 25 गेंद पहले जीत अपने खाते में डाली. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी 43 रनों की पारी खेली. यह सीजन में गुजरात की पांचवीं जीत रही.

बेंगलुरु प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. आज गुजरात के खिलाफ जीत हासिल कर टीम खुद को पहले पायदान पर काबिज करना चाहेगी. दूसरी तरफ, गुजरात पांचवें पायदान पर मौजूद है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है. 

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड 

गुजरात और बेंगलुरु के बीच 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचो में बेंगलुरु ने 4 में जीत हासिल की है. बाकी के 3 मैचो में गुजरात ने बाजी मारी है. पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

मैच कहां देखें लाइव?

मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी, जिसके जरिए फैंस मुकाबले को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड 

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड 

रविश्रीनिवासन साई किशोर, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा। कॉनर एस्टरहुइजन.



Source link

अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण

अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण


आईपीएल 2026 में आधे से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं. बीते बुधवार (29 अप्रैल) सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े में खेला गया. मैच में मुंबई को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ मुंबई पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा. लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि मुंबई सहित तीन टीमों पर प्लेऑफ से बाहर होने का संकट मंडरा रहा है. 

मुंबई के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें भी सबसे पहले प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. तीनों ही टीमों ने 8-8 मैच खेल लिए हैं और उसमें उन्होंने सिर्फ 2-2 मैच जीते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई और लखनऊ 6-6 मैच गंवाए हैं. वहीं कोलकाता ने 5 मैचों में हार का सामना किया है. कोलकाता का एक मैच में बारिश में धुल चुका है, जिससे उनके पास बाकी दोनों टीमों के मुकाबले 1 प्वाइंट ज्यादा है. 

मुंबई इंडियंस का समीकरण 

मुंबई ने 8 में से 6 मैचों में हार का सामना किया है. टीम ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जिसके साथ उनके पास 4 प्वाइंट्स हैं. यहां से मुंबई को 6 मैच और खेलने हैं. अगर टीम बचे हुए सभी 6 मैच जीतती है, तो उनके पास 16 प्वाइंट्स होंगे. कभी-कभी टीमों का 16 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अगर मुंबई ने यहां से एक भी मैच गंवाया, तो टीम के पास सिर्फ 14 ही प्वाइंट्स हो पाएंगे, जिसके साथ प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. 

लखनऊ सुपर जायंट्स का समीकरण 

लखनऊ ने भी मुंबई के जैसे 8 में से 6 मैचों में हार का सामना किया और बाकी 2 मैच जीते हैं. टीम के 6 लीग मैच और बाकी हैं. टीम अगर बाकी सभी मैचों में जीत हासिल करती है, तो उनके पास 16 प्वाइंट्स होंगे और प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बरकरार रहेगी. लेकिन अब अगर एक भी मैच गंवाया, तो टीम 14 प्वाइंट्स तक ही रह जाएगी और उनका प्लेऑफ में जाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. 

कोलकाता नाइट राइडर्स का समीकरण 

कोलकाता ने 8 मैचों में से 5 में हार का सामना किया है. टीम ने 2 मैच जीते हैं. बाकी एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. इसके साथ टीम के पास 5 प्वाइंट्स हैं. यहां से कोलकाता को 6 लीग मैच और खेलने हैं, जिसमें सभी में जीत हासिल कर टीम 17 प्वाइंट्स पर पहुंचकर प्लेऑफ की प्रबल दावेदार होगी. लेकिन एक भी हार टीम के लिए प्लेऑफ की राह लगभग असंभव कर सकती है. 

 

यह भी पढे़ं: ‘मैं तुम्हारे मुंह पर…’, वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी; बातचीत के बीच गर्माया माहौल



Source link

AAP छोड़कर भाजपा में गए हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, हाई कोर्ट पहुंचे

AAP छोड़कर भाजपा में गए हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, हाई कोर्ट पहुंचे


भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी. उन्होंने अपनी सुरक्षा हटाए जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हरभजन ने अपनी याचिका में पंजाब सरकार से जवाब मांगा है कि आखिर उनकी सुरक्षा क्यों हटाई गई है.

कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर की बाहरी दीवार पर ‘गद्दार’ लिख दिया था. हरभजन ने अपनी याचिका में ‘गद्दार’ लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है.

हरभजन सिंह द्वारा दायर याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने एक्शन लेते हुए पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 12 मई तय की गई है. आपको याद दिला दें कि हरभजन के भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर स्थित उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. मगर बीते शनिवार हरभजन की सुरक्षा वापस ले ली गई थी. पूर्व क्रिकेटर ने सुरक्षा बहाल किए जाने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: ‘मैं तुम्हारे मुंह पर…’, वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी; बातचीत के बीच गर्माया माहौल

आपको याद दिला दें कि राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, स्वाती मालिवाल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता, इन 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पंजाब का गद्दार कहकर संबोधित किया था.

हरभजन सिंह के राजनीतिक करियर पर प्रकाश डालें तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के जारी राजनीति में कदम रखा था. मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था. उसके करीब चार महीने बाद जुलाई 2022 में उन्होंने राज्यसभा सनसद के रूप में शपथ ली थी. मगर अप्रैल 2026 में उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है.

यह भी पढ़ें:

रियान पराग पर चला BCCI का हंटर, वेपिंग मामले में लिया गया कड़ा एक्शन; जानें क्या मिली सजा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp